दाद खाज खुजली के 12 घरेलू उपचार, दवा और बचाव। Ringworm in Hindi
home remedies

दाद खाज खुजली के 12 घरेलू उपचार, दवा और बचाव। Ringworm in Hindi

Main points

Information About Ring Worms in Hindi. गर्मी का मौसम आते ही बहुत से पुरुष और महिलाओं को दाद खाज खुजली की समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग Daad Khaj Khujli Ka Ilaj या Medicine  ढूंढने लगते हैं।  अगर आपको भी अक्सर दाद की समस्या होती है और आप भी दाद का घरेलू उपचार या दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा Tablet/Cream के बारे में जानना चाहते हैं। साथ ही अगर आप दाद की समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। आज हम आपको दाद की होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ साथ दाद के घरेलू उपचार के बारे में भी बताएंगे।

दाद खाज खुजली के चलते लोगों को कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। वही जिसे दाद खाज खुजली की समस्या होती है उससे लोग दूरी बनाकर रहने लगते हैं, क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत आसानी से फैलने लगता है। ऐसे में आपको हीन भावना का शिकार ना होना पड़े और आसानी से आप दाद की छुट्टी कर दें, इसलिए हम आपके लिए दाद के कुछ उपचार लाए हैं। इसके अलावा हम आपको दाद से जुड़ी हुई तमाम जानकारी देंगे जो आपको इससे राहत दिलाने में मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं दाद खाज खुजली का अंत कैसे हो सकता है। 

दाद (रिंगवार्म) क्या है -What is RingWorm In Hindiदाद (रिंगवार्म) क्या है -What is RingWorm In Hindi

दाद एक फंगल इंफेक्शन है जो स्किन के ऊपरी भाग पर होता है। जहां पर भी यह होता है इसके चारों ओर एक लाल रंग का गोला बनने लगता है जिसमें बहुत ही खतरनाक खुजली होती है। दाद का समय पर उपचार ना करने से यह शरीर के दूसरे हिस्से में भी फैलने लगता है और इनमें पस भरने लगती है। यह पस शरीर के जिस भी भाग पर गिरती है वहां अधिक दाद होने की संभावना बढ़ जाती है। दाद को मेडिकल भाषा में टिनिया कहते है। यह शरीर के अलग अलग हिस्सों में या अंदरूनी हिस्सों पर भी हो सकता है। 

दाद की समस्या से जूझने वाले लोग अक्सर दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा या क्रीम और टेबलेट के बारे में ही खोजते रहते हैं। जबकि दाद का घरेलू उपचार भी संभव है। लेकिन इससे पहले आप दाद की होम्योपैथिक या अंग्रेजी दवा के बारे में जाने। पहले दाद होने के कारण को समझें।

Aadu Fruit Ke Fayde जानकर हैरान रहा जाएंगे आप

दाद होने के कारण – Causes of Ringworm in Hindiदाद होने के कारण - Causes of Ringworm in Hindi

दाद खाज खुजली की समस्या एक फंगल इंफेक्शन है, जो आपकी स्किन के ऊपरी परत पर फफूंदी जैसे परजीवी के कारण होता है। दाद होने की समस्या समानता किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। दाद होने की वजह बेकार खानपान, या गंदगी भी होती है। इसके अलावा ऐसे बहुत से कारण है जिसकी वजह से दाद खाज खुजली की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं दाद फैलने के कारण के बारे में। 

इन कारणों की वजह से होता है दाद (रिंगवार्म)

  • अगर आपके घर में किसी जानवर जैसे कू्ते, बिल्ली और गाय आदि को दाद की समस्या हो तो उसे छूने से आपको यह समस्या हो सकती है। 
  • अगर आपके घर परिवार या दोस्त में से किसी को दाद खाज खुजली की समस्या है तो यह आपको हो सकती है। ऐसे में अगर आप संक्रमित व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल की गई हुई किसी भी चीज का उपयोग करते हैं तो इससे आपको दाद का संक्रमण हो सकता है। 
  • अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति को दाद की समस्या है तो उसके जरिए आपको भी यह समस्या हो सकती है। 
  • कई बार लोगों को मिट्टी के जरिए भी दाद की समस्या हो सकती है। हालांकि यह समस्या बहुत ही कम देखी जाती है। ऐसा तब ही होता है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक संक्रमित मिट्टी में रहा हो। 
  • खराब खान पान और शरीर की साफ सफाई में लापरवाही बरतने की वजह से भी दाद खाज खुजली की समस्या हो सकती है।

काजू खाने के फायदे आपके लिए हैं बेहतर  

दाद के प्रकार – Types of Ringworm in Hindi
दाद के प्रकार - Types of Ringworm। दाद खाज खुजली का अंग्रेजी दवा Cream

दाद की समस्या से जूझने वाले लोगों को लगता है कि यह एक ही तरह का होता है। जबकि बॉडी के अलग अलग हिस्सों पर इसके अलग अलग टाइप देखने को मिलते हैंं। ऐसे में अगर आपको शरीर के दूसरे हिस्सों पर यह समस्या होती है तो दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा Tablet / Cream अलग अलग हो सकती है। चलिए इससे पहले हम दाद का घरेलू उपचार जाने पहले इसके प्रकार जान लेते हैं। 

टिनिया क्रूसिस 

दाद की इस प्रकार की समस्या युवा लड़कों और मर्दों में देखी जाती है। आमतौर पर यह समस्या लड़कों के जोड़ों के पास, प्राइवेट पार्ट के पास होती है। इस समस्या को मेडिकल की दुनिया में टिनिया क्रूसिस के नाम से जाना जाता है। 

टिनिया बारबाइ

टिनिया बारबाइ नाम की यह दाद की समस्या अक्सर दाढ़ी या चेहरे या गर्दन के पास ही होती है। इसके साथ सूजन आना भी स्वाभाविक है। यह अक्सर नाई के पास दाढ़ी बनवाते समय या बाल कटवाते समय होती है। इसलिए इसे Barber Itch भी कहा जाता है। इसमें बहुत ही भयंकर खुजली होती। साथ ही टीनिया बारबाइ के दौरान बाल भी झड़ने लगते हैं। 

टिनिया पेडिस 

पेडिस को आप पैर भी कह सकते हैं। अंग्रेजी के रूट वर्ड्स में पैर को पेडिस से रिलेट किया गया है। टिनिया पेडिस की समस्या भी पैर पर ही होती है। आमतौर पर यह समस्या उन लोगों में होते हैं जहां लोग नंगे पैर जाते हैं और यह जगह संक्रमित होती है। उदाहरण के तौर पर बाथरूम, स्विमिंग पूल आदि। 

टिनिया कैपेटिस 

यह समस्या आमतौर पर लोगों को थोड़ा डरा देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दाद खाज खुजली की यह दिक्कत बालों के नीचे की स्किन यानी स्कैल्प पर होती है। टिनिया कैपेटिस की समस्या स्कूली बच्चों या किशोरावस्था में ही होती है। यह स्कैल्प के जिस भी हिस्से पर होती है वहां गंजापन दिखने लगता है। 

Badam Khane ke Fayde पढ़िए

दाद खाज खुजली के लक्षण – Ringworm Symptoms in Hindiदाद खाज खुजली के लक्षण - Ringworm Symptoms in Hindi

दाद खाज खुजली के होम्योपैथिक दवा या किसी उपचार को आजमाने से पहले जरूरी है कि आप इसके लक्षणों के समझ ले। अगर आप दाद के लक्षणों को सही प्रकार जान पाएंगे तो आप आसानी से Daad Khaj Khujli Ka Pakka Ilaj करवा पाएंगे। आइए जानते हैं दाद से जुड़े लक्षणों के बारे में। 

दाद के लक्षण

  1. जब आपको दाद होता है तो स्किन के किसी भी हिस्से पर लाल रंग का दाने दार या प्लने गोलाकार बन जाता है। 
  2. स्किन के जिस हिस्से पर दाद की समस्या होती है वहां खुजली बहुत ज्यादा होने लगती है। 
  3. यह स्किन के ऊपर की उभरा हुआ भी होता है। 
  4. जहां दाग होगा वहां लाल चकत्ता, त्वचा में खुजली या जलन और उभरा हुआ एक दाग बना दिख जाएगा। 
  5. दाद होने पर जहां खुजली होगी वहां से पस भी निकल सकता है। इस तरह के Daad Khaj Khujli Ka Pakka Ilaj तुरंत करवाना चाहिए।

Height Badhane Ka Tarika जानिए

दाद का घरेलू उपचार – Home Remedies For Ringworm in Hindiदाद का घरेलू उपचार - Home Remedies For Ringworm in Hindi

अगर आपको दाद की समस्या हो गई है तो आप इसके लिए कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं। हम आपको नीचे कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप घर में मौजूद कई चीजों के जरिए दाद खाज खुजली से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं दाद के घरेलू उपाय

एलोवेरा से दाद का उपचार

दाद की समस्या से जूझने वाले लोग प्रभावित त्वचा पर एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा के अंदर एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके जेल के जरिए दाद के आस पास की स्किन कोमल होती है और खुजली की समस्या भी कम होने लगती है। 

देसी घी के जरिए दाद का पक्का इलाज

अगर आपको दाद की समस्या हो गई है तो आप इसके लिए घर में मौजूद देसी घी का उपयोग कर सकते हैं। दाद पर देसी घी लगाने से यह आसानी से आपकी स्किन से गायब होने लगता है। आप दिन में दो से तीन बार यह जरूर लगाएं। 

दालचीनी का पत्ता करेगा दाद खाज खुजली की छुट्टी

दालचीनी का उपयोग हम सभी के घर में बहुत से व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में आपको दाद के लिए दालचीनी के पत्तों का उपयोग करना होगा। इसके लिए आपको केवल दालचीनी के पत्तों को पीसकर प्रभावित स्किन पर लगाना है। इसके नियमित उपयोग से दाद की अंग्रेजी दवा से भी जल्दी यह ठीक हो जाएगा। 

Alsi Ke Fayde हैं इतने के आज ही करेंगे सेवन

नीम के पानी से नहाए

दाद खाज खुजली की आयुर्वेदिक दवा में भी नीम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। वही दाद का घर पर ही उपचार करने के लिए भी आप नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल नीम के पत्तों को पानी में उबालना है और ठंडा होने के बाद पानी से नहाना है। इसके जरिए आपके दाद का पक्का इलाज हो सकता है। 

खीरे से करें दाद खाज खुजली का अंत

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में खीरे का उपयोग स्किन को फायदा पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसलिए अगर आप चाहें तो आप खीरे के रस को दाद पर लगा कर इसका अंत कर सकते हैं। ऐसा आपको नियमित रूप से दिन में दो से तीन बार करना होगा। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में दाद से छुटकारा मिल जाएगा। 

नमक सिरके से दाद का पक्का इलाज

नमक और सिरके का उपयोग हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाद खाज खुजली से राहत पाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल नमक और सिरके को मिलाकर अपने दाद पर लगाना है। इससे आपको दाद से जल्दी ही राहत मिल जाएगी। 

नारियल तेल से दाद का उपचार

दाद की समस्या को आसानी से खत्म करने के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल प्रभावित स्थान पर नारियल तेल को लगाना चाहिए। इससे दाद की समस्या आसानी से चली जाएगी। 

Nariyal Pani Ke Fayde जरूर जाने और आज ही करें सेवन

इमली का उपयोग 

दाद खाज खुजली से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले इमली के बीजों को पीसना होगा अब इसे दाद पर लगाना होगा। इससे फंगल इंफेक्शन जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। 

जोजोबा और लैवेंडर ऑयल 

आपको दाद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इनके तेल को अपनी स्किन पर लगाएं। इससे आपको Daad से छुटकारा मिल जाएगा। 

हल्दी से दाद का घरेलू उपाय

हल्दी के गुणों की गाथा हमने अपने बड़े बुजुर्गों से कई बार सुनी है। ऐसे में आप दाद का उपचार भी हल्दी के जरिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल हल्दी और पानी का पेस्ट तैयार करें और दाद पर लगाएं। इससे आपको जल्दी ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

सेब के सिरके से दाद का पक्का इलाज

सेब के सिरके का उपयोग आपने अब तक बहुत सी चीजों में किया होगा। ऐसे में आप दाद खाज खुजली की समस्या  भी आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रभावित स्किन पर सिरका लगाना होगा। इससे यह समस्या कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगी।

दाद खाज खुजली की दवा है टी ट्री ऑयल

आप दाद की समस्या में आप टी ट्री ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए दाद पर बस इसका हल्का सा लेप लगाएं। इसे दिन में तीन से चार बार लगाएं। इससे दाद की छुट्टी हो जाएगी। 

दाद खाज खुजली की दवा और इलाज – Treatment And Medicine of Ringworm in Hindiदाद खाज खुजली की दवा और इलाज - Treatment And Medicine of Ringworm in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना की दाद के घरेलू उपचार क्या हो सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि दाद का डॉक्टर इलाज बताएंगे। आइए जानते हैं दाद का इलाज या दवा क्या हो सकती हैं। 

दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा क्रीम 

दाद खाज खुजली की क्रीम बहुत सी है जो आपको आसानी से किसी भी दवाईयों की दुकान पर मिल जाएगी। इसके लिए आपको केवल दवा की दुकान पर जाकर बतानी होगी। इससे वह दाद की क्रीम आपको दे देगा। आप इसे नियमित रूप से लगाकर दाद का पक्का इलाज कर सकते हैं। 

दाद की मेडिसिन या क्रीम

दाद खाज खुजली की समस्या होने पर आमतौर पर मेडिसिन बिना डॉक्टर की सलाह पर नहीं लेनी चाहिए। ना ही हम आपको कहेंगे कि दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा टेबलेट लें। इसके लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 

Pranayam Benefits in Hindi

दाद की होम्योपैथिक दवाइयां

दाद की होम्योपैथिक दवाइयों की सही जानकारी हासिल करने के लिए आपको होम्योपैथिक डॉक्टर से मिलना होगा। बिना किसी होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह पर आपको किसी प्रकार की होम्योपैथिक दवा नहीं लेनी चाहिए। 

दाद खाज खुजली से कैसे बचें – Prevention Tips For Ringworm in Hindiदाद खाज खुजली से कैसे बचें - Prevention Tips For Ringworm in Hindi

दोस्तों अगर आपको दाद जैसी समस्या हमेशा के लिए बचे रहना है तो इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। इसमें आपको अपने खाने पीने की चीजों से लेकर हाइजीन का पूरा ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कैसे बचे दाद खाज खुजली से।

दाद से बचने के उपाय

  1. अगर आपको दाद खाज खुजली से बचना है तो आपको अपने खाने में लौंग का उपयोग करना चाहिए। इसके जरिए आप दाद से बचे रहेंगे।
  2. अगर आप अक्सर नहाते नहीं है या फिर साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते तो यह समस्या आपको हो सकती है। इसलिए दाद से बचने के लिए आप हमेशा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  3. पसीने से यह स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पसीना आने वाली जगह पर किसी तरह के पाउडर का उपयोग करें ताकि वहां पसीना आने पर एलर्जी या खुजली की समस्या ना हो। 
  4. अगर आप अधिक मात्रा मे गुड़ खाते हैं तो बंद कर दें। अधिक मीठे पदार्थ की वजह से भी आपको दाद खाज खुजली की समस्या हो सकती है। 
  5. अगर आप किसी दूसरे के कपड़े तौलिया या साबुन उपयोग करते हैं तो यह बंद कर दें। इससे आप दाद से बचे रहेंगे। 
  6. दाद की जगह पर खुजाना नहीं चाहिए। इससे यह समस्या बाकी जगह पर भी फैल सकती है। 
  7. अगर किसी जानवर को यह समस्या हो तो उससे उचित दूरी बना कर रखे।
  8. जानवरों को छूने के बाद हाथों को साबुन से जरूर धोएं।
  9. अपनी स्किन और बालों के लिए अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल करें और इनका ध्यान रखें।
  10. अपने पैरों को साफ रखें, बाथरुम में बिना चप्पलों के ना जाए।
  11. बारिश होने पर या तो बाहर कम से कम निकले। अगर निकालना हो तो जूतों के बिना बाहर ना जाएं।
  12. विटामिन सी और विटामिन ई युक्त चीजों का सेवन करें। 
  13. एंटी फंगल चीजों का सेवन रोजाना करना शुरू करें। 

निष्कर्ष- Conclusion

Ringworm in Hindi. दोस्तों हमने आपको इस लेख में दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा Cream/Tablet के अलावा दाद के घरेलू उपचार और इससे बचाव कैसे किया जाए यह सारी जानकारी देदी है। अब अगर आप अपने खाने पीने की आदतों को सुधार लें और साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें तो आपको यह समस्या नहीं होगी। इसके अलावा अगर आपको Daad Khaj Khujli Ka Pakka Ilaj कराना है, तो आप दवा या घरेलू उपाय अपना सकते हैं, साथ ही डॉक्टर के पास जाकर दाद की होम्योपैथिक या आयुर्वेदिक दवा भी ले सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या दाद खाज खुजली एक फंगल इंफेक्शन है?

    हां, दाद की समस्या एक फंगल इंफेक्शन है।

  2. क्या रिंगवार्म से बचने का कोई तरीका है?

    हां, रिंगवार्म यानी दाद से आप बच सकते हैं। इसके लिए आपको साफ सफाई और खाने पीने का खास ध्यान रखना होगा।

  3. क्या दाद खाज खुजली की अंग्रेजी या होम्योपैथिक दवा ले सकते हैं?

    हां, लेकिन इसके लिए डॉक्टर से ही परामर्श करें। किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर इन दवाओं का सेवन हानिकारक हो सकता है।

  4. दाद की आयुर्वेदिक दवा या घरेलू उपचार क्या बेहतर है?

    यह आपकी समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है। अगर आप घरेलू उपचार आजमा चुके हैं तो दाद की आयुर्वेदिक दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें
Plum in Hindi
Corn Flour in Hindi
Broccoli in Hindi
Sesame Seeds in Hindi
Cinnamon in Hindi
Kale in Hindi
Flax Seeds in Hindi

You may also like

Comments are closed.