Yog क्या है ? योगासान के 42 फायदे, समय और सावधानियां। About Yoga in Hindi
yoga

Yog क्या है ? योगासान के 42 फायदे, समय और सावधानियां। About Yoga in Hindi

Main points

Information About Yoga in Hindi, योगा को लेकर लोग मानते हैं कि योग एक व्यायाम है जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है, और Benefits of Yoga in Hindi बहुत ज्यादा होते है। कुछ ऐसे लोग हैं जो Yog Kya Hai यह सवाल पूछते हैं। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि शरीर को लचीला बनाना और शरीर को मोड़ना तोड़ना ही योग है। लेकिन सही मायने में पूछे तो योग का अर्थ होता है जुड़ना। यानी योग के जरिए एक इंसान सीधा भगवान से जुड़ सकता है। योग ना केवल आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि यह आपके मानसिक विकास का भी रास्ता खोलता है। इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में ना केवल यह बताएंगे कि योग क्या है बल्कि योग के फायदे और योग के प्रकार के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आपको भी योग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

योग क्या है। What is Yoga in Hindi (Yog Kya Hai)योग क्या है। What is Yoga in Hindi (Yog Kya Hai)

योग की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द युज से हुई है। योग की शुरुआत भारत में 5000 साल पहले ही हो गई थी। जैसे कि हमने आपको बताया था कि योग का अर्थ होता है जुड़ना जबकि इसका दूसरा अर्थ होता है समाधि। यह इंसान को न केवल परमात्मा से जोड़ता है बल्कि शरीर को आत्मा से जोड़ने का कार्य भी करता है। भागवत गीती में भी योग का जिक्र हो चुका है। भगवान श्री कृष्ण ने एक श्लोक के जरिए ही योग का महत्व दुनिया को बताया है। भगवान कहते हैं कि योग – कर्मसु कौशलम्। यानी जो लोग योग करते हैं उनके कार्यों में कुशलता बढ़ने लगती है। कुल मिलाकर योग जिंदगी को सरल बनाने का एक मार्ग है। यह आपके ना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे आपका मन और दिमाग भी शांत रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप सुकून की जिंदगी जीना चाहते हैं तो योग ही इसका एकमात्र विकल्प है।

योग के प्रकार। Types of Yog in Hindiयोग के प्रकार। Types of Yog in Hindi

दोस्तों अब तक आपने यह तो जान ही लिया है कि Yog kya Hai। अब हम आपको बताएंगे कि योग कितने प्रकार का होता है। इसके बाद आप आसानी से तय कर पाएंगे कि आपके लिए कौन से योगासन अधिक फायदेमंद हैं। इसके बाद हम योग के फायदों से आपको रूबरू कराएंगे। हालांकि यह कहना बहुत मुश्किल है कि योग कितने प्रकार का होता है। लेकिन हम आपको उन योग के प्रकार के बारे में बताएंगे जिन पर आमतौर पर चर्चा होती है। आइए जानते हैं Types of Yog in Hindi में

हठ योग 

हठयोग दो शब्दों से मिलकर बना है इसमें ह का मतलब होता है कि दाई नासिक स्वर। इसे पिंगला नाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। वही ठ का अर्थ होता है ठकार यानी बाईं नासिक स्वर, इसे इड़ा नाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। हठयोग के जरिए व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है और इससे दिमाग भी शांत रहता है। इस योग को पहले के समय में अधिकतर श्रषि मुनी किया करते थे। लेकिन आज के समय में लोग इसे फिर से करने लगे हैं। 

भक्ति योग 

भक्ति का मतलब होता है दिव्य प्रेम। यह योग कोई भी व्यक्ति किसी चीज की पूजा करके कर सकता है। भक्ति योग निस्वार्थ भाव से की जाती है। आमतौर पर यह भक्ति करने वाला व्यक्ति पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों को एक समान मानता है। यह योग मन से भेदभाव खत्म करने के लिए भी किया जाता है। 

राज योग 

राज का अर्थ तो राज करना। इसे राजयोग इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह बाकी सभी योगों का राजा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योग में सभी योग के कुछ कुछ अंश शामिल हैं। इस योग के अंदर व्यक्ति अपना आत्म निरीक्षण करता है। महर्षि पतंजलि नें इसे अष्टांग योग का नाम दिया है और इसे 8 अलग अलग प्रकार बताएं है जो नीचे बता रहे हैं। 

  1. नियम
  2. यम
  3. आसन
  4. प्रतिहार
  5. प्राणायाम
  6. धारण
  7. ध्यान
  8. समाधि

कुंडलिनी योग 

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह योग सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इस योग के जरिए मानव शरीर के अंदर पाए जाने वाले सभी सातों चक्रों को जागृत किया जा सकता है। इस योग में व्यक्ति कुंडलिनी को जागृत करता है। इसके बाद शक्ति जागृत होती है और मस्तिष्क की तरफ जाती है। इसी के बाद मानव शरीर के सभी सातों चक्र क्रियाशील हो जाते हैं। इसी को कुंडलिनी योग कहा जाता है। ऐसे लोग जो बाहरी बंधनों से मुक्त होना चाहते है उनके लिए इस तरह का योग करना बेहद कारगर हो सकता है। इस योग से व्यक्ति की चंचलता पूरी तरह खत्म होने लगती है।

कर्म योग 

हमने आपको ऊपर भी कर्म योग से जुड़ा एक वाक्य बताया था। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि हम आज जो कुछ भी महसूस करते हैं वह हमारे पिछले कर्मों की वजह से ही होता है। ऐसे में यह योग गृहस्थी में फंसे हुए लोगों के लिए जरूरी होता है। कर्म योग की वजह से व्यक्ति अपने सांसारिक कार्य बिना किसी मोह के करता है और अंत में ईश्वर में लीन हो जाता है। 

ज्ञान योग 

ज्ञान योग सभी योगों में से मुश्किल माना जाता है। इस योग को करने वाला व्यक्ति अज्ञानता से दूर ज्ञान की प्राप्ति कर लेता है। ऐसे लोग जो खुद को ही नहीं समझ पाते या जान पाते उन लोगों को ज्ञान योग का सहारा जरूर लेना चाहिए। इस योग के जरिए व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है और वह ज्ञान के प्रकाश की ओर चल पड़ता है। 

योगासन करने के फायदे। Benefits of Yoga in Hindi
योगासन करने के फायदे। Benefits of Yoga in Hindi

बड़े योग गुरु भी इस बात को अक्सर कहते हैं कि योग के फायदे बहुत अधिक होते हैं। लेकिन कुछ लोग योग को इसलिए नहीं करते क्योंकि इसे धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं। जबकि योग का आधार पूरी तरह वैज्ञानिक है। यह ना केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने का कार्य करता है। आइए जानते हैं योग किस प्रकार आपके लिए फायदेमंद है। 

योग के लाभ तीन स्तर पर। Yoga Benefits in Three Stages in Hindi

  1. पहली स्टेज – यह स्टेज सभी लोगों को योग करने के कुछ ही दिनो में खुद भी महसूस होने लगती है। इस स्टेज में व्यक्ति का शरीर ऊर्जावान होने लगता है। इसके अलावा शारीरिक समस्याएं इस स्टेज में ठीक होने लगती है।
  1. दूसरी स्टेज – यह स्टेज आज के समय में सभी लोगों की सबसे बड़ी समस्या को हल करती है। दूसरी स्टेज में योग करने से लोगों के नकारात्मक विचार कम होने लगते हैं। यानी यह स्टेज आपके मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने का कार्य करती है। हम सभी जानते हैं कि आज के समय में बहुत से लोग चिंता में ही रहते हैं इसकी मुख्य वजह नकारात्मक विचार ही हैं। ऐसे में इस स्टेज में इन विचारों से छुटकारा पाने लगते हैं। 
  2. तीसरी स्टेज – योग का यह चरण सभी लोग हासिल नहीं कर पाते। इसके लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत होती है। इस स्टेज में व्यक्ति अपने अंदर असीमित ज्ञान हासिल कर लेता है। इसके अलावा इस स्टेज पर व्यक्ति चिंताओं, भय और मोह माया से पूरी तरह आजाद हो जाता है। 

यह थे योग के तीन स्टेज पर होने वाले लाभ आइए जानते हैं योग के लाभ विस्तार से। 

मस्तिष्क के लिए योगा के फायदे – Mental Benefits of Yoga in Hindiमस्तिष्क के लिए योगा के फायदे - Mental Benefits of Yoga in Hindi

  1. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति खुद से खुश रहता है वह दुनिया को खुश रख सकता है। लेकिन जो लोग खुद से परेशान हो वह किसी को खुश नहीं रख सकता है। अगर आप खुद को खुश देखना चाहते हैं तो आपको योग करना चाहिए। रिसर्च बताती है कि जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं उनका मूड हमेशा अच्छा रहता है और वह खुश रहते हैं। 
  2. ऐसे लोग जिन्हे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है उनके लिए योग किसी रामबाण जैसा ही है। जो लोग सही तरह मेडिटेशन करते हैं उनका गुस्सा कम होने लगता है।
  3. आज कल की जिंदगी में बच्चे हो या बड़े सभी को मानसिक दबाव झेलना पड़ता है। ऐसे में आप अगर मानसिक दबाव झेलने में असमर्थ रह जाते हैं तो आप जीवन में भी पीछे छूट जाते हैं। लेकिन योग करने से आप मानसिक रूप से सभी दबाव को झेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। इससे आप अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं।
  4. अगर आप अक्सर किसी भी समस्या या विषय पर निर्णय नहीं ले पाते तो आपको योगा जरूर करनी चाहिए। इससे आप निर्णय लेने की परख हासिल कर पाएंगे। 
  5. स्कूल हो या ऑफिस, काम करना हो या पढ़ाई दोनों को करने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है। योग करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ने लगती है।
  6. हमारी जिंदगी में आधी परेशानियां केवल वैचारिक ही होती हैं। ऐसे में अगर आप योगासन करते हैं तो इससे आप पॉजिटिव बने रहते हैं और आप में ऊर्जा और जोश की कमी नहीं होती।
  7. तनाव की समस्या आज के युग में सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप भी तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो आपको भी रोजाना योगा करनी चाहिए। 
  8. एक अच्छी याददाश्त आपके जीवन को सुगम बना देती है। आप चाहे ग्रहणी हो या छात्र या फिर कामकाजी व्यक्ति। सभी को एक अच्छी याददाश्त की जरूरत होती है। इससे आप पढ़ने और काम में कुशल रहते हैं। अगर आपको भी अपनी याददाश्त अच्छी करनी है तो आपको योगासन जरूर करने चाहिए।
  9. चिंता चिता के समान होती है। लेकिन योग करने वाले लोगों की मानसिक स्थिति बेहतर हो जाती है और वह चिंता मुक्त रहने लगते हैं। 
  10. कहते हैं कि इस दुनिया में जीतता वह नहीं है जो बड़ी चीजों पर नजर रखता है। बल्कि वह जीतता है जो समस्या को बारीकी से समझता है। ऐसे में अगर आपको भी फोकस रहना है और बारीकी से चीजे समझनी है तो आपको भी रोज योगासन करने चाहिए। 

योग के अंदरुनी स्वास्थ्य के फायदे -Yoga Inside Health Benefits in Hindiयोग के अंदरुनी स्वास्थ्य के फायदे -Yoga Inside Health Benefits in Hindi

  1. अस्थमा के मरीजों के लिए सांस लेना कितना ज्यादा मुश्किल हो जाता है, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन योगासन नियमित रूप से करने पर अस्थमा में आराम मिलता है और फेफड़े सही प्रकार कार्य करते हैं।
  2. अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून कम बनता है यानी एनीमिया की समस्या है तो यह योगासन से समाप्त हो सकती है। योगासन के जरिए आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होने लगता है। 
  3. अर्थराइटिस में हड्डियों और जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। लेकिन योगासन के जरिए इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। 
  4. आजकल के समय में हृदय से जुड़े रोग होने की संभावना बेहद बढ़ गई है। ऐसे में योगासन के जरिए हृदय रोगों से बचा जा सकता है।
  5. एचआईवी जैसी समस्या पर भी योग का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि अब तक इसे पूरी तरह प्रमाण सामने नहीं आएं हैं। लेकिन चल रही रिसर्च में काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। 
  6. ऐसे बहुत से योग गुरु हैं जो मानते हैं कि कैंसर के वायरस को भी योगा करके खत्म किया जा सकता है। हालांकि अब तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह माना जा सकता है कि योगासन के जरिए आप कैंसर जैसी बीमारी से दूर रहते हैं। 
  7. कब्ज की समस्या के कारण शरीर में बवासीर और आंत से जुड़ी दूसरी समस्या भी होने लगती है। लेकिन योगासन के जरिए कब्ज जैसी समस्या को खत्म किया जा सकता है।
  8. माइग्रेन का दर्द बहुत ही ज्यादा असहनीय होता है। लेकिन अगर आप माइग्रेन  दर्द से निपटने के लिए योग का सहारा लेते हैं तो आपको काफी हद तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।
  9. अगर आपको ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या हो गई है तो योगासन के जरिए आपको इससे भी राहत मिलती है। ज्ञात हो कि फेफड़ों, मुंह और नाक के बीच यह एक हवा की नली होती है। जब इसमें सूजन आती है तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। लेकिन योग से यह स्थिति भी ठीक की जा सकती है। 
  10. योग करने से शरीर में रक्त प्रवाह सही प्रकार बना रहता है जिससे शरीर के सभी अंग सही तरह कार्य करते हैं। रक्त प्रवाह सही होने से आपको बीमारियां भी नहीं होती।
  11. खराब मेटाबॉलिज्म से जूझ रहे लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन योगासन के जरिए इस समस्या को समाप्त किया जा सकता है। 
  12. अगर आपको सही प्रकार नींद आती है तो आपकी आधी समस्या खुद ब खुद समाप्त हो जाती है। आपका शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं योगासन करने वाले लोगों पर किए गए अध्ययन बताते हैं कि योगा करने से नींद अच्छी आती है।
  13. आज के समय में बैड कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना और गुड कोलेस्ट्रॉल का कम होना हृदय की कई बीमारियों को न्योता देता है। लेकिन रोजाना योगासन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह संतुलित रहता है। 
  14. ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों को भी रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और आपके दिल के दौरे या स्ट्रोक से बचे रहते हैं। 
  15. गैस या एसिडिटी की समस्या से पीड़ित लोगों को रोजाना योग करना चाहिए। इससे आपको इन अपच से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी। 
  16. आज के समय में आप सभी कोरोना के कारण होने वाली मौत के बारे में सुन ही रहे होंगे। कोरोना वायरस आपकी श्वसन प्रणाली पर अटैक करता है और आपको मौत की नींद सुला देता है। लेकिन योगासन करने वाले सभी लोगों की श्वसन प्रणाली बेहतर हो जाती है। 
  17. ऐसे लोग जो अक्सर थका थका या ऊर्जा हीन महसूस करते हैं उन्हे रोजाना योगा करनी चाहिए। इससे वह ऊर्जात्मक महसूस करने लगेंगे। 
  18. ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं उनके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन योगासन करने से सोडियम की मात्रा संतुलित बनी रहती है। 
  19. ऐसे लोग जिनके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स फैट अधिक मात्रा में होता है। उन्हे स्ट्रोक आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में योग करने से ट्राइग्लिसराइड्स फैट कम होने लगता है और आप स्वस्थ बने रहते हैं। 
  20. आजकल की जीवनशैली में पूरे दिन बैठ कर काम करने से कमर दर्द रहने लगता है। ऐसे लोगों को रोजाना योग करना चाहिए। इससे शरीर में लचीलता बनी रहती है और कमर दर्द की समस्या नहीं होती। 
  21. स्किन से संबंधित एलर्जी होने या शरीर में किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या को भी योग के जरिए समझाया जा सकता है। 
  22. आज के समय में बेकार खानपान और जीवनशैली का प्रभाव महिलाओं पर भी बहुत अधिक हो रहा है। ऐसे में वह गर्भवती नहीं हो पा रही। लेकिन नियमित रूप से योगासन करने से गर्भ धारण करने की क्षमता बेहतर होती है। 
  23. रजोनिवृत्ति की स्थिति से जूझने वाली महिलाएं भी योगासन के जरिए अपनी स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। 

योगा के शारीरिक लाभ – Visible Health Benefits of Yoga in Hindi

  1. योगासन रोजाना नियमित रूप से करने से शरीर सुडौल एवं कठोर बनने लगता है। 
  2. आपने अक्सर सुना होगा की कोर मजबूत करने से ही सब ठीक होता है। अगर आपको लगता है कि आपका कोर बहुत कमजोर है तो आप रोजाना योगासन करें। इससे आपका कोर मजबूत होने लगेगा।
  3. कमजोर मांसपेशियों से जूझने वाले लोग अगर रोजाना योगासन करने लगें तो इससे मांसपेशियों में सुधार आने लगता है। इससे मांसपेशियां मजबूत भी होती है और इनका लचीलापन भी बढ़ता है। 
  4. आज कल की जिंदगी में सहनशीलता तो जैसे लोगों के अंदर बची ही नहीं है। लेकिन हर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत है, अगर आपको जिंदगी में कोई मुकाम हासिल करना है या निरंतर आगे बढ़ना है। तो आपके रोजाना योग करना चाहिए। इससे आपकी सहनशीलता बढ़ जाती है।
  5. एक उम्र के बाद स्किन पर उसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन जो लोगो योगासन करते हैं उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती हैं और वह जवान ही दिखाई देते हैं।
  6. पूरे दिन कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने की वजह से लोगों का बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। लेकिन योग के जरिए इस बॉडी पोस्चर को भी सुधारा जा सकता है। 
  7. वजन बढ़ना या कम रहना दोनो ही गंभीर समस्या है। लेकिन ऐसे लोग जो नियमित रूप से योगा करते हैं उनका वजन न तो अधिक बढ़ता है और ना ही अधिक कम रहता है यानी उनका वजन हमेशा संतुलित रहता है। 
  8. योग का असर आपकी आंखों की रोशनी पर भी होता है। अगर आप नियमित रूप से योगा करें तो इससे आपकी दृष्टि तेज रहती है। वही जो लोग चश्मा लगाते हैं उन्हे भी रोज योग करना चाहिए। इससे उनकी आंखों की रोशनी पहले की तरह हो सकती है।
  9. कहते हैं कि बाल इंसान की पर्सनालिटी का एक पार्ट होते हैं। लेकिन योग करने से आपके बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है और आपके बाल भी नहीं झड़ते।

योग करने का समय, नियम और मानसिक स्थिति – Rules, Time, Mental State for Yoga in Hindiयोग करने का समय, नियम और मानसिक स्थिति - Rules, Time, Mental State for Yoga in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि Yog Kya Hai और योग के फायदे क्या हैं। इसके अलावा हमने आपको Yog in Hindi में जानकारी दी। अब जानते हैं कि आखिर योग के नियम क्या हैं, योग करने का सही समय क्या है और योग करने के लिए मानसिक स्थिति कैसी होनी चाहिए। 

योग के लिए मानसिक स्थिति – Mental State for yog in Hindi

दोस्तों योग करने से पहले आपकी मेंटल स्टेट सही होनी जरूरी है। यानी आप किसी नकारात्मक विचारों के साथ योग करना शुरू ना करें। आप एक सकारात्मक विचार के साथ ही योगासन का अभ्यास करें। अपने सारे डर और चिंताएं छोड़ कर ही शांत स्थान पर योगा करें। तभी आपको योगासन करने के लाभ प्राप्त होंगे।

योग करने का सही समय – Right Time For Doing Yoga in Hindi

  1. आप सुबह चार बजे योगासन कर सकते हैं।
  2. अगर सुबह उठना संभव नहीं हो तो आप रोजाना सूर्योदय के समय योगासन करें।
  3. वही सुबह के समय अगर आप योगा नहीं कर सकते तो आप शाम के समय योगासन का अभ्यास करें। 

योग से जुड़े नियम – Yoga Rules in Hindi

  • अगर आप योगा करना शुरू कर रहे हैं तो इससे पहले एक योगा टीचर या गुरू के चुने और उन्हीं की देखरेख में योग करें। 
  • योगासन करने से पहले नहाना फायदेमंद माना जाता है। इससे आप मानसिक रूप से योग करने के लिए तैयार हो जाते हैं। 
  • योगा करने जाएं तो ध्यान रहे कि आप इसे खाली पेट करें। इसके अलावा आप खाने के 2 घंटे बाद तक योग न करें।
  • आरामदायक कपड़ों में ही योगाभ्यास करें।
  • योग करने से पहले अपने दिमाग से सभी नकारात्मक विचार दिमाग से निकाल दें और केवल अपना ध्यान योगासन पर ही केंद्रित करें। 
  • योग करने के लिए एक साफ जगह और हो सके तो किसी पार्क का चुनाव करें। 
  • योगासन करते समय अपनी कमर का ध्यान खासतौर पर रखें। 
  • अगर मासिक धर्म की स्थिति हो तो योग उन दिनों ना करें या फिर योग गुरु से सलाह लेकर ही योग करें। 
  • किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर योग ना करें। 
  • योग रोजाना करें इसमें ब्रेक ना लें।
  • ऐसा हो सकता है कि आपको शुरुआत में योगासन करने में दिक्कत आए। ऐसे में हिम्मत ना हारे धीरे धीरे आसन करना आसान हो जाएगा।
  • योग करने के लिए एक शांत वातावरण की खोज करें। 

योग से जुड़ी कुछ सावधानियां

  1. अगर आप कोई मुश्किल योगासन कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि योग गुरु के सामने ही करें।
  2. योगा करने से दो घंटे पहले तक कुछ ना खाएं।
  3. योग करते समय कुछ आसन बहुत ज्यादा कठिन हो सकते हैं। शरीर के साथ जबरदस्ती ना करें।
  4. गर्भावस्था के दौरान किसी गुरु के सामने ही योग करें।
  5. योगासन का सही लाभ लेने के लिए नींद को पूरा जरूर करें। 

दोस्तों आपने हमारे इस लेख में योग से जुड़ी हुई बहुत सी जानकारियां हासिल की हैं। लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी योगासन किसी बीमारी का उपचार नहीं करता यह आपकी स्थिति को बेहतर कर सकता है। लेकिन अगर किसी प्रकार की शारीरिक समस्या है तो पहले डॉक्टर की सलाह लें और फिर ही योगासनों का अभ्यास करें।

निष्कर्ष – Conclusion 

Information about Yoga in Hindi. दोस्तों हमने आपको योग क्या है, योग के फायदे क्या हैं और इससे जुड़ी हुई बहुत सी बातें बता दी हैं। अब अगर आप आसन करना चाहें तो कर सकते हैं। लेकिन किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही ऐसा करें। अगर योग का महत्व जान पाए हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. अष्टांग योग कितने हिस्सों में बटा है?

    अष्टांग योग को 8 हिस्सों में बांटा गया है।

  2. क्या योग करते समय किसी प्रकार की चोट लग सकती है?

    हां ऐसा हो सकता है इसलिए किसी विशेषज्ञ के सामने ही योगासन का अभ्यास करें।

  3. क्या योगा के जरिए किसी बीमारी का उपचार संभव है?

    योग गुरु के मुताबिक ऐसा संभव है। लेकिन डॉक्टरों की सलाह बेहद जरूरी है।

  4. क्या गर्भावस्था में योगासन करने चाहिए?

    हां आप कर सकते हैं लेकिन डॉक्टर और योग गुरू की सलाह पर ही इस समय आसन करने चाहिए।

यह भी पढ़ें
Immunity kaise Badhaye
Kaju Khane ke Fayde
Pet Kam Karne Ki Exercise
Dragon Fruit in Hindi
Kismis Khane Ke Fayde
Munakka Khane Ke Fayde

You may also like

Comments are closed.