Drumstick क्या है? सहजन के 21 फायदे नुकसान और उपयोग। सुपर फूड। Sahjan
NUTRITION GUIDE

Drumstick क्या है? सहजन के 21 फायदे नुकसान और उपयोग। सुपर फूड। Sahjan

Main points

Information About Drumstick in Hindi. आप अंग्रेजी में भले ही पहली बार ड्रमस्टिक का नाम सुन रहे हों। लेकिन हिंदी में आप इसे अच्छे से जानते होंगे। हम बात कर रहें सहजन (Sahjan) की। भारत में पाए जाने वाले वेज फूड में से सहजन सबसे ज्यादा बेहतरीन है। सहजन खाने के फायदे इतने अधिक हैं। इसका उपयोग सब्जी बनाने से लेकर दवा तक में किया जाता है। सहजन की पत्तियां भी बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।  Sahjan को अंग्रेजी भाषा में Drumstick और Moringa के नाम से जाना जाता है। 

आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक सभी आज सहजन यानी Drumstick के फायदे के बारे में रिसर्च कर रहे हैं। इतिहास के अंदर भी मोरिंगा यानी सहजन का कई बार जिक्र किया गया है। बताया जाता है कि चंद्रगुप्त मौर्य की सेना सिकंदर की सेना को हराने के लिए सहजन का सेवन सप्लीमेंट के तौर पर किया करती थी। वहीं इतिहासकार बतातें कि Sahjan के जरिए 300 बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको लिए सहजन के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी तमाम जानकारियां लेकर आएं हैं। अगर आप Drumstick से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।  

क्या है सहजन (मोरिंगा) – What is Drumstick in Hindiक्या है सहजन (मोरिंगा) - What is Drumstick in Hindi

सहजन एक प्रकार की फली है जिसका उपयोग सब्जी के रूप में किया जाता है। सहजन की फली के सहजन की पत्तियां और तने का उपयोग भी दवाइयों और कॉस्मेटिक उत्पाद में किया जाता है। सहजन के अंदर विटामिन, मिनरल्स से लेकर बहुत से खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। सहजन को दुनियाभर में सूपरफूड भी कहते हैं। मुमकिन है कि इसके पीछे का कारण है सहजन के फायदे  और उपयोग। सहजन का वानस्पातिक नाम Moringa Oleifera है। सहजन के पेड़ की खासियत है कि यह कम पानी वाली जगह पर भी उगाया जा सकता है। इसके अलावा यह तेजी से बड़ा भी  होने लगता है। भारत और दुनियाभर में Sahjan को अलग अलग नामों से जाना जाता है। जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

सहजन के अन्य भाषाओं में नाम 

  1. Sahjan in English – Drumstick
  2. Drumstick in Hindi – सहजन, सहजना, मुनगा, सैजन
  3. Drumstick in Punjabi – सोंहजना, सैन्जन
  4. Drumstick in Sanskrit – शोभाञ्जन, अक्षीव, मोचक, शिग्रु
  5. ड्रमस्टिक इन गुजराती – सेगते, सरगवो
  6. तेलुगु – मुनगा
  7. उड़िया – मुनीया, सजीना
  8. मराठी – शेवगी, शेगटा
  9. पर्शियन – सर्वकोही
  10. कोकनी -मेइसिंग 
  11. बंगाली – सजिना

सहजन का उत्पादन 

यह मूल रूप से भारत की खास फलियों में से एक है। वही भारत ही ऐसा देश है जो पूरे विश्व में सहजन या ड्रमस्टिक का उत्पादन सबसे ज्यादा करता है। हमारे सहजन उत्पादन की क्षमता यूं तो कई अधिक है। लेकिन एक साल में सहजन का उत्पादन भारत से 1.1 मिलियन से लेकर 1.3 टन तक करता है। सहजन की पत्तियां, फली. जड़े तने सभी का उपयोग अलग अलग चीजों के लिए किया जाता है। 

सहजन की फली के फायदे – Benefits of Drumstick in Hindiसहजन की फली के फायदे - Benefits of Drumstick in Hindi

हम तब तक किसी चीज का सेवन नहीं करते जब तक हमें उसके फायदे या उपयोग ना पता हो। इसलिए आज हम आपको सहजन के फायदे विस्तार से बताएंगे। सहजन यूं तो बहुत सी विटामिन मिनरल्स और खनिज पदार्थों का खजाना है। एवं सहजन की पत्तियां और तने का उपयोग भी बहुत लाभदायक माना जाता है। इसलिए हम आपको सहजने के तने पत्ते और इसकी फली के सभी फायदे बताएंगे। सहजन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए आगे पढ़ें। 

हृदय पर मोरिंगा के फायदे 

आज के समय में लाखों करोड़ों लोग हैं जो हृदय से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। वहीं ना जाने कितने ही लोगों की रोजाना हार्ट फेलियर या हार्ट अटैक के कारण अपनी जान तक गवा बैठते हैं। लेकिन महज सहजन से बनी चीजें खाने से आप हृदय से जुड़ी बीमारियों से दूर रहते हैं। आपको बता दें कि सहजन में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। अगर आप रोजाना सहजन का सेवन नहीं कर सकते तो आप सहजन के सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहजन के लाभ

अगर आप या आपके परिवार का कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बीमार रहता है, तो आप उसे सहजन का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी सहजन के अंदर ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर करते हैं। वहीं आज कोरोना के समय में इम्यूनिटी का बेहतर होना अधिक जरूरी हो गया है ताकि आप कोरोना से भी बचे रहें। ज्ञात हो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने से ना केवल आप स्वस्थ रहते हैं। बल्कि बीमार होने पर बहुत जल्दी ठीक भी हो जाते हैं। 

वजन कम करने में Moringa का उपयोग

आज बढ़ता वजन हर उम्र के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। बढ़ते वजन के कारण लोग बहुत सी समस्याओं और अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। लेकिन महज सहजन के सेवन से आप ना केवल वजन कम कर सकते हैं। बल्कि वजन बढ़ने के कारण होने वाली बीमारियों से भी बचे रहते हैं।  दरअसल सहजन और इसकी पत्तियों में क्लोरोजेनिक एसिड होता है। यह आपके शरीर में मोटापा बढ़ने से रोकता है। मोटापा कम करने के लिए आप Drumstick अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

मजबूत हड्डियों के लिए Drumstick के फायदे

अगर आप एक उम्र का पड़ाव पार कर चुके हैं या फिर आपकी हड्डियां अक्सर टूट जाती हैं। तो इसका मतलब यही है कि आपकी हड्डियां बहुत ज्यादा कमजोर हो गई हैं। वही कमजोर हड्डियों की वजह से आपको चलने फिरने में भी दिक्कत आ सकती है। लेकिन हड्डियों से जुड़ी समस्या से निपटने के लिए आप ड्रमस्टिक का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि सहजन के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी हड्डियों को ना केवल मजबूत बनाता है। बल्कि बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों पर होने वाले प्रभाव को भी रोकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सहजन के फायदे हड्डियों पर भी होते हैं।

पेट पर सहजन के लाभ

अगर आप पेट से संबंधित समस्या जैसे अल्सर से परेशान हैं तो यकीन मानिए सहजन का उपयोग आपकी सारी परेशानी का अंत कर देगा। आपको बता दें कि सहजन के अंदर एंटी अल्सर गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप अल्सर से बचे भी रहते हैं और अल्सर से छुटकारा भी पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Sahjan की पत्तियों या छाल का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है। 

बढ़ती उम्रे के लक्षणों पर सहजन के फायदे 

हम सभी को अपनी स्किन से प्यार होता है। लेकिन इस मामले में महिलाएं अपनी स्किन की देख रेख पुरुषों के मुकाबले अधिक करती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र जब चेहरे और स्किन पर असर दिखाने लगती है तो महिलाएं अक्सर एंटी एजिंग उत्पादों का उपयोग करती हैं। यह उत्पाद नुकसानदायक तो होते ही हैं साथ ही यह महंगे भी बहुत होते हैं। जबकि इसके विपरीत आप सहजन का उपयोग कर सकते हैं। सहजन के अंदर एंटी एजिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन पर उम्र का प्रभाव देखने से रोकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपकी स्किन भी बेहतर रहती है और झुर्रियां भी नहीं पड़ती। 

कैंसर से बचने में मोरिंगा का उपयोग 

कैंसर उन बीमारियों में शामिल है जिसका पता अगर शुरुआत में ना चले, तो व्यक्ति की जान भी चली जाती है। वहीं आज के समय में खाने पीने की चीजों में मिलावट की वजह से भी यह समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा सिगरेट और शराब भी इस भयंकर बीमारी को जन्म दे सकती है। लेकिन अगर आप ड्रमस्टिक का सेवन करते हैं तो आप कैंसर से बचे रहते हैं। दरअसल इसके अंदर एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में कैंसर पैदा होने से रोकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि कैंसर से बचने में सहजन फायदेमंद है। 

दिमागी बीमारियों से बचाएं

बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर सबसे पहले दिखने लगता है। इसकी वजह से लोग चीजों को भूलने लगते हैं। इसके बाद यह स्थिति अल्जाइमर में तब्दील हो जाती है। इस बीमारी में व्यक्ति वक्त के साथ अपने परिवार घर रिश्तेदार यहां तक की खुद की पहचान भी भूल जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप सहजन का सेवन कर सकते हैं। आपको शायद पता ना हो कि सहजन में नो ट्रॉपिक नामक तत्व होता जो दिमाग को स्वस्थ रखने की दवा की तरह काम करता है। ऐसे में मस्तिष्क के लिए सहजन कितना लाभदायक है यह आप समझ गए होंगे।

डायबिटीज में सहजन से लाभ

डायबिटीज से पीड़ित होने वाले व्यक्ति को किस किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है यह हम सभी जानते हैं। दिनभर खाने की मात्रा से लेकर जिंदगी भर के लिए दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। अगर आपको भी यह समस्या है या फैमिली हिस्ट्री डायबिटिक रही है तो आपको सहजन का सेवन जरूर करना चाहिए। ज्ञात हो कि सहजन में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो डायबिटीज की स्थिति को बिगड़ने से रोकते हैं। इसके अलावा आपको डायबिटीज से भी बचाते हैं। 

स्किन के लिए फायदेमंद सहजन

हमारी जीवनशैली और खान पान का असर हमारी स्किन पर दिखता है। आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिनकी स्किन डर्टी और गंदी सी रहती है. इसके अलावा कील मुहांसों की समस्या भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आप सहजन का सेवन कर सकते हैं। सहजन के जरिए आपकी स्किन को नया निखार मिलता है और आपकी स्किन चमकदार बनी रहती है। सहजन के सेवन से आप फंगल इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं। 

सहजन की पत्तियों तने और फली के अन्य लाभ – Few More Benefits of Drumstick leaves, Stem in Hindi
सहजन की पत्तियों तने और फली के अन्य लाभ - Few More Benefits of Drumstick leaves, Stem in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Sahjan के फायदे जाने हैं। लेकिन जैसा की हमने आपको बताया था कि सहजन की फली ही नहीं बल्कि इसके पत्ते और छाल भी बहुत ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। अब हम आपको सहजन की छाल और उसकी पत्तियों के फायदों की एक सूची प्रदान करेंगे। चलिए जानते हैं सहजन की छाल और पत्तियों के फायदें।

सहजन की पत्तियों और छाल के लाभ

  1. अगर आपको आंत से जुड़ी समस्या या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी आंत और पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
  2. अगर आपके अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध अच्छे नहीं है या आप उन्हे चरम सुख प्रदान करने में असमर्थ हैं तो आपको सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर पीना चाहिए। इससे आपका पौरुष बल अधिक बढ़ेगा। 
  3. सहजन खाने के लाभ बच्चों में अधिक देखे जाते है। यह बच्चों की हड्डियां और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  4. अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है तो आपको सहजन की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है। 
  5. अगर किसी पुरुष का स्पर्म काउंट कम हैं तो वह सहजन का सेवन कर सकता है। इससे स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ने लगता है। 
  6. ऐसे लोग जिन्हें अक्सर सिर दर्द या सूजन की समस्या रहती है उन्हे भी सहजन का सेवन जरूर करना चाहिए। सहजन के अंदर मौजूद पोषक तत्व आपको इन समस्याओं से राहत दिलाने का कार्य करते हैं। 
  7. कान दर्द में सहजन की पत्तियों का रस कान में डालने से दर्द से राहत मिलती है। 
  8. दांत से जुड़ी समस्या जैसे कीड़े लगना और पायरिया आदि से राहत पाने के लिए आप सहजन की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। 
  9. अगर आपको अक्सर खांसी जुकाम होता है तो सहजन की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। 
  10. माइग्रेन की समस्या से पीड़ित व्यक्ति अगर सिर में सहजन की पत्तियों का लेप लगाएं तो इससे माइग्रेन से राहत मिल सकती है।
  11. गर्भवती महिलाएं अगर सहजन की फली का सेवन करें तो उन्हें डिलीवरी के समय पर इतना दर्द नहीं होता। 
  12. बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े हो जाते हैं. इन कीड़े मारने के लिए आप सहजन के फूलों का उपयोग कर सकते हैं।
  13. आंखों की रोशनी सही करने के लिए आप सहजन का उपयोग कर सकते हैं। 

सहजन को उपयोग करने का तरीका। Drumstick Uses in Hindiसहजन को उपयोग करने का तरीका। Drumstick Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने सहजन की पत्तियों और छाल के लाभ जान लिए हैं। इसके अलावा सहजन से जुड़ी बहुत सी जानकारी आपने हासिल कर ली है। अब हम आपको सहजन एंव सहजन की पत्तियों के उपयोग का तरीका बता रहे हैं। 

सहजन का इस्तेमाल

  1. आप चाहें तो सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे आपको बहुत से रोगों से राहत मिलेगी। 
  2. आप सहजन की पत्तियों की सब्जी या चटनी भी बना कर खा सकते हैं। इससे आपको सहजन के सारे फायदे मिल जाएंगे। 
  3. आप सहजन की सब्जी भी बना कर खा सकते हैं। 
  4. अगर आप सहजन का सेवन करने में असमर्थ हैं तो आप डॉक्टर की सलाह पर सहजन के हर्बल कैप्सूल का सेवन करते हैं। 
  5. आप सहजन की पत्तियों को पीसकर उनका पाउडर तैयार करके सलाद या सूप में भी सेवन कर सकते हैं। 
  6. दोस्तों अगर आप कोई घरेलू उपाय सहजन के जरिए अपनाते हैं तो बेहतर होगा की आप इसका सेवन करें। किसी तरह के घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

सहजन के नुकसान -Side Effects of Drumstick in Hindiसहजन के नुकसान -Side Effects of Drumstick in Hindi

सहजन के फायदे और उपयोग तो आपने जान लिए अब हम आपको सहजन के नुकसान की एक सूची देने जा रहे हैं। यूं तो सहजन फायदेमंद ही होता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं सहजन के नुकसान

ड्रमस्टिक के नुकसान

  1. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन केवल तय मात्रा में ही करें। 
  2. लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोग सहजन का सेवन बिल्कुल ना करें। 
  3. गर्भावस्था में महिलाएं सहजन का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 
  4. अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी है तो आप डॉक्टर की सलाह पर सहजन का सेवन करें। 

दोस्तों ध्यान रहे कि कोई भी चीज तब तक ही फायदेमंद रहती है, जब आप इसका सही मात्रा में सेवन करते हैं। अगर आप अधिक सेवन किसी भी चीज का करते हैं तो आपको वह चीज नुकसान ही देगी। इसलिए कम मात्रा में ही सहजन का सेवन करें। 

निष्कर्ष – Conclusion in Hindi

Information About Drumstick in Hindi, दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Sahjan यानी Moringa से जुड़ी हुई लगभग सभी जानकारी देदी है। अब अगर आपको सहजन का सेवन करना है तो कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई समस्या है तो पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। अगर हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. सहजन की तासीर कैसी होती है?

    सहजन की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

  2. क्या सहजन में 300 बीमारियों को समाप्त करने की क्षमता है?

    इस पर अब तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि सहजन 300 से ज्यादा बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है।

  3. क्या सहजन की पत्तियों का उपयोग सब्जी में किया जा सकता है?

    हां, सहजन की पत्तियों से सब्जी एंव चटनी बनाई जा सकती है।

  4. क्या ड्रमस्टिक का उत्पादन सबसे ज्यादा भारत के जरिए किया जाता है?

    हां, भारत विश्व ड्रमस्टिक का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है।

यह भी पढ़ें
Dragon Fruit in Hindi
Oats in Hindi
Safed Musli in Hindi
Cashew in Hindi
Bay Leaf in Hindi
Corn Flour in Hindi

You may also like

Comments are closed.