Castor Oil क्या है? अरंडी तेल के 26 लाजवाब फायदे, नुकसान और उपयोग जानिए। About Castor Oil in Hindi
home remedies

Castor Oil क्या है? अरंडी तेल के 26 लाजवाब फायदे, नुकसान और उपयोग जानिए। About Castor Oil in Hindi

Main points

Information About Castor Oil in Hindi, आज के समय में बहुत से तेलों का उपयोग खाने पीने या मालिश के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपने कैस्टर ऑयल के बारे में सुना है। आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक कैस्टर आयल यानी अरंडी के तेल के फायदे के बारे में बताते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में Castor Oil के जरिए बहुत सी बीमारियों से ना केवल राहत पाई जा सकती है। बल्कि यह बहुत सी बीमारियों को शरीर में पैदा ही नहीं होने देता।

इसके अलावा अरंडी का तेल आपके बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको कैस्टर आयल कितने प्रकार का होता है, Arandi Ke Tel Ke Fayde, Nuksan क्या है, यह बताएंगे। इसके अलावा कैस्टर ऑयल का उपयोग किस तरह किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी हम आपको देंगे। अगर आप अरंडी के तेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं, या अरंडी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चलिए जानते हैं Castor oil की जानकारी Hindi में।

क्या है अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) । What is Castor oil in Hindiक्या है अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) । What is Castor oil in Hindi

कैस्टर आयल बाकी तेल से काफी अलग होता है। कैस्टर ऑयल को दूसरे तेलों से अलग बताने की वजह है इसके अंदर पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व और इसके जरिए शरीर को होने वाले फायदे। अरंडी तेल को अरंडी के बीजों को दबा कर निकाला जाता है। कैस्टर ऑयल उन चुनिंदा तेलों में शुमार है जिसका उपयोग खाने पीने से लेकर औषधियों और कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है। कैस्टर तेल का उपयोग लगभग सभी तरह की बीमारियों में किया जाता है। देश के अलग अलग राज्यों में अरंडी के तेल को बहुत अलग अलग नामों से जाना जाता है। साथ ही कैस्टर ऑयल के कई दूसरी तरह के भी होते हैं। आइए जानते हैं अरंडी तेल के कुछ अन्य नाम और जानकारी। 

कैस्टर ऑयल के नाम दूसरी भाषाओं में – Castor Oil Name in Different Languages

अरंडी के तेल का वनस्पतिक नाम Ricinus Communis है। अरंडी का पौधा यूफार्बिएसी परिवार से संबंधित है। अंग्रेजी में इसे Castor oil और हिंदी में Arandi Tel के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा देश में बोली जाने वाली अलग अलग भाषाओं में इसे दूसरे नामों से जाना जाता है। 

  1. कैस्टर आयल का हिंदी नाम – अरंडी, एरंड, रेड़ी और अरंड
  2. कैस्टर आयन का संस्कृत नाम –  आमण्ड, चित्र, वर्धमान, उरुबक, चित्रबीज
  3. कैस्टर तेल का कन्नड नाम – हरलु
  4. अरंडी तेल का अंग्रेजी नाम – Castor Oil
  5. कैस्टर आयल का ऊर्दू नाम – एरण्ड
  6. कैस्टर तेल का गुजराती नाम – एरंडो, एरंडियों डेवली, अवुडालु
  7. कैस्टर तेल का तमिल नाम आमणककम, एरण्म
  8. कैस्टर ऑयल का पंजाबी नाम – अनेरू, अरण्ड
  9. कैस्टर ऑयल का मराठी नाम – एरंड, एरंडी
  10. कैस्टर ऑयल का अरबी नाम – खिरवा, बज्रुल खिर्बआ
  11. कैस्टर तेल का बंगाली नाम – भेरेंडा

कैस्टर ऑयल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें – Important Things on Castor Oil in Hindi

  1. कैस्टर आयल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन तय मात्रा में ही करना चाहिए।
  2. अरंडी का पौधा लगभग 10 से 12 मीटर तक लंबा होता है। 
  3. अरंडी के पौधे के पत्ते, जड़, फूल, बीज, और तना सभी का उपयोग किसी औषधि या उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है।
  4. कैस्टर ऑयल भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। 
  5. आप अरंडी के पौधे को किसी जंगल या सड़क के किनारे झाड़ियों में आसानी से देख सकते हैं।
  6. कैस्टर ऑयल का रंग हल्का पीला होता है और यह रिफाइंड और अनरिफाइंड रूप में पाया जाता है। दोनों तरह के तेल में रंग का हल्का फुल्का फर्क हो सकता है। 
  7. अरंडी का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत देश के द्वारा ही किया जाता है। 
  8. दुनियाभर में हर साल 10 लाख टन से ज्यादा अरंडी तेल का  उपयोग किया जाता है। 

कैस्टर ऑयल में पोषक तत्व – Nutrients in Castor Oil

अरंडी तेल के अंदर 90 प्रतिशत से ज्यादा रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है। यह एसिड बहुत सी अंदरूनी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें 4 प्रतिशत लिनोलिक एसिड, 1 प्रतिशत स्टीयरिक एसिड, 1 प्रतिशत से ज्यादा अन्य लिनोलेनिक फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही अरंडी के तेल में प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 6, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व मानव शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।  

अरंडी के तेल के प्रकार – Types of Castor oil In Hindiअरंडी के तेल के प्रकार - Types of Castor oil In Hindi

कैस्टर ऑयल का सेवन करने वाले लोग इसके फायदे तो जानते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो यह भी जानते हों कि कैस्टर ऑयल कितने प्रकार का होता है। इसलिए आपको बता दें कि यूं तो कैस्टर ऑयल कई प्रकार के होते हैं। लेकिन मुख्यतौर पर केवल इसके चार ही प्रकार होते हैं। 

Jamaican Black Castor Oil 

इस तेल को निकालने के लिए पहले अरंडी के बीजों को भुना जाता है और इसके बाद ही इसका तेल निकाला जाता है। इसके बीजों को भुनने के दौरान जो भी राख होती है उसे भी तेल के अंदर ही मिला लिया जाता है। इसलिए ही इस कैस्टर आयल का रंग काला होता है। 

Organic Cold Pressed Castor Oil 

ऑर्गेनिक तेल निकालने के लिए किसी तरह की हीट या प्रक्रिया को उपयोग नहीं किया जाता है। इस तेल को सीधा अरंडी के बीजों से निकाला जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इसके सभी गुण कैस्टर ऑयल के अंदर मौजूद रहें। ध्यान रहे कि अगर हीट के जरिए बीजों से तेल निकाला जाए तो उसके कुछ पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। 

Hydrogenated Castor oil 

यह तेल निकालने के लिए Nichel नाम के रसायन का उपयोग किया जाता है। इसे लोग कैस्टर वैक्स के नाम से भी जानते हैं। कैस्टर आयल के दूसरी तरह से यह थोड़ा भिन्न होता है। इसके अंदर ना तो किसी तरह की गंध आती है और ना ही यह पानी में घुलनशील होता है। इस तेल का उपयोग आमतौर पर कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है। 

अरंडी के तेल के सेहत पर फायदे – Health Benefits of Castor Oil in Hindi
अरंडी के तेल के सेहत पर फायदे - Health Benefits of Castor Oil in Hindi

अरंडी के तेल को लेकर अब तक आपने बहुत सी महत्वपूर्ण बात जानी। लेकिन जब भी हमें किसी चीज को अपनी जिंदगी में शामिल करना होता है तो हम उसके फायदे जानना चाहते हैं। इसलिए अब हम आपको Arandi Tel Ke Fayde बताएंगे। इन फायदों को जानकर आप आसानी से तय कर पाएंगे कि अरंडी का उपयोग क्यों करना है। 

बवासीर में कैस्टर ऑयल बेनिफिट्स 

बवासीर की समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा आम है। इस समस्या से जूझने वाला व्यक्ति अक्सर एक स्थान पर ज्यादा देर भी बैठ नहीं पाता। वही शर्मिंदगी के चलते व्यक्ति इस समस्या के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से बात भी नहीं कर पाता। वहीं बवासीर के उपचार की प्रक्रिया भी बहुत दर्दनाक होती है। ऐसे में अगर आपको बवासीर से छुटकारा पाना है तो आप अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अरंडी के अंदर पाए जाने वाले गुण बताते हैं कि इसके लाभ बवासीर में हो सकते हैं। 

कब्ज की समस्या में अरंडी तेल के फायदे 

कैस्टर ऑयल बेनिफिट्स की बात करें तो इसके लाभ आपको कब्ज जैसी समस्या में भी देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में हुए एक शोध के जरिए पता चला है कि अरंडी के अंदर पाए जाने वाले कई गुण कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि अभी इस पर थोड़ी रिसर्च की जरूरत और है। लेकिन पुराने परिणामों के आधार पर आप कैस्टर ऑयल के फायदे कब्ज में देख सकते हैं। 

गठिया की समस्या में कैस्टर आयल का उपयोग

गठिया यानी अर्थराइटिस की समस्या आज के समय में केवल बड़े बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी होने लगी है। इस समस्या के दौरान व्यक्ति के जोड़ों और हड्डियों में असहनीय दर्द होता है। ऐसे में इस दर्द से राहत पाने के लिए आप चाहें तो अरंडी के तेल के फायदे ले सकते हैं। अरंडी के तेल के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया के दर्द से राहत दिलाते हैं। बीते कुछ समय पहले भी गठिया के मरीजों पर अरंडी तेल का उपयोग किया गया था। जिसके परिणाम काफी सकारात्मक आए हैं। इस लिहाज से आप अरंडी का तेल गठिया में उपयोग कर सकते हैं। 

फंगल इंफेक्शन में कैस्टर ऑयल के फायदे 

फंगल इंफेक्शन किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। आमतौर पर यह स्थिति गर्मियों के मौसम में ही पैदा होती है। ऐसे में पसीना और खुजली के चलते यह समस्या फंगल इंफेक्शन को गंभीर रूप भी दे सकती है। लेकिन कैस्टर ऑयल का उपयोग करके आप इस समस्या से भी निपट सकते हैं। ज्ञात हो कि अंरडी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इस फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकते हैं। 

दाद खाज खुजली में अरंडी के तेल के लाभ

अगर आपको दाद खाज खुजली की समस्या है और आप इसे ठीक करने के लिए बहुत कुछ आजमा चुके हैं। तो आपको बता दें की कैस्टर आयल आपकी समस्या का समाधान निकाल सकता है। इसके लिए आपको केवल 2 चम्मच अरंडी तेल के अंदर कुछ नारियल तेल मिलना है और दाग पर लगाना है। इस उपाय कुछ दिन अपनाकर आप दाद से छुटकारा पा सकते हैं। 

 चोट या अल्सर में अरंडी तेल के लाभ 

अगर किसी व्यक्ति को चोट या खरोच लग गई हो तो इसे जल्दी भरने के लिए आप उन्हें कैस्टर ऑयल लगाने की सलाह दे सकते हैं। आपको केवल चोट या अल्सर पर अरंडी तेल का उपयोग करना है। इसके जरिए जल्द ही आपको चोट भरने लगेगी। 

इम्यून सिस्टम करे बेहतर 

आज कोरोना के समय में भी बेहतर इम्युनिटी एक विषय बन गया है। अगर आपकी इम्यूनिटी बेहतर होगी तो आप आसानी से किसी भी बीमारी से न केवल बच पाएंगे बल्कि बीमार होने पर आप जल्दी ठीक भी हो जाएंगे। दरअसल कैस्टर ऑयल के अंदर ऐसी कई खासियत होती हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने का कार्य करती है। इसलिए इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए रखने के लिए आप अरंडी तेल का उपयोग कर सकते हैं। 

पीठ दर्द में अरंडी तेल के फायदे 

ऐसे बहुत से लोग हैं जो घंटो तक सिस्टम पर बैठ कर काम करते हैं या फिर मेहनत मजदूरी करते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है। लेकिन कैस्टर ऑयल के जरिए इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए केवल आपको अरंडी के तेल से अपनी पीठ की मालिश करनी है। इससे जल्दी ही आपका पीठ दर्द ठीक होने लगेगा।

सूजन दूर करने में अरंडी के लाभ 

अगर आपके घर परिवार में ऐसे लोग हैं जिनके अलग अलग हिस्सों में सूजन की समस्या बनी रहती है, तो आप इन्हे कैस्टर ऑयल के उपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। ज्ञात हो कि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन दूर करने का कार्य कर सकते है। ऐसे में अगर आप अरंडी के तेल के फायदे उठाने हैं तो आप सूजन की जगह पर इस तेल की मालिश करें। इससे सूजन की समस्या धीरे धीरे कम होने लगेगी। 

एड़ी के दर्द में कैस्टर ऑयल के लाभ

बड़े बुजुर्गों को अक्सर एड़ी के दर्द से पीड़ित होते हैं। यह दर्द इतना असहनीय होता है कि उनके लिए चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैस्टर ऑयल के जरिए इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। 

अरंडी के तेल के स्किन पर फायदे – Castor Oil Benefits on Skin in Hindiअरंडी के तेल के स्किन पर फायदे - Castor Oil Benefits on Skin in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि किस तरह कैस्टर ऑयल सेहत के लिए फायदेमंद है। अब हम आपको बताते हैं कि यह किस तरह स्किन के लिए फायदेमंद है। 

कैस्टर ऑयल के स्किन पर लाभ 

  1. बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं जो न केवल आपकी खूबसूरती को खराब करती हैं, बल्कि दिखने में भी बहुत भद्दी नजर आती हैं। लेकिन अरंडी के तेल के जरिए आप इस असर को कम कर सकते हैं।
  2. अगर आपको कील मुहांसों की समस्या है तो आप इसमें भी अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए पिंपल्स पर आपको अरंडी का तेल लगाना होगा। 
  3. कैस्टर ऑयल को स्किन मॉइस्चराइज करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको कैस्टर ऑयल से स्किन की मसाज करनी है। 
  4. अगर आपके चेहरे पर या बॉडी के किसी दूसरे अंगों पर दाग धब्बे हैं तो आप कैस्टर आयल लगा  कर इन दाग धब्बों को मिटा सकते हैं। 
  5. गर्भावस्था के बाद या जिम में वजन कम करने या मसल्स बिल्ड होने के दौरान स्ट्रेच मार्क्स  बॉडी पर आने लगते हैं। इन स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए भी आप इन पर कैस्टर ऑयल से मसाज कर सकते हैं। 
  6. अगर आपको एक गोरी चमकदार स्किन चाहिए तो आप कैस्टर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको चेहरे की मसाज करनी होगी। कैस्टर ऑयल के अंदर पाए जाने वाले गुण आपकी स्किन से गंदगी को बाहर निकाल देंगे और आपकी स्किन गोरी और चमकदार होने लगेगी।
  7. ऐसे लोग जिनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गए हैं यह लोग अगर नियमित रूप से आंखों के नीचे अरंडी के तेल से मसाज करेंगे तो यह काले घेरे खत्म हो जाएंगे।

अरंडी तेल के बालों के लिए फायदे – Benefits of Castor oil on Hair in Hindiअरंडी तेल के बालों के लिए फायदे - Benefits of Castor oil on Hair in Hindi

आज के समय में ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं, कुछ लोगों को बाल झड़ने की समस्या है कुछ को सफेद होने की और कुछ को गंजेपन की। लेकिन कैस्टर ऑयल बालों की लगभग सभी समस्याओं को समाप्त करने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं बालों की किन समस्याओं के लिए कैस्टर ऑयल फायदेमंद है।

कैस्टर ऑयल के बालों के लिए फायदे

  1. सफेद बालों की समस्या से परेशान व्यक्ति को एक बार जरूर कैस्टर ऑयल का उपयोग करना चाहिए। सफेद बालों की समस्या को समाप्त करने के लिए कैस्टर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। 
  2. ऐसे लोग जिनके बालों की ग्रोथ बेहद कम है या ना के बराबर है। अगर वह लोग कैस्टर ऑयल से मसाज करें तो इससे उनके बालों की ग्रोथ तेज होने लगेगी।
  3. कैस्टर ऑयल में एंटी फंगल गुण होते हैं जो बालों में होने वाली डैंड्रफ की समस्या को भी कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल कैस्टर ऑयल और नींबू को मिलाकर बालों की मसाज करें। 
  4. अगर आपके बाल रूखे और बेजान से दिखाई देते हैं तो आपके लिए कैस्टर ऑयल बेहद फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आपको केवल नारियल तेल के अंदर मिलाकर सिर की मसाज करनी होगी। इससे आपके बाल चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

कैस्टर ऑयल के लाभ बच्चों के लिए – Benefits of Castor oil on Children in Hindiकैस्टर ऑयल के लाभ बच्चों के लिए - Benefits of Castor oil on Children in Hindi

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपने अक्सर उन्हें कई समस्याओं के साथ देखा होगा। यह समस्या 3 साल की उम्र के बच्चों के साथ ज्यादा होती है। अगर आपके घर में भी कोई छोटा बच्चा है और उन्हे ऐसी समस्याएं हैं तो आप कैस्टर ऑयल के जरिए इन समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं। 

शिशु के लिए अरंडी तेल के फायदे

  1. अगर बच्चों की हड्डियां कमजोर हैं या फिर वह हेल्दी नहीं हो रहे तो रोजाना कैस्टर ऑयल से शिशु की मालिश करें। इससे उनकी हड्डियां भी मजबूत होंगी और वह जल्दी ही चलने फिरने भी लगेंगे।
  2. बच्चों को डायपर पहनाने के बाद अक्सर उनकी स्किन पर रैशेज बनने लगते हैं। ऐसे में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे इन रैशेज को मिटा सकती हैं। सफर के दौरान यह तेल अपने साथ जरूर रखें।
  3. अगर शिशु की हड्डियों या मांसपेशियों में दर्द है तो आप इससे राहत दिलाने के लिए भी आप अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। 
  4. बच्चों की स्किन किसी फूल की पंखुड़ियों जैसी ही मुलायम होती हैं। ऐसे में उनकी कोमलता बनाए रखने के लिए आप उन्हे कैस्टर ऑयल लगा सकते हैं। इससे उनकी स्किन मुलायम होने लगेगी।
  5. अगर बच्चे के बाल नहीं बढ़ रहे या उनकी ग्रोथ बेहद कम है या फिर बाल गहरे नहीं है, तो आप इसमें उन्हे कैस्टर ऑयल लगा सकते हैं. इससे बच्चे के बाल गहरे भी होंगे और जल्दी घने और बड़े भी होंगे। 

अरंडी तेल के उपयोग – Castor oil Uses in Hindiअरंडी तेल के उपयोग - Castor oil Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने कैस्टर ऑयल से जुड़े सभी प्रकार के लाभ जान लिए हैं। अब हम आपको कैस्टर ऑयल का उपयोग आप किस तरह कर सकते हैं इसकी जानकारी देंगे। ध्यान रहे कि अगर किसी चीज का सही फायदा चाहिए तो उसके उपयोग के तरीके आपको पता होने चाहिए।

  • पेट में दर्द होने पर कैस्टर ऑयल को गर्म करके पेट की मालिश करें। इससे दर्द कम होगा। 
  • कब्ज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति संतरे के अंदर एक चम्मच अरंडी तेल को डालकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या कम होने लगेगी।
  • स्किन पर कैस्टर ऑयल का उपयोग रात के समय चेहरा धोकर करें।
  • डार्क सर्कल के लिए सोने से पहले आंखों के नीचे लगा कर मसाज करें।
  • बालों से जुड़ी समस्या के लिए आप रोजाना रात के समय नारियल तेल के साथ मिलाकर इसका उपयोग करें।

अरंडी तेल के नुकसान और सावधानियां। Side Effects of Castor oil in Hindiअरंडी तेल के नुकसान और सावधानियां। Side Effects of Castor oil in Hindi

दोस्तों कैस्टर ऑयल के उपयोग लाभ और इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियां आपने हासिल कर ली हैं। लेकिन जिस तरह किसी चीज के फायदे होते हैं उसी तरह कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं कैस्टर ऑयल के नुकसान

कैस्टर ऑयल के सावधानियां और नुकसान

  • गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाएं अधिक मात्रा में कैस्टर ऑयल का उपयोग करती हैं तो इससे गर्भपात का खतरा बना रहता है।
  • कैस्टर ऑयल के अंदर लैक्सेटिव गुण होता है जो कब्ज की समस्या को तो दूर कर देता है। लेकिन अगर इसका सेवन अधिक किया जाए तो यह दस्त का कारण भी बन जाता है।
  • अगर कैस्टर बीन के इंजेक्शन की डोज की मात्रा अधिक हो जाए तो इससे पेट में मरोड़ की समस्या होने लगती है।
  • बच्चों के मुंह और गुप्तांगों पर अरंडी के तेल का उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।

नोट – अगर आप कैस्टर ऑयल का उपयोग किसी बीमारी से राहत के लिए कर रहे हैं तो डॉक्टर की राय जरूर लें। वही गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन या उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल ना करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने लेख में आपको Castor Oil in Hindi में जानकारी दे दी हैं। आपन इस लेख में Arandi Ke Tel Ke Fayde से लेकर नुकसान और उपयोग तक जान लिए हैं। अब अगर आप अरंडी का उपयोग करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. कैस्टर ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश करता है?

    भारत और अफ्रिका द्वारा ही अरंडी तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है

  2. क्या कब्ज की समस्या में अरंडी का तेल फायदेमंद होता है?

    हां, लेकिन आप इसका सेवन डॉक्टर की राय के बाद ही करें.

  3. क्या कैस्टर ऑयल से स्ट्रेच मार्क्स मिट सकते हैं?

    हां ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए कैस्टर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है।

  4. क्या गर्भावस्था में कैस्टर ऑयल का सेवन करना चाहिए?

    इस सवाल का जवाब आप डॉक्टर से ही पूछें और उनकी ही राय को माने।

यह भी पढ़ें
Immunity kaise Badhaye
Kaju Khane ke Fayde
Pet Kam Karne Ki Exercise
Dragon Fruit in Hindi
Kismis Khane Ke Fayde
Munakka Khane Ke Fayde

You may also like

Comments are closed.