ठंड या सर्दी में क्या खाना पीना चाहिए और क्या नहीं, जानिए
Uncategorized

ठंड या सर्दी में क्या खाना पीना चाहिए और क्या नहीं, जानिए

Main points

सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल है। इसीलिए लोग अक्सर इस सवाल का जवाब खोजते रहते हैं कि सर्दियों क्या खाना चाहिए ? क्या आप भी सर्दी में क्या खाना चाहिए यह जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं। 

ऐसे कई लोग हैं जो अक्सर पूछते हैं कि Sardi Meaning in English क्या है। आपको बता दें कि सर्दियों को इंग्लिश में Winter कहा जाता है। सर्दी, जाड़ा या ठंड नाम कोई भी हो काम इंसानी शरीर पर प्रभाव डालना ही है। आप शायद न जानते हों कि सर्दियों के दौरान ही लोगों को सबसे ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं। यही नहीं सर्दियों में ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक रहता है। सर्दी का कहर यहीं खत्म नहीं होता। बल्कि सर्दी के चलते लोग अक्सर बहुत जल्दी – जल्दी बीमार पड़ने लग जाते हैं।

ऐसे में ठंड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह पता होना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि सर्दियों में हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी अधिक हो जाता है। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी है कि सर्दियों में क्या खाना चाहिए। आइए जानते हैं। 

सर्दी में क्या खाना चाहिए – Sardi Me Kya khana Chahiyeसर्दी में क्या खाना चाहिए - Sardi Me Kya khana Chahiye

हम जानते हैं कि आप में से ज्यादातर लोगों को यही लगता होगा कि सर्दियों में कुछ भी खाया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी के दौरान शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

जिसकी वजह से शरीर के हर ऑर्गन पर अधिक दबाव पड़ने लगता है। जिसके कारण ही कई बार हार्ट अटैक तक आने लगते हैं। इसलिए ठंड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह पता होना बेहद जरूरी है। ताकि सर्दी में खाने की मदद से आप अपने शरीर को गर्म रख सकें। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

ठंड में ड्राई फ्रूट्स 

दोस्तों ठंड में शरीर के तापमान को बनाए रखने और जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी चीज अगर कोई है तो वह है ड्राई फ्रूट्स। दोस्तों ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, इसमें आपको बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और पिस्ता आदि का सेवन कर सकते हैं। 

इसके अलावा इन ड्राई फ्रूट्स में आपको गुड फैट और प्रोटीन आदि भी आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट खाना फायदेमंद हो सकता है। 

गाजर 

सर्दियों का मौसम भले ही आपको परेशान करें। लेकिन इस मौसम की खास बात यह भी है कि आपको इसके दौरान बहुत सारी स्वादिष्ट और लाभदायक फल सब्जियां मिल जाती हैं। इन्हीं में से एक है गाजर। सर्दी में गाजर खाने के फायदे न केवल इम्यूनिटी पर दिखाई देते हैं।

बल्कि यह आपकी स्किन का भी ख्याल रखती है। आपको बता दें कि गाजर के अंदर बीटा कैरोटीन होता है जो इसे विटामिन ए में बदल देता है। इसके यही गुण स्किन को भी फायदा पहुंचाते हैं और आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करता है। 

सर्दियों में खाएं अंडे 

अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं और ठंड की सुबह में क्या खाना चाहिए यह सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंडे से बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। आपको बता दें कि अंडे के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व, विटामिन मिनरल्स और यौगिक गुण पाए जाते हैं। यह न केवल आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करते हैं। बल्कि प्रोटीन की कमी को पूरा करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करने का काम करते हैं।

आपको बता दें कि अंडे के अंदर जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी 2, विटामिन ए, विटामिन बी 12, आयरन, फास्फोरस और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह आपके शरीर को तो उचित गर्मी प्रदान करते ही हैं। साथ ही यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। 

चुकंदर खाएं 

सर्दी में क्या खाना चाहिए का सही जवाब चुकंदर के भीतर छिपा हुआ है। आपको बता दें कि चुकंदर में कई फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तो बेहतर करते ही हैं। साथ ही चुकंदर में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व वजन घटाने का काम करते हैं। यही नहीं चुकंदर आंत के गुड बैक्टीरिया के लिए भी फायदेमंद होता है और यह कब्ज जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है। वहीं शरीर के तापमान को संतुलित करने में भी चुकंदर को आजमाया जा सकता है।

ठंड में खाएं अनार 

जब भी फलों की बात आती है तो सबसे अलग और स्वादिष्ट फल हमें अनार ही दिखता है। अनार के अंदर कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जैसे  पॉलीफेनोल्स, टैनिन, फ्लैवोनोइड्स, ऐंथोसयनिंस आदि। यह आपको जाड़े के दौरान स्वस्थ रखने में तो मदद करते ही हैं। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं जो सर्दियों में सूजन की समस्या से परेशान होते हैं। इसके अलावा यह स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी रोकता है और आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। 

खजूर सर्दी में आजमाएं

दोस्तों अगर आप सर्दियों में क्या खाना चाहिए का सवाल अभी भी सता रहा है तो आप ऐसे में खजूर का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि खजूर के अंदर विटामिन ए और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा खजूर में फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर भी पाया जाता है। यही नहीं खजूर की तासीर भी बेहद गर्म होती है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करती है। इसके अलावा यह हार्ट प्रॉब्लम, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, में भी सुधार लाते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि ठंड में खजूर खाने चाहिए। 

गुड़ 

आपने शायद इस बात पर गौर किया हो कि सर्दियों के दौरान हमारे त्योहार में गुड़ से बनी हुई मिठाई का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों। अगर नहीं तो आपको बता दें कि गुड़ का उपयोग सदियों से ही कई बीमारियों से निपटने के लिए किया जाता है। वहीं गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह सर्दी के दौरान आपके शरीर के तापमान को गर्म करने काम करती है। इसलिए कहा जा सकता है कि ठंड में गुड़ खाना चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त गर्म भी मिले और स्वस्थ भी रहें। 

एवोकाडो का करें सेवन 

एवोकाडो को सर्दी में खाना चाहिए क्योंकि इसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तो बेहतर करता ही है। साथ ही एवकाडो आपके हृदय, स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा यह चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां भी कम कर देता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन  सर्दियों में करना चाहिए। 

ब्रोकली 

गोभी के परिवार से आने वाली ब्रोकली के सेहत पर कई फायदे होते हैं। आपको बता दें कि इसमें खनिज पदार्थों के साथ – साथ विटामिन सी, फाइबर, बीटा कैरोटीन, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। यह आपके शरीर को न केवल सर्दी के प्रकोप से बचाकर रखता है। बल्कि आपके हृदय से लेकर आपकी त्वचा तक का ख्याल रखती है। आप इसका सेवन  सूप में, या उबालकर और फ्राई करके भी कर सकते हैं।

सर्दी में क्या पिएं – Sardi Me Kya Piye सर्दी में क्या पीना चाहिए

दोस्तों आप में से ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि कोई भी गर्म चीज का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए आइए चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या पीना चाहिए। 

सर्दी के पेय पदार्थ 

  • आप सर्दियों के दौरान खुद को गर्म रखना चाहते है, तो आप ग्रीन टी ले सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगी और रखेगी वजन को भी संतुलित।
  • सर्दियों में खुद को गर्म रखने और बीमारियों से लड़ने के लिए आप चिकन, मटन या वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं।
  • सर्दियों के दौरान खुद को गर्म रखने के लिए आप हॉट चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। 
  • आप अदरक से बना काढ़ा या चाय पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अधिक चाय का सेवन बिल्कुल भी न करें। 
  • सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आप हाइड्रेटेड भी रहेंगे, वजन भी घटेगा और पाचन शक्ति भी बेहतर होगी। 
  • सर्दियों में गर्म रहने के लिए आप चाहें तो कॉफी का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन एक दिन में केवल दो ही कप कॉफी का सेवन करें इससे अधिक नहीं। 
  • सर्दियों के दौरान आप शहद का सेवन कर सकते हैं, यह आपको गले की समस्याओं से भी राहत दिलाएगा। 
  • सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए गाजर, चुकंदर का जूस पी सकते हैं। 
  • ठंड के दौरान इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए आप आंवला का जूस भी सकते हैं। 

ठंड में क्या खाना चाहिए – Sardi Me Aur Kya Khaye
ठंड में क्या खाना चाहिए - Sardi Me Aur Kya Khaye

  • सर्दी में आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करें। यह आपकी इम्यूनिटी भी बेहतर करेंगी और आपको अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे। 
  • सर्दी के दौरान पैदा होने वाले फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन फलों की तासीर भी गर्म होती है और यह आपको बीमारियों दूर रखते हैं। 
  • सर्दियों के दौरान अगर पराठे खाने का मन हो तो ऐसे में आप मूली, गाजर, मेथी, बथुआ, पालक, आदि के पराठे खा सकते हैं। 
  • काजू, बादाम, अंजीर, चिलगोजा, पिस्ता अखरोट आदि का सेवन सर्दी में जरूर करना चाहिए। 
  • सर्दियों में गुड़ से बनी हुई मिठाइयों का सेवन जरूर करें।
  • सर्दी के दौरान तिल के लड्डू का सेवन करना चाहिए। 
  • सीड्स सर्दी के मौसम में आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकती हैं। 
  • सर्दी के दौरान आप छुहारे का सेवन जरूर करें। छुआरे के जरिए आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है।
  • सर्दियों में जो लोग अक्सर मंचिंग करते हैं उनके लिए पीनट्स सबसे बेहतरीन साबित हो सकती है। इनमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। 
  • सर्दी के दौरान शहद का सेवन आपको खांसी जुकाम से तो बचाता ही है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है। 
  • ठंड के मौसम में आपको देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि इसकी मात्रा अधिक न हो इस बात का ध्यान जरूर रखें।  

सर्दी में क्या नहीं खाना पीना चाहिए – Sardi Me Na Khaye Piye Ye Chizसर्दी में क्या नहीं खाना पीना चाहिए - Sardi Me Na Khaye Piye Ye Chiz

दोस्तों अब तक आपने जाना कि सर्दी के मौसम में आपको क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए। अब हम आपको बताते हैं कि सर्दी के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं

सर्दी में न खाएं पिएं यह चीजें

  1. दोस्तों सर्दी के दौरान लोग बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने लगते हैं। ध्यान रहे कि सर्दी के दौरान आप इसका सेवन कम से कम ही रखें।
  2. सर्दी में लोग शराब का सेवन करते हैं ताकि शरीर गर्म रह सके। लेकिन आपको बता दें कि सर्दी में शराब का सेवन आपके शरीर के अंदर के तापमान को गिरा देता है, जिससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सर्दी के दौरान शराब पीने से बचें। 
  3. सर्दी के दौरान तली हुई चीजें अक्सर बनाई जाती हैं। इसलिए इनके सेवन की मात्रा का ध्यान रखें। 
  4. ठंड के दौरान आइस क्रीम या कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन न करें। यूं तो यह गर्मियों में भी उतनी ही नुकसानदायक होती हैं। लेकिन सर्दियों में इनका सेवन बिल्कुल न करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि Sardi Me Kya khana Chahiye और क्या नहीं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या सर्दी में उन चीजों का सेवन किया जा सकता है जिनकी तासीर ठंडी है?

    अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप अपने शरीर के लिए कई तरह दिक्कतें पैद कर रहे हैं। इसलिए ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में ऐसी कोई चीज न खाएं पिएं जिससे शरीर का तापमान गिरने लगे।

  2. क्या सर्दी में आइसक्रीम खानी चाहिए?

    नहीं सर्दियों में आइसक्रीम या किसी भी ठंडी चीज को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह चीजें शरीर के तापमान को गराने का काम करती हैं।

  3. क्या ठंड में शराब का सेवन करना चाहिए?

    शराब का सेवन सर्दियों में करने से शरीर का अंदरूनी तापमान घटने लगता है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

  4. क्या सर्दियों में कम पानी पिना चाहिए ?

    नहीं, सर्दियों में पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में डीहाइड्रेशन का खतरा अधिक हो जाता है।

यह भी पढ़े
वजन घटाने की एक्सरसाइज
प्रोटीनेक्स के फायदे और नुकसान
लड़की पटाने के तरीके जानिए
काजू खाने के फायदे

Comments are closed.