munakka ke fayde (Munakka) मुनक्का के 13 फायदे, नुकसान, इस्तोमाल -Benefits And Side Effects of Munakka
NUTRITION GUIDE

Munakka क्या है? मुनक्का के 12 फायदे नुकसान और उपयोग। About Munakka in Hindi

Main points

मुनक्का का नाम सुनते ही जुबान पर एक अजीब सी मिठास आ जाती है। इसका स्वाद जितना ज्यादा अच्छा है उससे कही ज्यादा Munakka Ke Fayde हैं। मुनक्का को कुछ लोग किशमिश भी समझते हैं क्योंकि यह भी अंगूर को सूखा कर ही बनाया जाता है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आयुर्वेद की नजर से मुनक्का के फायदे अधिक है। जबकि विज्ञान दोनो को ही एक नजरिए से देखता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मुनक्का खाने के फायदे क्या है और यह किस तरह किशमिश से अलग है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि आप मुनक्का का सेवन किस तरह कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मुनक्का से जुड़ी तमाम बातें। लेकिन इससे पहले आप यह जाने कि मुनक्का खाने के लाभ क्या है पहले यह जान ले कि मुनक्का और किशमिश किस तरह अलग हैं। 

किशमिश और मुनक्का में फर्क – Difference Between Kismis And Munakka In Hindi किशमिश और मुनक्का (Munakka) में फर्क - Difference Between Kismis And Munakka In Hindi

किशमिश और मुनक्का में यूं तो कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। बल्कि इनके ज्यादातर फायदे और नुकसान भी एक जैसे ही हैं। लेकिन मुनक्का बड़े अंगूरों को सुखा कर बनाया जाता है और इसमें बीज पाए जाते हैं। जबकि किशमिश छोटे अंगूरों को सुखा कर बनाया जाता है और इनमे कोई बीज नहीं होते। इसके अलावा आयुर्वेद में मुनक्का को अधिक फ़ायदेमंद माना गया है। जबकि विज्ञान इन दोनो को एक ही नज़रिए से देखता है। लेकिन मुनक्का किस तरह अधिक लाभदायक है यह आप इल लेख के जरिए जान जाएंगे। पर इससे पहले आप मुनक्का कितने प्रकार का होता है यह जान लें।

मुनक्का के प्रकार

मुनक्का को भी अंगूर के जरिए ही बनाया जाता है और इसके दो प्रकार होते हैं। दोनो ही प्रकार के मुनक्का बहुत लाभदायक माने जाते हैं। आयुर्वेद में तो यंहा तक कहा गया है कि मुनक्का कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने का काम करता है। हालांकि इस पर अभी रिसर्च होनी बाकी है। पर चलिए तब तक हम इसे आयुर्वेद के नज़रिए से देख कर इसके प्रकार और गुण जानते हैं।

लाल मुनक्का

किशमिश की तरह भी मुनक्का को भी अंगूरों को सूखा कर तैयार किया जाता है। इसके लिए लाल अंगूरों का इस्तेमाल किया जाता है। लाल बड़े अंगूरों को पहले तीन सप्ताह तक के लिए सुखाया जाता है। इमसें दो या तीन बीज भी होते हैं। इसका स्वाद पूरी तरह मीठा होता है।

काला मुनक्का

काले किशमिश की तरह ही दिखने वाला यह काला मुनक्के को थोड़ी अलग तरीके से तैयार किया जाता है। काले किशमिश जंहा बेहद छोटे होते हैं वहीं काला मुनक्का थोड़ा बड़ा होता है। यह स्वाद में बेहद मीठे और बहुत गुणकारी होते हैं। चलिए जानते हैं मुनक्का के फायदे के बारे में

मुनक्का के फायदे – Benefits of Munakka in Hindi मुनक्का के फायदे - Benefits of Munakka in Hindi

मुनक्का वजन बढ़ाने से लेकर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा मुनक्का के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के हर हिस्से को कुछ ना कुछ लाभ पंहुचाते हैं। यह अन्य ड्राई फ्रूट्स के मामले अधिक पसंद किए जाते हैं और यह प्रसिद्ध भी हैं। इसके प्रसिद्ध होने का एक मुख्य कारण है इसकी कीमत। Munakka Price बाजार में अन्य ड्राई फ्रूट के मुकाबले बेहद सस्ते में मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं मुनक्का के गुणों के बारे में।

आंखों के लिए मुनक्का खाने के फायदे

आंखे ऊपर वाले का दिया हुआ वह तोहफा है जिसके जरिए हम सब कुछ देख पाते हैं। लेकिन कई बार इनकी देखबाल ना कर पाने की वजह से या फिर पोषक तत्वों की कमी की वजह से यह कमजोर हो जाती हैं। कई बार आंखों में मोतियाबिंद होता है तो कुछ की रोशनी कमजोर हो जाती है। कुछ मामलों में तो लोग अपनी आंखों की रोशनी तक खो बैठते हैं। लेकिन अगर मुनक्का का सेवन रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो इससे आंखों पूरी तरह सुरक्षित और तंदरुस्त रहती हैं। मुनक्का के अंदर विटामिन ए, बीटा और कैरोटीन होता है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी -ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखो को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। 

स्किन पर मुनक्का के लाभ

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह हमेशा सुंदर दिखे और इसके लिए लोग ना जाने अपनी स्किन पर क्या मलते दिखाई देते हैं। जबकि लोग यह नही जानते कि स्किन के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद हैं। मुनक्का त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स स्किन को कई तरह के नुकसान से बचाने का काम करते हैं। वहीं अगर बात करें काले मुनक्का की  तो यह शरीर से जहरीले पदार्थो को बाहर निकालने का काम करता है और स्किन चमकदार बनाए रखता है। वही मुनक्का में विटामिन ए भी उचित मात्रा में पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसके अंदर रेस्वेराट्रोल भी होता है जो स्किन को चमकदार बनाए रखता है। 

बालों के लिए गुणकारी है मुनक्का

आज के समय मे पुरुष हो या महिलाएं सभी को बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनम से सबसे आम समस्या है बालों का झड़ना और इनका वक्त से पहले सफेद हो जाना। बाल आयरन की कमी के कारण ही झड़ते हैं जबकि मुनक्का में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। यानी अगर आपके बाल झड़ते हैं तो आपको मुनक्का का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इसमें  विटामिन सी भी पाई जाती है जो बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखती हैं। इसके अलावा अगर आपको डैंडरफ की समस्या है तो मुनक्का आपकी यह तकलीफ़ भी कुछ ही दिनों में दूर कर देगा। इसके लिए आपको केवल रोजाना कुछ मुनक्का खाने होंगे।

दांतों के लिए मुनक्का के फायदे

दांतों की समस्या किसी भी उम्र में हो जाती है। बच्चों से लेकर बड़े तक अक्सर दांतों की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मुनक्का का रोजाना सेवन करने से आप हर तरह की दांतों की समसस्या से बचे रह सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मुनक्का ओलेनोलिक एसिड होता है। यह एसिड दांतों से बैक्टिरीया तो खत्म करता ही है साथ ही दांतो से जुड़ी समस्याओं का अंत करने में भी सक्षम होता है। अगर आप भी किसी तरह की दांतों परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप रोजाना मुनक्का का सेवन जरूर करें।

दिल के लिए फायदेमंद है मुनक्का

हार्ट अटैक की समस्या जहां पहले एक उम्र के बाद हुआ करती थी, वही आज नौजवानों को भी हार्ट अटैक आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि दिल का ख्याल बहुत अच्छी तरह रखा जाए और यह कार्य मुनक्का बहुत आसानी से कर सकता है। मुनक्का के अंदर पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।  इसके अलावा यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाए रखता है। इस बात की पुष्टि भी अमेरिका की एक संस्था की ओर से की गई है। यानी अब आयुर्वेद के साथ साथ विज्ञान भी मुनक्का के असल फायदों के बारे में समझ रहा है। समस्या से बचने के लिए एक गिलास दूध में 8-10 मुनक्का डालें और दूध को उबाल कर पीलें। यह उपाय अपनाने से आपका दिल हमेशा सुरक्षित और तंदरुस्त रहेगा।

अनिद्रा की समस्या को दूर करता है मुनक्का

असमय खाने और तनाव के चलते लोग अक्सर कम सोने लगते हैं और यह कब भयंकर बीमारी का रूप ले लेती है। पता ही नहीं चलता। लेकिन मुनक्का के सेवन से यह समस्या भी पूरी तरह खत्म की जा सकती है। अगर आपको भी नींद बहुत कम आती है या फिर आपको नींद आती ही नही हैं तो आप सोने से पहले कुछ मुनक्का खा लें। इससे आपको अच्छी नींद आने लगेगी।

हड्डियों को मजबूत बनाने में मुनक्का खाने के फायदे

बढ़ती उम्र और बेकार खाने पीने की वजह से अक्सर हड्डियां कैल्शियम खोने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग ऐसे उत्पादो का सेवन करें जिनमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसी ही खासियत मुनक्का भी रखता है। मुनक्का के अंदर ना केवल प्रचूर मात्रा में कैल्शियम होता है बल्कि इसमें बोरान नामक तत्व भी पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम पंहुचाने का काम करता है। इसके अलावा डॉक्टर भी महिलाओं को मुनक्का का सेवन करने को कहते हैं। इससे हड्डियां भी मजबूत होती है और जोड़ो हड्डियों के अंदर होने वाला दर्द भी पूरी तरह खत्म हो जाता है। 

यौन दुर्बलता दूर करने में मुनक्का हैं गुणकारी

तनाव या बुरा खान पान ना केवल आपके शरिरीक बल को कमजोर करता है बल्कि यह आपके वैवाफिक जीवन पर भी बूरा असर डालता है। ऐसे में अपने निजी संबंध सुधारने और यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए आप रोजाना मुनक्का का सेवन करें। इस समस्या के लिए आप हर रोज एक गिलास दूध में 10 मुनक्का को डालें और इसे उबाल कर गरम गरम पी ले। इससे आपका निजी जीवन पूरी तरह बेहतर हो जाएगा।

कब्ज दूर करने में कारगर है मुनक्का

कब्ज जैसी बीमारी कितनी खतरनाक है जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। बहुत से लोग तो इस बीमारी की वजह से अपनी जान तक गंवा देते हैं। पर अगर आप मुनक्का खाते हैं तो आपको इस समस्या से राहत मिलनी शुरू हो जाती है। दरअसल मुनक्का पेट में जा कर पानी को सोख लेता है। जिसकी वजह से यह फूल जाता है और कब्ज से राहत पंहुचाता है। मुनक्का फाइबर और कैल्शियम का एक मुख्य श्रोत समझा जाता है इसलिए यह कब्ज की समस्या में ओर भी कारगर साबित होता है। कब्ज से छुटाकार पाने के लिए आप रोजाना एक गिलास दूध में 10 मुनक्का डाल कर सेवन करें।

वजन बढ़ाने में मुनक्का के लाभ

वजन अधिक होना जिस तरह एक समस्या है उसी तरह वजन कम होना भी एक गंभीर समस्या है। लेकिन अगर आप अपना वजन आसानी से और तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो मुनक्का आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। मुनक्का आपका वजन स्वस्थ्य तरीके से बढ़ाने में मदद करता है, यानी इसके सेवन से आपका कोलस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता लेकिन वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ाने के लिए 10 मुनक्का और 5 छुआरे दूध में डाल कर पीएं। इसे जल्दी ही आपका वजन बढ़ने लगेगा।

एनीमिया को मात देने में कारगर है मुनक्का

एनीमिया में खून की कमी होने लगती है। इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करने में मुनक्का बेहद कारगर सिद्ध होता है। मुनक्का के अंदर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर उचित मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व खून की कमी को पूरा करते हैं। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आप रोजाना 10 से 15 मुनक्का का सेवन करें। महज एक ही महीने में आपकी यह समस्या कम होने लगेगी और शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी।

बुखार में मुनक्का के गुण

मुनक्का खाने के फायदे बुखार में भी देखे गए हैं। ऐसी बहुत सी रिसर्च सामने आई है जो बताती है कि किसी भी तरह के वायरल बुखार को खत्म करने की क्षमता मुनक्का में पाई जाती हैं। ऐसे में अगर आपको बुखार है  तो आपको इसका सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए। 

ऊर्जा बढ़ाने में मुनक्का खाने के लाभ

पूरे दिन की भागदौड़ और काम के बोझ की वजह से अक्सर लोग बहुत ज्यादा थक जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हे ऐसा लगता है कि शरीर में ऊर्जा बची ही नही हैं। ऐसे में आप मुनक्का को खा कर अपनी ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है। इसके अंदर पाए जाने वाले कई तत्व हैं जो आपको ऊर्जात्मक रखने में सक्षम होते हैं। 

मुनक्का खाने का समय और सही तरीका – How To Eat Munakka in Hindi
मुनक्का खाने का समय और सही तरीका - How To Eat Munakka in Hindi

  • मुनक्का को आप चाहें तो सीधा भी खा सकते हैं।
  • आप इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
  • रात को 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
  • आप शेक में भी मुनक्का को डालकर पी सकते हैं। 
  • नींद के लिए आप रात को इसका सेवन दूध में डालकर करें।
  • दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए रात को दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।

मुनक्का की तासीर

मुनक्का की तासीर गरम होती है इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन सर्दियों के मौसम में ही करते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन गर्मियों में करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इसकी मात्रा खास ध्यान रखना होगा।

किस मात्रा में खाएं मुनक्का

आप अगर मुनक्का का सेवन रोजाना करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें। वरना यह आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है। हालांकि इसकी मात्रा स्वंय के ऊपर ही निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर 10 -12 मुनक्का खाए सकते हैं।

मुनक्का खाने के नुकसान – Side Effects of Munakka

दोस्तों एक कहावत कही जाती है कि अति तो हर चीज की बुरी होती है। उसी तरह अगर आप मुनक्का का सेवन तय मात्रा में नहीं करेंगे तो आपको इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसके अधिक सेवन से वजन अधिक बढ़ सकता है, इसके अलावा डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लीवर की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिए हमेशा इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो आपने इस लेख में जाना कि Munakka Ke Fayde aur Nuksan क्या हैं। इसलिए आप इसका सेवन संभल कर करें। अगर आपको किसी तरह की समस्या है तो इसे आप इलाज की तरह ना लें। बल्कि डॉक्टर से ही सलाह लेकर इसका सेवन शुरू करें। 

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. मुनक्का सबसे ज्यादा लाभ कैसे देता है?

    मुनक्का सबसे ज्यादा लाभदायक दूध के साथ रहता है। अगर आप चाहते हैं कि यह आपको अधिक से अधिक फायदा दे तो आप मुनक्का का सेवन दूध के साथ करें

  2. क्या मुनक्का और किशमिश को देख कर फर्क समझा जा सकता है?

    नहीं, मुनक्का और किशमिश को देखकर फर्क कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

  3. मुनक्का की तासीर कैसी होती है?

    इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए इसका सेवन तय मात्रा में ही करना चाहिए।

  4. क्या मुनक्का को बादाम की तरह भिगोकर खाया जा सकता है?

    हां, मुनक्का को बादाम की तरह भई भिगोकर खाया जा सकता है।

इसे भी देखें – मखाने के फायदे और नुकसान

यह भी पढ़ें – किशमिश खाने के फायदें और नुकसान

You may also like

Comments are closed.