kela khane ke fayde
NUTRITION GUIDE

Kela खाने के 30 फायदे और केला खाने के नुकसान। Banana in Hindi

Main points

सेब को लेकर हमने आज तक कितनी ही किताबों  में पढ़ा है, कि इसे रोजाना खाने के बाद आपको डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं केला खाने के फायदे भी उतने ही हैं। इनका सेवन तो लोग अक्सर करते ही रहते हैं। लेकिन Kela Khane Ke Fayde और नुकसान के बारे में कुछ नहीं जानते। आपको पता है जिस तरह एक सेब आपको हमेशा तंदरुस्त रखता है उसी तरह रोजाना एक केले खाने के भी बहुत से फायदे हैं। आज हम आपको केले के नुकसान और फायदे बताएंगे। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि केला खाते समय आपको केला खाते समय किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए, तो चलिए जानते हैं केले के लाभ और नुकसान।

क्यों केला है आपके लिए सही – Why Eat Banana in Hindiकेला खाने के 30 फायदे और नुकसान - Benefits and Side effects of Banana in Hindi।

आपने अक्सर या तो केले का सेवन तब किया होगा जब आपको बहुत भूख लगी हो या फिर आपका फास्ट हो। लेकिन क्या आपको पता है केला खाने के तुरंद बाद आपके शरीर में क्या होता है। केला एक हाई फाइबर फूड में गिना जाता है। इसके खाने से तुरंत बाद ही आपका पेट भर जाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक केले में लगभग 100 से ज्यादा कैलोरीज होती हैं जो खाने के तुरंत बाद आपको पेट भरने का एहसास करा देती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी केले को बहुत फायदेमंद माना जाता है।  इसके अलावा Kela Khane Ke Fayde स्किन, और बालों में भी देखने को मिलते हैं। कई जगह तो केले की सब्जी भी बना कर खाते हैं। इसके अलावा केले के चिप्स का स्वाद आलू के चिप्स से बेहद स्वादिष्ट होता है और इन चिप्स को आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। 

केला खाने के फायदे – Health Benefits Of Banana in Hindi केला खाने के फायदे - Health Benefits Of Banana in Hindi

दोस्तों आज तक केवल आपने यह सुना है कि केले बहुत लाभदायक फल है, लेकिन कभी इसके असल फायदों के बारे में जान नहीं पाए। लेकिन आज हमारा यह दावा है कि आज इस लेख को पढ़ने के बादे केले खाने के तमाम फायदे आप मुह जूबानी बता पाएंगे। इसके अलावा आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर पाएंगे।

डायबिटीज मे लाभ देता है केला

डायबिटीज या मधुमेह इतनी गंभीर बीमारी है जिसका अब तक विज्ञान कोई इलाज नहीं ढूंढ पाया है। जबकि हर साल मधुमेह के मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलता है। भारत में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज पाए जाते हैं। लेकिन यह मरीज इस बात को नहीं जानते कि मधुमेह को कम करने में केला एक अहम भूमिका निभाता है।  केले के अंदर स्टार्च, खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और  फाइटोकेमिकल्स सहित की बायोएक्टिव कंपाउड तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्वा टाइप 2 मधुमेह को कम करने काम करते हैं। इसके अलावा केले के अंदर पोटैशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है जो डायबिटीज से लड़ने में भी कारगर है और इससे बचाव में भी कारगर है।

केले खाने के फायदे दिमाग के लिए

मस्तिष्क हमारे शरीर का वह हिस्सा है जो हमारे पूरे शरीरो को सूचारू रूप से चलाने का काम करता है। वही मस्तिष्क के लिए विटामिन बी-6 बहुत फायदेमंद मानी जाती है जो केले के अंदर प्रचूर मात्रा में मौजूद होती है। इसके अलावा केले के अंदर मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम पर प्रभावी असर डालता है। दिमाग के लिए आप रोजाना केले का सेवन जरूर करें।

पाचन क्रिया में केले के लाभ

आज के समय में हम कभी कुछ तो कभी कुछ खाते ही रहते हैं। जिसे पचाने के लिए जरूरी है कि पाचन शक्ति बेहतर हो। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपको हर समय पेट की समस्या आती ही रहेगी। जबकि केले का रोजाना सेवन करने से पाचन क्रिया भी मजबूत हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केले को हाइ फाइबर फूड में गिना जाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इससे मल निकसी क्रिया आसान हो जाती है। साथ ही केले का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि केला खाने के फायदे पाचन क्रिया में होते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए खाएं केला

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद आम सी हो गई है। यह छोटी उम्र के लोगों में भी देखी जाती है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि जो लोग केले नियमित रूप से खाते हैं उन्हे कभी इस तरह की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम ही होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योकि इसमें अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। 

दिल को तंदरुस्त रखता है केला

हृद्य़  से संबंधित बीमारी की चपेट में आप कब आ जाएं यह कह पाना बेहद मुश्किल है। इनसे बचे रहने का केवल एक ही तरीका है कि हमेशा सेहतमंद रहा जाए। ऐसे में केले का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। केले में पोटैशियम मौजूद होता है जो हृदय को तंदरुस्त बनाए रखने में कारगर होता है। ऐसी कई रिसर्च हो चुकी है जिसमें बताया गया है कि शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और इससे स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए केले के अलावा भी आप पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर दें। समझे कि आखिर क्यों केले खाने के फायदे दिल पर होते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं केले

क्या आप जानते थे कि केले के अंदर कैल्शियम भी पाया जाता है। हम जानते हैं आपका जवाब ना ही होगा। सोचिए केले आपकी हड्डियों तक को फायदा पंहुचाते हैं। इसी तरह इसमें मैग्नीशियम भी उचित मात्रा में होता है यह तत्व भी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 

आंखों के लिए केले के लाभ

विटामिन ए हमारी आंखों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। विटामिन ए की कमी होने के कारण आंखों की रोशनी भी कमजोर हो जाती है। लेकिन जो लोग केले का सेवन नियमित रूप से करते रहते हैं उनके शरीर में विटामिन ए की कमी कभ नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केले में विटामिन ए भी प्रचूर मात्रा में मौजूद होती है। आपकी आंखों के लिए भी केला खाने के फायदे होते हैं।

दर्द और सूजन पर करता है असर

अक्सर किसी तरह की चोट लग जाने या किसी कीड़े के काटने पर शरीर में भयंकर पीड़ा होती है साथ ही कई बार सूजन भी आ जाती है। लेकिन अगर आप केले का सेवन करते हैं या फिर केले के छिलके को प्रभावित चोट पर कुछ देर लगा कर रखते हैं तो इससे दर्द और सूजन दोनो ही कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो इस समस्या से लड़ने में बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। 

मासिक धर्म के दर्द में पंहुचाता है आराम

मासिक धर्म या पीरियड्स के समय महिलाएं किस भयंकर दर्द से गुजरती हैं उसका अंदाजा शायद कोई पुरुष लगा ही नहीं सकता है।  वहीं मासिक धर्म के समय में पोटैशियम की कमी हो जाती है जो शरीर में एंठन पैदा कर देती है। और जैसे की आप जानते हीं है कि केले के अंदर पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है जो इस स्थिति में शरीर में ना तो एंठन पड़ने देता है और ना ही दर्द को अधिक होने देता है। इसके अलावा केले के अंदर विटामिन बी6 भी होती है, जिसे महिलओं के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। 

तनाव कम करने के लिए 

केला खाना तनाव में बेहद लाभदायक होता है। केले के अंदर मौजूद पोषक तत्व रक्तचाप की समस्या को कम कर देता है, जिसकी वजह से तनाव भी कम होता है। साथ ही इसमे विटामिन बी पाई जाती है, जो तनाव तो कम करती ही है साथ ही कार्य क्षमता भी बढ़ा देती है। तनाव से दूर रहने के लिए भी आप केले के लाभ ले सकते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने के लिए केला है फायदेमंद

हमारी रोजाना की जिंदगी में ऊर्जात्मक रहना बेहद जरूरी है। लेकिन काम की थकान या पोषक तत्वो की कमी के कारण हमारी ऊर्जा कम होने लगती है। ऐसे में केला खाना आपको तुरंत ऊर्जा देगा। केला एक ऐसा फल है जो कार्बाहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त होता है। इसके अलावा 100 ग्राम के केले में कम से कम 89 कैलोरीज होती हैं। यह सभी तत्व आपके शरीर में तुरंत ऊर्जा पंहुचाने का काम करते हैं। केले को जिम ट्रेनर या कोच एक बेहतर प्री वर्कआउट के रूप में भी देखते हैं।

एनीमिया के लिए केला लाभदायक

एनीमिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो शरीर से रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण होती है। यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को तब होती है जब उसके शरीर में आयरन और फोलेट की कमी हो जाती है। इसी कमी को पूरा करने का काम करते हैं केले। केले में आयरन और फोलेट अधिक मात्रा में होता है जो रेड ब्लड सेल्स की कमी को पूरा करता है और एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करता है। 

हैंगओवर में खाएं बनाना

लोग अक्सर शराब अधिक मात्रा में पी लेते हैं जिसके बाद उन्हे हैंगओवर होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्कोहल शरीर में पोटैशियम और सोडियम की कमी पैदा कर देती है। यह शरीर में तरल स्तर को संतुलित बनाए रखने का काम करते हैं। लेकिन केले के अंदर मौजूद पोटैशियम और सोडियम इसे फिर से संतुलित कर देते हैं। इसलिए हैंगओवर होने पर केले का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है।

डायरिया में केले लाभदायक

डायरिया जैसी भयंकर बीमारी में केला किसी वरदान से कम नही है।  ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमे फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर बाउल मूवमेट को नियंत्रिंत कर डायरिया से निजात दिलाने का काम करता है। डायरिया की समस्या में आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। 

पेट के अल्सर में दिलाता है आराम

अल्सर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें पेट या छोटी आंत में  अधिक दर्द होता है। इस समस्या का समय पर इलाज ना होने पर या व्यक्ति की जान तक ले लेती है। इस समस्या मे केले का सेवन बहुत लाभदायक हो सकता है। केले में फाइबर और एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभावों को कम करने की क्षमता होती है। पेट के अल्सर में केला जरूर खाएं।

नींद ना आने पर खाएं केला

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे ना के बराबर ही नींद आती है। जिसकी वजह से उनकी सेहत भी खराब होने लगती है। नींद के लिए लोग अक्सर नींद की गोलियां तक लेने लगते हैं जबकि इस समस्या का सीधा सा समाधान केले में छिपा है। केला अपने गुणों के लिए ही जाना जाता है। केले के अंदर सेरोटोनिन नामक तत्व होता है, जो आपकी नींद को बैहतर बनाने का काम कर सकता है। अगर आपको भी नींद नहीं आती तो आप सोने से करीब 90 मिनट पहले केला खा सकते हैं। इसके अलावा इमसे मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो आपकी मासपेशिंयों को आराम पंहुचाता है। 

दातों का पीलापन करता है साफ

कई बार रोजाना ब्रश करने के बावजूद भी दांत पीले होने लगते हैं जिसकी वजह से लोग शर्मिंदगी का शिकार हो जाते हैं। लोग खुल कर हंस तक नहीं पाते। लेकिन अगर आप केले का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपके दांत पूरी तरह सफेद और चमकदार हो जाते हैं। इसके अलावा ऐसा बताया जाता है कि केले के छिलके को अगर कुछ देर रोजाना रगड़ा जाए तो इससे भी दांत सफेद होने लगते हैं। हालांकि इस पर अब तक किसी तरह की कोई रिसर्च नहीं हुई है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है केला

रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी हमारे लिए बेहद जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है तो आप कम बीमार पड़ते हैं। इसके अलावा बीमारी के जकड़ने पर भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो, तो बीमारी से जल्दी ठीक हुआ जा सकता है। वहीं केले को इम्यन बूस्टर भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए भी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रोंग बनाने का काम करती है। ऐसे में अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप रोजाना केले का सेवन जरूर करें।

मॉर्निग सिकनेस के लिए केला है लाभदायक

गर्भावस्था के दौरा महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमे से एक है मॉर्निंग सिकनेस। इस समस्या में महिलाओं को उल्टी और मतली का सामना करना पड़ता है। लेकिन केले में पाई जाने वाले विटामिन बी6 इन दोनो ही समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। 

वजन घटाने में कारगर है केला

केले खाने के फायदे वजन घटाने में भी होते हैं। आपको बता दे कि केला एक हाई फाइबर फूड में शामिल है। केले की इसी ख़ासियत की वजह से यह खाने पर शरीर में अधिक कैलोरीज नहीं डालता और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। केले की इन्ही खासियतों की वजह से वजन कम करने में इसे बेहद कारगर माना जाता है। इसके अलावा केला रेसिस्टेंट स्टार्च से भी समृद्ध होता है जो वजन को संतुलित रखने में मदद करता है।

मूड बदलने में सहायक है केला

केले के लाभ मूड बदलने में भी देखे गए हैं। इसका कारण है इसमें पाए जानी वाली विटामिन बी6 और विटामिन सी। ऐसी कई रिसर्च हो चुकी हैं जिसमें पाया गया है कि विटामिन बी6  और सी तनाव और चिंता को दूर रख ना केवल मूड बदलने का काम करती है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर से भी छुटकारा मिलता है। 

त्वचा के लिए केला खाने के फायदे – Skin Benefits of Banana in Hindi
त्वचा के लिए केले के फायदे - Skin Benefits of Banana in Hindi

त्वचा को लेकर औसतन हर महिला महीने में कम से कम 2000 रूपए तक खर्च कर देती है। जिसमें वह अपनी त्वचा पर तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। वहीं पुरुष भी अपनी स्किन के लिए महीने में अच्छा खासा पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि केले के फायदे स्किन को भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी स्किन को कैसे फायदा पंहुचा सकते हैं केले।

बेस्ट मॉस्चराइजर बन सकता है केला

स्किन को मॉस्चराइज करने के लिए लोग ना जाने कितने महंगे महंगे लोशन खरीदते हैं। जबकि वह यह नही जानते कि महज केले के जरिए बनाया गया पेस्ट ही उनकी पूरी त्वचा को मॉस्चराइज कर सकता है। 

  • इसके लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छे से क्रश कर लें। 
  • अब इसमें शहद या दही डाल र इससे अच्छे से मिक्स कर ले।
  • अब अपने चेहरे पर इसे अच्छी तरह लगा लें जिस तरह फेस पैक लगाया जाता है। आंखों पर इस पेस्ट को ना लगाएं।
  • लगाने के 25 से 30 मिनट बाद अपने फेस को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
  • इससे आपकी स्किन पूरी तर कोमल हो जाएगी।

झूर्रियों से छुटकारा 

उम्र के साथ साथ चेहरा भी बूढ़ा होने लगता है जिसकी वजह से चेहरे पर भद्धी झूर्रियां दिखाई देने लगती हैं। लेकिन केले के अंदर पाई जाने वाली विटामिन सी इस समस्या से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।

  • इसके लिए आपके सबसे पहले केले का छोटा सा भाग लेना है।
  • अब इस केले को मैश करने के बाद इसमें थोड़ा सा गुलाबजल डालना है और इसे सही तरह मिक्स करना है। 
  • अब इसे अपने चेहरे और गले पर लगा लेना है।
  • लगाने के 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से साफ करना है। 
  • अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां हो गई हैं तो आप इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार कर लेना है। 

स्किन को फिर से चमकदार बनाएगा उपाय

केले के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यह गुण सूरज की किरणों से खराब हुई स्किन का भी इलाज करने में सक्षम हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक केला लें इसमें चंदन की लकड़ी का पेस्ट और एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसके 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन चमकदार हो जाएगी।

डेड स्किन सेल्स के लिए केले का उपयोग

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए महिलाएं एवं पुरुष कई तरह के समाधान अपनाते हैं। लेकिन वह केले से भी इन डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं, यह नहीं जानते।

  • इसके लिए सबसे पहले आप पके हुए केले को मैश करें और इसमें एक चम्मच चीनी को मिला लें।
  • इसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • कुछ देर बाद अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें।

पिंपल से छुटकारा दिलाएगा केला

उम्र के कारण अक्सर लोगों को पिंपल या मुहांसों की समस्या हो जाती है जिसकी वजह से चेहरा पूरी तरह खराब होने लगता है। लेकिन केले के जरिए इसे भी ठीक किया जा सकता है। 

  • इसके लिए केले के छिलके का एक टुकड़ा लें और उसके अंदरूनी हिस्से को पिंपल पर धीरे धीरे रगड़ें। 
  • इसके बाद अपने फेस को ठंडे पानी से वॉश कर लें।

मस्से और खुजली में केले के फायदे

अगर आपके शरीर पर खुजली की समस्या है या फिर अधिक मस्से है, तो आप इसके लिए केले के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको केवल केले का छिलका लेना है और उसके अंदर के हिस्से से प्रभावित जगह पर रगड़ना है।
  • अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपकी यह स्किन की समस्या दूर हो जाएगी।

आंखों की सूजन करे गायब

कई बार देर रात तक काम करने या आंखों से निंरतंर पानी निकलने की वजह से आंखों में सूजन पैदा हो जाती है। जो आपकी आंखों की सुंदरता पर दाग जैसी लगती है। इस समस्या के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एक केले का छिलका लें और उसके अंदरूनी भाग को आंखों के आस पास वंहा लगाएं जहां सूजन अधिक है। आप चाहें तो इसे रगड़ भी सकते हैं।
  • इसके कुछ देर बाद ठंडे पानी से आंखें  धो ले। इससे आपकी आंखों की सूजन कम हो जाएगी।

पैरों की सूंदरता के लिए केले का इस्तेमाल

कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की पहचान करनी हो कि वह कितना साफ सुथऱा है तो उसके पैरों को जरूर देखें। ऐसे में अगर आपके पैर खराब या गंदे दिखाई देते हैं तो आपको लोग जज कर सकते हैं। 

  • पैरों को साफ सुथरा रखने के लिए केले का छिलका लें और उसे रगड़ लें। 
  • इसे आप रोजाना 10 मिनट तक रगड़ें। इससे आपके पैर हो जाएंगे।

बालों के लिए केले के फायदे – Hair Benefits Of Banana in Hindiबालों के लिए केले के फायदे - Hair Benefits Of Banana in Hindi

अब तक आपने जाना कि किस प्रकार केला आपकी स्किन और शरीर के लिए फायदेमंद है। अब हम जानते हैं कि आखिर किस प्रकार केले आपको बालों को लाभ दे सकता है।

बालों की इन समस्याओं में फायदेमंद है केला

  • बालों का विकास ना हो पाने की सथिति में आप केले का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले तत्व बालों के विकास में मदद करते हैं।
  • मुलायम बनाने के लिए आप केले, जैतून और एवोकाडो को मैश करके अपने बालों में लगा लें। और इसके कुछ देर बाद बाल धो ले। इससे बाल मुलायम होने लगेंगे।
  • बालों की शाइ के लिए आप केले और दही का मिश्रण बनाएं और बालों में लगा ले। इसके कुछ देर बाद बाल धो ले। इससे बालों में चमक पैदा होगी।
  • बालों को मजबूत बनाने के लिए केले और अंडे के सफेद भाग का मिश्रण बना कर लगा लें। इससे बाल मजबूत और चमकादार होंगे।
  • अगर आपके बाल रूखे और बेजान से लगते हैं इसके लिए आप केले और शहद का मिश्रण बना कर बालों में लगाएं। फिर कुछ देर बाद धो लें। 
  • बाल झड़ने की समस्या में केले और बादाम के तेल का मिश्रण बना कर बालो में लगाएं। फिर बाल कुछ देर में धो ले।

केले का  उपयोग – Uses of Banana in Hindi

केले के उपयोग तरह तरह से कर सकते हैं। जैसा कि ऊपर भी आप जान चुके होंगे। लेकिन इसका इस्तेमाल कई दूसरे तरीकों से भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं केले का इस्तेमाल कैसे करें

केले के सेवन का तरीका

  • केले को आप सीधा भी खा सकते हैं
  • सैंडविच में केले के स्लाइस लगा कर खा सकते हैं।
  • केले का शेक पी सकते हैं।
  • केले और एवोकेडो का शेक पी सकते हैं। 
  • आप चाहें तो केले की चाय बना कर भी पी सकते हैं।

केले की सब्जी

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि केले की सब्जी भी बनाई जाती है। आप चाहें तो केले का उपयोग सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं। अगर आप बनाना नहीं चाहते तो ऐसे कई रेस्टोरेंट है जो केले की सब्जी बना कर बेचते हैं आप वंहा से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

केला खाने के नुकसान – Side Effects Of Banana in Hindi

दोस्तों जिस तरह केले के फायदे हैं उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में एक वर्ग भी है जिसे केले खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप केले का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कुछ बूरे परिणाम भी आपको भुगतने होंगे।

स्टार्च दांतो को दे सकता है नुकसान

केले के अंदर स्टार्च अधिक मात्रा में पया जाता है जो दांतों के अंदर बैक्टिरीया को पैदा करता है। इसलिए अगर आप केले खाते हैं और उसके बाद दांतों को साफ करने का काम पूरी तरह नहीं करते तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

आलस ला सकता है केला

केले के अंदर ट्रिपटोफन होता है जो एक तरह का एमिनो एसिड है। यह आपकी मानसिक प्रदर्शन और प्रतिक्रिया समय को कम कर देता है। इसलिए इसे सोने से पहले खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें पढ़ाई करते समय केला ना खाएं।

माइग्रेन की समस्या हो सकती है 

केले के अंदर पाया जाने वाला एमिनो एसिड टायरोसिन, टायरामिन को परिवर्तित करता है। टायरामिक की वजह से कुछ लोगों को माइग्रेन की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन पहले से है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

केले से पेट दर्द

अगर आप रोजाना कच्चे केलों का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कच्चे केलों से कब्ज की समस्या भी बढ़ जाती है।

ब्लड में शुगर को बढ़ा सकते हैं केले

अगर  आपको शुगर या मधुमेह की समस्या है तो आप केले के सेवन से बचें। केले के अंदर पाए जाने वाले तत्व आपके खून में शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। जो किसी भी डायबिटीज के मरीज के लिए ठीक नहीं है।

गुर्दो पर असर

अगर आपके गुर्दे ठीक से काम नहीं करते और आप फिर भी केले का सेवन करते हैं, तो आपके लिए स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए गुर्दों की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को केले के सेवन से बचना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में Kela Khane Ke Fayde और केला खाने के नुकसान से जुड़ी हुई जानकारी दे दी है। अब आपको केले के फायदे उठाना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृप्या करके इसे अपने दोस्तो और रिश्तेदारों को शेयर करें धन्यवाद।

पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या केला किसी बीमारी का इलाज करने में सक्षम है?

    ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी। आप इसकी जानकारी किसी डॉक्टर से ही लें।

  2. क्या अधिक केले का सेवन नकुसान दे सकता है ?

    हां, अधिक केले का सेवन आपको नुकसान पंहुचा सकता है।

  3. क्या मधुमेह से केले छुटकारा दिला सकते हैं?

    ऐसा कहा नहीं जा सकता। क्योंकि केला मधुमेह की समस्या को रोकता तो है, लेकिन कई बार यह शुगर के मरीज के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।

  4. क्या केले बालों को मजबूत करते हैं?

    हां, केले के जरिए बालों को ना केवल मजबूती मिलती है बल्कि यह इनके विकास और रूखेपन को भी ठीक करता है।

You may also like

Comments are closed.