makhana khane ke fayde (Phool Makhana )मखाने खाने के 20 फायदे, नुकसान, उपयोग - Benefits And Side Effects Of Makhana
NUTRITION GUIDE

(Phool Makhana ) मखाने खाने के 20 फायदे, नुकसान, उपयोग – Benefits And Side Effects Of Makhana

Main points

सेहतमंद बने रहने के लिए आपका खाद्य पदार्थ सही होना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ लाए हैं जिसका इस्तेमाल बड़ी बड़ी पूजा से लेकर खीर तक में किया जाता है। लेकिन इसके फायदे और नुकसान के बारे में लोग ना के बराबर जानते हैं। हम बात कर रहे हैं मखाने (Phool Makhane) कि। makhane Khane Ke Fayde बेहिसाब हैं। मखाने सबसे खास बात यह है कि यह दलदली जगह यानी झील या तालाब में उगाया जाता है कि जिसकी वजह से यह पूरी तरह ऑर्गेनिक होता है। आज हम आपको अपने इस लेख में मखाने के फायदे (Makhane Ke Fayde) नुकसान और इसके उपयोग से जुड़ी तमाम बातें बताएंगे। अगर आप भी मखाने के फायदे या नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या है मखाना – What is Makhana in Hindi क्या है मखाना - What is Makhana in Hindi

कमल के बीज को ही मखाना के नाम से जाना जाता है। इसे हर भाषा में अलग नाम से जाना जाता है मखाना को अंग्रेजी में Fox Nuts, Lotus Seeds, और Gorgon Nut कहते हैं। जबकि कई भाषाओं में इसे मखाना ही कहा जाता है तो कुछ में मखाणा कहा जाता है। इसे जितने नामों से जाना जाता है उससे कही अधिक फायदे हैं। आमतौर पर Makhana Kheer का सेवन लोग सबसे अधिक करते हैं। इसके अलावा इसे पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। मखाने से कई तरह की सब्जी और दूसरे व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मखाने के लाभ और इसके गुणों के बारे में।

जानिए कैसे बनता है मखाना – How Makhana is Made in Hindi

आज देश दुनिया में मखाना बहुत ही प्रसिद्ध हो चुका है। इसके खाने के जितने फायदे हैं, उतना ही अलग है इसे उगाना। आपको बता दे कि  हमारे देश में 80 प्रतिशत मखाने के खेती बिहार राज्य में की जाती है। मखाने के तालाब, झील या किसी दलदली जगह पर उगाया जाता है। क्योंकि यह पानी में उगाया जाता है, पानी में खेती होने की वजह से इसमें किसी तरह की कीटनाशक या फर्टीलाइजर का उपयोग नही किया जाता। यानी यह पूरी तरह ऑर्गेनिक फूड है। आगे जानिए मखाने के फायदे

मखाने के फायदे – Benefits Of Makhana in Hindi मखाने के फायदे - Benefits Of Makhana in Hindi

मखाने के फायदे बेहिसाब हैं यह अपने गुणों और पोषक तत्वो के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। मखाने के अंदर मैग्निशियिम पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व आपके शरीर के अलग हिस्सो को बहुत लाभ पंहुचाते हैं। नीचे हमने मखाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। आप इसके फायदे अंत तक जरूर पढ़ें।

कान दर्द में मखाने  के फायदे

कान का दर्द कितना पीड़ादायक होता है इस बात से तो हम सभी परीचित हैं। यह समस्या हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन अधिकतर यह समस्या बच्चों को ही होती है। ऐसे में मखाने का उपयोग किया जा सकता है। कान के दर्द को खत्म करने के लिए सबसे पहले आपको मखाने के बीजों को पानी में उबालना होगा और इसका गाढ़ा तैयार करना होगा। अब रोजाना इस काढ़े की दो से तीन बूंदें कान में डालें। इससे कान का दर्द कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा।

झुर्रियों में मखाने खाने के फायदे

बढ़ती उम्र और गलत खान पान की वजह से अक्सर चेहरे पर झुर्ऱियां पड़ने लग जाती हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से मखाने का सेवन करते हैं तो इससे झुर्रियां खत्म होने लगती हैं। आपको बता दे कि मखाने के अंदर स्निग्ध गुण मौजूद होता है। यह तत्व स्किन में तैलीय तत्व को बनाए रखता है। इससे झुर्रियां होने की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें – किशमिश के फायदे और नुकसान

नपुंसकता (Impotence) से बचाने में लाभदायक है मखाने

आज कल की जीवनशैली के चलते लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं। जिसका असर उनके वैवैफिक जीवन पर भी पड़ने लगता है। पुरुष इसी के चलते अक्सर अपनी मर्दाना ताकत( नपुंसकता) भी खो बैठते हैं। लेकिन जो लोग रोजाना नियमित रूप से मखानों का सेवन करते हैं उन्हे नपुंसकता जैसी समस्या पैदा ही नही होती। मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व पुरुष की अंदरूनी शक्ति को बढ़ाने में बेहद कारगर माने जाते हैं। 

मसुढ़ो के लिए मखाने के लाभ

मसूढ़ो की समस्या से  आज भी लोग बहुत परेशान रहते हैं। अक्सर कुछ खाते हुए या फिर ब्रश करते समय मसुढ़ो से खून निकलने लगता है। जिसकी वजह से मसूढ़े फूल जाते हैं और दांत भी कमजोर होने लगते हैं। इसलिए मसूढ़ों का समय पर उपचार करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में मखाने का सेवन करने की सलाह आयुर्वेद भी देता है और विज्ञान भी। आपको बता दे कि मखाने में कषाय और शीत का गुण पाया जाता है। जो मसूढ़ो से खून आने की समस्या पर रोक लगाता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप रोजाना मखाने का सेवन जरूर करें।

दस्त पर रोक लगाने में गुणकारी है मखाने

आज कल की जीवनशैली में हम कुछ भी उल्टा सीधा खाने लगते हैं, जिसकी वजह से हमे दस्त जैसी समस्या होने लगती है। कुछ लोग तो जंक फूड को पचाने की क्षमता ही नही रखते इसलिए उन्हे जरा सा खाने पर भी दस्त की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर मखाने का सेवन रोजाना किया जाए या फिर दस्त के समय किया जाए तो इससे दस्तों की समस्या खत्म हो जाएगी। 

शुगर में मखाने खाने के लाभ

शुगर या डायबिटीज एक ऐसी भयंकर बीमारी है, जिससे लाखों लोग परेशान हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जिस व्यक्ति को मधुमेह हो जाए उसे अन्य बहुत सी बीमारिया घेर लेती हैं। आज के वक्त में लोग समय ना मिल पाने की वजह से किसी भी तरह के भोजन का ग्रहण करना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से खून में शर्करा का स्तर बढ़ने लगता है और यही बाद में डायबिटीज में तब्दील हो जाता है। जिन भी लोगो को यह समस्या हो वह Makhana Kheer का सेवन कर सकते हैं। 

ध्यान रहे इसमें किसी तरह की मीठा ना डालें। 

डिलवरी के बाद के दर्दे से छुटाकारा दिला सकता है मखाना

ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे लगता है कि महिलओं को केवल गर्भावस्था के दौरान ही दर्द का सामना करना पड़ता है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। प्रसव के बाद भी महिलाओं को भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं मखाने के 10-15 पत्तो को पानी में डाले और उसका काढ़ा बना कर पी ले। इससे पीने के बाद प्रसव के बाद होने वाला दर्द पूरी तरह खत्म होने लगता है।

इसे भी देखें – बादाम खाने के फायदे और नुकसान

गठिया दर्द में लाभदायक है मखाने

गठिया आज एक बहुत ही आम समस्या हो गई है। इसकी वजह से हाथ पैरों के जोड़ों में बेहद भयंकर दर्द होता है। जब यह समस्या शरीर के किसी भाग में होती है तो व्यक्ति उस हिस्से की क्षमता को भी खोने लगता है। इसलिए इस समस्या को हल्के में आंकना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मखाना के पत्तों को पीस कर दर्द वाली जगह पर लगाना शुरू करें। महज 10 -15 दिन में ही आपका गठिया दर्द तेजी से कम होने लगेगा।

 गर्मी दूर करने में मखाने है गुणकारी

शरीर के अंदर गर्मी होने की वजह से कई तरह की समस्या पैदा होने लगती है। इसमे दस्त, छाले और कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। वही गर्मी दूर करने में भी मखाने खाने के फायदे देखे जाते हैं। मखाना की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से शरीर को ठंडक पंहुचती है।

नींद ना आने में मखाने के लाभ

जिस तरह अधिक नींद आना एक बड़ी समस्या है उसी तरह नींद ना आना भी एक गंभीर समस्या है। अगर आपको भी नींद बेहद कम आती है और आप इससे छुटाकार पाना चाहते हैं तो आप मखाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। मखाने गुरू और वातशामक स्वभाव के होते हैं, जो नींद ना आने की समस्या को दूर करने का ही काम करते हैं। 

किडनी के लिए फायदेमंद है मखाने

किडनी की समस्या होने पर कई तरह के महंगे इलाज तो कराने ही पड़ते हैं, इसके अलावा बहुत सी महंगी दवाईयां भी खानी पड़ती हैं। वही अगरह किडनी को पूरी तरह सुरक्षित और सेहतमंद रखना है तौ इसके लिए मखाने का सेवन करना बिलकुल सही होगा। मखाने किडनी की कार्य क्षमता को बढ़ा कर उनके कार्य को सामान्य. बनाए रखते हैं।

शरीर की जलन में मखाने के फायदे

आपने अपने आसा पास अक्सर लोगो को कहते हुए सुना होगा कि उनके अलग अलग भागों में जलन होती है। ऐसे लोग अक्सर इस जलन की समस्या से बेहद परेशान होने लगते हैं। लेकिन इस तरह की समस्या को खत्म करने के लिए मखाने कारगर हैं, लोग इस बात को जानते ही नहीं हैं। इस समस्या के लिए आपको केवल दूध में कुछ मखाने मिलाकर पीना होगा। रोजाना इस तरह उपयोग करने पर शरीर से जलन की समस्या खत्म हो जाएगी।

शारीरीक कमजोरी दूर करने में गुणकारी है मखाना

शारिरीक रूप से कमजोर व्यक्ति अक्सर लोगो के बीच हंसी का पात्र बन जाते हैं। इसके अलावा वह किसी तरह का बल वाला कार्य नहीं कर पाते। अगर आप भी शारिरीक रूप से कमजोर हैं तो आप भी मखाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मखाने के बीजों का इस्तेमाल करें।

दिल को सेहतमंद रखने में मखाने के फायदे

दिल से जुड़ी बीमारी किस व्यक्ति को कब होने लगे यह कह पाना भी बेहद मुश्किल है। ऐसे में मखाने का सेवन सबसे सही उपाय हो सकता है। मखाने के सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक से भी आपको बचा कर रखता है। अगर आप भी अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो रोजाना मखाने का सेवन जरूर करें।

ब्लड प्रेशर में मखाने खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति को है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग आमतौर पर महंगी महंगी दवाईयां खाते हैं, जो की सही भी है। लेकिन अगर आप चाहें तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए मखाने का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें सोडिय और पोटैशियम उचित मात्रा में पाया जाता है जो रक्त संचार को निंयत्रित करने का काम करता है। 

तनाव को दूर करता है मखाना

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति तनाव में रहता है। इससे बचने के यूं तो कई तरह के उपाय हैं। लेकिन इस समस्या से बचे रहने के लिए आप मखाने का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसी कई रिसर्च हो चुकी हैं जो बताती हैं कि मखाने तनाव को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। आप एक गिलास दूध में कुछ मखाने डालकर पी सकते हैं। इससे आपको तनाव की समस्या नहीं होगी।

पाचन शक्ति के लिए मखाने खाएं

पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण अक्सर लोग कई तरह की समस्या से घिर जाते हैं। इसके कारण शरीर में भोजन एकत्रित होने लगता है और मोटापा शरीर के हर हिस्से पर चढ़ जाता है। वही मखाने के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ने लगती है और आप जो भी खाते हैं उसे आसानी से पचा लेते हैं।

इसे भी जाने – ब्रोकली के 11 फायदे

हड्डियों और दांतों के लिए मखाने के  लाभ

बढ़ती उम्र और सही मात्रा में पोषक तत्व ना मिल पाने की वजह से हड्डियां और दांत कमजोर होने लगते हैं। इनमे कैल्शियम कम होने लगता है। वहीं मखाना में कैल्शियम उचित मात्रा में पाया जाता है जो आपकी हड्डियों और दांतो को मजबूत रखता है।

विटमिन की कमी पूरी करता है मखाना

हमारे शरीर को कई तरह की विटामिन्स और मिनरल्स की जरूर होती है। यह तत्व हमे बीमारियों दूर रखकर तंदरुस्त बनाने में मदद करते हैं। मखाने में भी मल्टी विटामिन्स पाई जाती हैं। इसलिए इनके सेवन से विटामिन्स की कमी भी पूरी होती है।

वजन कम करने में कारगर है मखाने

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। मखाने आपके शरीर को ऊर्जा से तो भर ही देते हैं, साथ ही यह वजन को बढ़ने से भी रोकते हैं। मखाने हाई फाइबर और प्रोटीनयुक्त होते हैं। यह तत्व शरीर से बैड फैट कम करते हैं और वजन को बढ़ने नहीं देते।

मखाना खाने का सही तरीका – How To Eat Makhana in Hindi 
मखाना खाने का सही तरीका - How To Eat Makhana in Hindi

अब तक आपने जाना कि मखाने खाने के फायदे क्या होते हैं। अब हम आपको बताने वाले हैं इसके उपयोग और इससे जुड़ी कुछ अन्य बातें भी साझा करेंगे।

मखाने की तासीर

मखाने की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की गर्मी भी कम होने लगती है। ऐसा भी नहीं है कि इसकी तासीर की वजह से आप इसका सेवन केवल गर्मियों में कर सकते हैं। बल्कि आप मखाना का सेवन गर्मियों और सर्दियों दोनो में ही कर सकते हैं।

मखाने खाने का तरीका

  • आप रोस्टेड मखाने का सेवन कर सकते हैं।
  • मखाने को दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं। 
  • इसके जरिए आप मीठे वयंजन भी बना सकते हैं। 
  • Makhana Kheer भी बना सकते हैं। 
  • मखाने के पत्तो को पानी में डालकर काढ़ा भी बना सकते हैं।

मखाने के अन्य फायदे – Few More Benefits of Makhana in Hindi

  • प्रोटीन के रूप में मखानों का सेवन किया जा सकता है। अगर आप रोजाना की डाइट ठीक नहीं रखते और प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो मखाने का सेवन कर सकते हैं।
  • कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए भी आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दे कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बेहद जरूरी होता है।
  • अगर आप अधिक मात्रा में कैफीन युक्त पदार्थो का सेवन करते हैं। तो मखाने आपकी इस आदत को छुड़वाने के काम आ सकते हैं।

मखाने खाने के नुकसान – Side Effects of makhana in Hindi

मखाने खाने का नुकसान यूं तो देखा नहीं गया है लेकिन ऐसी रिसर्च हुई हैं जिनमें बताया गया है कि इसका अधिक सेवन कब्ज की समस्या को कम करने की बजाय बढ़ा देता है। इसलिए आप मखानों का सेवन नियमित मात्रा में ही करें। 

निष्कर्ष -Conclusion 

दोस्तो आपने जान लिया है कि Makhana Khane Ke Fayde Aur Nuksan क्या है। अब आपको यह तय करना है कि आप इसका सेवन करते हैं या नहीं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो प्लीज इसे शेयर जरूर करें। 

पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या मखाने गर्भावस्था में खाए जा सकते हैं?

    हां, लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेकर ही इनका सेव करना चाहिए।

  2. मखाने से बने किस खाद्य पदार्थ का सबसे अधिक सेवन किया जाता है?

    मखामै खीर का सेवन सबसे अधिक किया जाता है।

  3. क्या Makhana Khane Ke Fayde दिल को भी होते हैं?

    हां, मखाने के लाभ दिल तक भी पंहुचते हैं।

  4. क्या रोस्टेड मखाने भी लाभदायक होते हैं?

    हां, रोस्टेड मखाने भी बेहद गुणकारी माने जाते हैं।

You may also like

Comments are closed.