Olive Oil क्या है? जैतून के तेल के 27 फायदे नुकसान और उपयोग। About Olive oil In Hindi
NUTRITION GUIDE

Olive Oil क्या है? जैतून के तेल के 27 फायदे नुकसान और उपयोग। About Olive oil In Hindi

Main points

Information About Olive Oil in Hindi. हम सभी ने हाल ही के दिनों में ऑलिव ऑयल यानी Zaitoon/Jaitun के तेल के फायदे या उपयोग के बारे में  सुना ही है। आमतौर पर जहां तेल का अधिक उपयोग व्यक्ति के शरीर में  कई तरह की बीमारियां पैदा कर देता है। वहीं दूसरी तरफ जैतून के तेल के लाभ ही लाभ देखने को मिलते हैं। आज के समय में हृदय का ध्यान रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन Jaitun Ke Tel Ke Fayde आपको ना केवल हृदय पर दिखाई देते हैं। बल्कि Jaitoon का उपयोग बहुत से ब्यूटी उत्पादों में भी किया जाता है। 

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि केवल जैतून का तेल ही उपयोग में लाया जाता है तो बता दें कि जैतून के फल, पत्ते, जड़ आदि का उपयोग भी दुनियाभर में कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। अगर आप olive oil Meaning in Hindi में जानना चाहते हैं। या फिर जैतून के तेल के फायदे, नुकसान और उपयोग से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऑलिव ऑयल से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी देंगे। जानकारी हासिल करने के लिए अंत तक बने रहें। 

ऑलिव ऑयल क्या है – What is Olive Oil in Hindiऑलिव ऑयल क्या है - What is Olive Oil in Hindi

Olive oil का Meaning Hindi में जैतून का तेल होता है। Jaitun Ka Tel, जैतून के फल के जरिए ही निकाला जाता है। जैतून का पेड़ लगभग 15 मीटर तक लंबा हो सकता है। इसके पत्ते दिखने में कुछ कुछ अमरूद के पत्तों की तरह ही होते हैं। जैतून के तेल नन्हे शिशुओं की मालिश के काम भी आता है। इसके जरिए बनाया जाने वाला भोजन ना केवल हेल्दी होता है। Jaitun Ke Tel Ke Fayde भोजन के स्वाद को भी बढ़ा देते हैं। इसके अलावा ऑलिव का उपयोग भी बहुत सी चीजों में किया जाता है। इसके अंदर बहुत से विटामिन्स मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैतून का फल अक्टूबर माह से लेकर अप्रैल तक लगता है। 

जैतून के तेल में पोषक तत्व – Olive Oil Nutrients in Hindi

जैतून के तेल के लाभ इसलिए अधिक हैं क्योंकि इसे गुणों और पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसके अंदर बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरे किसी भी ऑयल में नहीं मिलते। ऑलिव ऑयल में पर सैचुरेटेड फैट, मोनोसैचुरेटेड फैट, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन ए पाई जाती है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल के अंदर 0 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। यानी इसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल पूरी तरह संतुलित रहता है। 

जैतून के तेल अन्य भाषाओं में नाम – Olive Oil Name in Other Languages in Hindi

ऑलिव ऑयल का वैज्ञानिक नाम Olea Europaea Linn है। यह ओलिएसी कुल से संबंध रखता है। ऑलिव ऑयल जितना फायदों के लिए जाना जाता है। उतने ही अलग अलग इसके नाम है। जितने इसके नाम हैं उतने ही इसके फायदे। आइए जानते हैं ऑलिव ऑयल के नाम 

  1. Jaitun Ka Tel in English – Olive Oil, Oleaster, Wild Oil
  2. Jaitoon Ka Tel in Hindi – जैतून, कान, काऊ
  3. Jaitun Ka Tel  इन उर्दू – जैतून
  4. Zaitoon ka Tel in Kannada – जूलिपे
  5. Jaitoon Ka Tel in Nepali – कांडेलोटो
  6. जैतून का तेल इन तमिल – ऑलिव, साइदून
  7. Zaitoon Ka Tel in Persian – जेइतून
  8. Jaitoon  Ke Tel Telugu – जैतून

जैतून के तेल से जुड़ी मुख्य बातें

  • जैतून के तेल के अलावा इसके फल, पत्ते और जड़ों का उपयोग भी दुनियाभर में किया जाता है। 
  • जैतून के तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इस तेल से मालिश गर्मियों में की जाती है। 
  • जैतून के पेड़ की ऊंचाई 15 मीटर तक की होती है। 
  • जैतून के अंदर आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 
  • जैतून का उपयोग केवल तेल बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी इसका उपयोग किया जाता है। 
  • जैतून के तेल के जरिए बहुत सी औषधियां भी तैयार की जाती हैं। 

जैतून के तेल कितने प्रकार के प्रकार – Types of Olive (Zaitoon) Oil in Hindi जैतून के तेल कितने प्रकार के प्रकार - Types of Olive (Zaitoon) Oil in Hindi

आप में से शायद इस बात को तो जानते ही नहीं होंगे कि जैतून के तेल के कई प्रकार होते हैं। जैतून से तैयार किए गए हर तेल की अपनी ही खासियत होती है। इसका उपयोग भी इसके प्रकार पर निर्भर करता है। यूं तो ऑलिव ऑयल के कई प्रकार होते हैं, लेकिन हम आपको इसके मुख्य 5 प्रकार बताते हैं जिसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। 

वर्जिन ऑलिव ऑयल

वर्जिन ऑलिव ऑयल का उपयोग मुख्य तौर पर भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इसके अंदर किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता। इसके दूसरे ऑयल में भोजन पकाने में दिक्कत हो सकती है। जबकि यह पूरी तरह से भोजन पकाने के लिए ही बना हुआ है। इसे डीप फ्राई फूड के अंदर भी उपयोग किया जा सकता है। 

एक्सट्रा वर्जिन जैतून तेल

यह ऑलिव ऑयल की सबसे ज्यादा प्योर फॉर्म मानी जाती है। इसके अंदर कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण और मिनरल्स पाए जाते हैं। हालांकि इसके अंदर एसिड की मात्रा बेहद कम होती है। जिसकी वजह से खाना बनाते समय यह जल जाता है। इसलिए भोजन में उपयोग करते समय इसका उपयोग बहुत ज्यादा सावधानी पूर्वक करना होता है। हालांकि आप इसका उपयोग अन्य खाद्य पदार्थों में कर सकते हैं, जैसे सलाद, फ्रूट चाट आदि। यह दूसरे ऑलिव ऑयल के मुकाबले काफी महंगा होता है। जिसकी वजह से इसे बहुत कम ही लोग खरीद पाते हैं। 

पोमेस ग्रेट ऑलिव ऑयल 

यह भी जैतून तेल का एक और प्रकार है। इसका उपयोग भोजन के अंदर बेहद कम या ना के बराबर ही किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर स्मोकिंग प्वाइंट बेहद अधिक होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

लैम्पेंट आयल 

यह ऑलिव ऑयल व्यक्ति ना तो अपने खाने में उपयोग कर सकता है और ना ही अपनी स्किन या बालों पर इसका उपयोग संभव है। मुख्य तौर पर इसका उपयोग केवल मशीनों या तकनीकी चीजों पर ही किया जाता है। 

प्योर ऑलिव ऑयल

जैतून का यह तेल रिफाइंड तेल और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के मिश्रण से ही तैयार किया जाता है। इसका उपयोग यूं तो खाने में भी किया जा सकता है। लेकिन इसे बालों और स्किन के लिए अधिक लाभदायक माना जाता है। इसके अंदर पोषक तत्वों की मात्रा थोड़ी कम होती है क्योंकि यह कोल्ड प्रोसेस्ड तरीके से बनाया जाता है। 

सेहत पर जैतून के तेल के फायदे – Health Benefits of Olive Oil in Hindi
सेहत पर जैतून के तेल के फायदे - Health Benefits of Olive Oil in Hindi

आज से कुछ वक्त पहले तक ऑलिव ऑयल का उपयोग बहुत कम ही लोग किया करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ साथ इसका उपयोग भोजन में अधिक किया जाने लगा। इसका कारण था जैतून के तेल के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व और मिनरल्स। साथ ही यह कई तरह की बीमारियों को पैदा होने और बढ़ने से भी रोकता है। आइए जानते हैं कि ऑलिव ऑयल के फायदे सेहत पर कैसे हो सकते हैं। 

डायबिटीज में जैतून तेल के फायदे

आज के समय में डायबिटीज जैसी बीमारी से करोड़ो लोग पीड़ित हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो प्री डायबिटीज के लक्षण अपने अंदर देख रहे हैं। शायद आप ना जानते हों कि डायबिटीज जैसी बीमारी अगर किसी व्यक्ति को हो जाए तो जिंदगी भर के लिए दवाइयों का सेवन करना पड़ता है और परहेज अलग से। ऐसे में मधुमेह के मरीजों की स्थिति सुधारने में ऑलिव ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। हाल ही में  हुई एक रिसर्च से इस बात का पता चला है कि ऑलिव ऑयल से बनी चीजों के सेवन से रक्त शर्करा नियंत्रित रहती है। इस लिहाज से माना जा सकता है कि डायबिटीज में ऑलिव ऑयल फायदेमंद है।

वजन कम करनें में Zaitoon का तेल

आज के समय में खराब जीवन शैली और बेकार का खानपान आपके वजन को तेजी से बढ़ाने का कार्य करता है।वहीं अगर आप खाने पीने के शौकीन हो तो वजन कम होना लगभग नामुमकिन हो जाता है। लेकिन ऑलिव ऑयल से बनी हुई चीजों का सेवन करने से न केवल आपका वजन कम रहेगा। बल्कि आप अपनी पसंदीदा चीजों का सेवन भी करते रहेंगे। 

कब्ज  में Jaitun Ke Tel Ke Fayde

आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते होंगे। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं।जैसे पर्याप्त मात्रा में फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन ना करना, अधिक चटपटा भोजन करना। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो आप Jaitun Ka Tel  उपयोग में ले सकते हैं। दरअसल इसके अंदर ऐसे कई गुण होते हैं जो आपको कब्ज से राहत दिला सकते हैं। अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो आपको केवल जैतून का तेल के साथ, संतरे, नींबू, और फलों आदि का सेवन करना होगा। इससे जल्दी ही आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में Jaitun Ke Tel Ke Fayde

आज के समय में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या किसी को भी हो सकती है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। ऐसे में जैतून का तेल उपयोग में लेना फायदेमंद रहता है। इसके अंदर पाया जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट आपके शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। जिसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। ऐसे में आप स्ट्रोक और हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं। 

सूजन से राहत दिलाए ऑलिव ऑयल

आज के समय पर भी हमारे घरों में बड़े बुजुर्गों को अक्सर सूजन की समस्या रहती है। इस समस्या की वजह से उन्हें चलने फिरने या रोजाना के साधारण काम करने में भी दिक्कत होती है। ऐसें ऑलिव ऑयल के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल जैतून के तेल के अंदर ओलियोकैंथोल होता है जो की एक एंटीफ्लेमेटेरी गुण होता है। यह वैसे ही काम करता है जैसे सूजन की दवा आइबूप्रोफेन। अगर आप रोजाना ऑलिव ऑयल का उपयोग करते हैं तो आपकी सूजन की समस्या इसके जरिए खत्म हो सकती है। आप इससे बने हुए भोजन का सेवन करें या इसका उपयोग सलाद और अन्य चीजों में करें। 

कैंसर से बचाव में ऑलिव ऑयल के फायदे 

कैंसर की समस्या आज के समय में लोगों की जिंदगी में कहीं ना कहीं से प्रवेश कर ही रही है। वही हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि भारत में रहने वाली हर  तीसरी चौथी महिला को ब्रेस्ट कैंसर है। कैंसर की स्थिति से निपटने के लिए जैतून के तेल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल जैतून के तेल के अंदर ओलियूरोपिन नामक तत्व पाया जाता है जो  ब्रेस्ट कैंसर को रोकने का कार्य करता है। यही नहीं अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आप अन्य तरह के कैंसर से भी बचे रहते हैं।

दिमागी बीमारी से बचाए ऑलिव ऑयल

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति धीरे धीरे अपने आस पास वाले लोगों और चीजों को भूलने लगता है। यूं तो यह समस्या ज्यादातर एक उम्र के लोगों को ही होती है। लेकिन इस समस्या से बचे रहने के लिए आप जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि जैतून के तेल के अंदर पॉलीफेनोल होते हैं। यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं । जिससे आपकी याददाश्त बेहतर होती है। आप इसके लिए जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। 

हाई बीपी में जैतून का तेल

क्या आप जानते हैं कि हाई बीपी की समस्या से आज के समय करोड़ों लोग पीड़ित हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि आज के समय में हाई बीपी की दिक्कत लोगों को बहुत कम उम्र के अंदर ही हो जाती है। जिसकी वजह से दिल का दौरा भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको भी यह समस्या है तो आप जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसके अंदर ऐसे कई गुण होते हैं जो उच्च रक्तचाप को सही करने का कार्य करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ऑलिव ऑयल के फायदे रक्तचाप में देखने को मिल सकते हैं। 

 आंखों की समस्या दूर करे Jaitoon

आप भी शायद अपना ज्यादा वक्त या तो टीवी और फोन के साथ बिताते होंगे। या फिर आप घंटों सिस्टम पर काम करते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि यह गैजेट आपकी आंखों की रोशनी को कितनी बुरी तरह प्रभावित करते हैं। इससे पहले बात बिगड़ जाए और आपकी आंखें कमजोर हो जाएं आप थोड़ा सा सतर्क हों और जैतून के तेल का उपयोग करना शुरू करें। आप इसका सेवन भी कर सकते हैं, साथ ही आप जैतून के तेल से आंखों के आस पास की मसाज भी कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों के आस पास का रक्त संचार बेहतर होगा और आपकी आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहेगी। 

हृदय के लिए जैतून का तेल

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और डिप्रेशन तो जैसे हमारे हमसफर बन गए हैं। लेकिन यह हमसफर हमारी सेहत पर बेहद बुरा प्रभाव डालते हैं। इसका सीधा असर हमारे हृदय पर पड़ता है। ऐसे में एक्सरसाइज और सही डाइट के जरिए आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप अपनी डाइट में जैतून के तेल का सेवन करना शुरू कर दें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल भी संतुलित रहेगा और दिल का दौरा भी नहीं पड़ेगा। 

स्किन पर जैतून के तेल के फायदे – Skin Benefits of Olive Oil in Hindiस्किन पर जैतून के तेल के फायदे - Skin Benefits of Olive Oil in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि ऑलिव ऑयल सेहत पर किस तरह फायदेमंद रहता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अब बात आती है स्किन की। आज के दौर में महिलाएं और पुरुष रोजाना ना जाने कितने ही प्रोडक्ट की खरीदारी केवल स्किन का ध्यान रखने के लिए करते हैं। ऐसे में स्किन पर फिर भी कई समस्याएं पैदा हो ही जाती हैं। लेकिन अगर ऑलिव ऑयल का उपयोग किया जाए तो इससे स्किन संबंधित कई समस्याओं का अंत किया जा सकता है। 

स्किन पर ऑलिव ऑयल के लाभ

  1. अगर आप अपनी स्किन पर एक नेचुरल ग्लो चाहते हैं तो आप आज ही अपनी डाइट में जैतून का तेल उपयोग करना शुरू करें। इससे आपकी स्किन गोरी और चमकदार हो जाएगी।
  2. आप भी शायद स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए महंगे महंगे लोशन लगाती होंगी। लेकिन आप चाहें तो इनकी जगह एक प्राकृतिक तरीका भी अपना सकती हैं। इसमें आप अपनी स्किन पर ऑलिव ऑयल लगाकर इसे मॉइस्चराइज कर सकते हैं। 
  3. बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियों की समस्या हो जाती है। लेकिन महज जैतून का तेल, और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से, झुर्रियां कम होने लगती हैं। साथ ही आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। 
  4. पिंपल की समस्या आजकल बहुत ज्यादा आम हो गई है। लेकिन इनके होने से चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है और कई बार यह दाग भी छोड़ कर चले जाते हैं। ऐसे में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल उपयोग सकते हैं। इसके लिए आपको केवल दही, जैतून तेल और शहद का मिश्रण तैयार कर प्रभावित जगह पर लगाना है। इससे आपकी पिंपल्स की समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी। 
  5. आपने आज तक बहुत से लिप बाल्म का उपयोग किया होगा। लेकिन मौसम बदलने के साथ लिप्स फिर से सूखने लगते होंगे। सूखे और बेजान लिप्स आपकी पर्सनालिटी को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप अगर अपने होठों पर जैतून का तेल नियमित रूप से लगाते हैं तो इससे आपके लिप्स गुलाबी और मुलायम होने लगते हैं।
  6. धूप और प्रदूषण के चलते अक्सर चेहरे की रंगत खराब हो जाती है, स्किन डल लगने लगती है। लेकिन ऑलिव ऑयल का उपयोग करके चेहरे को गोरा और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको जैतून के तेल का सेवन करना होगा। 
  7. ऐसी बहुत सी महिलाएं या लड़कियां हैं जो रोजाना अधिक मेकअप का उपयोग करती हैं। यह मेकअप स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में मेकअप रिमूव करने के लिए आप जैतून का तेल इस्तेमाल में ले सकती हैं। इससे आप मेकअप भी उतार पाएंगे और स्किन को थोड़ा लाभ भी होगा।

बालो के लिए ऑलिव ऑयल के लाभ – Hair Benefits of Olive oil in Hindiबालो के लिए ऑलिव ऑयल के लाभ - Hair Benefits of Olive oil in Hindi

अगर आपको लग रहा है कि जैतून का तेल  से स्किन और हेल्थ के लिए ही फायदेमंद है, तो बता दें कि आप गलत हैं। यह आपके बालों का भी उतना ही ख्याल रखता है जितना आपकी सेहत और स्किन का। आइए जानते हैं बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है जैतून का तेल

बालों पर जैतून के तेल के लाभ

  • बालों की चंपी करने की सलाह हमे बचपन से ही मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की चंपी अगर आपको ऑलिव ऑयल से करें तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है। अगर आप जैतून के तेल की मालिश सिर पर करते हैं तो इससे आपके बाल स्वस्थ रहते हैं। 
  • ऐसे लोग जिनके बालों की ग्रोथ बेहद धीरे होती हैं उनके लिए भी जैतून का तेल उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आपके केवल जैतून के तेल के साथ शहद और अंटे का पेस्ट तैयार करके अपने स्कैल्प पर लगाना है। इससे आपकी बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगेगी। 
  • ऐसे लोग जो डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अब तक बहुत कुछ आजमा चुके हैं। उनके लिए भी जैतून का तेल किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके लिए केवल आपको एक व्हाइट ऐग, जैतून तेल लेना है। इसके बाद इसका मिश्रण बनाए और अपने बालों पर लगाकर छोड़ दे। इसके बाद शैम्पू से बाल धो ले। आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी। 

जैतून के पत्ते और जड़ के कुछ अन्य फायदे

  1. आप जैतून के जरिए पसीने की बदबू से राहत पा सकते हैं। इसके लिए केवल जैतून के पत्तों का पाउडर बनाकर शरीर पर मले। इससे बदबू आनी बंद हो जाएगी।
  2. चोट लगने पर जैतून के तेल को घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। 
  3. जैतून के बीज का तेल लगाने से जोड़ों के दर्द या गठिया के दर्द से राहत मिलती है।
  4. पेशाब में होने वाली जलन को कम करने के लिए जैतून के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से राहत मिलती है।
  5. सर्दी खांसी से छुटकारा पाने कि ले आप जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। 
  6. दांत या दाढ़ का दर्द ठीक करने में जैतून के फायदे देखे गए हैं।
  7. कान के दर्द से छुटकारा पाने का आसान उपाय है जैतून का तेल।

जैतून के तेल को इस्तेमाल करने का तरीका – Olive Oil Uses in Hindiजैतून के तेल को इस्तेमाल करने का तरीका - Olive Oil Uses in Hindi

जैतून का तेल उपयोग करने के बहुत से तरीके हैं जिन्हे आप भी आजमा सकते हैं। अगर आप इसका सही तरह से उपयोग कर पाएंगे तभी आप जैतून के सभी लाभ ले पाएंगे।

Zaitoon Tel Ke उपयोग के तरीके 

  1. जैतून के तेल का उपयोग आप सलाद के अंदर डालकर कर सकते हैं। 
  2. भोजन तैयार करने में जैतून का तेल उपयोग किया जा सकता है। 
  3. स्किन को मॉइस्चराइज करने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं.
  4. जैतून के तेल का हेयर पैक लगाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
  5. अगर आप चाहें तो ब्रेड पर भी जैतून का तेल लगाकर सेवन कर सकते हैं।

जैतून के तेल के नुकसान – Side Effects of Jaitun Oil in Hindiजैतून के तेल के नुकसान - Side Effects of Jaitun Oil in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जैतून के तेल के उपयोग और इसके लाभ के बारे में जाना। लेकिन अब हम आपको इसके नुकसानों से भी रूबरू कराएंगे। ताकि आप यह तय कर सकें कि आपको जैतून का सेवन करना है या नहीं। आइए जानते हैं जैतून के तेल के नुकसान।

ऑलिव ऑयल के नुकसान 

  1. अगर आप ऑलिव ऑयल का उपयोग करते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।
  2. ऑयली स्किन पर जैतून का तेल उपयोग करने से कील मुहांसों की समस्या हो सकती है।
  3. ऐसे लोग जिनकी स्किन ड्राई या शुष्क है उन पर भी जैतून का नुकसान हो सकता है।
  4. ऑलिव ऑयल से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  5. गर्भावस्था में महिलाओं को इसका सेवन केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। वरना शिशु पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। 
  6. इसके अंदर कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन हृदय को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
  7. इसके अधिक सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  8. मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन तय मात्रा में ही करना चाहिए। वरना यह रक्त शर्करा को बढ़ा भी सकता है।
  9. बच्चों पर जैतून का तेल उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Olive Oil Meaning in Hindi बता दिया है। साथ ही आपको जैतून के तेल के फायदे और नुकसान के बारे में भी बता दिया है। अब अगर आप चाहें तो ऑलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आगे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. जैतून के तेल की तासीर कैसी होती है?

    ऑलिव ऑयल की तासीर ठंडी होती है।

  2. क्या जैतून के पेड़ के पत्ते भी उपयोगी होते हैं?

    हां, इसके पत्ते से बना पाउडर पसीने की बदबू दूर कर सकता है।

  3. क्या जोड़ो के दर्द में जैतून की जड़ काम आती है?

    हां, अगर आपको जोड़ो का दर्द है तो आप जैतून की जड़ का उपयोग कर सकते हैं।

  4. क्या वजन घटाने में जैतून का तेल उपयोग करना ठीक है?

    हां, वजन घटाने के लिए जैतून का उपयोग करना कारगर होता है।

यह भी पढ़ें
Surya Namaskar Ke Fayde
Savasana ke Fayde
mountain Pose benefits
Anulom Vilom Pranayam Ke fayde
Cholesterol kam Karne ke Upay

You may also like

Comments are closed.