रुका हुआ पीरियड्स लाने की दवा और 21 उपाय। Ruka Hua Periods Kaise Laye? जवाब।
home remedies

रुका हुआ पीरियड्स लाने की दवा और 21 उपाय। Ruka Hua Periods Kaise Laye? जवाब।

Main points

Ruka Hua Period Kaise Laye. पीरियड्स या मासिक धर्म की स्थिति से एक उम्र के बाद सभी महिलाओं को गुजरना होता है। यह मासिक धर्म हर 28 दिन के बाद होते हैं। लेकिन कई बार पीरियड्स रूक भी जाते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर रुका हुआ पीरियड लाने की दवा या उपाय खोजती रहती हैं। कई पुरुषों को लगता होगा कि आखिर रुके हुए पीरियड्स लाने की जरूरत ही क्या है। ऐसे में इससे पहले हम आपको रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय बताएं। इससे पहले पीरियड के रुकने की वजह और पीरियड्स क्यों होते हैं, यह भी जानना जरूरी है। 

महिलाओं के जीवन में अक्सर कहीं बाहर घूमने जाने और किसी तरह की एक्टिविटी को करने से पहले अपनी डेट को चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है। वरना किसी शादी या आउटिंग के समय अगर फ्लो अधिक हुआ तो बाहर पैड्स बदलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके मासिक धर्म में अनियमितता रहता है या मासिक धर्म अक्सर रूक जाता है, तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको Ruka Hua Period Kaise Laye इस सवाल का जवाब देंगे। हम आपको रुका हुआ पीरियड्स लाने की दवा से लेकर घरेलू उपाय तक के बारे में बताएंगे। अगर आप भी रुके हुए पीरियड्स को नियमित करना चाहती हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बनी रहें। 

क्यों रुक जाते हैं पीरियड्स – Periods Rukne ki Wajah Kya Haiक्यों रुक जाते हैं पीरियड्स - Periods Rukne ki Wajah Kya Hai

महिलाओं में पीरियड्स रुकने की कई वजह हो सकती है। जिनमें से एक मुख्य वजह उम्र भी है। अगर महिला की उम्र 40 से ऊपर हो चुकी है, तो इसे मेनोपॉज कहा जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई वजह है जिसकी वजह से कम उम्र में भी पीरियड्स रुक सकते हैं। पीरियड्स रुकने की वजह कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. ओवरी में सिस्ट होने की वजह से भी पीरियड्स रुक जाते हैं और समय पर नहीं होते।
  2. अगर महिला में खून की कमी हो जाए तो इस स्थिति में भी पीरियड्स होना बंद हो जाते हैं।
  3. तनाव की वजह से भी पीरियड्स रुक जाते हैं। 
  4. महिलाओं में होने वाली कई बीमारियों की वजह से भी यह समस्या पैदा हो सकती है।
  5. अगर महिला आवश्यकता से अधिक एक्सरसाइज करें तो इससे भी उन्हें पीरियड्स हो सकते हैं। 
  6. अगर आप किसी बीमारी से संबंधित दवा का सेवन कर रही हैं तो इससे भी पीरियड्स रुक जाते हैं।
  7. दिनचर्या में आया बड़ा बदलाव भी पीरियड्स को रोक सकता है।
  8. अगर किसी महिला का वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो इससे भी पीरियड्स रुक सकते हैं। 
  9. अगर किसी महिला को हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी है तो भी यह भी पीरियड्स रुकने की वजह हो सकती है।
  10. गर्भाशय में फाइब्रॉएड होने की वजह से भी पीरियड्स रुक सकते हैं।
  11. डायबिटीज की वजह से भी पीरियड्स रुक सकते हैं।
  12. शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन के असंतुलित होने की वजह से भी पीरियड्स रुक सकते हैं। 
  13. इंट्रा यूटेराइन डिवाइस के उपयोग की वजह से भी पीरियड्स रूक सकते हैं। 

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय – Ruka Hua Period Kaise Laye Ka Jawabरुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय - Ruka Hua Period Kaise Laye Ka Jawab

मेरी प्यारी सहेली अब तक आपने यह जाना कि पीरियड्स किन वजहों से रूक जाते हैं। आप समझ गए होंगे कि पीरियड्स रुकने वजह केवल मेनोपॉज या गर्भवती होना ही नहीं होती। बल्कि इसके पीछे के कई कारण हैं। अब हम आगे रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय और दवा के बारे में बताएंगे। अगर आपको अक्सर मासिक धर्म में रुकावट देखने को मिलती है तो आप इन उपाय को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं Ruka Hua Period Kaise Laye का जवाब।

जीरे से रुके हुआ पीरियड्स आएगा वापस

भारतीय रसोई में जीरे का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसके अंदर कई गुण हैं जो आपको भयंकर बीमारियों से बचाने का कार्य कर सकते हैं। यही नहीं अगर आपके पीरियड्स रूक गए गए हैं तो इन्हें वापस लाने के लिए भी आप जीरे का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि जीरे की तासीर गर्म होती है। इसका यही गुण रुके हुए पीरियड्स को लाने का काम कर सकते हैं। 

  • इसके लिए केवल आपको रोजाना रात को एक गिलास पानी में जीरे को भिगोकर रखना है। 
  • अब सुबह इसका सेवन करें। इससे जल्द ही रुके हुए पीरियड्स लौट आएंगे।

नियमित रूप से जीरे का इस तरह सेवन करने से ना केवल रुके हुए पीरियड्स ठीक हो जाएंगे बल्कि आप खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे।

अदरक है Ruka Hua Period Kaise Laye का जवाब

अदरक की तासीर गर्म होती है यह कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वहीं अगर आप अपने मासिक धर्म में देरी का अनुभव कर रहे हैं तो आप इस स्थिति में भी अदरक का उपयोग कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आप अदरक और अजवाइन की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे जल्दी ही आपके पीरियड्स शुरू हो जाएंगे। 

ध्यान रहे कि अदरक के अधिक सेवन की वजह से गैस या पेट में गर्मी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अदरक का अधिक सेवन करने से बचे रहें।

मेथी के दाने से रुके पीरियड्स होंगे शुरू

आज के समय में मेथी की सब्जी हो या मेथी दाना। यह दोनों ही बेहद गुणकारी सामग्री हैं। मेथी दाने का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक में काम आता है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो जानते हैं कि मेथी दाने का सेवन करने से रुका हुआ पीरियड्स भी लौट आते हैं। 

  • इसके लिए आपको केवल मेथी के दानों को पानी में उबालकर पीना होगा। इससे आपके रुके हुए पीरियड्स फिर से नियमित रूप से शुरू हो जाएंगे 

यह उपाय अब तक दुनियाभर के कई विशेषज्ञ बता चुके हैं। वहीं आयुर्वेद तो हमेशा से ही खाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की पैरवी करता हुआ दिखाई देता है। 

खजूर है रुके हुए पीरियड्स की दवा

खजूर का सेवन आमतौर पर सर्दियों के मौसम मे किया जाता है। लेकिन मासिक धर्म की अनियमितता या रूकावट में भी इसका सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि खजूर के सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिसकी वजह से आपके रुके हुए पीरियड्स भी जल्दी नियमित हो जाते हैं। 

  • इसका सेवन आप दूध के साथ या सीधा भी कर सकते हैं। 

गाजर से रुके हुए मासिक धर्म की दिक्कत का अंत

गाजर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि रुका हुआ पीरियड्स लाने की दवा गाजर भी है। दरअसल गाजर के अंदर कैरॉटीन होता है। यह रुके हुए पीरियड्स की दिक्कत दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

अजवायन है रुके हुए पीरियड्स लाने की दवा

अजवाइन का उपयोग कई तरह से किया जाता है। बेहद कम लोग जानते हैं कि पिज्जा के ऊपर डाले जाने वाला ओरिगैनो भी कुछ और नहीं बल्कि अजवाइन के पत्ते ही होते हैं। अजवाइन न केवल खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि पीरियड्स की रुकावट को भी दूर करता है। 

  • इसके लिए आपको केवल 150 एमएल पानी में अजवाइन डालें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। 
  • आप दिन में दो बार अजवाइन की चाय भी पी सकते हैं। 
  • अजवाइन आपके रुका हुआ पीरियड्स कैसे लाए का जवाब हो सकते हैं। 

धनिया है मासिक धर्म के लिए दवा

धनिए का उपयोग आपने शायद टॉपिंग की तरह ही सब्जियों में होता देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुका हुआ पीरियड्स कैसे लाए का जवाब धनिया भी हो सकता है। 

  • इसके लिए आपको केवल 1 चम्मच धनिए के दाने लेने हैं और इसे पानी में उबालना है। 
  • इसके बाद पानी को छानकर रख लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। 

सौंफ से लाए पीरियड्स वापस 

सौंफ का  उपयोग आमतौर पर रेस्टोरेंट में भोजन के बाद किया जाता है। इससे भोजन की स्मेल मुंह से नहीं आती। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी  दुरुस्त करने का काम करती है। यही नहीं सौंफ रुके हुए पीरियड्स को भी वापस लाने का कार्य कर सकती है। 

  1. इसका उपयोग आप चाय के अंदर कर सकते हैं।
  2. इसके अलावा आप रात भर सौंफ को पानी में भिगोकर रखें। 
  3. सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे रुके हुए पीरियड्स शुरू  हो जाएंगे।

दालचीनी पीरियड्स लाने में

दालचीनी या दालचीनी पाउडर का उपयोग आमतौर पर हर घर में किसी ना किसी तरह से किया जाता है। लेकिन कम ही लोग हैं जो यह जानते हैं कि यह पीरियड्स की समस्या में भी काम आती है। रुके हुए पीरियड्स लाने के लिए आप गर्म दूध में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जल्दी ही रुके हुए पीरियड्स कैसे लाएं का जवाब आपको मिल जाएगा। 

  • इसके लिए आप केवल गर्म दूध के अंदर दालचीनी पाउडर डालकर सेवन करें। 

इसके नियमित सेवन से ना केवल रुके हुए मासिक धर्म की समस्या ठीक हो जाती है। बल्कि इसके अलावा भी यह कई समस्याओं का अंत करने में सक्षम है। 

कच्चा पपीता पीरियड्स लाने में

पपीते का सेवन आमतौर पर पकने के बाद ही किया जाता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। वहीं कच्चा पपीता आपके मासिक धर्म में आई हुई बाधा को  समाप्त करने का कार्य कर सकता है। इसके लिए आपको केवल कुछ माह तक कच्चे पपीते का रस पीना होगा। इससे मासिक धर्म में आने वाली अनियमितताओं से आप बच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की जब पीरियड्स हो रहे हों तब इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें। 

तिल से पीरियड्स की वापसी आसान

तिल या तिल के तेल का उपयोग आमतौर पर घरों के अंदर किया ही जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल के बीज भी कई समस्याओं को समाप्त करने का काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल रोजाना तिल के बीजों का सेवन करना होगा। इससे जल्दी ही आपके रुकी हुई मासिक धर्म की समस्या खत्म हो जाएगी और मासिक धर्म नियमित हो जाएगा। 

  • इसके लिए आप रोजाना केवल कुछ तिल के बीजों को ले और इन्हें शहद में मिलाकर खाएं। 

ऐसा नियमित रूप से करते रहें रूके हुए मासिक धर्म जल्दी ही वापस आ जाएंगे। 

अंडे का सेवन पीरियड्स लाने में उपयोगी

अंडे को लेकर अब तक कई अध्ययन हो चुके हैं जो इसके शरीर पर होने वाले लाभों का प्रमाण है। वहीं इसका सेवन रुके हुए मासिक धर्म को लाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको रोजाना नियमित रूप से कुछ अंडों का सेवन करना होगा। 

हल्दी है रुके हुए पीरियड्स लाने की दवा

हल्दी एक बेहद गुणकारी मसाला है। जिसके बिना लगभग सभी व्यंजन अधूरे हैं। यही नहीं घर से चीटियां भगाने हो या फिर घाव को जल्दी ठीक करना हो। इन सभी में हल्दी का उपयोग किया जाता है। लेकिन ऐसे में लोग यह नहीं जानते हैं कि रुके हुए मासिक धर्म को फिर से लाने के लिए भी हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। 

  • इसके लिए आपको केवल हल्दी का सेवन दूध, शहद, या गुड़ के साथ तब तक करना होगा। जब तक आपके पीरियड्स नियमित रूप से ना शुरू हो जाएं। 

ध्यान रहे कि नियमित रूप से तय मात्रा में ही हल्दी का सेवन करना है। अधिक सेवन आपके लिए कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

गुड़ से पीरियड्स लाने के लिए गुड

गुड़ का सेवन सेहत पर बहुत सकारात्मक असर दिखाता है। गुड़ न केवल शारीरिक समस्याओं के लिए फायदेमंद रहता है। बल्कि यह हड्डियों तक को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। वहीं रुके हुए मासिक धर्म में भी गुड़ का सेवन बेहद लाभदायक होता है। 

  • इसके लिए आपको केवल गुड़ में तिल, अजवाइन और जीरा मिलाकर खाएं।
  • इससे जल्दी ही रुके हुए पीरियड्स लाना आसान हो जाएगा। 

अनार है रूके हुए मासिक धर्म की दवा

अनार एक ऐसा फल है जो अन्य फलों के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है। लेकिन इसके महंगे होने की वजह भी इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व हैं। हाल ही में हुए कई अध्ययन बताते हैं कि रुके हुए पीरियड्स लाने में अनार के जूस का सेवन किया जा सकता है। 

  • Ruka Hua Periods Kaise Laye का जवाब अनार का जूस है।इसका सेवन आपको केवल दिन में तीन बार करना होगा। इससे जल्दी ही पीरियड्स शुरू हो जाएंगे। 

सिट्रस फ्रूट और मासिक धर्म में कनेक्शन

पीरियड्स लाने के लिए आप सिट्रस फलों का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि सिट्रस फल वह फल होते हैं जिनके अंदर विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इनमें संतरा, मौसमी, आंवला, कीवी, नींबू आदि शामिल हैं। दरअसल विटामिन सी के जरिए शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है। यह पीरियड्स रिड्यूस करने वाला हार्मोन होता है। इसलिए रोजाना तय मात्रा के हिसाब से सिट्रस फलों का सेवन जरूर करें।

रुके हुए मासिक धर्म लाने के अन्य उपाय – Ruka Hua Period Lane ke Upay
रुके हुए मासिक धर्म लाने के अन्य उपाय - Ruka Hua Period Lane ke Upay

  1. अगर आप चाय या कॉफी पीने के अधिक शौकीन हैं तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें। इससे मासिक धर्म में रुकावट पैदा होती है। 
  2. अगर मासिक धर्म में रुकावट हो तो आप अपने पार्टनर के साथ संबंध भी स्थापित कर सकते हैं। इससे रुके हुए पीरियड्स शुरू हो जाएंगे।
  3. रुके हुए पीरियड्स फिर से लाने के लिए आप हॉट वॉटर पैक को अपने पेट पर दिन में कई बार रखें। इससे मासिक धर्म में रुकावट की समस्या दूर हो जाएगी। 
  4. एक सही दिनचर्या का पालन करें। इससे पीरियड्स नियमित रहेंगे और इनमें किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। 
  5. योग या एक्सरसाइज के जरिए भी मासिक धर्म की रुकावट को ठीक किया जा सकता है।
  6. अधिक मसालेदार चीजों के सेवन से बचे रहें। इससे भी मासिक धर्म नियमित होता रहता है। 
  7. अगर किसी तरह की बीमारी है और उसकी दवा का सेवन करने से ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह पर दवाओं में बदलाव कराएं। 

रुका हुए पीरियड्स लाने की दवा -Ruke Hue Periods Lane Ki Dawaरुका हुए पीरियड्स लाने की दवा -Ruke Hue Periods Lane Ki Dawa

दोस्तों अब तक आपने जाना कि रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय क्या हैं और मासिक धर्म रुकने की वजह क्या है। ऐसे में अगर उपाय अपनाने के बावजूद आपको पीरियड शुरू नहीं होते, तो आप दवाओं का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे बताए गए उपाय और दवा से आपको नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इनका सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

रुके हुए पीरियड्स लाने की दवा 

  • Primolut N – यह दवा महज 5 ही मिनट के अंदर आपके पीरियड्स शुरू कर सकती है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 
  • Steron 5 MG- यह दवा पीरियड्स शुरू करने के लिए प्रभावी है। 
  • Gynaset 5 MG – यह दवा भी रुके हुए मासिक धर्म को फिर से शुरू कर सकती है। 

नोट – अगर आपको पीरियड्स सही तरह से नहीं हो रहे तो आप इसका इलाज डॉक्टर के माध्यम से ही कराएं। खुद डॉक्टर ना बने। ऊपर बताई गई दवा भी केवल जानकारी के लिए ही है। अगर आप इनमें से किसी दवा का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर की राय लें। 

निष्कर्ष – Conclusion

हमने आपको अपने इस लेख में Ruka Hua Period Kaise Laye का जवाब दे दिया है। इसके अलावा रूका हुए पीरियड्स की दवा या उपाय भी बता दिए हैं। अब अगर आपको यह समस्या है तो आप इन उपाय को आजमा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही इन उपाय और दवाओं का सेवन करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या पीरियड्स रुकने की एक मात्र वजह मेनोपॉज होती है?

    नहीं, मासिक धर्म समय पर ना होने के कई कारण हो सकते हैं।

  2. क्या विटामिन सी का सेवन रुके हुए मासिक धर्म को ठीक कर सकती है?

    हां, विटामिन सी के जरिए रुक हुए पीरियड्स की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

  3. क्या पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पीरियड्स जल्दी होते हैं?

    हां, ऐसा हो सकता है। लेकिन अब तक इस पर किसी तरह का कोई शोध नहीं हुआ है।

  4. क्या मासिक धर्म रुकने की वजह कोई बीमारी हो सकती है?

    हां, मासिक धर्म के समय पर न होने की वजह कोई बीमारी और इसमें उपयोग की जाने वाली दवा भी हो सकती है।

यह भी पढ़े
बादाम खाने के फायदे
अंजीर खाने के फायदे
पिस्ता खाने के फायदे
किशमिश खाने के फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

You may also like

Comments are closed.