क्या है पालक के 35 फायदे और नुकसान जानिए। Spinach Meaning in Hindi
NUTRITION GUIDE

क्या है पालक के 35 फायदे और नुकसान जानिए। Spinach Meaning in Hindi

Main points

Information About Spinach Meaning in hindi. आज कल के समय में लोग अपनी खराब होती सेहत की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं। यही कारण है कि लोग अब अपनी बुनियादी खानपान की ओर रुख करने लगे हैं। इन्हीं में से एक है पालक। Palak / Paalak in English Spinach होता है। पालक उन गिनी चुनी हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है जो आपको बहुत सी बीमारियों से ना केवल बचा कर रखती है। बल्कि इसकी वजह से आप बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी हासिल करते हैं। Spinach in Hindi यानी पालक की सब्जी का सेवन करने की सलाह डॉक्टर से लेकर बड़े बुजुर्ग भी देते हैं। शोध बताते हैं कि पालक खाने के फायदे बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए आज हम आपको पालक के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे। अगर आप भी Spinach Meaning in Hindi या Palak से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्या है पालक – What is Spinach Meaning in Hindiक्या है पालक - What is Spinach Meaning in Hindi

पालक को लेकर बहुत से लोग कुछ अलग अलग धारणाएं और भ्रम रखते हैं। कुछ लोग पालक को गाय का चारा तक समझते हैं। जबकि पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो अपने गुणों और पौष्टिक तत्वों के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आपके शरीर में रोजाना जिन भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है उनमें से लगभग 80 से 90 प्रतिशत पालक के अंदर मौजूद हैं। Palak का वैज्ञानिक नाम Spinacia oleracea (स्पिनासिया ओलेरेसिया) है। पहले के समय पालक का सेवन केवल सर्दियों के मौसम में ही संभव था। लेकिन आज आधुनिकीकरण की वजह से पालक की सब्जी आपको 12 महीने आसानी से मिल जाती है। लेकिन पालक खाने के फायदे सबसे ज्यादा सर्दियों में ही देखने को मिलते हैं। दोस्तों अब तक आप यह तो जान गए होंगे कि Spinach Meaning in Hindi पालक ही होता है। आइए जानते हैं पालक से जुड़ी हुई दूसरी अन्य बातें। 

Palak से जुड़ी हुई जरूरी बातें – Important Info About Spinach in Hindi

  1. अगर पालक का सेवन सर्दियों में करने की वजह से आप इसकी तासीर गर्म मान रहे हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल पालक की तासीर ठंडी होती है
  2. Palak का उपयोग, पालक पनीर, आलू पालक, दाल पालक, पालक का सूप और पालक की सब्जी बनाने तक के लिए किया जाता है। 
  3. ऐसा कहा जाता है कि Paalak का सबसे पहले उत्पादन ईरान के द्वारा किया जाता है। 
  4. Paalak की लंबाई वक्त के साथ एक फीट या दो फीट तक जा सकती है।

पालक के कितने प्रकार है –  Types of Spinach in Hindi

आपको शायद ऐसा ही लगता होगी की भला पालक के भी कोई प्रकार होते हैं। लेकिन बता दे की पालक के केवल एक तरह की नहीं होती। बल्कि इसके कई किस्म होते हैं। अब देखना यह है कि आपने इनमें से किस तरह की Palak का सेवन किया हुआ है। वहीं Spinach के अलग अलग किस्म भले ही हों। लेकिन इन सभी के फायदे एक जैसे ही हैं। 

  • Smooth – Leaf Spinach – यह बाकी सभी पालक के मुकाबले अधिक चौड़ी होती है। स्मूथ-लीफ पालक को साफ करना बेहद सरल होता है। वहीं यह Paalak आसानी से बाजार में उपलब्ध भी हो जाती है।
  • Savoy Spinach – यह पालक की कुछ खास किस्मों में से एक है। इसके पत्ते थोड़े सिकुड़े हुए और गाढ़े हरे रंग के होते हैं। सेवॉय पालक की एक प्रजाती ब्लूम्सडेल नाम से जानी जाती है। Paalak का यह प्रकार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। 
  • Semi Savoy Spinach – सेवॉय पालक के मुकाबले इस पालक के पत्ते थोड़े कम सिकुड़े हुए होते हैं। आमतौर पर इसे लोग घर पर भी उगाते हैं। यह स्वाद और पोषक तत्वों का खजाना मानी जाती है। 

पालक के पोषक तत्व – Nutrients of Spinach in Hindi

पालक के अंदर एक दो नहीं बल्कि ढेरों ऐसे पोष्टिक तत्व हैं जो व्यक्ति को ना केवल तंदुरुस्त रखते हैं। बल्कि यह बीमारियों से सुरक्षा भी रखते हैं। Spinach Meaning in Hindi यानी पालक के अंदर विटामिन ए, विटमिन ई, बी कॉम्पलेक्स, कार्ब्स, प्रोटीन, फोलिक एसिड, सोडियम, फॉस्फोरस, नियासिन,  कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैगनीज, फोलेट, कॉपर, विटामिन बी-12, थाइमिन, विटामिन डी, राबोफ्लेविन, जिंक सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा भी Paalak के अंदर बहुत से पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके लिए जरूरी है। लेकिन यह मात्रा में थोड़े कम ही हैं। पर फिर भी आपकी दिनभर की खुराक की कुछ कमी पूरी तो कर ही सकते हैं। 

सेहत के लिए पालक के फायदे – Benefits of Spinach in Hindiसेहत के लिए पालक के फायदे - Benefits of Spinach in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Spinach का Meaning in Hindi में जान लिया है। अब हम आपको सेहत पर पालक के होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आपने आज तक अपने बड़े बुजुर्गों से और डॉक्टरों के मुंह से केवल इसके फायदे सुने होंगे। लेकिन सही मायने में इसके फायदे क्या क्या हैं। यह आप बिल्कुल नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं सेहत पर पालक के लाभ। 

आंखों के लिए पालक है लाभदायक 

प्रकृति के द्वारा दिए जाने वाली सबसे अनमोल उपहार में से एक आंख होती हैं। ऐसे में घंटों मोबाइल फोन, टीवी और कंप्यूटर के उपयोग और पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। लेकिन अगर नियमित रूप से पालक की सब्जी का सेवन किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है। दरअसल Paalak के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बेहतर करने कार्य करते हैं।

पालक खून की कमी को करे पूरा

आज के समय में लाखों लोग खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते कमजोरी और थकान में रहते हैं। इस समस्या को मेडिकल विज्ञान में एनीमिया के नाम साना जाता है। ऐसे में Palak का सेवन आपकी इस स्थिति को ठीक कर सकता है। दरअसल पालक के अंदर अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं आयरन ही हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि Palak के सेवन से खून की कमी पूरी होती है।

कैंसर से बचाए पालक 

आज के समय में महिलाओं और पुरुष में कब कैंसर का वायरस पैदा हो जाए यह कह पाना भी मुश्किल है। बेकार का खान पान, शराब और धूम्रपान की वजह से शरीर में कैंसर का वायरस पैदा हो सकता है। वहीं अगर बात करें Palak की तो इसके अंदर बीटा कैरोटीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पैदा होने वाले कैंसर के वायरस से शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। यही नहीं इसके अंदर मौजूद अन्य एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से भी व्यक्ति को छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इस लिहाज से कहा जाता है कि पालक के फायदे कैंसर से बचाए रखने में हैं।

पालक वजन कम करने के लिए 

बढ़ा हुआ वजन कम करने की कोशिश लोग न जाने कब से कर रहे हैं। लेकिन सही मात्रा में एक्सरसाइज और कैलोरीज का ध्यान न रखने की वजह से वजन घटता ही नहीं है। ऐसे में आप चाहें तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल पालक के अंदर कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है। वहीं इसके अंदर फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखने का कार्य करता है। इन दोनों का जोड़ ही पालक के अंदर यह शक्ति देता है जो वजन कम करने में कारगर होता है।

मस्तिष्क के लिए पालक के फायदे

याददास्त बेहतर करने के लिए पालक का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप रोजाना पालक का सेवन पर्याप्त मात्रा में करते हैं तो इसके अंदर मौजूद विटामिन के, फोलेट, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन नामक तत्व आपके मस्तिष्क के अंदर की कार्य प्रणाली को बेहतर करते हैं। जिससे आपकी याददास्त बेहतर होती है। ऐसे में Palak का सेवन सभी को करना चाहिए, चाहे वह स्टूडेंट हो, काम काजी व्यक्ति हो या फिर कोई महिला हो। 

पालक से इम्यूनिटी को फायदा

क्या आप अक्सर कुछ भी खाने पीने या मौसम बदलने के दौरान बीमार हो जाते हैं। अगर हां तो इसका मतलब है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में आपको विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्वों की जरूरत है। यह दोनों ही पोषक तत्व आपको पालक के अंदर मिल जाते हैं। इनसे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं। पालक के इन गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि इम्यूनिटी के लिए Palak के फायदे हैं। 

कैल्सीफिकेशन में पालक के लाभ

आपने शायद कैल्सीफीकेशन की समस्या के बारे में पहले ना सुना हो, तो बता दें कि यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति के टिशूज में कैल्शियम जमने लगता है। जिससे टिशूज सख्त होने लगते हैं। इस स्थिति को ठीक करने के लिए पालक एक अहम रोल निभाती है। दरअसल पालक के अंदर आयरन होता है जो कैल्सीफिकेशन की समस्या को रोकने का कार्य करता है। 

गर्भवती महिलाओं पर पालक लाभदायक

गर्भवती महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों वाली डाइट की आवश्यकता होती है। इस दौरान गर्भवती महिला की डाइट में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फोलेट जैसे तत्व होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह सभी गुण अकेले Palak के अंदर मौजूद होते हैं। जो न केवल शिशु को जन्म दोष से बचाते हैं। बल्कि शिशु के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

हार्ट अटैक से बचाव 

आज के समय में किस व्यक्ति को कब हार्ट अटैक आ जाए यह कहा नहीं जा सकता। इससे बचने के कुछ ही उपाय हैं और वह हैं एक्सरसाइज और सही खान पान। वहीं हार्ट अटैक को रोकने में नाइट्रेट एक जरूरी पोषक तत्व है और यह पालक के अंदर मौजूद होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हार्ट अटैका या स्ट्रोक की स्थिति पैदो होने से रोकने के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है। 

पालक हड्डियों के लिए फायदेमंद 

पोषक तत्वों की कमी और बढ़ती उम्र का असर अक्सर हड्डियों पर भी पड़ने लगता है। ऐसे मे अगर हड्डियों को मजबूत बनाए रखना है तो आपको कैल्शियम युक्त पदार्थो का सेवन उचित मात्रा में करना होगा। कैल्शियम के लिए आप चाहें तो पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक के अंदर केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि ऐसे कई अन्य तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हड्डियों के लिए Paalak फायदेमंद है। 

पालक के स्किन पर फायदे – Spinach Benefits For Skin in Hindi
पालक के स्किन पर फायदे - Spinach Benefits For Skin in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना की सेहत के लिए पालक किस तरह फायदेमंद है। लेकिन केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी पालक उतनी ही फायदेमंद मानी जाती है। जितना की सेहत के लिए। आइए जानते हैं स्किन पर होने वाले पालक के लाभ के बारे में।

स्किन को हाइड्रेट रखने में पालक के लाभ

अगर आप अपनी स्किन को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप Paalak का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पालक के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रख सकता है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आप पालक का पेस्ट तैयार करें
  • अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर फेस पैक की तरह लगाकर कुछ देर छोड़ दें। 
  • इससे आपकी स्किन हाइड्रेट हो जाएगी।

रंग निखारने के लिए पालक 

धूप या विषाक्त पदार्थो की वजह से अक्सर स्किन का रंग डार्क होने लगता है। लेकिन डार्क रंग को आसानी से गोरी और चमकती हुई त्वचा में बदल सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको केवल पालक को पीसना है और इसमें शहद मिलाना है।
  • इसके बाद इसे अपनी प्रभावित स्किन पर लगाना है। 
  • कुछ देर बाद इसे धो दें।
  • इससे आपकी स्किन का निखार बेहतर हो जाएगा।

फ्री रेडिकल से मुक्ति पाने के लिए 

फ्री रेडिकल हमारी स्किन को बहुत बुरी तरह डैमेज करने का कार्य करते हैं। ऐसे में अगर पालक का उपयोग किया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। 

  • इसके लिए पहले आवश्यकता  अनुसार पालक का पेस्ट तैयार करें और इसमें नींबू का रस डाल दें। 
  • इसके बाद इसे स्किन पर लगा लें। इससे आपको फ्री रेडिकल से छुटकारा मिल जाएगा। 

कील मुंहासों के लिए पालक

अगर आपको अक्सर कील मुहांसो की समस्या सताती रहती है, तो इसके लिए  भी आप पालक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल पालक का पेस्ट कील मुहांसों पर लगाना होगा। इसे कुछ दिन तक लगाने के बाद कील मुहांसों की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

उम्र का असर स्किन पर होगा बंद 

अगर आपकी बढ़ती उम्र के कारण स्किन अपनी टाइटनेस खो रही है या झुर्रियां दिखने लगी हैं तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए आप पालक का उपयोग कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको केवल पालक का पेस्ट बनाकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाना है। 
  • इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है। 
  • अब इसके सूखने के बाद चेहरा पानी से धोलें।

डार्क सर्कल के लिए पालक

अगर आपकी आंखों के नीचे गंदे डार्क सर्कल पड़ गए हैं तो आप पालक का उपयोग कर सकते हैं। पालक के अंदर मौजदू गुण आपको डार्क सर्कल से राहत दिलाने का कार्य करेंगे। 

  • इसके लिए आपको केवल पालक का रस निकालना है। 
  • अब इस रस को रूई में लेकर आपनी आंखों के नीचे आराम आराम से लगाना है। 
  • इस उपाय को कुछ दिनों तक आजमाने पर आपकी आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।

पालक के बालों पर फायदे -Hair Benefits of Spinach (Palak) in Hindiपालक के बालों पर फायदे -Hair Benefits of Spinach (Palak) in Hindi

सेहत और स्किन के साथ साथ बालों पर भी पालक बहुत अधिक फायदेमंद रहता है। अगर आपको भी बालों से जुड़ी समस्याएं हैं और आप जानन चाहते हैं कि पालक आपकी इसमें कैसे मदद कर सकती है, तो इसके लिए आप अंत तक बने रहें। 

Paalak के बालों पर लाभ

  • अगर आपके बाल झड़ने लगें है तो आप रोजाना पालक के रस को तेल के अंदर मिलाकर लगा सकते हैं।
  • बालों के विकास के लिए पालक के पेस्ट में नींबू और तेल मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। 
  • बालों की मजबूती के लिए भी पालक का उपयोग किया जा सकता है। 
  • अगर आपके बालो में डैंड्रफ रहने लगा है तो नींबू और पालक का रस डैंड्रफ खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। 

पालक के कुछ अन्य फायदे – Few More Benefits of Spinach in Hindi

  1. सूरज की किरणों का असर अक्सर हमारी स्किन पर पड़ने लगता है। ऐसे में पालक के जरिए सूरज की किरणों के घातक असर से स्किन को बचाया जा सकता है। 
  2. ऐसे लोग जो कमजोर मांसपेशियों की समस्या से परेशान हैं। वह लोग पालक का सेवन कर मांस पेशियों को मजबूत कर सकते हैं।
  3. अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत का कार्य करते हैं तो आपके लिए पालक का सेवन करना बेहद जरूरी है। इसके सेवन से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  4. वह महिलाएं या पुरुष जिनमें रक्त की कमी है। वह पालक का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की कमी पूरी  हो जाएगी।
  5. पालक के जरिए पाचन संबंधित समस्याओं को भी खत्म किया जा सकता है। दरअसल इसके अंदर मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का कार्य करता है। 
  6. ऐसे लोग जिन्हे स्किन इंफेक्शन या सूजन की समस्या रहती है। उनके लिए भी पालक का सेवन फायदेमंद है। दरअसल पालक के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको इन समस्याओं से राहत दिलाने का कार्य करते हैं। 
  7. बल्ड प्रेशर से पीड़ित लोगों को भी पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अंदर मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को संतुलित करने का कार्य करते हैं। 
  8. पेशाब संबंधित संक्रमण दूर करने के लिए पालक का उपयोग किया जा सकता है। 
  9. पालक के अंदर एंटी डायबिटीक गुण होते हैं जो आपको डायबिटीज से बचाने का कार्य करते हैं।

पालक के उपयोग के तरीके – Spinach Uses in Hindi पालक के उपयोग के तरीके - Spinach Uses in Hindi

जाहिर सी बात है दोस्तों जब आप पाल के सभी लाभों को जान चुके हैं तो अब आप इसके उपयोग के तरीके भी जानना चाहेंगे। अब हम आपको Spinach Meaning in Hindi के बाद पालक का उपयोग कैसे कर सकते हैं यह बताने वाले हैं। आइए जानते हैं Spinach Uses in Hindi

पालक के इस्तेमाल के तरीके

  1. पालक का उपयोग आप पालक की सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं। 
  2. पालक का उपयोग आलू पालक, पालक पनीर, दाल पालक और रायते के अंदर कर सकते हैं। 
  3. सूप के अंदर भी पालक का उपयोग किया जा सकता है।
  4. सलाद के तौर पर भी पालक का उपयोग किया जा सकता है।
  5. आप चाहें तो पालक का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
  6. पालक के पराठे का सेवन भी आप कर सकते हैं। 
  7. पालक और बेसन के गट्टे की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है।

पालक के नुकसान – Side Effects of Spinach in Hindiपालक के नुकसान - Side Effects of Spinach in Hindi

पालक से जुड़े सभी तरह के तथ्य और लाभ जानने के बाद अब आप एक नजर पालक के होने वाले नुकसान पर भी डाल सकते हैं। पालक के नुकसान जानने के बाद आप समझ जाएंगे कि आपको पालक का सेवन करना है या नहीं। 

पालक से होने वाले नुकसान

  1. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो पालक का सेवन से आपको कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर बीटी कैरोटीन होता है, जो धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए कैंसर का कारण बन सकता है।
  2. गर्भावस्था में महिलाओं को पालक का अधिक सेवन करने से बचना
  3.  चाहिए। 
  4. पालक का अधिक सेवन करने से पेट फूलने , सूजन और एठेन जैसी समस्या हो सकती है।
  5. किडनी से संबंधित रोग से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही पालक का सेवन करना चाहिए। 
  6. पालक के अधिक सेवन से हृदय रोग की समस्या पैदा हो सकती है। दरअस पालक के अंदर कैल्शियम अधिक होता है। वहीं अधिक कैल्शियम ही हार्ट समस्या की तकलीफ पैदा करता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Spinach Meaning in Hindi से लेकर पालक से जुड़े फायदे नुकसान और उपयोग बता दिए हैं। अब अगर आप पालक का सेवन करना चाहें तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. पालक की तासीर कैसी होती है?

    पालक की तासीर ठंडी होती है।

  2. क्या पालक एक ही तरह की होती है?

    नहीं पालक कई तरह की होती है। हालांकि हर किस्म के फायदे एक से ही होते हैं। लेकिन इनका स्वाद अलग अलग हो सकता है।

  3. क्या पालक खाने के फायदे स्किन पर भी होते हैं?

    हां, केवल पालक खाने के ही नहीं बल्कि पालक के पेस्ट फेस पर लगाने के फायदे भी होते हैं।

  4. क्या बाल झड़ने की समस्या में पालक का उपयोग किया जा सकता है?

    हां, बालों में पालक का पेस्ट लगाकर बाल झड़ने की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें
Dizziness Meaning in Hindi
Corn Flour in Hindi
Bay Leaf in Hindi
Oats in Hindi
Barley in Hindi

You may also like

Comments are closed.