प्याज के रस के 32 फायदे और नुकसान। About Onion in Hindi
NUTRITION GUIDE

प्याज के रस के 32 फायदे और नुकसान। About Onion in Hindi

About Onion in HIndi. ओनियन यानी प्याज एक ऐसी खाद्य सामग्री है जिसके बिना लगभग सभी सब्जियों का स्वाद बनना बहुत मुश्किल है। प्याज खाने के फायदे ना केवल सेहत पर बल्कि स्वाद पर भी देखने को मिलता है। प्याज का उपयोग आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है। प्याज का छोटा सा तड़का सब्जी की शक्ल और स्वाद दोनों को बदल देता है। इसका उपयोग आयुर्वेद में बहुत सी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। यही नहीं Pyaj Khane Ke Fayde के साथ – साथ इसके जरिए कई तरह के कॉस्मेटिक और हेयर उत्पाद बनाने में भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से भी आपको बचाए रखने का काम कर सकते हैं। आज हम आपको ओनियन इन हिंदी यानी प्याज के फायदे, नुकसान और उपयोग से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे। इसके अलावा प्याज के प्रकार प्याज की तासीर और इसके सेवन के तरीके पर भी बात करेंगे। अगर आप Pyaj से जुड़े फायदे नुकसान आदि जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है प्याज – What is Onion in Hindi क्या है प्याज - What is Onion in Hindi 

ओनियन इन हिंदी यानी प्याज है। प्याज को एक सब्जी के  तौर पर ही जाना जाता है। इसका उपयोग लोग सब्जी में छौंक लगाने के अलावा सलाद के तौर पर भी करते हैं। प्याज का वैज्ञानिक नाम एलियम सेपा है। प्याज को काटते समय अक्सर लोगों की आंखों में पानी आने लगता है। जिसकी वजह से आंखों को भी फायदा होता है। भारत समेत पूरे विश्व में प्याज को अलग – अलग भाषाओं में जाना जाता है। प्याज के कई तरह के प्रकार आपको बाजार में मिल जाएंगे। प्याज के रस को बालों में लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। आइए जानते हैं प्याज से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें।    

प्याज के प्रकार – Onion Types in Hindi 

दोस्तों प्याज के एक दो नहीं बल्कि की किस्म पाई जाती हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं। 

Main points

  1. लाल प्याज – यह प्याज बाहर से मैजेंटा रंग की होती है। इसका स्वाद कुछ – कुछ मीठा होता है और इसे सलाद के तौर पर कच्चा भी खाया जा सकता है। 
  2. मीठा प्याज – यह आम प्याज के मुकाबले थोड़ी मोटी होती है। वहीं यह खाने में काफी मीठी होती है। 
  3. शैलटोस प्याज – अंदर से यह प्याज बैंगनी रंग की होती है और बाहर से यह प्याज भूरे रंग की होती है। यह अन्य प्याजों के मुकाबले साइज में थोड़ी छोटी होती है।
  4. पीली प्याज – पीली प्याज का सेवन थोड़ा कम किया जाता है। इस प्याज का गूदा अंदर से सफेद रंग का होता है और जबकि बाहर से यह भूरे रंग की होती है। 
  5. लीक – इसका उपयोग सब्जियों या सूप और चाइनीज फूड के अंदर किया जाता है। यह प्याज आकार में थोड़ी छोटी होती है और इसके ऊपर का हिस्सा बेहद लंबा होता है। इसी का उपयोग सूप वगैरह में किया जाता है। 
  6. हरा प्याज – हरी प्याज पूरी तरह से विकसित नहीं होती 

प्याज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

  • प्याज की तासीर – दोस्तों प्याज की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आपको सर्दी या खांसी रहती है तो आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लूह से बचाने में भी प्याज उपयोगी सिद्ध होती है। 
  • प्याज की खेती – विश्व भर में कुल प्याज 1,789 हजार क्षेत्र हेक्टर में उगाई जाती है। इसमें से भारत के अंदर 287 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उगाई जाती है। 
  • प्याज का पौधा – प्याज का पौधा नहीं होता, बल्कि यह जमीन के भीतर ही पैदा होती है। 
  • प्याज सात्विक या तामसिक – प्याज एक तामसिक खाद्य सामग्री है इसलिए आध्यात्मिक लोग अक्सर इसके सेवन से परहेज ही रखते हैं। 

सेहत पर प्याज खाने के फायदे – Health Benefits of Onion in Hindiसेहत पर प्याज खाने के फायदे - Health Benefits of Onion in Hindi

दोस्तों आज तक आपने केवल प्याज के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन इसके असल फायदे क्या है और इसका सेवन कब करना चाहिए। यह आप में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे। प्याज का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। जाहिर है ऐसा प्याज के अंदर पाए जाने वाले गुणों की वजह से ही होगा। आइए जानते हैं प्याज के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में। 

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए 

हड्डियां उम्र के साथ और पोषक तत्वों की कमी की वजह से बहुत कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में प्याज खाने के लाभ हड्डियों को मजबूत करने में देखे जा सकते हैं। हाल ही में अर्थराइटिस फाउंडेशन के द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया है कि प्याज के अंदर मौजूद गुण ल्यूकोटरीन, प्रोस्टाग्लैंडिंस और हिस्टामाइन के प्रभाव को कम करने की क्षमता रखता है। जो अर्थराइटिस में आने वाली सूजन का मुख्य कारण होता है। साथ ही प्याज के जरिए जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हड्डियों को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं को कम करने में प्याज लाभदायक है। 

पौरुष बल बढ़ाने में

अगर आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम है तो आपको प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के द्वारा की गई रिसर्च में पता चला है कि प्याज के अर्क में ऐसे गुण होते हैं जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। इसके जरिए पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी बेहतर करती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि प्याज का सेवन पौरुष बल और प्रजनन क्षमता बढ़ाने में किया जा सकता है। 

 मेनोपॉज में प्याज के फायदे 

मेनोपॉज की स्थिति हर महिला के जीवन में एक आयु के बाद ही आ जाती है। लेकिन मेनोपॉज के चलते महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं के होने का डर बना रहता है। खास तौर से हड्डियों के टूट जाने का। ऐसे में बोन डेंसिटी को सुधारने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। एनसीबाई के द्वारा की गई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है। इस रिसर्च में 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को निगरानी में रखा गया जो रोजाना प्याज का सेवन करती हैं। इन महिलाओं की बोन डेंसिटी उन महिलाओं के मुकाबले 20 प्रतिशत बेहतर पाई गई जो प्याज का सेवन नहीं करती थी।

डायबिटीज में प्याज खाने के फायदे 

डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी प्याज बेहद गुणकारी सब्जी है। कुछ समय पहले हुए अध्ययन में प्याज के अंदर क्रोमियम पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह गुण मधुमेह की समस्या से कुछ हद तक राहत दे सकता है। इसके जरिए शरीर में रक्त शर्करा का स्तर भी कम ही रहता है। इसके अलावा प्याज में सल्फर, क्वेरसेटिन और एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। यह गुण भी ब्लड शुगर लेवल पर पॉजिटिव इफेक्ट डालते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री को सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

पाचन तंत्र के लिए 

आज के समय में बहुत से लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि प्याज के अंदर फाइबर होता है, जो आपकी आंत के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है। इससे आपको कब्ज की समस्या एवं अन्य पाचन से संबंधित समस्याएं नहीं होती इसके अलावा प्याज के अंदर पाइप केमिकल भी पाया जाता है जो गैस्ट्रिक अल्सर को कम करने का काम करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्याज के फायदे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में होते हैं। 

हृदय के लिए Pyaj Khane Ke Fayde

प्याज एक दो नहीं बल्कि कई गुणों का खजाना है। यह हृदय के लिये पूरी तरह फायदेमंद रहता है। आपको बता दें कि प्याज के अंदर क्वेरसेटिन ,एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण हृदय की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यही नहीं हाल ही में हुई कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भी बताया गया है कि प्याज के अंदर ऐसे फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल से आपको राहत दिलाते हैं। आपको बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। कुल मिलाकर यह आपको ना केवल हार्ट अटैक से बचाता है। बल्कि हृदय की कार्यक्षमता को भी निखारने का काम करता है। 

कैंसर में प्याज के फायदे

कैंसर एक बहुत ही भयंकर बीमारी है जिसकी वजह से हर साल ना जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। लेकिन प्याज के जरिए कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आपको बता दें कि प्याज के अंदर क्वेरसेटिन पाया जाता है जो किसी एंटीऑक्सीडेंट की तरह ही काम करता है। जिसकी वजह से शरीर में फ्री रेडिकल्स का निर्माण नहीं होता। प्याज के इसी गुण की वजह से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। । यही नहीं कई रिसर्च बताती है कि जो लोग नियमित रूप से प्याज का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा 20  प्रतिशत तक कम हो जाता है। 

पेशाब संबंधी समस्या में 

प्याज खाने के फायदे आपको पेशाब संबंधी समस्याओं में भी देखने को मिलते हैं। ऐसी महिलाएं या पुरुष जिन्हें पेशाब करते समय तेज जलन महसूस होती है, उन लोगों का प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल प्याज के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गुण उन बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकते हैं जो पेशाब की जलन का कारण है। इसके लिए आपको केवल प्याज को पानी में उबालकर उसका सेवन करना है। इससे आपको पेशाब संबंधित समस्याएं नहीं होती।

किडनी के लिए Pyaj

अगर आपकी किडनी में स्टोन या पथरी की समस्या है तो यकीन मानिए घर में मौजूद प्याज आपकी इस समस्या को जड़ से उखाड़ कर फेंक सकती है। दरअसल प्याज के अंदर आयुर्वेदिक गुण होते हैं जो आपकी किडनी को को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। अगर आप चाहें तो प्याज के रस में चीनी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको किडनी की समस्या से राहत मिल सकती है।

खून के थक्के बनने से रोके

आज के समय में खराब जीवन शैली और उल्टा सीधा खाने के चलते रक्त धमनियों में खून के थक्के बनने लगते हैं। यह थक्के हार्ट अटैक तक का कारण बन सकते हैं। इसके लिए आपको केवल प्याज का सेवन नियमित रूप से करना होगा। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि प्याज के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके खून को नेचुरल तरीके से पतला करते है और खून के थक्के बनने से रोकते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि प्याज के फायदे आपको खून के थक्के रोकने में देखने को मिलते हैं। 

मस्तिष्क के लिए 

मस्तिष्क पर भी प्याज के रस के फायदे देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि प्याज के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके मस्तिष्क में जहरीले पदार्थों को जमा होने से रोकते हैं। साथ ही प्याज में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व उम्र के साथ याददाश्त पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करते हैं। यानी इससे आपकी याददाश्त भी बेहतर हो जाती है। ऐसे में अगर आप प्याज के अधिक लाभ लेना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि इसे कच्चा ही खाएं।

प्याज के रस के फायदे बेहतर नींद के लिए 

ऐसे लोग जिन्हें नींद अच्छी से नहीं आती, उन लोगों के लिए भी प्याज एक बेहतरीन उपाय है। आपको बता दें कि प्याज के अंदर प्रीबायोटिक होते हैं जो अच्छी नींद और तनाव को दूर करने का काम करते हैं। इसके अलावा प्याज के जरिए डाइटरी फाइबर को पचाना भी बेहद आसान हो जाता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म बायो प्रोडक्ट का निर्माण होता है। इसके इन्हीं गुणों की वजह से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर करता है और इससे नींद में सुधार होता है।

प्याज रस के फायदे स्किन पर  – Skin Benefits of Onion in Hindi 
प्याज रस के फायदे स्किन पर  - Skin benefits of Onion in Hindi 

  • ग्लोइंग स्किन के लिए  – चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ए, सी, और ई जरूरी होती है। यह सभी आपको प्याज के रस  में मिल जाते हैं। आप प्याज के रस का फेस पैक लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन बेहतर हो जाएगी। 
  • एंटी एजिंग गुण  – प्याज के अंदर एंटी एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र में चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप प्याज के रस का उपयोग कर सकते हैं। 
  • मस्सों पर प्याज – अगर आपको मस्सों की समस्या है तो आप प्याज का रस मस्सों पर लगा सकते हैं। इससे मस्से बेहद कम वक्त में पूरी तरह गायब हो सकते हैं। 
  • पिगमेंटेशन के लिए  – पिगमेंटेशन से राहत पाने में या स्किन की गंदगी निकालने में प्याज के रस का उपयोग किया जा सकता है। इसके अंदर पाइथन न्यूट्रिएंट्स  और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को साफ रखने का काम करते हैं। 
  • पिंपल्स के लिए – अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो प्याज के रस में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

बालों पर प्याज के रस के फायदे – Hair Benefits of Onion Juice in Hindi बालों पर प्याज के रस के फायदे - Hair Benefits of Onion Juice in Hindi 

  • जूं पर प्याज रस के लाभ – अगर आपके बालों में जूं है तो प्याज के रस के जरिए इस समस्या से आप राहत पा सकते हैं। प्याज में सल्फर होता है जो जूं को भगाने में आपकी मदद कर सकता है। 
  • बालों की ग्रोथ के लिए – प्याज रस के फायदे आपको बाल लंबे करने में देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि प्याज के अंदर कैरोटिन और सल्फर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। सल्फर स्कैल्प को नरिष करता है और कैरोटीन बालों की ग्रोथ को तेज करने में मदद करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्याज के रस के फायदे बालों की ग्रोथ में देखने को मिल सकते हैं। 
  • सफेद बालों के लिए – ऐसे लोग जो सफेद बालों की समस्या से परेशान है। उन लोगों के लिए प्याज के रस का बालों पर उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल प्याज के अंदर कैटलस नाम का एक एंजाइम पाया जाता है, जो बालों को जड़ों से काला करता है। बालों को जरूरी पोषक तत्व भी मुहैया कराता है। नियमित रूप से प्याज के रस के उपयोग से आपके बाल काले होने लगते हैं। 
  • डैंड्रफ – अगर आपको डैंड्रफ है तो प्याज का रस आपकी इससे राहत पाने में सहायता कर सकता है। दरअसल प्याज के अंदर कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। 
  • बालों रंग बनाए रखें प्राकृतिक – उम्र या पोषक तत्वों की कमी की वजह से बालों का प्राकृतिक रंग हल्का होने लगता है। जिसे ठीक करने के लिए लोग अक्सर बालों पर कल का उपयोग करते हैं। लेकिन अगर आप सप्ताह में दो बार प्याज के रस का उपयोग करें, तो इससे आपको बालों का प्राकृतिक रंग बना रहता है। 

प्याज खाने के अन्य लाभ – Onion (Pyaj) Khane Ke Faydeप्याज खाने के अन्य लाभ - Onion (Pyaj) Khane Ke Fayde

  1. अगर आपको सूजन की समस्या है तो प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन नाम का एक तत्व पाया जाता है। यह तत्व आपको सूजन से छुटकारा दिला सकता है।
  2. दांतों की सुरक्षा और उन्हें बैक्टीरिया से बचाए रखने में प्याज खाने के लाभ देखे जाते हैं। 
  3. एलर्जी चाहे मौसम से संबंधित हो या स्किन से, प्याज लगभग हर तरह की एलर्जी को मात देने में सक्षम हैं। 
  4. मुंह से जुड़ी कई तरह की समस्या से बचने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। 
  5. अगर आपको कान में दर्द रहता है तो प्याज के रस का उपयोग गर्म करके आप कान में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर की राय के बिना उस उपाय को ना अपनाए। 
  6. क्या आपके घर में कोई खांसी या बुखार से पीड़ित है। अगर हां तो आप इनसे राहत पाने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। 
  7. सांस से जुड़ी समस्याओं की तकलीफ होने पर भी प्याज का सेवन किया जा सकता है। यह बलगम को हटाता और श्वास नली को खोलता है। इससे आपकी सांस लेने से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं। 
  8. हैजा की बीमारी यूं तो बहुत ही कम लोगों को होती है। लेकिन प्याज के जरिए आप हैजा का उपचार कर सकते हैं। 
  9. ऐसे लोग जो अक्सर आलस में ही रहते हैं या बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो यह लोग प्याज का सेवन कर सकते हैं। दरअसल प्याज खाने के फायदे आपकी पाचन क्रिया को होते हैं। जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके अलावा प्याज के जरिए इंसुलिन का उत्पादन बेहतर होता है। जिससे शरीर की कार्य क्षमता भी अच्छी हो जाती है।
  10. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण बहुत सी भयंकर बीमारियां होती है। लेकिन प्याज के रस के फायदे ना केवल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में देखने को मिलते हैं। बल्कि प्याज के रस के जरिए ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाली बीमारियों को भी रोका जा सकता है। 

प्याज के उपयोग के तरीके – Uses of Onion in Hindi प्याज के उपयोग के तरीके - Uses of Onion in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने प्याज के फायदे स्किन, बालों और सेहत पर कैसे हो सकते हैं, यह देखा है। अब हम आपको बताते हैं कि प्याज का उपयोग किस – किस तरह से कर सकते हैं। 

प्याज के इस्तेमाल के तरीके 

  • आप सलाद के तौर पर प्याज का सेवन कर सकते हैं। 
  • प्याज को क्रश करके उसके रस को आप अपनी स्किन और बालों पर लगा सकते हैं। इससे आपको कई फायदे होंगे। 
  • प्याज का उपयोग आप किसी तरह के बर्गर, सैंडविच आदि में कर सकते हैं। 
  • अगर आपको प्याज का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो आप सिरके में कुछ देर भिगोकर रखें और फिर इसका सेवन करें। 
  • किसी भी तरह की सब्जी या चावलों के अंदर आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। 
  • टमाटर प्याज की चटनी बनाकर भी आप खा सकते हैं।
  • प्याज के पराठे आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

प्याज के नुकसान – Side Effects of Onion (Pyaj) in Hindi प्याज के नुकसान - Side Effects of Onion (Pyaj) in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने प्याज के सभी फायदे और उपयोग के तरीके जाने। अब हम आपको बताएंगे कि प्याज के नुकसान किसी व्यक्ति पर क्या क्या हो सकते हैं। पर आपको बता दें कि आमतौर पर सीमित मात्रा में प्याज के सेवन से नुकसान नहीं होते। ऐसा हो सकता है कि  कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी हो, तो उन्हें प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। प्याज के कुछ नुकसान यह हैं। 

प्याज खाने के नुकसान

  1. अगर आप बहुत ज्यादा प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है।
  2. ऐसे लोग जो रक्तचाप की दवा का सेवन कर रहे हैं वह प्याज का सेवन कम करें या डॉक्टर की सलाह पर करें। वरना इससे रक्तचाप असंतुलित हो सकता है।
  3. गर्भावस्था के दौरान महिलाएं प्याज का सीमित मात्रा में ही करें। वरना इससे सीने में जलन हो सकती है। 
  4. डिप्रेशन की दवा ले रहे लोग प्याज के सेवन से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। 
  5. अगर स्किन पर प्याज का उपयोग करते हैं तो इससे रैशेज हो सकते हैं। अगर आपको प्याज से एलर्जी है तो इसका उपयोग स्किन पर ना करें। 
  6. प्याज का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। इसलिए डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करें। 
  7. प्याज का अधिक सेवन करने से मुंह में बदबू आने लगती है। इसलिए प्याज का अधिक सेवन ना करें। 

नोट – प्याज किसी तरह की बीमारी का उपचार करने में सक्षम नहीं है। इसके बताए गए फायदे प्याज के अंदर मौजूद गुणों के आधार पर तय किए गए हैं। अब अगर आपको कोई बीमारी है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Onion In Hindi से जुड़ी तमाम जानकारिया दे दी हैं। प्याज के उपयोग के फायदे आप ले सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. प्याज की तासीर कैसी होती है

    प्याज की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

  2. क्या प्याज का रस स्कैल्प पर लगाया जा सकता है?

    हां, प्याज के रस के लाभ आपको स्कैल्प पर देखने को मिलते हैं।

  3. क्या रोजाना प्याज का सेवन करना ठीक होता है?

    हां, प्याज का सेवन रोजाना किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन केवल तय मात्रा में ही करें।

  4. क्या प्याज के रस के फायदे स्किन पर होते हैं?

    हां, प्याज के रस के फायदे आपको स्किन पर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े
काले किशमिश के फायदे
कॉर्न फ्लोर के फायदे
पार्सले के फायदे
जौ के फायदे

You may also like

Comments are closed.