क्या है क्रेटीन और इसके 14 फायदे। Creatine Benefits in Hindi
SUPPLEMENTS

क्या है क्रेटीन और इसके 14 फायदे। Creatine Benefits in Hindi

Main points

About Creatine in Hindi. क्रेटीन या क्रिएटीन, यह नाम आज कल के युवाओं के बीच बहुत तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है और हो भी क्यों ना। अपनी फिटनेस को मेंटेन करने यह बेहतर बनाने की चाह रखने वाले लड़के और लड़कियां अक्सर ऐसे सप्लीमेंट्स खोजत रहते हैं जो उनकी मेहनत के परिणामों को अधिक बेहतर कर दें। बॉडी बनाने के लिए लोग अक्सर बहुत से पाउडर या सप्लीमेंट इस्तेमाल करते हैं जैसे व्हे प्रोटीन, बीसीएए, ग्लूटामाइन, फिश ऑयल, प्री वर्कआउट और क्रेटीन या क्रिएटीन आदि। क्रेटीन पाउडर को लेकर बहुत से सवाल लोगों के जेहन में अक्सर घूमते रहते हैं। 

वह लोग जिन्होंने हाल ही में जिम जाना शुरू किया है वह भी Creatine Ke Fayde या Use क्या है यह जानना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके इन सवालों के जवाब लेकर आए हैं। यानी आज हम आपको क्रेटीन पाउडर की जानकारी इन हिंदी में देंगे। यानी हमारे इस लेख में आप क्रेटीन के फायदे नुकसान और उपयोग के तरीकों के बारे में जान लेंगे। अगर आप क्रेटीन का सेवन करने का मन बना रहे हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्रेटीन या क्रिएटीन क्या है – What is Creatine in Hindi क्रेटीन या क्रिएटीन क्या है - What is Creatine in Hindi 

क्रेटीन का सेवन करने वाले भी शायद ना जानते हों कि यह रसायन हमारे शरीर में भी पाया जाता है। दरअसल यह एक नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक अम्ल है। जिसे इसलिए लिया जाता है ताकि एक्सरसाइज के दौरान ऊर्जा बनी रहे और एक्सरसाइज बेहतर हो जाए। क्रेटीन आपको बाजार में कई रूपों में मिलता है जैसे, क्रेटीन पाउडर, क्रेटीन लिक्विड, क्रेटीन टैबलेट आदि। आप यह तो समझ गए हैं कि क्रेटीन पाउडर क्या होता है। 

क्रेटीन कैसे काम करता है

जब भी आप प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर किडनी और लिवर के द्वारा क्रेटीन का निर्माण करता है। सरल शब्दों में बताएं तो क्रेटीन या क्रिएटीन एक नेचुरल पदार्थ है जो शरीर में क्रिएटिन फॉस्फेट के रूप में लिया जाता है। इसके बाद क्रेटीन फॉस्फेट एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) नामक पदार्थ बनाता है। आपको बता दें यह मांसपेशियों को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके जरिए एक्सरसाइज सत्र अधिक बेहतर तरह से किया जाता है।

क्या क्रेटीन प्रोटीन का रिप्लेसमेंट हैं

आपको बहुत से ऐसे लोग दिख जाएंगे जो इस बात पर पूरी बहस करने को तैयार हो जाएंगे, कि आपको या तो प्रोटीन लेना चाहिए या फिर क्रेटीन। लेकिन बता दें कि क्रेटीन और प्रोटीन दोनों ही अलग अलग काम करते हैं। क्रेटीन हमारे शरीर को एक्सरसाइज के दौरान अधिक से अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। वही प्रोटीन एक्सरसाइज के बाद हमारे मसल्स को हील करता है और साइज बढ़ाने में मददगार होता है। अब अगर आपसे कोई कहे कि इन दोनों में से एक ही चीज आपके लिए सही है तो आप उन्हें दोनों के बीच का फर्क बता सकते हैं।

क्रेटीन के प्रकार – Types of Creatine

आपको बाजार में कई तरह का क्रेटीन आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज के लिए क्रेटीन ले रहे हैं तो इसके केवल दो ही प्रकार हैं। आइए जानते हैं किस किस तरह के क्रेटीन होते हैं।

  • Creatine Monohydrate – आपको बता दें कि अब तक इस क्रेटीन पर सबसे ज्यादा रिसर्च हुई है। यह एक्सरसाइज में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी कर सकता है। 
  • Creatine Magnesium Chelate – यह क्रिएटिन का एक ऐसा फॉर्म होता है जिसमें मैग्नीशियम के गुण होते हैं। 
  • Buffer Creatine – ऐसी कई कंपनियां हैं जिन्होंने अल्कलाइन पाउडर को मिलाकर एक ऐसा क्रेटीन तैयार किया। जिसके जरिए पेट में क्रेटीन पाउडर के स्टेबिलिटी में सुधार किया जा सके। इसे ही बफर क्रेटीन कहा जाता है।
  • Creatine Ethyl Ester – इस क्रेटीन के निर्माता का मानना है कि यह परफॉर्मेंस और मसल्स का साइज बढ़ाने वाला सबसे बेहतरीन क्रेटीन है। साथ ही यह बाकी क्रेटीन के मुकाबले आसानी से और तेजी से शरीर द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है।
  • Liquid Creatine – यह क्रेटीन दूसरों से थोड़ा अलग होता है। क्योंकि यह लिक्विड फॉर्म में होता है और इसे सीधा पीया जा सकता है।
  • Creatine Hydrochloride – यह क्रेटीन पानी में बहुत तेजी से घुल जाता है। जिसकी वजह से इसका कम उपयोग भी आपकी मांसपेशियों को ऊर्जा देता है। हालांकि इसके कुछ साइड इफेक्टस भी देखने को मिले हैं। लेकिन वह भी बेहद कम ही लोगों में दिखाई दिए हैं। 

क्रेटीन के फायदे – Creatine Benefits in Hindi क्रेटीन के फायदे - Creatine Benefits in Hindi 

दोस्तों यूं तो सप्लीमेंट्स को लेकर लोग अक्सर बहुत कंफ्यूज या डर में रहते हैं। बहुत से सप्लीमेंट्स को लेकर लोगों को लगता है कि कहीं वह इसकी वजह से नपुंसकता के शिकार ना हो जाएं। लेकिन आपको बता दें कि क्रेटीन एक सुरक्षित सप्लीमेंट है। बस आपको इसका सही मात्रा में ही सेवन करना होता है। अब हम आपको Creatine Ke Fayde के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

मसल्स की ग्रोथ के लिए क्रेटीन के फायदे 

अगर आप अपने मसल्स को एक बेहतर ग्रोथ देना चाहते हैं तो इसके लिए आप क्रेटीन का सेवन कर सकते हैं। हाल ही मे हुए कई अध्ययनों में क्रेटीन के रोजाना सेवन से लोगों की ना केवल एक्सरसाइज करने की क्षमता बेहतर हुई। बल्कि मसल्स का साइज भी बढ़ा। दरअसल क्रेटीन हमारे शरीर में जाकर प्रोटीन के काम को भी समर्थन देता है। जिससे मसल्स की ग्रोथ तेज होने लगती है।

एक्सरसाइज करना हो आसान

ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक्सरसाइज के दौरान बहुत ज्यादा जल्दी थक जाते हैं, या इन लोगों को मसल्स भी जल्दी ही अपनी ऊर्जा खोने लगते हैं। ऐसे लोगों के लिए क्रेटीन एक बेहतरीन विकल्प है। आप मसल्स ट्रेनिंग कर रहे हों या फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग यह सभी तरह के वर्कआउट में आपकी मांसपेशियों को ऊर्जा प्रदान करती है। जिससे एक्सरसाइज करना आसान हो जाता है। 

थकावट से छुटकारा पाने में

अगर आप किसी यात्रा से लौटे हैं या फिर आप ट्रेकिंग वगैरह पर अक्सर जाते रहते हैं, तो यकीन मानिए कि क्रेटीन आपकी थकान को दूर करने का सबसे तेज और आसान तरीका हो सकता है। यह आपकी थकान को दूर करके आपकी मांसपेशियों में ऊर्जा को बढ़ाता है। जिसके जरिए आप ऊर्जात्मक हो जाते हैं और थकान पूरी तरह से दूर हो जाती है।

डायबिटीज में क्रेटीन के फायदे 

डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसे होने के बाद व्यक्ति के पास जिंदगी भर दवा के सेवन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। यही नहीं अपनी पूरी जीवन शैली का खास ध्यान भी रखना होता है। अगर आप भी अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके रखना चाहते हैं तो आपके लिए क्रेटीन एक सही विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन केवल डॉक्टर की राय के बाद ही करें। 

दिमागी रोग से बचाए

आज के समय में बेकार का खान पान और खराब जीवन शैली का असर दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके मस्तिष्क में फॉसफोक्रेटीन की कमी हो जाती है। इसकी वजह से मस्तिष्क से जुड़े कई रोग पैदा हो जाते हैं जैसे अल्जाइमर, मिर्गी, मस्तिष्क में लगी चोट, चेहरे का एक तरफ मुड़ जाना आदि। लेकिन अगर आप क्रेटीन का सेवन करते हैं तो इससे फॉसअपोक्रेटीन का स्तर मस्तिष्क में बढ़ जाता है और आप इन खतरनाक रोगों से बचे रहते हैं।

फेफड़ों में क्रेटीन के लाभ

अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपके लिए क्रिएटीन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्रेटीन के अंदर मौजूद गुण आपके फेफड़ों की क्षमता को बेहतर करते हैं और इससे आपको सांस से जुड़ी हुई बीमारियां होने का भी खतरा कम हो जाता है। 

क्रेटीन के कुछ अन्य फायदे – Some Other Benefits of Creatine in Hindi 
क्रेटीन के कुछ अन्य फायदे - Some Other Benefits of Creatine in Hindi 

हाल ही में हुई कई रिसर्च में क्रेटीन के लाजवाब फायदों को जिक्र किया गया है। आपको क्रेटीन के कई अन्य लाभ भी देखने को मिल सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. क्रेटीन के सेवन से ताकत में वृद्धि होने लगती है।
  2. मांसपेशियों का द्रव्यमान बढ़ाने के लिए क्रेटीन का उपयोग किया जा सकता है। 
  3. मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर करने में भी क्रिएटीन उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
  4. थकान को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  5. अगर आपको अपनी रनिंग कैपेसिटी बढ़ानी है तो भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
  6. नॉन – एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के रोग से बचाव करने में क्रिएटीन के लाभ
  7. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी क्रेटीन के फायदे देखे जाते हैं। 

क्रेटीन के उपयोग के तरीके – Creatine Uses in Hindi क्रेटीन के उपयोग के तरीके - Creatine Uses in Hindi 

क्रेटीन एक सस्ता और बेहतरीन सप्लीमेंट है। अगर आप क्रेटीन का सेवन करना शुरू करते हैं, तो आप रोजाना 3 से 5 ग्राम तक क्रेटीन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि जब आप इसका सेवन करें तो साधारण से ज्यादा पानी जरूर पीए। वरना यह आपके शरीर पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। 

क्रिएटिन के नुकसान – Side Effects of Creatine in Hindiक्रिएटिन के नुकसान - Side Effects of Creatine in Hindi

दोस्तों भले ही क्रेटीन के फायदे हमने आपके विस्तार से बता दिए हों। लेकिन अभी इसके कुछ नुकसान हैं जो आपको बताने बेहद जरूरी हैं। अगर आप क्रेटीन का सेवन करना चाहते हैं तो एक निगाह नीचे बताए गए नुकसानों पर भी डाल लें। 

क्रेटीन के नुकसान

  • यह सप्लीमेंट बच्चों के लिए भी लाभदायक हो सकता है। लेकिन इसके सेवन से जुड़ी जानकारी और मात्रा के बारे में जानने के लिए आप डॉक्टर के पास ही जाएं।
  • गर्भवती महिलाएं क्रेटीन का सेवन बिल्कुल ना करें। यह गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकता है।
  • क्रेटीन लेने के बाद अधिक गर्मी में एक्सरसाइज बिलकुल भी ना करें।
  • केटीन के अधिक सेवन से आपको उल्टी, दस्त या जी घबराने की दिक्कत हो सकती है।
  • प्रसव के बाद भी डॉक्टर की सलाह पर ही क्रेटीन का सेवन करें। 

नोट – ध्यान रहे कि क्रेटीन एक सप्लीमेंट है यह किसी तरह की दवा नहीं है, जिसके जरिए आप बीमारियां ठीक हो सकें। इसके सेवन से पहले किसी विशेषज्ञ राय जरूर लें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Creatine in Hindi से जुड़े फायदे नुकसा और उपयोग बता दिए हैं। अब अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या क्रेटीन के जरिए मांसपेशियों में ऊर्जा आ जाती है?

    हां, यह मांसपेशियों में ऊर्जा को भी बढ़ा देता है।

  2. क्या बच्चों के लिए क्रेटीन का सेवन सही है?

    इस सवाल का जवाब आपको इंटरनेट पर नहीं खोजना चाहिए। बल्कि डॉक्टर से ही इस बारे में बात करनी चाहिए।

  3. क्या क्रेटीन का अधिक सेवन दस्त और अन्य समस्याओं का कारण बन जाता है

    हां, क्रिएटीन के अधिक सेवन से आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

  4. क्या गर्भावस्था में क्रेटीन का सेवन किया जा सकता है?

    नहीं, गर्भावस्था में क्रिएटिन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े
काले किशमिश के फायदे
कॉर्न फ्लोर के फायदे
पार्सले के फायदे
जौ के फायदे

You may also like

Comments are closed.