Vinegar Meaning in Hindi। Vinegar क्या है? सिरके के 22 फायदे, नुकसान और उपयोग
NUTRITION GUIDE

Vinegar क्या है? सिरके के 22 फायदे, नुकसान और उपयोग। Vinegar Meaning in Hindi

Main points

About Vinegar Meaning in Hindi. भारतीय रसोई में ना जाने कितने ही मसाले और चीजों का उपयोग भोजन का स्वाद बेहतर करने या उन्हें रंग देने के लिए किया जाता है। लेकिन फिर भी हम में से ज्यादातर लोगों को किसी भी मसाले या खाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री के गुणों का ज्ञान नहीं होता। ऐसा ही कुछ होता है Vinegar जिसे in Hindi विनेगर भी कहा जाता है। आपने कई तरह के Vinegar के बारे में सुना होगा, जैसे सेब का सिरका, जैतून का सिरका, जामुन का सिरका आदि। लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर (Vinegar) Sirka Kya Hota Hai या सिरके के फायदे या नुकसान क्या हो सकते हैं। 

शायद कभी नहीं। लेकिन सिरका केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहतमंद रहने के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। इसलिए आज हम आपको Meaning of Vinegar in Hindi समेत सिरके के फायदे, नुकसान, उपयोग और सिरके के पोषक तत्व समेत। सिरके कितने तरह का होता है, यह सारी जानकारी देंगे। अगर आप भी विनेगर मीनिंग इन हिंदी या इससे जुड़े लाभ नुकसान और अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। लेकिन इससे पहले ये तो जान ले कि सिरका क्या होता है।

सिरके का अर्थ क्या है – Vinegar Meaning in Hindi सिरके का अर्थ क्या है - Vinegar Meaning in Hindi

दोस्तों विनेगर का मीनिंग हिंदी में विनेगर होता है। आपको बता दें कि Vinegar शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी भाषा से हुई है। यह दो शब्दों का एक जोड़ है जिसमें Vin का अर्थ होता है Sour (खट्टी) और Aigre का अर्थ होता है Wine। यानी की विनेगर का असल मीनिंग खट्टी शराब होता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि केवल Vinegar के शब्द का अर्थ ही खट्टी शराब जैसा हो तो आप नाम मात्र सिरके को चख कर देख सकते हैं। यह आपको कुछ कुछ शराब की तरह ही दिखाई देगा। 

क्या होता है सिरका – What is Vinegar in Hindi 

सिरका एक तरल पदार्थ है। विनेगर एक तरल पदार्थ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिरके को बनाने का तरीका बेहद अलग होता है। यह एसिटिक एसिड बैक्टीरिया द्वारा इथेनॉल फर्मेंटेशन के जरिए तैयार किया जाता है। इसके अंदर मौजूद गुण या पोषक तत्व शरीर के भीतर किसी दवा की तरह ही काम करते हैं। यही कारण है कि Sirka केवल व्यंजनों में ही नहीं बल्कि कई भयंकर बीमारियों में भी उपयोगी सिद्ध होता है। 

सिरके के पोषक तत्व – Nutrients of Vinegar in Hindi

सिरके को लेकर लोगों की एक धारणा है कि सिरके में केवल एसिटिक अम्ल ही होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, सिरके के अंदर कई पोषक तत्व और गुण होते हैं जैसे फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, सोडियम, आयरन,  कैल्शियम आदि। यही नहीं विनेगर अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी,  और एंटी फंगल गुण के लिए भी जाना जाता है। 

सिरका के प्रकार – Types of Vinegar in Hindi सिरका के प्रकार - Types of Vinegar in Hindi

सिरका बहुत से फलों और अनाजों से बनाया जाता है। भारतीय बाजार में आपको Vinegar कई तरह के मिल जाएंगे। जिनके अपने अलग- अलग उपयोग और फायदे हैं। सिरके के अंदर कौन सा अम्ल होता है यह सवाल अक्सर लोग पुछते दिखाई देते हैं, तो आपको बता दें कि सिरके में एसिटिक अम्ल पाया जाता है। आइए जानते हैं सिरके कितने प्रकार का होता है।

गन्ने का सिरका – Sugarcane Vinegar (Sirka) in Hindi

आपने शायद अब तक गन्ने से बने हुए सिरके का उपयोग ना तो किया होगा और न ही इसका नाम सुना होगा। लेकिन दूसरे सिरकों की तरह इसकी अपनी ही खासियत है। पर अगर आपको इसके नाम से ऐसा लग रहा है कि गन्ने का विनेगर मीठा होगा तो बता दें कि यह आपकी भूल है। यह कतई भी मीठा नहीं होता। बल्कि यह अन्य सिरकों की तरह ही होता है।

सफेद सिरका – White Vinegar (Sirka) in Hindi

सफेद सिरके का उपयोग आपने अक्सर घर में भी किया होगा। आमतौर पर यह ज्यादातर चाइनीज फूड के अंदर डाला जाता है। इसे तैयार करने के लिए सफेद वाइन का ही उपयोग किया जाता है। यह स्वाद में दूसरे सिरकों के मुकाबले थोड़ा तीखा होता है। सफेद Vinegar का उपयोग आप फिश, या चिकन के अंदर भी किया जाता है।

सेब का सिरका – Apple Cider Vinegar (Sirka) in Hindi

दुनियाभर के अंदर सेब के सिरके का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। यह सिरका तैयार करने के लिए आपको सेब को दबाना होता है। जिसकी वजह से इसका फ्लेवर भी कुछ अलग हो जाता है। सेब के सिरके के फायदे आपको सलाद और बहुत से दूसरे व्यंजनों में देखने को मिलते हैं। 

चावल का सिरका – Rice Vinegar (Sirka) in Hindi

चावल का विनेगर आज के युग में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे पुराने सिरकों में से एक है। चावल से बना सिरका आपको बाजार में काले, सफेद और लाल रंग में आसानी से मिल जाएगा। इसमें से लाल रंग के सिरके का उपयोग सॉस बनाने के लिए किया जाता है। वहीं सफेद चावल के विनेगर का उपयोग अचार बनाने के लिए होता है। 

बैलसेमिक या अंगूर का सिरका – Balsamic Vinegar (Sirka) in Hindi

इसे डार्क ब्राउन रंग के सिरके के रूप में भी जाना जाता है। यह सिरका अंगूर के जरिए तैयार किया जाता है। यह इकलौता सिरका है जिसे बनाने में किसी तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया जाता। यही कारण भी है जिसकी वजह से  इटली देश में अंगूर का सिरका बेहद प्रसिद्ध है। अंगूर के सिरके को बनाने के लिए अंगूरों को दबाया जाता है और लंबे समय तक के लिए छोड़ दिया जाता है।

माल्ट या बीयर सिरका – Malt Vinegar (Sirka) in Hindi

हल्के सुनहरे रंग का यह विनेगर कई दूसरे देशों में अधिक उपयोग किया जाता है। यह बीयर के जरिए ही तैयार किया जाता है और यह स्वाद में काफी तीखा होता है। वजन संतुलित करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बीयर का सिरका बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

नारियल का सिरका – Coconut Vinegar (Sirka) in Hindi

नारियल या कोकोनट विनेगर का उपयोग साउथ इंडियन फूड के अंदर अधिक किया जाता है। इसे बनाने के लिए भी नारियल का ही उपयोग किया जाता है। इसके अलावा नारियल के Vinegar का उपयोग थाई करी में भी यह फ्लेवर ऐड करने के लिए किया जाता है। 

सिरके के फायदे – Benefits of Vinegar in Hindi
सिरके के फायदे - Benefits of Vinegar in Hindi

दोस्तों अब तक हमने आपको Vinegar Meaning in Hindi यानी सिरके से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी है। आपने शायद आज तक सिरके का उपयोग केवल स्वाद के हिसाब से ही किया होगा। लेकिन आज हम आपको सिरके के कुछ ऐसे लाभ बताएंगे जो आपको सेहतमंद रखने के अलावा आपको कई बीमारियों से भी बचा कर रख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है सिरके के लाभ। 

 मोटापा घटाने में सिरका 

अगर आप मोटापा या वजन घटाने के तरीके खोज रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प विनेगर हो सकता है। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि Vinegar के जरिए ट्राइग्लिसराइड्स नाम के फैट को शरीर से घटाया जा सकता है। यही नहीं सिरके के फायदे मेटाबॉलिज्म की गति को भी तेज करने में देखे गए हैं। इसकी वजह से जब आप आराम भी कर रहे होते हैं तो भी आपका भोजन आसानी से पच जाता है।

अल्जाइमर की समस्या से राहत 

आज के समय में अल्जाइमर यानी भूलने की बीमारी बहुत से लोगों के एक उम्र के बाद होने लगती है। ज्ञात हो कि यह एक भूलने की बीमारी है। इसमें व्यक्ति अपने परिवार, घर और खुद के नाम तक को भूल जाता है। ऐसी भयंकर बीमारी के दौरान भी सिरका फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि सिरके के अंदर ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स की प्रक्रिया को रोकने का कार्य करते हैं। दरअसल इस प्रक्रिया के अंदर विषैले पदार्थ प्रोटीन या लिपिड के साथ मिल जाते हैं और उम्र से पहले ही दिमाग और शरीर पर बुढ़ापा दिखाने लगते हैं। वहीं अल्जाइमर भी एक बुढ़ापे से जुड़ी हुई बीमारी है। इसलिए कहा जा सकता है कि अल्जाइमर की समस्या से सिरका राहत दिला सकता है।

डायबिटीज में सिरके के फायदे

अगर आप डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं तो रक्त शर्करा को नियंत्रित करना चाहते हैं तो सिरके का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि सिरके के अंदर मौजूद एसिटिक एसिड शरीर में इंसुलिन का प्रभाव बढ़ा देता है। यही प्रभाव रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि Vinegar के लाभ डायबिटीज में देखे जा सकते हैं। 

गले की समस्या में सिरका

आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिनका गला बेहद सेंसेटिव होता है। इस तरह के लोग जब भी कुछ ठंडा खा या पी लेते हैं। इससे उनके गले में खराश, दर्द या जकड़न महसूस होने लगती है। इसके कारण कुछ भी खाना पीना यहां तक की सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में सिरके का सेवन किया जाता है। सिरके के अंदर मौजूद गुण आपके गले से जुड़ी समस्या से राहत दिलाने का काम कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको केवल गुनगुने पानी के अंदर सिरका डालकर पीना होगा। इससे जल्दी ही गले की खराश और दर्द दोनों दूर हो जाएंगे।

हिचकी से राहत 

आपके घर या परिवार में ऐसे लोग होंगे जिन्हें अधिक चटपटा खाना खाते ही हिचकी आने लगती है। कई लोगों में यह हिचकी आमतौर पर पानी पीने से ठीक हो जाती हैं। लेकिन कुछ लोगों की हिचकी रुकने का नाम ही नहीं लेती। ऐसे में आप चाहें तो हिचकी रोकने के लिए सिरके का उपयोग कर सकते हैं। 

  • हिचकी में सिरके का उपयोग – इसके लिए केवल आपको पानी के अंदर एक चम्मच सिरका डालकर पीना होगा। इससे आपको जल्दी ही हिचकी से छुटकारा मिल जाएगा।

दांतों से पीलापन दूर करे

आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत से लोगों को सही प्रकार ब्रश करना तक नहीं आता। जिसकी वजह से उनके दांत पीले पड़ने लगते हैं। पीले दांतो की वजह से लोगों को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ऐसे में आपको शर्मिंदा ना होना पड़े इसके लिए आप सिरके का उपयोग कर सकते हैं।

  • दांतों पर Vinegar का उपयोग – इसके लिए आपको केवल कुछ मात्रा में सिरके को मंजन के अंदर मिलाना होगा। एवं दांतों को ब्रश से साफ करना होगा। इसके जरिए आपके दांत तुरंत ही साफ हो जाएंगे। 

लू से बचाने में सिरके के फायदे

गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के अलावा सबसे जरूरी होता है , लू से बचाए रखना। दरअसल गर्मियों के मौसम में तेज गर्म हवा चलती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, उल्टी आदि की समस्या हो जाती है। ऐसे में खुद को लू से बचाए रखने के लिए आप सिरके का सेवन कर सकते हैं। सिरके के फायदे लू से बचाए रखने में भी देखे जाते हैं। 

  • सिरके का उपयोग लू से बचाव में – आप सिरके का उपयोग प्याज के साथ कर सकते हैं। सिरके में प्याज डालकर रखें और इसका सेवन करें। इससे आपको लू नहीं लगेगी।

 बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में 

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से आज के समय में लाखों लोग पीड़ित हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी सिरका लाभदायक हो सकता है। दरअसल सिरके के अंदर ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे में रोजाना सीमित मात्रा के अंदर सिरके का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

दाद से राहत 

गर्मियों के मौसम में क्या महिलाएं और क्या पुरुष, दोनों को ही दाद की समस्या होने लगती है। हालांकि यह समस्या सभी में नहीं होती। लेकिन जिन लोगों में यह होती है उन्हें कई बार सालों तक ठीक ही नहीं होती। ऐसे में सिरके का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपके महज सेब के सिरके का उपयोग दाद वाली जगह पर करना होगा। इसके अंदर मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण दाद को जल्दी ही समाप्त करने का कार्य करते हैं। 

सनबर्न के लिए विनेगर

गर्मियों के मौसम में ही सनबर्न की समस्या लोगों में सबसे अधिक देखी जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए भी सिरके का उपयोग किया जा सकता है। सिरके के अंदर मौजूद गुण आपकी स्किन को सूरज की किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों से निजात दिलाते हैं। इसके लिए आपको केवल मुल्तानी मिट्टी के साथ सिरके को मिलाकर स्किन पर लगाना होगा। इससे सनबर्न तुरंत ठीक हो जाएगा और स्किन की पहले की तरह ही हो जाएगी।

एंटी एजिंग है विनेगर

अगर आप अपनी बढ़ता उम्र का असर स्किन पर नहीं देखना चाहते तो आज ही बांस के सिरका घर लेकर आ जाएं। दरअसल बांस के सिरके के अंदर क्रेयसोल नाम का एक यौगिक पाया जाता है। यह यौगिक एक एंटी एजिंग गुण होता है। अपनी स्किन को सदा के लिए जवान बनाए रखने के लिए बांस के सिरके का सेवन नियमित रूप से करें।

हृदय के लिए सिरके के लाभ

विनेगर अपने कई गुणों के लिए जाना जाता है। हमने आपको बताया ही की कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सिरके का उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दें कि सिरके के सेवन से आपकी रक्त धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं जमता। जिसकी वजह से आपके शरीर में रक्त संचार भी बेहतर रहता है। इससे आपको हृदय रोग होने का खतरा भी कम होता है और हार्ट अटैक भी नहीं आता। 

हाइपरटेंशन में सिरके के लाभ

अगर आपको हाइपरटेंशन की समस्या है तो आपके लिए सिरका बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि सिरके के अंदर एंटी – हाइरटेंसिव गुण होते हैं। यह गुण आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित करने का कार्य करते हैं। कुल मिलाकर इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। 

सिरके के कुछ अन्य फायदे – Few More Benefits of Vinegar in Hindi सिरके के कुछ अन्य फायदे - Few More Benefits of Vinegar in Hindi

  1. कैंसर – शोध के अनुसार सिरके के अंदर एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके शरीर में कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं।
  2. पैरों की बदबू – अगर आपके पैरों में अक्सर बदबू आती है तो सिरके को गर्म पानी में डालकर इससे पैर धोएं। इसके जरिए पैर की बदबू दूर हो जाएगी।
  3. बालों के लिए – सिरके का उपयोग बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको डैंड्रफ या रूखे और कमजोर बालों की दिक्कत है तो आप सिरके को बालों में और स्कैल्प में लगा सकते हैं। इससे बाल मजबूत भी होंगे और डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा।
  4. शरीर की बदबू – ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर पर पसीना आने के बाद उनमें से बदबू आने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए सिरके को पानी के अंदर डालकर नहाने से बदबू दूर हो जाती है।
  5. पिगमेंटेशन – स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या होने पर आप सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं।
  6. कपड़ों के लिए – अगर कपड़ों पर किसी तरह का दाग लगा है तो सिरके से साफ करने से यह दाग गायब हो जाएगा।
  7. पिंपल्स से राहत – 18 से 22 की उम्र में लोगों को बहुत पिंपल्स होते हैं। इन कील मुंहासों से राहत पाने के लिए आप सिरके का उपयोग स्किन पर कर सकते हैं
  8. फटी एड़ियों से राहत – अगर आपकी एड़ियां फटने लगी हैं तो आप सिरके को एड़ियों पर लगा सकते हैं। इससे फटी एड़ियों से राहत मिल सकती है।
  9. किडनी के लिए – किडनी में पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण पथरी से बचाव भी करते हैं और पथरी को छोटा करने में भी सहायक होते हैं।

सिरके का उपयोग का तरीका – Uses of Vinegar in Hindiसिरके का उपयोग का तरीका - Uses of Vinegar in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि सिरके के फायदे क्या होता हैं। अब हम आपको सिरके के इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इसके बाद सिरके के नुकसान भी जरूर जानिए। ताकि आप तय कर पाएं कि आपको सिरके का सेवन किस मात्रा में करना है। 

सिरके का इस्तेमाल का तरीका

  1. सलाद के अंदर सिरका उपयोग किया जा सकता है।
  2. सादे पानी के अंदर सिरका डालकर पीने से कई समस्याएं समाप्त होती है।
  3. शहद के साथ  भी सिरके का उपयोग किया जा सकता है।
  4. अचार के अंदर सिरके का उपयोग सदियों से होता आ रहा है।
  5. चाइनीज फूड में विनेगर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने का काम करता है।
  6. केक के अंदर भी सिरके का उपयोग किया जा सकता है।
  7. दाल या सब्जी में सिरके का इस्तेमाल स्वाद को बढ़ा देता है।
  8. चिकन या फिश के अंदर सिरका डालने से व्यंजन का स्वाद बेहतर हो जाता है। 
  9. चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए उबटन के साथ सिरके का उपयोग किया जा सकता है।
  10. घर में मौजूद कांच, खिड़कियों को सिरके से साफ किया जा सकता है।
  11. फेस वॉश के रूप में भी सिरका उपयोग सिद्ध हो सकता है।
  12. शिकंजी का स्वाद बढ़ाने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  13. बालों को मुलायम बनाने के लिए सिरके से धोना चाहिए। 

सिरके के नुकसान – Side Effects of Vinegar in Hindiसिरके के नुकसान - Side Effects of Vinegar in Hindi

दोस्तों विनेगर इन हिंदी से लेकर सिरके के फायदे, उपयोग और इससे जुड़ी आपने कई जानकारियां प्राप्त की हैं। अब अगर आप चाहें तो सिरका के नुकसान जानने के बाद इसके उपयोग का फैसला कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं सिरके से होने वाले नुकसानों पर।

सिरका के नुकसान

  1. सिरके की वजह से पेट से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में सिरके का उपयोग कम मात्रा में ही करना चाहिए।
  2. आंखों में किसी तरह की समस्या होने पर सिरके का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह नुकसानदायक हो सकता है। 
  3. सिरके की वजह से स्किन जल भी सकती है। इसलिए इसका उपयोग स्किन पर ध्यान से करना चाहिए 
  4. गर्भावस्था के दौरान सिरके का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
  5. संवेदनशील त्वचा के लोग सिरके का उपयोग स्किन पर ना करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Meaning of Vinegar in Hindi समेत इसके फायदे नुकसान और उपयोग भी बता दिए हैं। अब अगर आप चाहें तो सिरका उपयोग में ले सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. विनेगर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

    विनेगर की तासीर ना तो गर्म होती है और ना ही ठंडी।

  2. क्या सिरके से मोटापा घटाने में मदद मिलती है?

    हां सिरका मोटापा घटाने में काफी हद तक काम आ सकता है।

  3. क्या आंखों के आस पास सिरके का उपयोग किया जा सकता है?

    नहीं, इसका उपयोग स्किन पर भी बहुत सावधानी से करना होता है।

  4. क्या सिरके से दांतों को साफ रखा जा सकता है?

    हां, सिरके के जरिए दांतों को सफेद रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Piles in Hindi
Dizziness meaning in Hindi
Yoga in Hindi
Gora Hone Ke Upay
Baal Badhane Ke Tarike

You may also like

Comments are closed.