Fatigue क्या है? थकान के कारण, 21 उपाय और इलाज। Fatigue Meaning in Hindi
Lifestylehome remedies

Fatigue क्या है? थकान के कारण, 21 उपाय और इलाज। Fatigue Meaning in Hindi

Main points

Information About Fatigue Meaning in Hindi. थकान या थकावट किसी भी उम्र में व्यक्ति की कार्य क्षमता के साथ साथ मनोस्थिति पर भी असर डालती है। आपने अक्सर ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो बिना काम किए हुए भी फटीग (Fatigue in Hindi) यानी थके हुए ही रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थकान केवल स्वाभाविक नहीं है। बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। आज के समय में थकान या थकावट न केवल आपको जिंदगी में पीछे धकेल देती हैं, साथ ही यह थकान ही है जिसकी वजह से आप कुछ नया सोचने या करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते। थकान की इस बीमारी को वैज्ञानिक भाषा में Chronic Fatigue Syndrome के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको Cause of Fatigues, से लेकर थकान के लक्षण, उपाय और इलाज से संबंधित जानकारी देंगे। अगर आपको या आपके किसी अपने को थकान से जुड़ी समस्या है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं,  तो आप हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

फैटीग का अर्थ क्या है – What is Fatigue Meaning in Hindiफैटीग का अर्थ क्या है - What is Fatigue Meaning in Hindi

फटीग का मीनिंग हिंदी में थकान होता है। थकान या थकावट की समस्या आमतौर पर लोगों को 35 की उम्र के बाद ही होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थकावट के मामले अधिक देखे जाते हैं। थकान की वजह कुछ बीमारियों का संकेत या शारीरिक कमजोरी भी हो सकती है। हालांकि थकान की समस्या कितनी गंभीर है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय से ऐसा अनुभव कर रहे हैं। थकान की समस्या का निदान बहुत से तरीकों से संभव है। यूं तो यह समस्या बहुत ही साधारण सी समस्या है लेकिन लंबे समय तक अगर आपको यह हो तो डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। 

क्रोनिक फैटीग सिंड्रोम से जुड़ी बातें – Important Things About Fatigue in Hindi

  • फैटीग की समस्या आमतौर पर महिलाओं को ज्यादा होती है।
  • 40 साल से ऊपर की आयु के ज्यादातर लोगों में थकावट की समस्या हो सकती है।
  • भारत के अंदर लगभग 12 प्रतिशत महिलाएं  क्रोनिक फैटीग सिंड्रोम की शिकार  हैं। 
  • अगर कोई व्यक्ति थकान या थकावट से पीड़ित है तो इसे समझने के कुछ लक्षण हैं। 

थकान के लक्षण – Symptoms of Fatigue in Hindiथकान के लक्षण - Symptoms of Fatigue in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Fatigue Meaning in Hindi का अर्थ समझा है। अब हम आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह थकान के लक्षणों को समझा जा सकता है। थकान के कुछ लक्षण सामान्य आज भी ऐसे हैं जो आपको लंबे समय तक दिख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है थकावट के पहचाने जाने लायक लक्षण।

थकावट के लक्षण

  1. अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह का तनाव हो तो उसे थकान हो सकती है। यानी थकान होने का एक लक्षण तनाव भी हो सकता है। 
  2. अगर किसी व्यक्ति को नींद की समस्या हो तो उस पर भी थकान के कुछ लक्षण दिख सकते हैं। 
  3. मांसपेशियों में दर्द 
  4. जोड़ों के दर्द की समस्या
  5. सिर दर्द
  6. ध्यान ना लगा पाना याददाश्त का कमजोर होना।
  7. रोशनी या शोर के प्रति संवेदनशील होना भी थकान का एक लक्षण है।
  8. चक्कर आना दिल की धड़कन का तेज होना भी फैटीग का लक्षण है।
  9. वजन घटना 
  10. अधिक पेशाब आना
  11. मांसपेशियों में दर्द होना भी थकान का लक्षण है।
  12. किसी भी कार्य को थोड़ी देर करने के बाद थकान महसूस होना।
  13. शरीर के अलग अलग हिस्सों में दर्द होना 
  14. शरीर का तापमान कम होना या हाथ पैरों का ठंडा होना। 

थकान के कारण – Causes of Fatigue in Hindi
थकान के कारण - Causes of Fatigue in Hindi

दोस्तों अब तक आपने फैटीग मीनिंग इन हिंदी में जाना और इससे जुड़े लक्षणों को भी समझा। अब हम आपको थकान या थकावट के क्या कारण हो सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं ऐसे कौन सी वजह है जिनकी वजह से थकान की समस्या हो सकती है। 

इम्यूनिटी थकान की वजह 

अगर आपकी इम्यूनिटी बहुत ज्यादा कमजोर होती है तो आपको थकान की समस्या हो सकती है। दरअसल इम्यूनिटी की वजह से आप ज्यादा बीमार रहते हैं जिसका सीधा असर आपकी ऊर्जा पर पड़ता है। इसकी वजह से कहा जा सकता है कि इम्यूनिटी की वजह से थकान हो सकती है। हालांकि अभी इस पर कोई ठोस रिसर्च नहीं हुई है जो इस बात की पुष्टि कर सके।

कमजोरी की वजह से

हमारे शरीर और मस्तिष्क को सही प्रकार कार्य करने के लिए बहुत से विटामिन्स मिनरल्स और खनिज पदार्थों की जरूरत होती है। लेकिन जब हम खाने पीने में लापरवाह हो जाते हैं तो अक्सर इससे शरीर कमजोर हो जाता है और ऊर्जा की कमी हो जाती है। ऊर्जा की कमी होना थकावट का कारण हो सकता है।

वायरल फीवर 

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी तरह के बुखार या बीमारी से पीड़ित होता है तो इसके कारण भी थकावट की समस्या हो सकती है। बुखार या बीमारी के दौरान वायरस हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से नुकसान पहुंचा जाता है। जिसकी वजह से कुछ समय तक व्यक्ति अधिक थकान महसूस करने लगता है।

हार्मोन का असंतुलित होना

हमारे शरीर में कई तरह के रसायन या हार्मोन होते हैं जिनका अपना अपना कार्य होता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति के शरीर में हार्मोन असंतुलित होने लगते हैं तो यह भी थकावट की वजह बन जाता है। 

पानी की कमी

हर व्यक्ति को जिस तरह भोजन या खाद्य सामग्री की जरूरत होती है उसी तरह हर इंसान को पानी की भी जरूरत होती है। लेकिन लोग अक्सर बदलते मौसम में या फिर यूं ही पानी पीना तक भूल जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है, जो थकान का एक कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर तक पानी जरूर पीएं।

खाने की चीजों से एलर्जी

दोस्तों अगर आपको कोई एक या दो चीजों को खाने के बाद आलस या नींद आने लगती है तो हो सकता है कि आपका शरीर उस चीज के प्रति संवेदनशील हो या वह चीज आपको सूट न करती हो। यानी कहा जा सकता है कि कोई खाद्य सामग्री शरीर के अनुकूल ना हो तो यह थकावट की वजह बन जाती है।

नींद की वजह से फैटीग 

अगर आप अक्सर अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं और शरीर के हिसाब से उसे आराम का मौका नहीं देते तो यह भी आपके लिए एक समस्या बन सकता है। नींद पूरी ना होने की वजह से व्यक्ति को थकावट रहने लगती है।

डायबिटीज 

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो किसी को लग जाए तो दुनिया भर की बीमारियों के लिए शरीर में जगह बना देती है। इन्ही में से एक है थकान की समस्या। अगर आपको डायबिटीज है तो यह थकान की एक वजह भी हो सकती है।

तनाव

तनाव आज की जीवन शैली का एक हिस्सा बन गया है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने हमें ऐसी स्थिति में डाल दिया है कि हम अपने ही विचारों से पूरी जिंदगी लड़ते रहते हैं। यही लड़ाई तनाव पैदा करती है और तनाव की वजह से थकान की समस्या होने लगती है।

प्रेशर वाला काम

अगर आप अक्सर पूरे दिन ऐसा कार्य करते हैं जो आपके दिमाग पर गहरा असर डालता है या प्रेशर में रखता है तो हो सकता है कि आपको इसकी वजह से थकान पैदा हो जाए। 

थकान से बचाव – Fatigue Prevention in Hindiथकान से बचाव - Fatigue Prevention in Hindi

दोस्तों अब तक हमने फटीग मीनिंग इन हिंदी क्या है यह जाना। साथ ही आपने थकान के लक्षण कारणों को भी जाना। अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह थकान से बचे रह सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। 

थकान से बचाव के तरीके

  1. अगर आप अपनी नींद की समस्या पर सही प्रकार कार्य कर लें तो भी यह स्थिति सुधर सकती है। यानी आपको रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  2. तनाव या डिप्रेशन की समस्या से जूझने वाले लोग अगर खुश रहना शुरू कर दें या खुद को व्यस्त रखें तो थकावट से बचा जा सकता है।
  3. अगर आप अधिक मेहनत का कार्य करते हैं तो इसे कम कर दें।
  4. अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाएं 
  5. खाने में ऐसी चीजों का सेवन ना करें जो आपका पेट भारी कर दे।

थकान से ठीक होने के घरेलू उपाय – Fatigue Home Remedies in Hindi थकान से ठीक होने के घरेलू उपाय - Fatigue Home Remedies in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Fatigue Meaning in Hindi से जुड़ी हुई जानकारी हासिल कर ली है। अब हम आपको थकान से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू और दमदार उपाय बताएंगे जो आप अपना सकते हैं। इन उपाय को अपनाकर आसानी से थकान से राहत पा सकते हैं। 

एक्सरसाइज करें

अगर आप एक सीमित मात्रा में एक्सरसाइज या अपनी पसंद से किसी प्रकार का कोई स्पोर्ट्स खेल सकते हैं तो यह आपकी थकान की समस्या दूर कर सकता है। जब आप एक्सरसाइज या स्पोर्ट्स खोलते हैं तो इससे मस्तिष्क में कई रसायनों का उत्पादन होने लगता है जिसकी वजह से आप खुश और ऊर्जावान महसूस करते हैं। इससे थकान कुछ हद तक कम हो सकती है।

सही डाइट 

अगर आप अपनी थाली से अधिक मसालेदार और तले हुए भोजन की जगह उबली हुई सब्जियों का सेवन करने लगें तो इससे आपका शरीर हल्का रहेगा और आपको थकान महसूस नहीं होगी। साथ ही ऐसी डाइट का रोजाना सेवन करें जिनमें सभी तरह के विटामिन्स मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसमें आप चाहें तो कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

  1. काजू, बादाम, अखरोट, या अन्य तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। 
  2. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
  3. दाल, अंडे, चिकन, पनीर, दूध जैसे प्रोटीन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 
  4. साबुत अनाज सेवन करें।
  5. मीठे में चीनी की जगह शहद या गुड़ का उपयोग करें। 

पानी का सेवन 

अगर आप चाहते हैं कि आप थके हुए नहीं बल्कि ऊर्जावान बने रहें तो इसके लिए आप चाय या कॉफी की बजाय पानी पीने की आदत डालें। रोजाना केवल 3 लीटर पानी पीना ना केवल आपको थकान से बचाएगा। बल्कि कई भयंकर बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। 

थकान में परहेज – Avoid During Fatigue in Hindi 

  1. थकान के दौरान अधिक शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की मेहनत से बचे रहें।
  2. चीनी का सेवन करने से पूरी तरह बचें।
  3. कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
  4. तनाव की स्थिति से बाहर निकलें।
  5. अगर वजन अधिक है तो उसे घटाना शुरू कर दें।
  6. ऐसे पदार्थों का सेवन ना करें जो पेट में भारीपन पैदा करते हो। 

थकान का इलाज – Treatment of Fatigue in Hindi थकान का इलाज - Treatment of Fatigue in Hindi

दोस्तों अगर घरेलू उपाय या बचाव काम ना आएं तो आप चाहें तो थकान का इलाज भी करा सकते हैं। अब हम आपको थकान के कुछ इलाज के विकल्प बताएंगे जो डॉक्टर के द्वारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Fatigue Treatment in Hindi

थकान की एक वजह डिप्रेशन भी होती है। ऐसे में अगर आपको किसी तरह की दूसरी समस्या नहीं है तो थकावट दूर करने के लिए आपको एंटीडिप्रेसेंट दवा का सेवन करनी की सलाह दी जा सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर के बताए जाने के बाद ही एंटीडिप्रेसेंट दवा का सेवन करें। खुद से दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है।

  1. अगर आपको नींद की वजह से थकान की समस्या है तो आपका डॉक्टर नींद की दवा दे सकते हैं। नींद की गोलियों से आप अच्छी तरह सो पाएंगे और अगले दिन ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। 
  2. थकान की असली वजह को जानकर डॉक्टर अन्य किसी भी प्रकार की दवा भी दे सकते हैं। 
  3. अपनी रोजाना की शारीरिक और मानसिक मेहनत को कम कर सकते हैं। 
  4. मनोवैज्ञानिक को दिखा कर भी इस समस्या का उपचार किया जा सकता है। 

नोट – थकान या Fatigue के दौरान किसी तरह की दवा या उपचार का तरीका केवल डॉक्टर का ही आजमाएं। अगर आपको कोई बीमारी है तो इसके उपाय के बारे में डॉक्टर से ही राय लें। वरना स्थिति अधिक गंभीर भी हो सकती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज हमने अपने इस लेख में आपको Fatigue in Hindi Meaning यानी थकान और थकावट से जुड़ी सभी बातों के बारे में बता दिया है। अब अगर आपको थकान या थकावट होती है तो आप बताए गए उपायों का अपना सकते हैं। अगर यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को आगे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या थकान की वजह कोई बीमारी हो सकती है?

हां, थकान की वजह कोई बीमारी हो सकती है।

क्या फटीग की वजह पानी की कमी हो सकती है?

हां अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपको फटीग की समस्या हो सकती है।

क्या मोटापे की वजह से थकान हो सकती है?

हां, मोटापा थकान की वजह से भी हो सकता है।

क्या थकावट की वजह हृदय रोग हो सकता है?

हां, थकावट की वजह किसी तरह का हृदय रोग भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Lehsun Khane Ke Fayde
Kaju Khane ke Fayde
Pista Khane Ke Fayde
Black Raisins in Hindi
Walnuts in Hindi

You may also like

Comments are closed.