Obesity Meaning in Hindi। मोटा होने का कारण, लक्षण 21 उपाय और इलाज
WEIGHT LOSS

Obesity Meaning in Hindi। मोटा होने का कारण, लक्षण 21 उपाय और इलाज

Main points

Information About Obesity Meaning in Hindi. ओबेसिटी या मोटापा आज कल के युग की एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की भयंकर बीमारियां पैदा होने लगती हैं। ओबेसिटी के बहुत से कारण हो सकते हैं। अगर बात करें तो शायद ओबेसिटी की सबसे बड़ी वजह हमारी जीवन शैली ही है। आज के समय में हमारे सारे काम घर बैठे ही हो जाते हैं। जिसकी वजह से हम घंटों तक या तो लैपटॉप, फोन और टीवी के साथ ही चिपके रहते हैं। इसके अलावा भारतीय भोजन और जंक फूड ओबेसिटी के मुख्य कारणों में से एक है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो एक सही जीवन शैली और खानपान का पालन करते हैं फिर भी वह Obese ही हैं। आपको बता दें कि Obese Means in Hindi में मोटा होता है। जबकि Obesity Meaning in Hindi मोटापा होता है। आज हम आपको अपने इस लेख में मोटापे कारण ,लक्षण, बचाव और मोटापे का इलाज भी बताएंगे। अगर आप ओबेसिटी मीनिंग इन हिंदी समेत इससे जुड़ी किसी भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्या है मोटापा – What is Meaning of Obesity in Hindi क्या है मोटापा - What is Meaning of Obesity in Hindi

दोस्तों जैसे की हमने आपको बताया कि Obesity Meaning in Hindi में अर्थ होता है मोटापा। मोटापा क्या है इसे और कौन व्यक्ति मोटा है, इसे जांचने कुछ पैमाने होते हैं। यह पैमाने पुरुष, महिलाओं और बच्चों में उनकी लंबाई और उम्र के आधार पर तय होते हैं. जैसे अगर किसी व्यक्ति की लंबाई 5 फुट 5 इंच है और उसकी उम्र 25 साल है, तो ऐसे व्यक्ति का सही वजन 57 से 63 के बीच में होना चाहिए। लेकिन जब यह वजन 70 से ज्यादा हो जाता है, तो यह मोटापा या ओबेसिटी कहलाता है। आपको बता दें कि Obese यानी मोटा होने की कई वजह या कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में हम विस्तार से नीचे चर्चा कर रहे हैं। 

क्या हैं मोटापे के कारण – Causes of Obesity in Hindi क्या हैं मोटापे के कारण - Causes of Obesity in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जान लिया है कि Obese Means in Hindi में मोटा होता है। ओबेसिटी या मोटापे की वजह खाने पीने से लेकर पारिवारिक भी हो सकती है। इसके अलावा कई बीमारियां भी ओबेसिटी का कारण होती हैं। आइए जानते हैं क्या है ओबेसिटी की वजह। 

कैलोरीज मोटा होने की वजह – Obesity Reason Calories 

दोस्तों हर किसी को अपनी आयु और लंबाई के हिसाब से खाद्य सामग्रियों की जरूरत होती है, और सभी खाद्य सामग्री में कुछ न कुछ कैलोरीज होती है। यही कैलोरीज हमें शारीरिक और मानसिक कार्य करने की ऊर्जा देती हैं। जैसे जैसे हम कार्य करते जाते हैं वैसे वैसे कैलोरीज जलने लगती हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति अधिक खाता है या फिर कम शारीरिक गतिविधि करता है तो उसकी कैलोरीज कम जलती हैं। जिसकी वजह से बची हुई कैलोरीज हर व्यक्ति के शरीर में मोटापा पैदा कर देती हैं। 

  • पुरुष कैलोरीज संख्या – 2200 से 2500 होनी चाहिए। अगर आप शारीरिक गतिविधि नहीं करते तो आप डाइट कम कर सकते हैं। 
  • महिलाओं के लिए कैलोरीज संख्या – 1800 से 2200 होनी चाहिए। अगर शारीरिक गतिविधि कम हो तो कैलोरीज की संख्या घटा देनी चाहिए या फिर शारीरिक गतिविधि बढ़ा देनी चाहिए

जेनेटिक कारण – Obese Causes Genetic in Hindi 

अगर कोई व्यक्ति कम डाइट के बाद भी अधिक मोटा होता है तो हो सकता है कि उसे यह समस्या परिवार से मिली हो। इसे जेनेटिक कहते हैं। मोटापा जेनेटिक भी हो सकता है। यानी अगर आपकी फैमिली हिस्ट्री में लोग मोटे हों तो यकीनन आप भी मोटे हो सकते हैं।

महिलाओं में मेनोपॉज – Menopause Can Cause of Obesity in Hindi

महिलाओं की प्राकृतिक बनावट के चलते उन्हे हर माह मासिक धर्म यानी पीरियड्स की स्थिति से गुजरना होता है। लेकिन जब यह मासिक धर्म बंद हो जाते हैं तो महिला का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। यह स्थिति आमतौर पर 30 के बाद ही पैदा होती है। 

सही डाइट न लेना 

आमतौर पर हम अपना पेट भरने के लिए किसी भी तरह का भोजन करने लगते हैं। हम जंक फूड खाते हैं, कोल्ड ड्रिंक पीते हैं और इसके अलावा भी कई तरह के ऐसे पदार्थ खाते हैं जिनमें बैड फैट, हाई कैलोरी और अधिक कार्ब्स होता है। इस तरह की खाद्य सामग्री Obesity का कारण बन जाती है। 

तनाव के कारण

Obese होने की एक वजह तनाव भी हो सकता है। तनाव के कारण बहुत से लोगों का वजन बढ़ जाता है, तो कुछ लोगों को तनाव पतला कर देता है। अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं और आपका मोटापा बढ़ रहा है। तो इसकी वजह तनाव हो सकती है। 

मोटापे के अन्य कारण – Other Causes of Obesity in Hindi 

  1. अगर आप अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर के उपतादों का सेवन करते हैं तो यह ओबेसिटी का कारण हो सकता है।
  2. ओबेसिटी की वजह अधिक तला हुआ भोजन भी हो सकता है।
  3. अगर आपको थायराइड की समस्या है तो भी आप Obese हो सकते हैं। 
  4. अधिक मात्रा में धूम्रपान या शराब या बीयर का सेवन भी आपको मोटा कर सकता है। 
  5. गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स के बदलाव की वजह से भी Obesity की दिक्कत पैदा हो सकती है।

क्या हैं मोटापे के लक्षण – Symptoms of Obesity in Hindi
क्या हैं मोटापे के लक्षण - Symptoms of Obesity in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Obese Means in Hindi समेत इसके कारण भी जान लिए हैं। लेकिन यह कैसे पता किया जाए कि कोई मोटा है भी या नहीं। कई बार लंबाई और उम्र का पैमाना गलत साबित हो सकता है। इसकी वजह है हड्डियों का वजन। ऐसा कई बार देखा गया है कि व्यक्ति की हड्डियों का वजन ही अधिक है। ऐसे में Obesity के कुछ लक्षण हैं जिन्हें जानकर आप समझ जाएंगे कि आप मोटापे का शिकार हैं या नहीं। 

ओबेसिटी के लक्षण

  1. अगर आप अक्सर बिना किसी कार्य के थका हुआ महसूस करते हैं तो यह मोटापे का लक्षण हो सकता है।
  2. पैदल चलने पर थकान होना भी ओबेसिटी का लक्षण हो सकता है।
  3. डायबिटीज जैसी बीमारी की एक बड़ी वजह मोटापा भी होता है। अगर आप मोटे हैं तो आपको डायबिटीज भी हो सकती है।
  4. जोड़ों में दर्द की समस्या भी मोटापे के कुछ लक्षणों में से एक है। 
  5. गठिया की समस्या भी Obese होने की वजह है।
  6. नींद पूरी न होना मोटापे सिंपटम्स हैं।
  7. हाई बीपी की समस्या भी ओबेसिटी की वजह से होती है।
  8. बॉडी फैट लटका हुआ होना भी मोटापे का ही एक लक्षण है।
  9. चेस्ट, साइड, या कमर पर फैट की मोटी परत ओबेसिटी के कुछ लक्षणों में से है। 

मोटापे से बचाव के तरीके – How To Prevent Obesity in Hindi मोटापे से बचाव के तरीके - How To Prevent Obesity in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Obesity meaning in Hindi समेत इसके कारण और लक्षण जान लिए हैं। अब अगर आप चाहें तो मोटापे से खुद को बचाए रखने के लिए कुछ उपाय आजमा सकते हैं। अगर आप पहले ही सावधान और सतर्क हो जाएं। एवं कुछ अहम बदलाव अपने जीवन में उतार दें तो आप जिंदगी भर के लिए मोटापे से बचे रह सकते हैं। 

मोटापे से बचने में सही डाइट 

अगर आपको मोटापे की समस्या से बचना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी खाद्य सामग्री शामिल करनी होंगी, जिनमें प्रोटीन, विटामिन मिनरल्स की मात्रा अधिक हो। जबकि जंक फूड और अधिक कार्ब्स खाने से खुद को रोकना होगा। इसके अलावा स्टार्च युक्त भोजन भी करने से बचना होगा। खाने योग्य पदार्थ कुछ इस प्रकार हैं।

  • ड्राई फ्रूट्स 
  • फल
  • सब्जियां
  • साबुत अनाज
  • ओट्स और मूसली
  • चिकन, अंडा
  • सीड्स 

गर्म पानी का सेवन

अगर आप मोटापे से हमेशा के लिए बचना चाहते हैं तो आप गर्म पानी का ही सेवन करें। अगर आपको गर्म पानी पीने से दिक्कत है तो आप साधारण पानी पिएं, न की ठंडा। अगर आप अपने जीवन में साधारण पानी पिएंगे तो इससे न केवल आप ओबेसिटी से बचे रहेंगे बल्कि इसके जरिए आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

फिजिकल एक्टिविटी

अगर आपको खुद को हमेशा फिट रखना है और मोटापे से बचना है, तो आपको रोजाना एक्सरसाइज या योग करनी होगी। अगर आप इस सबके लिए समय नहीं निकाल सकते, तो आप रोजाना कम से कम 10 हजार से 15 हजार कदम तक पैदल चलने की आदत बना लें। यह भी आपके वजन को हमेशा संतुलित रखेगा और आप Obese नहीं होंगे।

नींद पूरी करें

अगर ओबेसिटी के जाल में नहीं फंसना तो रोजाना आप कम से कम अपने शरीर के मुताबिक नींद जरूर लें। यानी आप कम से कम 6 घंटे की नींद तो जरूर लें। अगर आप इतना सो पाए तो आप आसानी से खुद को फिट रख पाएंगे।

बीमारी का उपचार 

अगर आपको थायराइड या अन्य बीमारी है जो मोटापे की वजह बन सकती है तो इन बीमारियों की दवाएं ले। साथ ही डॉक्टर से पूछें कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं। इसके जरिए आप मोटापे से बचे रह सकते हैं।

मोटा होने से बचाव के अन्य उपाय – Few More Prevention Tips of Obese in Hindi 

  • जंक फूड और तली हुई चीजों का सेवन बेहद कम कर दें और अगर संभव तो बंद कर दें। 
  • फ्रूट जूस की जगह फलों का सेवन करना शुरू करें 
  • कोल्ड ड्रिंक, और ऐसे किसी भी पेय पदार्थ का सेवन न करें जिनमें रिफाइंड शुगर का उपयोग किया जाता है।
  • नशीले पदार्थों से पूरी तरह बचे रहें।
  • एक बेहतर दिनचर्या और जीवन शैली का पालन करे। 
  • रात का डिनर बेहद हल्का करें और 8 बजे के बाद कुछ भी न खाएं। 

मोटापा घटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Obesity in Hindi मोटापा घटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Obesity in Hindi

दोस्तों अब तक आप समझ गए होंगे कि Obese Means in Hindi क्या है। अब हम आपको Obese कम करने के तरीके के बारे में बताएंगे। अगर आप ओबेसिटी का शिकार हो चुके हैं तो यकीनन आपको इसे कम करने में थोड़ी मशक्कत करनी होगी। साथ ही ऊपर बताई गई डाइट का भी पालन करना होगा। 

ओबेसिटी कम करने के उपाय 

  1. सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से आपका मोटापा कम हो सकता है।
  2. संतरे या ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें विटामिन सी अधिक होता है। 
  3. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना शुरू करें। इससे जल्दी मोटापा घटेगा।
  4. कार्डियो एक्सरसाइज अधिक मात्रा में करने से ओबेसिटी से राहत मिलेगी। 
  5. क्रॉस फिट एक्सरसाइज आपका मोटापा कम करने का कार्य कर सकती है।
  6. सही पोषक तत्वों का सेवन करें। 
  7. कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित करें और जरूरत लगे तो कम करें।
  8. अधिक मात्रा में सलाद का सेवन करें, हो सके तो कार्ब्स बिल्कुल कम कर दें।

ओबेसिटी का इलाज – Treatment of Obesity in Hindi ओबेसिटी का इलाज - Treatment of Obesity in Hindi

दोस्तों अगर आप अधिक Obese है यानी मोटे हैं तो आप इसका उपचार भी करा सकते हैं। ध्यान रहे दोस्तों मोटापा एक सामान्य समस्या नहीं है। बल्कि यह कई दूसरी समस्याओं को शरीर में न्योता देती है। ऐसे में वक्त रहते ओबेसिटी का उपचार कराना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मोटापे का उपचार किस किस तरह से हो सकता है। 

ओबेसिटी का इलाज

  • शरीर में अधिक मोटापा बढ़ने या फैट परसेंटेज हो जाने पर डॉक्टर सर्जरी भी करते हैं। लेकिन ऐसा तब ही किया जाता है जब व्यक्ति के शरीर में फैट परसेंटेज 35 से 40 के स्तर पर हो। 
  • डॉक्टर आपको इलाज के तौर पर दिनचर्या और खाने पीने में बदलाव करने के लिए कह सकते हैं।
  • अगर आप अधिक मोटे हैं तो डॉक्टर BMI की जांच के जरिए ऑपरेशन करना है या नहीं यह देख सकते हैं। 
  • मोटापा घटाने वाली दवाओं को सेवन करने की सलाह भी आपको दी जा सकती है।
  • फैट बर्नर भी ओबेसिटी का इलाज कर सकता है। 

नोट – ध्यान रहे कि ओबेसिटी की दवा या सप्लीमेंट किसी डॉक्टर की राय पर ही लें। इसके अलावा अगर आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर के द्वारा बताई गई डाइट का ही पालन करें। एवं बीमारियों से जुड़ी दवाओं का सेवन करते रहें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज हमने आपको Obesity Meaning in Hindi से जुड़ी तमाम जानकारिया दे दी हैं। साथ ही आपने Obese Means in Hindi क्या है यह भी जान लिया है। अगर अब आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो बताए गए उपाय को अपना सकते हैं। अगर लेख पसंद आया हो तो इसे आगे शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ओबेसिटी की वजह बीमारी हो सकती है?

हां, ओबेसिटी की वजह कोई बीमारी हो सकती है।

क्या मोटापा बढ़ाने के लिए मीठा जिम्मेदार हो सकता है?

हां मोटापे की वजह मीठा बन सकता है।

ओबेसिटी में ऑपरेशन कब किया जाता है?

ओबेसिटी में ऑपरेशन का विकल्प तब चुना जाता है जब व्यक्ति बॉडी फैट 35 से 40 स्तर पर हो।

क्या गर्म पानी से मोटापा कम हो सकता है?

हां, लेकिन केवल गर्म पानी ही नहीं बल्कि दूसरे उपाय भी अपनाने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें
Lehsun Khane Ke Fayde
Kaju Khane ke Fayde
Pista Khane Ke Fayde
Black Raisins in Hindi
Walnuts in Hindi

You may also like

Comments are closed.