चिलगोजा खाने के फायदे और नुकसान। Pine Nuts Means in Hindi (Chilgoza)
NUTRITION GUIDE

चिलगोजा खाने के फायदे और नुकसान। Pine Nuts Means in Hindi (Chilgoza)

Main points

Pine Nuts Means in Hindi, जिन्हें चिलगोजा के नाम से भी जाना जाता है। क्या आपने कभी पाइन नट्स या Chilgoza के बारे में सुना है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं चिलगोजा के फायदे, नुकसान और उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में। 

प्रकृति के अंदर ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जो मानव कल्याण के लिए बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक होते हैं ड्राई फ्रूट्स। जैसे बादाम, काजू, पिस्ता  और अखरोट आदि। इन्हीं ड्राई फ्रूट की सूची में चिलगोजा भी शामिल हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग चिलगोजा खाने के फायदे के बारे में जानते हैं। बल्कि ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्होंने चिलगोजा क्या होता है यह भी जानते हों। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके जेहन में पहल सवाल ही यह आता है कि Chilgoza Means in Hindi क्या है।

आपको बता दें कि चिलगोजा एक हिंदी शब्द ही है। हालांकि हमारे देश में चिलगोजा को नियोजा नाम से भी जाना जाता है। चिलगोजा एक बेहद चमत्कारी खाद्य पदार्थ है जिसके सेवन से कई बीमारियों और समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में पाइन नट्स या चिलगोजा के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देंगे। अगर आप चिलगोजा से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

चिलगोजा क्या है – What is Pine Nuts Means in Hindi चिलगोजा क्या है - What is Pine Nuts Means in Hindi

पाइन नट्स यानी Chilgoza Means in Hindi। आपको बता दें चिलगोजा सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट को कहते हैं। यह लगभग 2.5 सेमी तक लंबे होते हैं और इनका रंग भूरा होता है। चिलगोजा को हिंदी में नियोजा भी कहकर पुकारा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइनस गिरार्डियन है। आज के समय में भले ही चिलगोजा उतना प्रसिद्ध नहीं रहा, जितना पहले हुआ करता था। लेकिन आपको बता दें कि चिलगोजा खाने के फायदे सेहत पर कई तरह से दिखाई दे सकते हैं। जिसके बारे में हम विस्तार से जानेंगे। 

चिलगोजा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें – Important Things About Chilgoza in Hindi 

  • चिलगोजा की तासीर – दोस्तों किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसकी और अपनी तासीर का ज्ञान होना जरूरी होता है। ऐसे में आपको बता दें कि चिलगोजा का सेवन सर्दियों के मौसम में अधिक किया जाता है। क्योंकि चिलगोजा की तासीर गरम होती है। 
  • चिलगोजा कहां लगता है – चिलगोजा पेड़ पर उगने वाले फलों में से हैं। 
  • चिलगोजा कब उगता है – चिलगोजा के पेड़ पर दिसंबर के माह में ही फल और फूल लगने लगते हैं। 
  • कैसा होता है चिलगोजा फल -चिलगोजे के फल के अंदर एक मीठी गिरी होती है। 
  • चिलगोजा का वैज्ञानिक नाम – चिलगोजा का वैज्ञानिक नाम पाइनस जेरार्डिआना है। 
  • कहां से होता है चिलगोजा का उत्पादन – भारत में हिमाचल प्रदेश के द्वारा पाइन नट्स का अधिक उत्पादन किया जाता है। 

चिलगोजा के पोषक तत्व – Chilgoza Nutrients in Hindi

दोस्तों आपको बता दें कि चिलगोजा के फायदे बहुत अधिक इसलिए हैं, क्योंकि चिलगोजा के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। हम आपको चिलगोजा के अंदर पाए जाने वाले इन्हीं पोषक तत्वों की सूची देंगे। लेकिन ध्यान रहे कि आपको बताए जा रहे पोषक तत्व प्रति 100 चिलगोजा के हिसाब से हैं। आप इसे एक चिलगोजा का पोषक तत्व न समझे।

NutrientsPer 100 Gram
Water2.28g
Energy673kcal
Protein13.69g
Total Lipid68.37g
Carbs13.08g
Fiber3.7g
Sugar3.59g
Calcium16mg
Iron5.53mg
Magnesium251 mg
Phosphorus575mg
Potassium597 mg
Sodium2mg
Zinc6.45mg
Vitamin C0.8mg
Thiyamin0.364mg
Riboflavin0.227mg
Niacin4.387mg
Vitamin B – 60.094mg
Folate34µg
Vitamin B – 120.00µg
Vitamin A1µg
Vitamin A29IU
Vitamin E 9.33mg
Vitamin D0.0µg
Vitamin K53.9µg
Saturated Fat4.899g
Monounsaturated Fat18.764g
Unsaturated Fat34.071g
Cholesterol 0mg

चिलगोजा खाने के फायदे – Benefits of Pine Nuts (Chilgoza) in Hindi
चिलगोजा खाने के फायदे - Benefits of Pine Nuts (Chilgoza) in Hindi

दोस्तों अब तक आपने चिलगोजा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर ली हैं। अब हम आपको चिलगोजा के फायदों से रूबरू कराएंगे। अगर आप किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक समस्या से गुजर रहे हैं तो हो सकता है चिलगोजा आपके लिए कुछ फायदेमंद सिद्ध होगा। आइए जानते हैं चिलगोजा से जुड़े फायदों के बारे में। 

वजन के लिए पाइन नट्स 

अगर आप बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान है तो आपको एक बार पाइन नट्स या चिलगोजा को आजमाना चाहिए। हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक चिलगोजे के अंदर पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यह 14 से 19 प्रतिशत तक फैटी एसिड का निर्माण कर सकता है। आपको बता दें कि यह एसिड आपकी भूख को कंट्रोल करने का काम करता है। इसी लिहाज से कहा जा सकता है कि पाइन नट्स के फायदे वजन घटाने में देखे जा सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल में नियोजा के फायदे 

आज के समय में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए चिलगोजा खाया जा सकता है। आपको बता दें कि चिलगोजा के अंदर कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। ऐसे में आपके कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी पैदा नहीं होता। ऐसे में कहा जा सकता है कि चिलगोजा न केवल कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करता है। बल्कि इसकी वजह से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। 

डायबिटीज में चिलगोजा के लाभ 

डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी लगने पर रोजाना की दिनचर्या से लेकर खान पान का पूरा ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में डायबिटीज को मैनेज करने के लिए नट्स खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल नट्स के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि गुण पाए जाते हैं। यही गुण डायबिटीज के दौरान रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का काम करते हैं। वहीं यह सारे पोषक तत्व और मिनरल्स चिलगोजा के अंदर भी पाए जाते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि चिलगोजा डायबिटीज में लाभदायक हो सकता है। 

हृदय के लिए चिलगोजे

हृदय रोगों के चलते आज के समय में बहुत ज्यादा मौत होती है। यही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों की मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह हृदय रोग ही है। ऐसे में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा। इस स्थिति में चिलगोजा आपके लिए सही हो सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक चिलगोजा के अंदर कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण पाए जाते हैं। वहीं कोलेस्ट्रॉल के स्तर के नियंत्रित होने पर हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए अगर आपको भी हृदय रोग का खतरा सता रहा है तो आप चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। 

गुड फैट के लिए पाइन नट्स 

अगर आप उन लोगों में से हैं जो शरीर में गुड फैट की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए चिलगोजा फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि चिलगोजे के अंदर 90 प्रतिशत तक गुड फैट होता है। इस गुड फैट में 51 प्रतिशत लिनोलिक फैट और 37 प्रतिशत ओलेक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा यह हृदय के लिए भी लाभदायक होता है। वहीं वह लोग जो वेट गेन या एक मसल्स ग्रोथ चाहते हैं। उन्हें भी चिलगोजे का सेवन जरूर करना चाहिए।  

भूख कम करने में 

हमने आपको पहले भी बताया है कि चिलगोजे के फायदे वजन घटाने में भी देखे जाते हैं। साथ ही यह भूख को नियंत्रित करने का भी काम करता है। ज्ञात हो कि पाइन नट्स में मौजूद पिनोलेनिक नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित करने का काम करता है। यही नहीं हाल ही में हुए अध्ययन बताते हैं कि चिलगोजे के सेवन से शरीर में सीसीके और जीएलपी -1 हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और आप अधिक खाने से बचे रहते हैं। 

गर्भावस्था में चिलगोजे खाने के फायदे 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खाने पीने की चीजों का खास ध्यान रखना होता है। वहीं महिलाओं को इस दौरान खून की कमी या एनीमिया की समस्या पैदा होने लगती है। आपको बता दें कि एनीमिया की समस्या के पीछे की वजह आयरन की कमी होती है। ऐसे में चिलगोजे का सेवन किया जा सकता है। ज्ञात हो कि पाइन नट्स के अंदर पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह आयरन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि गर्भावस्था में चिलगोजे का सेवन किया जाना चाहिए। 

ऊर्जा के लिए पाइन नट्स 

ऐसे लोग जो किसी प्रकार की गंभीर बीमारी से पीड़ित है या फिर अक्सर ऊर्जा हीन ही महसूस करते हैं। उन लोगों के लिए पाइन नट्स के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि अन्य ड्राई फ्रूट की तरह ही चिलगोजा में भी वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अध्ययन में बताया गया है चिलगोजा गुड फैट का एक अच्छा स्रोत है जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चिलगोजा

आप शायद जानते होंगे कि एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए कितने महत्वपूर्ण है। अगर नहीं तो बता दें कि इसके जरिए आप कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों से भी बच सकते हैं। ऐसे में चिलगोजा के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई पाई जाती है। साथ ही इसमें के दूसरे एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो आपको बीमारियों से बचाकर रखते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चिलगोजा खाने के फायदे बीमारियों से बचने में देखे जा सकते हैं। 

हड्डियों के लिए नियोजा

बढ़ती उम्र के साथ और कई बीमारियों के कारण हड्डियां कैल्शियम और मजबूती खोने लगती है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और हड्डी टूटने का डर अक्सर बना रहता है। ऐसे में आप चाहें तो पाइन नट्स का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि चिलगोजा के अंदर फैटी एसिड, ओमेगा -6 फैटी एसिड और कैल्शियम पाया जाता है। चिलगोजा के यह गुण ही हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते ही हैं। साथ ही यह हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करते हैं। 

नियोजा आंखों के लिए 

ऐसे लोग जो अक्सर सिस्टम पर ही काम करते रहते हैं उन लोगों की आंखों की रोशनी तो कमजोर होती ही है। साथ ही उन्हें आंखों से जुड़ी कई दिक्कते होने लगती है। इस तरह के लोगों के लिए पाइन नट्स फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि इसके अंदर विटामिन ए और ओमेगा – 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो रात में देखने की क्षमता के साथ – साथ कलर विजन की क्षमता को भी बेहतर करता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चिलगोजा के लाभ आंखों पर भी होते हैं। 

चिलगोजा के अन्य फायदे – Chilgoza Khane Ke Fayde चिलगोजा के अन्य फायदे - Chilgoza Khane Ke Fayde

  • कैंसर में – चिलगोजे के अंदर रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपको कैंसर से बचाकर रखता है। 
  • याददाश्त में – ऐसे लोग जिनकी याददाश्त कमजोर हो रही है। उनके लिए चिलगोजा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो याददाश्त को बेहतर करता है। 
  • इम्यूनिटी के लिए – बेहतर इम्युनिटी और बीमारियों से बचने के लिए चिलगोजे का सेवन किया जा सकता है। इसके अंदर विटामिन सी और जिंक पाया जाता है जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। 
  • स्किन के लिए – इसके अंदर विटामिन सी होता है जो स्किन को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाकर रखता है। इसके अलावा चिलगोजे में पाए जाने वाला बायोटिन बी7 भी स्किन के लिए लाभदायक होता है। 
  • बालों के लिए – अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो चिलगोजा के फायदे आप उठा सकते हैं। आपको बता दें कि चिलगोजे के अंदर ओमेगा -3 और 6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा यह बालों को घना करने का भी काम करता है। 
  • प्रोटीन की मात्रा – चिलगोजे का लाभ उन लोगों को भी हो सकता है जो मसल्स बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त पदार्थों की तलाश में हैं। 
  • इंफेक्शन में – ऐसे लोग जो किसी प्रकार के स्किन इंफेक्शन से पीड़ित हैं। वह चिलगोजे की मदद से इन्फेक्शन से राहत दिला सकता है। 
  • पाचन शक्ति के लिए – ऐसे लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। उन लोगों के पर भी चिलगोजा खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। 
  • कमजोरी में – शारीरिक कमजोरी से जूझने वाले लोग नियमित रूप से चिलगोजे का सेवन करें। इसके जरिए कमजोरी दूर हो जाएगी। 

चिलगोजे के उपयोग के तरीके – Uses of Pine Nuts Means in Hindi चिलगोजे के उपयोग के तरीके - Uses of Pine Nuts Means in Hindi 

  • आप चाहें तो चिलगोजे को सीधा भी खा सकते हैं। 
  • चिलगोजे का उपयोग किसी तरह की कूकीज और नमकीन में भी किया जा सकता है। 
  • कई व्यंजनों में चिलगोजे को शामिल करके उसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है। 
  • मीठे व्यंजनों के अंदर इसका सेवन किया जा सकता है। 

चिलगोजे के नुकसान – Side Effects of Pine Nuts (Chilgoza) in Hindi चिलगोजे के नुकसान - Side Effects of Pine Nuts (Chilgoza) in Hindi

दोस्तों अब तक आपने चिलगोजे के लाभ, उपयोग और उससे जुड़ी कुछ खास जानकारी हासिल की है। अब हम आपको चिलगोजे के नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। इन नुकसानों को जानकर आप तय कर सकते हैं कि आपको इनका सेवन करना है या नहीं। 

चिलगोजे से होने वाले नुकसान 

  • ऐसे लोग जो पहले से ही किसी एलर्जी की समस्या से पीड़ित हैं। वह लोग चिलगोजे का सेवन केवल विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें। क्योंकि चिलगोजे की वजह से ऐसे नुकसान हो सकते हैं। 
  • चिलगोजे की वजह से ऐंठन, उल्टी, भूख में कमी, दस्त और सिरदर्द आदि। की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचें। 
  • चिलगोजे के अंदर विटामिन सी, विटामिन ए,  विटामिन ई अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में यह आपके शरीर में नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए चिलगोजे का सेवन की मात्रा को बेहद कम रखें। 

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Pine Nuts Means in Hindi से लेकर चिलगोजे खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में जानकारी दे दी है। अब अगर आप चिलगोजे या नियोजा का सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. चिलगोजा को हिंदी में क्या कहते हैं?

    चिलगोजे को हिंदी में नियोजा कहते हैं।

  2. क्या चिलगोजे के फायदे स्किन पर भी होते हैं?

    हां स्किन पर कई तरह से चिलगोजे के लाभ होते हैं।

  3. चिलगोजे की तासीर कैसी होती है?

    चिलगोजे की तासीर गरम होती है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

  4. क्या चिलगोजा का लाभ रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी होता है?

    हां चिलगोज इम्युनिटी को बेहतर करने का काम करता है।

यह भी पढ़े
वजन घटाने की एक्सरसाइज
प्रोटीनेक्स के फायदे और नुकसान
लड़की पटाने के तरीके जानिए
काजू खाने के फायदे

You may also like

Comments are closed.