Oregano क्या है? ओरिगैनो के 16 फायदे, नुकसान और उपयोग। Oregano Meaning in Hindi
NUTRITION GUIDE

Oregano क्या है? ओरिगैनो के 16 फायदे, नुकसान और उपयोग। Oregano Meaning in Hindi

Main points

Information About Oregano Meaning in Hindi. हम सभी ने ओरिगैनो का उपयोग या सेवन जरूर किया होगा। खासकर पिज्जा के ऊपर डालकर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Oregano को in Hindi में क्या कहते हैं। ओरिगैनो का मीनिंग इन हिंदी अजवाइन के पत्ते होते है। हां आपने सही सुना है। वही अजवाइन जिसे देखकर आप अक्सर मुंह चढ़ाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरिगैनो केवल खाने में ही स्वाद नहीं होता। बल्कि आयुर्वेद के मुताबिक आयुर्वेद के फायदे किसी जड़ी बूटी की तरह ही अधिक हैं। आज के मॉर्डन समय में भी ऐसी बहुत सी बीमारियां है जिसका उपचार करने के लिए ओरिगैनो का उपयोग किया जाता है। अगर आप भी Meaning of Oregano in Hindi में जानना चाहते हैं, या फिर ओरिगैनो के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को आगे तक जरूर पढ़ें। 

क्या है ओरिगैनो का अर्थ – What is Oregano Meaning in Hindiक्या है ओरिगैनो का अर्थ - What is Oregano Meaning in Hindi

Oregano का मीनिंग हिंदी में अजवाइन की पत्तियां ही होता है। यह एक हर्ब है जिसका उपयोग सदियों से शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। ओरिगैनो का पौधा लगभग तीन फीट तक का ही होता है। दुनियाभर में ओरिगैनो की तरह ही दिखने वाले लगभग 60 पौधे होते हैं। इन सभी को ओरिगैनो के नाम से ही बुलाया जाता है। ओरिगैनो उन चुनिंदा जड़ी बूटियों की गिनती में शुमार है जो खाने में भी स्वाद है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हम ओरिगैनो के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही हम जानेंगे कि इसका उपयोग किस किस तरह से हो सकता है।

ओरिगैनो के पोषक तत्व – Oregano Nutrients in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Oregano Meaning in Hindi में जान लिया है। साधारण सा दिखने वाला ओरिगैनो जिसे आप अक्सर पिज्जा, पास्ता या सूप में उपयोग करते हैं। दरअसल यह बहुत से पोषक तत्वों का खजाना है। ओरिगैनो के अंदर प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, सोडियम, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन सी, थियामिन, विटामिन बी 6, विटामिन ए और विटामिन ई समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यानी समझे कि जिसे आप केवल स्वाद का राजा समझ रहे थे। वह स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

ओरिगैनो से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते – Important Things About Oregano in Hindi 

  1. ओरिगैनो अजवाइन के पत्ते होते हैं जिन्हें सुखाकर ही मसाले की तरह उपयोग किया जाता है। 
  2. अगर आप ओरिगैनो का सेवन करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि ओरिगैनो की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। 
  3. अजवाइन के पत्तों को सुखाकर ओरिगैनो की तरह उपयोग करने की पीछे की वजह है इसका स्वाद। सुखाकर इसका उपयोग टॉपिंग की तरह करने से खाने का जायका पूरी तरह बदल जाता है। 
  4. ओरिगैनो का पौधा लामिएसी परिवार से आता है। इसकी खेती कहीं पर भी आसानी से की जा सकती है।
  5. ओरिगैनो के पौधे के अंदर एक टैनिन नाम का तेल पाया जाता है, जो फायदेमंद होता है।
  6. ओरिगैनो सबसे ज्यादा भूमध्य देशों के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। 
  7. ओरिगैनो के लगभग 60 से ज्यादा पौधे पाए जाते हैं जिनका स्वाद एकसा ही होता है।
  8. ओरिगैनो के पत्ते पुदीने और तुलसी की तरह दिखाई देते हैं। 

ओरिगैनो के फायदे – Benefits of Oregano in Hindi ओरिगैनो के फायदे - Benefits of Oregano in Hindi

दोस्तों आपने अब तक आपने जान लिया है कि Oregano in Hindi अजवाइन की पत्तियां है। लेकिन ओरिगैनो का हिंदी नाम सथ्रा, मर्जोरम है। अब अगर बात करें ओरिगैनो के फायदों के बारे में, तो बता दें कि इसकी सूची काफी लंबी है। आइए जरा जानते हैं ओरिगैनो के फायदे के बारे में। 

डिप्रेशन में ओरिगैनो के फायदे 

आपको शायद जानकर ही हैरानी होगी कि डिप्रेशन से बचाने और इसे कम करने में ओरिगैनो के फायदे हैं। दरअसल ओरिगैनो के अंदर कार्वक्रोल नामक एक एसेंशियल ऑयल पाया जाता है। यह हमारे शरीर में एंटीडिप्रेसेंट की तरह कार्य करता है। इसके अलावा ओरिगैनो के सेवन से हमारे शरीर में डोपामाइन रिलीज होता है। आपको बता दें कि डोपामाइन एक ऐसा रसायन है जो हमें खुशी महसूस कराता है। ऐसे में जब भी आप ओरिगैनो का सेवन करते हैं तो आप डिप्रेशन से बाहर होकर खुश हो जाते हैं। हाल ही में इसी को लेकर एक रिसर्च भी हुई है। जिसमें कई सप्ताह तक चूहों पर टेस्ट करके यह सिद्ध किया गया है कि डिप्रेशन से राहत दिलाने और बचाए रखने में ओरिगैनो एक अहम भूमिका निभाता है। 

मधुमेह में ओरिगैनो के लाभ

आज के समय में ना जाने कितने ही लोग मधुमेह के शिकार हो गए हैं। मधुमेह पर नियंत्रण न होने पर शरीर में अन्य भी कई बीमारियां पैदा होने लग जाती हैं। ऐसे में आप ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि ओरिगैनो के अंदर पाए जाने वाले तत्व शरीर में ग्लूकोज लेवल और इंसुलिन के निर्माण को संतुलित करते हैं। जिसकी वजह से आपकी डायबिटीज के दौरान स्थिति नहीं बिगड़ती। यही नहीं मधुमेह की वजह से पैदा होने वाली किडनी, और हृदय संबंधित समस्याओं से भी ओरिगैनो आपकी रक्षा करता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करे अजवाइन के पत्ते

हम सभी के बीच ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अक्सर बीमार रहते हैं। इन लोगों को बहुत जल्दी ही कोई भी बीमारी जकड़ लेती है। यही नहीं बीमारी से ठीक होने में भी इन्हे खासा समय लगता है। ऐसे लोगों के लिए अजवाइन के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल ओरिगैनो के अंदर ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। इम्यूनिटी बेहतर होने पर आप बीमार भी कम कर पड़ते हैं और अगर बीमार पड़ भी जाते हैं तो आप ठीक भी जल्दी हो जाते हैं। 

हृदय स्वस्थ रखने में ओरिगैनो

हमारे देश के अंदर लगभग हर दूसरे घर में आज हृदय की बीमारी से जूझने वाले लोग मौजूद हैं। हृदय से जुड़ी समस्या बहुत से कारणों की वजह से हो सकती है। जैसे खराब खान पान, एक्सरसाइज ना करना, धूम्रपान, शराब या तनाव आदि। ऐसे में हृदय को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान तो रखना ही चाहिए। साथ ही आप चाहें तो ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। दरअसल ओरिगैनो के अंदर कई एसेंशियल ऑयल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ओरिगैनो के यह गुण आपको हृदय रोग से बचा कर रखते हैं। इसके अलावा ओरिगैनो के अंदर कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं। यह गुण हृदय रोग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। 

पेट दर्द से राहत 

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका पेट बहुत ज्यादा संवेदनशील होता है। यह लोग जरा भी कुछ खाते पीते हैं तो इन्हे पेट दर्द की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से यह लोग अक्सर परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी यह दिक्कत है तो आप भी ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। दरअसल ओरिगैनो के अंदर मोनोटेरेपिक फिनोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो पेट दर्द से राहत दिलाने का कार्य करता है। पेट दर्द दूर करने के लिए आपको केवल पानी या जूस के अंदर डालकर इसका सेवन करना होगा।

ओरिगैनो जोड़ों का दर्द करे कम 

बढ़ती उम्र और पोषण की कमी जोड़ों का दर्द पैदा कर देती है। यह दर्द इतना ज्यादा भयावह होता है जिसे बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप ओरिगैनो का सेवन करें तो इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। दरअसल अजवाइन के पत्तों के अंदर मोनोटेरेपिक फिनोल कंपाउंड होता है। इसके इन गुणों की वजह से न केवल आपका जोड़ों का दर्द कम होता है। बल्कि यह आपको हड्डियों से जुड़ी दूसरी समस्याओं से भी बचाता है। 

कैंसर से बचाने में अजवाइन के पत्तों के फायदे

दुनियाभर में हर रोज न जाने कितने ही लोग कैंसर की बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका उपचार भी हर किसी व्यक्ति के बस में नहीं है। ऐसे में अगर आप इस बीमारी से बचे रहना चाहते हैं तो आप ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ओरिगैनो के अंदर प्रॉपॉपोटिक प्रभाव मौजूद होता है। यह एक एंटी कैंसर गुण हैं जो आपको पेट के कैंसर और कई अन्य दूसरी तरह के कैंसर से बचाए रखने में मदद करता है। ध्यान रहे कि यह आपको कैंसर से बचाए रख सकता है। लेकिन अगर आपको कैंसर है तो इसके जरिए उपचार संभव नहीं है। इसके लिए आपको डॉक्टर के पास ही जाएं।

स्किन के लिए ओरिगैनो के लाभ 

अगर आप स्किन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या से परेशान हैं, तो इसे कम करने में ओरिगैनो आपकी सहायता कर सकता है। आपको बता दें कि ओरिगैनो के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गुण स्किन पर होने वाले इन्फेक्शन और समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप ओरिगैनो से बने एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। 

बालो की झड़ने की दिक्कत करे दूर

ऐसे लोग जो बाल झड़ने की दिक्कत से परेशान हैं उनके लिए ओरिगैनो का उपयोग बेहद फायदेमंद है। दरअसल इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी स्ट्रेस और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेस के कारण होने वाले हेयर फॉल की छुट्टी कर सकते हैं। इसके लिए आप इसके एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। 

एनीमिया से बचाव 

शायद आपने एनीमिया की समस्या के बारे में अब तक ना सुना हो। बता दें दरअसल यह समस्या शरीर में आयरन की कमी की वजह से ही होती है। इस बीमारी के अंदर शरीर पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं कर पाता। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या  से पीड़ित हैं तो  ओरिगैनो का सेवन आप कर सकते हैं। ज्ञात हो कि अजवाइन के पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है। यह आयरन आपको  एनीमिया से न केवल बचाकर रखता है। बल्कि यह एनीमिया की गंभीरता को कम भी करता है। 

ओरिगैनो के कुछ अन्य लाभ – Oregano Benefits in Hindi

  1. हड्डियों के विकास और इनकी मजबूती के लिए आप ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर मौजूद कैल्शियम समेत अन्य गुण आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने का कार्य करते हैं। 
  2. ओरिगैनो अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसके जरिए यह आपको जुकाम और बुखार से राहत दिला सकते हैं। 
  3. ऐसे लोग जो सूजन की समस्या से परेशान हैं वह ओरिगैनो के इस्तेमाल से सूजन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप ओरिगैनो के ऑयल से मसाज कर सकते हैं। या फिर इसका सेवन भी कर सकते हैं।
  4. अगर आपको अपनी पाचन क्रिया मेटाबॉलिज्म के स्लो होने से तकलीफ है तो आप ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। 
  5. ओरिगैनो के अंदर पाया जाने वाला विटामिन ई आपकी आंखों के लिए फायदेमंद रहता है। 

ओरिगैनो के उपयोग के तरीके – Oregano Uses in Hindi
ओरिगैनो के उपयोग के तरीके - Oregano Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Meaning of Oregano in Hindi समेत इसके फायदे और इससे जुड़ी बहुत सी जानकारी हासिल कर ली है। लिहाजा अब आप ओरिगैनो का उपयोग कैसे कर सकते हैं, यह जानना चाहते होंगे। आइए जानते हैं आखिर किस तरह ओरिगैनो का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Oregano के इस्तेमाल के तरीके 

  • आप ओरिगैनो को बहुत सी खाद्य सामग्री के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं। 
  • ओरिगैनो के जरिए बनाई गई चाय आपको कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ दे सकती है।
  • सूप में डालकर भी आप ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं। 
  • आप ओरिगैनो के तेल के जरिए मसाज कर सकते हैं। साथ ही इसके दूसरे उपयोग भी कर सकते हैं।
  • ओरिगैनो का सेवन आप सलाद के ऊपर छिड़क कर भी कर सकते हैं। 
  • चिकन, मटन ओट्स और अन्य खाने पीने की चीजों का जायका बढ़ाने के लिए ओरिगैनो का उपयोग किया जा सकता है। 

ओरिगैनो से होने वाले नुकसान – Side Effect of Oregano in Hindiओरिगैनो से होने वाले नुकसान - Side Effect of Oregano in Hindi

दोस्तों जिस तरह ओरिगैनो के लाभ अपने जाने हैं, उसी तरह आपको यह जानने का भी अधिकार है कि इसके नुकसान क्या हो सकते हैं। अब हम आपको ओरिगैनो के नुकसान बताएंगे, इस आधार पर आप तय कर सकते हैं आपको ओरिगैनो का सेवन कितना करना है और कब करना है। 

Oregano के नुकसान

  1. मधुमेह के मरीजों को ओरिगैनो का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। वरना यह नुकसानदायक हो सकता है।
  2. अगर आप ओरिगैनो का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट भी खराब हो सकता है।
  3. अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो आप ओरिगैनो का सेवन बिल्कुल न करें।
  4. ओरिगैनो के ऑयल का उपयोग सेंसिटिव स्किन और जगह पर बिल्कुल ना करें। वरना यह आपकी समस्या बढ़ा सकता है। 
  5. गर्भावस्था के अंदर महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  6. चोट लगने या सर्जरी के बाद ओरिगैनो के ऑयल का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
  7. इसका अधिक सेवन रक्त शर्करा के साथ खिलवाड़ कर सकता है। 

नोट – ध्यान रहे कि ओरिगैनो का अधिक सेवन करने के केवल आपको नुकसान ही होंगे। इसलिए अगर आपको इसका सेवन करना हो तो एक सीमित मात्रा में ही करें। अगर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्या है तो इसे उपचार के तौर पर बिल्कुल ना ले। दिक्कत होने पर तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Oregano in Hindi में जुड़ी सारी जानकारी दे दी है। अगर आपको ओरिगैनो का सेवन करना है तो कर सकते हैं। अगर हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे आगे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ओरिगैनो की तासीर कैसी होती है?

    ओरिगैनो की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

  2. क्या ओरिगैनो ऑयल जोड़ों के दर्द में आराम देता है?

    हां, ओरिगैनो ऑयल से मालिश करने पर आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

  3. एनीमिया की समस्या में ओरिगैनो का सेवन कर सकते हैं?

    हां, यह खून की कमी को ठीक करता है। क्योंकि इसके अंदर आयरन होता है।

  4. क्या ओरिगैनो का फायदा हड्डियों पर भी होता है?

    हां, यह हड्डियों की मजबूती और विकास में अहम योगदान निभाता है।

यह भी पढ़ें
Migraine Meaning in Hindi
Olive Oil in Hindi
Smoking in Hindi
Bhastrika Pranayama in Hind
Exercise meaning in Hindi

You may also like

Comments are closed.