टैपिओका क्या है? Side effects and Benefits of Tapioca in Hindi
NUTRITION GUIDE

टैपिओका क्या है? Side effects and Benefits of Tapioca in Hindi

Main points

Information of Tapioca in Hindi Meaning. प्रकृति की तरफ से हमे हजारो जड़ी बूटियां और खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई है। जिनमें से कुछ को तो लोग इस्तेमाल करते हैं। जबकि कुछ का नाम तक लोगों को नहीं पता होता। इन्हीं में से एक है टैपिओका (Tapioca)। दुनियाभर में टैपिओका से बने उत्पादों का उपयोग तो किया जाता है। लेकिन टैपिओका की अपनी खासियतों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। टैपिओका के जरिए तैयार किए गए उत्पादों में से एक का नाम है साबूदाना। 

बहुत से लोग टैपिओका और साबूदाना को एक ही मानते हैं। जबकि साबूदाना टैपिओका के जरिए तैयार होता है। लेकिन इन दोनों में काफी फर्क है। क्या आपने आज तक टैपिओका का नाम सुना था। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको टैपिओका के फायदे नुकसान उपयोग और इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताते हैं। अगर आप भी टैपिओका से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

टैपिओका का क्या अर्थ है – What is Tapioca in Hindi Meaningटैपिओका का क्या अर्थ है - What is Tapioca in Hindi Meaning

टैपिओका को Cassava के नाम से भी जाना जाता है। टैपिओका कसावा तैयार करने के लिए पेड़ की जड़ो का उपयोग किया जाता है। अफ्रीकी देशों के अंदर सैगो के पेड़ के जरिए यह तैयार किया जाता है। कसावा को देखकर लोग कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि यह दिखने में हूबहू शकरकंद जैसा दिखता है। इसी के अंदर के गूदे या पाउडर को ही टैपिओका या स्टार्च कहा जाता है। अब आप समझ गए होंगे कि टैपिओका एक स्टार्च है जिसे कसावा के पेड़ के गूदे से पाउडर बनाया जाता है। फिर इस पाउडर से कई तरह के उत्पादों को तैयार किया जाता है। जिनमें से एक साबूदाना भी है।  

टैपिओका से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी – Important Things About Tapioca in Hindi 

  • टैपिओका की तासीर – किसी भी चीज का सेवन करने से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी होता है कि उसकी तासीर कैसी है। ऐसे में हम आपको बता दें कि टैपिओका की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन अधिक करते हैं। 
  • Tapioca Plant in Hindi – टैपिओका का पौधा मूल रूप से दक्षिणी अमेरकी पौधा है। जिसका वानस्पतिक नाम Manihot Esculenta है। टैपिओका का पौधा दिखने में कुछ कुछ ताड़ के पौधे की तरह ही दिखाई देता है। टैपिओका कसावा के जरिए निकाले जाना एक शुद्ध कार्ब्स का स्रोत है। इसका उपयोग दुनियाभर में किया जाता है। 
  • टैपिओका का उत्पादन – टैपिओका का उत्पादन करने वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर नाम ब्राजील, अमेरिका, थाईलैंड और मलेशिया का आता है। केवल इन देशों में ही नहीं बल्कि भारत के अंदर भी कई राज्यों द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है जो कुछ इस प्रकार हैं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल आदि। 

टैपिओका के रूप – Tapioca Various Forms in Hindi

कसावा के गुदे से निकलने वाला स्टार्च पाउडर या टैपिओका के जरिए कई उत्पाद बनाए जाते हैं जो कुछ इस प्रकार है। 

  1. टैपिओका पाउडर – यह अरारोट और मैदे की तरह दिखाई देता है। बिल्कुल महीन और चिकना होता है। 
  2. टैपिओका बॉल्स –इसके जरिए बहुत ही छोटी छोटी स्वादहीन बॉल बनाई जाती है। आमतौर पर इनका उपयोग बड़ी बड़ी फार्मास्युटिकल द्वारा किया जाता है। 
  3. टैपिओका पर्ल्स/ साबूदाना – टैपिओका से बने साबूदाना का सेवन भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है। सफेद रंग की छोटी छोटी गोलियों से खीर, या पापड़ भी बनाए जाते हैं।
  4. टैपिओका चिप्स – टैपिओका चिप्स बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसके लिए आपको केवल टैपिओका के छिलके छीलने है और फिर इसे बारीक बारीक काटकर तलना है। इस तरह आपके टैपिओका के चिप्स तैयार हो जाएंगे।  

टैपिओका के पोषक तत्व -Tapioca nutrients in Hindi 

टैपिओका से बने उत्पादों का तो आपने सेवन किया होगा लेकिन क्या कभी यह जानने का प्रयास किया कि आखिर टैपिओका के अंदर किस तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि टैपिओका में विटामिन बी 12, नियासिन, थायमिन, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, पैंटोथैनिक एसिड, विटामिन बी 6, कार्ब्स, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फोलिक एसिड, फोलेट और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। 

टैपिओका के फायदे – Benefits of Tapioca in Hindi टैपिओका के फायदे - Benefits of Tapioca in Hindi

दोस्तों अब तक आपने टैपिओका से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। अब हम आपको टैपिओका के फायदे बताएंगे। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर अधिक मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन उन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जो वजन घटाना चाहते हैं। इसके अलावा कई तरह की शारीरिक समस्याओं में भी टैपिओका के फायदे देखे जा सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं टैपिओका के लाभ के बारे में। 

सिर दर्द में टैपिओका लाभदायक

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को बहुत जल्दी सिर दर्द होने लगता है। ऐसे में लोग अपने सिर दर्द को दूर करने के लिए कई अलग अलग दवाओं का सेवन करते हैं, जिनके दुष्परिणाम बाद में देखने को भी मिलते हैं। लेकिन इस स्थिति से निपटने के लिए आप टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। दरअसल सिर दर्द को दूर करने के लिए फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, और यह सभी तत्व आपको टैपिओका के अंदर मिल जाते हैं। 

रेड ब्लड सेल्स का निर्माण

ऐसे लोग जिनके शरीर में खून बेहद कम बनता है उनके लिए भी टैपिओका का सेवन फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि खून की कमी होने से शरीर और मस्तिष्क पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में शरीर से खून की कमी को दूर करने के लिए आपको विटामिन बी 12, आयरन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। एवं यह सभी तत्व आपको टैपिओका के भीतर मिल जाते हैं। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण करने में भी सहायक है। 

पाचन क्रिया के लिए 

ऐसे लोग जिन्हे पाचन से संबंधित किसी तरह की समस्या है उन लोगों के लिए भी टैपिओका उपयोगी सिद्ध हो सकता है। ज्ञात हो कि टैपिओका के अंदर फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। एवं फाइबर ना केवल आपकी पाचन क्रिया पर सकारात्मक असर दिखाता है। बल्कि यह आपकी मल त्यागने की क्रिया को भी सुगम बना देता है। ऐसे में पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप टैपिओका का उपयोग कर सकते हैं। 

आंखों के लिए 

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है, या फिर आप अक्सर घंटों तक सिस्टम या फोन पर ही काम करते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों की रोशनी को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। इनमें से एक टैपिओका का सेवन करना भी शामिल है। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर विटामिन ए समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का कार्य करते हैं। 

मजबूत हड्डियों के लिए 

बढ़ती उम्र और खराब खानपान का असर अक्सर हड्डियों पर भी दिखने लगता है। ऐसे में हड्डियों की देखभाल करने के लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट का ध्यान रखें। अगर आप हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो आप टैपिओका का सेवन भी कर सकती हैं। आपको बता दें टैपिओका के अंदर कैल्शियम होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि टैपिओका हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हृदय के लिए टैपिओका के फायदे 

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति किसी ना किसी हृदय रोग से पीड़ित है। यही नहीं दुनियाभर में हर साल होने वाली मौतों में एक तिहाई मौत हार्ट अटैक से होती हैं। ऐसे में अपने हृदय का ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है। इसके लिए एक सही जीवन शैली के साथ – साथ सही खानपान भी जरूरी है। इस खानपान में आप टैपिओका को शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि टैपिओका में पोटेशियम होता है जो हाई बीपी को नियंत्रित करता है। वहीं इसके अंदर सोडियम की मात्रा भी बेहद कम होती है जो हृदय के लिए लाभदायक होती है। इसी लिहाज से कहा जा सकता है कि टैपिओका हृदय के लिए फायदेमंद है।

दस्त की समस्या में 

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हे हर दूसरे दिन किसी ना किसी कारणवश दस्त की बीमारी लग जाती है। जिसके चलते ना तो वह कहीं जा पाते हैं और ना ही वह अपने काम काज कर पाते हैं। इसके अलावा लगातार दस्त होने की वजह से यह लोग डिहाइड्रेशन की समस्या से भी पीड़ित रहने लगते हैं। ऐसे में यह लोग टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको दस्त की समस्या से जल्दी ही राहत मिल जाती है।

कमजोरी दूर करे 

ऐसे लोग जो अक्सर थके हुए और कमजोर महसूस करते हैं उन्हें कुछ ऐसी खाद्य सामग्री की आवश्यकता होती है जो उनका पेट भरने के अलावा पोषण भी प्रदान करें। ऐसे में टैपिओका एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर कई विटामिन मिनरल्स समेत खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। यह पदार्थ आपकी कमजोरी दूर करने का कार्य करते हैं। 

स्किन के लिए फायदेमंद है टैपिओका

आज के समय में क्या पुरुष और क्या महिलाएं दोनों ही, अपनी रंगत सवारने के लिए महंगे महंगे उत्पादों का उपयोग करते हैं। लेकिन इन महंगे उत्पादों का उपयोग भी त्वचा को कोई लाभ नहीं पहुंच रहे। साथ ही इसकी वजह से जेब खाली होती है सो अलग। लेकिन अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने और इसे पिंपल्स से मुक्त करने के लिए आप टैपिओका का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा से डेड सेल्स को हटाकर स्किन को निखारते हैं। 

बालों के लिए लाभदायक

आज के समय में बालों को स्टाइल करके रखने का अलग ही चलन शुरू हो चुका है। जिसकी वजह से लोग बालों पर केमिकल्स का उपयोग करते दिखाई देते हैं। बालों पर तरह तरह के उत्पादों के उपयोग और इन्हें पोषण न मिल पाने की वजह से यह झड़ने लगते हैं या सफेद और कमजोर हो जाते हैं। लेकिन इस स्थिति में भी आप टैपिओका का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर कई ऐसे गुण हैं और पोषक तत्व हैं जो आपके बालों की देखभाल करने का कार्य कर सकते हैं। 

वजन बढ़ाने में कारगर 

आज के समय में एक तरफ जहां लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान रहते हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शारीरिक रूप से काफी कमजोर हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए टैपिओका बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर अधिक मात्रा में कार्ब्स और कैलोरी पाई जाती है। जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। 

बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी

आज के समय एक उम्र के बाद बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो ही जाती है। ऐसे में खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से लोगों को दिल का दौरा तक पड़ जाता है। जिसके बाद लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसे में अगर आप टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि टैपिओका के अंदर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। 

टैपिओका के कुछ अन्य लाभ – Few More Benefits of Tapioca in Hindi
टैपिओका के कुछ अन्य लाभ - Few More Benefits of Tapioca in Hindi

  1. विटामिन बी 12 – हमारे शरीर के लगभग सभी अंगों के लिए और उनकी कार्यक्षमता के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप खुद से प्यार करते हैं और तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। 
  2. टैपिओका डायबिटीज में – अगर डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल को नियंत्रित करके रखना चाहते हैं तो वह टैपिओका का सेवन कर सकते हैं।
  3. कार्ब्स – अगर आपको अधिक मात्रा में कार्ब्स की जरूरत है तो आप टैपिओका का चुनाव कर सकते हैं।
  4. दांतों के लिए – दांतों के लिए कैल्शियम बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर दांतों को मजबूत रखना है तो आप टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है।
  5. इम्यूनिटी के लिए – अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो टैपिओका का सेवन सकते हैं। 
  6. एनीमिया – खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। ऐसे लोग जो एनीमिया से पीड़ित हैं वह टैपिओका का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर जल्दी ही पर्याप्त मात्रा में खून बनाने लगता है। 

टैपिओका का इस्तेमाल का तरीका – Uses of Tapioca in Hindi टैपिओका का इस्तेमाल का तरीका - Uses of Tapioca in Hindi

दोस्तों अब तक आपने टैपिओका से जुड़े लाभ और अन्य जानकारियां हासिल की हैं। अब हम आपको इसके उपयोग के कुछ तरीके और विकल्प के बारे में रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं आखिर किस किस तरह से टैपिओका का उपयोग किया जा सकता है।

टैपिओका के उपयोग के तरीके 

  • केक के लिए – अगर आप केक बनाना जानते हैं तो टैपिओका का उपयोग केक बनाने के लिए कर सकते हैं। 
  • हलवा और खिचड़ी – टैपिओका के जरिए आप हलवा या खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं।
  • स्नैक्स – अगर शाम के स्नैक्स को लेकर परेशान रहते हैं तो टैपिओका के बारे में विचार कर सकते हैं।
  • सूप – अगर आप चाहें तो सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • मिठाई – टैपिओका को उबालकर मिठाई बनाई जा सकती है। 
  • सब्जी – टैपिओका का उपयोग आप सब्जी की तरह भी कर सकते हैं।

टैपिओका के नुकसान – Side Effects of Tapioca in Hindi टैपिओका के नुकसान - Side Effects of Tapioca in Hindi

दोस्तों जिस तरह किसी चीज के फायदे होते हैं उसी तरह नुकसान भी हो सकते हैं। यूं तो टैपिओका के फायदे बहुत ज्यादा हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर टैपिओका के नुकसान क्या हैं।

टैपिओका से होने वाले नुकसान

  1. गर्भावस्था में – गर्भवती महिलाओं को टैपिओका का सेवन केवल तभी करना चाहिए। जब उन्हें डॉक्टर इसका सेवन करने की सलाह दे। वरना यह नुकसानदायक हो सकता है।
  2. डायबिटीज में नुकसान – डायबिटीज के मरीजों को कार्ब्स का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना होता है। ऐसे में अगर इसका सेवन करते हैं तो इससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए टैपिओका का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर की निगरानी में ही करें।
  3. वजन बढ़ने का कारण – अगर आप वजन घटाने की तरफ जा रहे हैं तो इसका टैपिओका का सेवन बिल्कुल ना करें यह आपके लक्ष्य को प्रभावित कर सकता है।
  4. कच्चा टैपिओका – अगर आप टैपिओका का इस्तेमाल करें तो ध्यान रहे कि यह पका हुआ ही हो। कच्चे टैपिओका के अंदर कई रसायन होते हैं जो नुकसानदायक हो सकते है। 
  5. कब्ज में नुकसानदायक – अगर आपको कब्ज है तो टैपिओका का सेवन न करें। यह आपकी स्थिति को बिगाड़ भी सकता है। 

नोट – टैपिओका अपने गुणों और पोषक तत्वों की वजह से फायदेमंद तो है। लेकिन ध्यान रहे कि यह किसी तरह की बीमारी का उपचार नहीं कर सकता। ऐसे में अगर आपको कोई बीमारी है तो आप इसका उपचार कराएं। पूरी तरह टैपिओका पर निर्भर ना रहें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Tapioca in Hindi से जुड़ी तमाम जानकारियां दे दी हैं। अब अगर आप टैपिओका का सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. टैपिओका का तासीर कैसी होती है?

    टैपिओका की तासरी ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

  2. क्या टैपिओका और साबूदाना अलग अलग होते हैं?

    साबूदाना टैपिओका के जरिए ही बनाया जाता है।

  3. क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए टैपिओका नुकसानदायक है?

    अगर आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है। अगर अधिक सेवन करते हैं तो नुकसानदायक है।

  4. क्या यह टैपिओका से वजन बढ़ सकता है?

    हां टैपिओका से वजन बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Piles in Hindi
Dizziness meaning in Hindi
Yoga in Hindi
Gora Hone Ke Upay
Baal Badhane Ke Tarike

You may also like

Comments are closed.