face slimming exercise
WORKOUT

अपने मोटे फेस को करें पतला। 13 Face Slimming Exercise। Face Yoga in Hindi

Main points

आज के वक्त में बॉडी हो या चेहरा अगर शेप में हो तो लोगों की नजर आप पर ठहर ही जाते हैं। लेकिीन ज्यादातर लोग बॉडी को तो शेप में ले आते हैं लेकिन चेहरा अक्सर गोल ही रह जाता है। इसलिए आज हम आपको Face Slimming Exercises के बारे में बताएंगे। अब आप यह सोच रहे होंगे कि Face Exercises भी होती हैं। तो इसका जवाब है हां, आप इन एक्सरसाइज या फेस योगा करके खुद के चेहरे को एक बेहतर शेप दे सकते हैं। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि फेस एक्सरसाइज या योगा से केवल चेहरे की शेप ही बदलेगी, तो बता दें आप पूरी तरह गलत हैं। इससे फेस पर एक ऐसा ग्लो आता है जिसे देखकर लोग आप पर मोहित हो सकते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं  कि आप कैसे अपने फेस का फैट कम कर सकते हैं (How To Lose Face Fat)।इसके अलावा जानिए Face Exercise and Yoga के  फायदे। 

चेहरा पतला करने की एक्सरसाइज के फायदे- Benefits of Face Slimming Exercise In Hindiचेहरा पतला करने की एक्सरसाइज के फायदे- Benefits of Face Slimming Exercise In Hindi

चेहरा व्यक्ति की पहचान होता है, इसलिए आमतौर पर लोग अपने फेस पर बहुत पैसा भी खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल महंगे प्रोडक्ट और अच्छी डाइट ही नहीं बल्कि Face Sliming Exercises के जरिए भी चेहरे का ख्याल रखा जा सकता है। अब अगर आपका चेहरा भी बहुत अधिक मोटा है या फिर चपाति की तरह गोल है तो आपके लिए फेस एक्सरसाइज या Face Yoga बहुत फायदेमंद हो सकती है। इससे आपका उबला हुआ चेहरा ना सिर्फ शेप में आएगा बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी बढ़ेगा। लेकिन इससे पहले आपको यह बताएं कि किस तरह यह फेस योगा या एक्सरसाइज की जाती है, उससे पहले आप इसके फायदे जान लें। अब जाहिर है बिना फायदे तो हम कुछ करते ही नहीं है तो चलिए जानते हैं कि फेस एक्सरसाइज के फायदो के बारे में। 

स्किन टाइट करने के लिए करें फेस एक्सरसाइज 

उम्र का असर केवल शरीर पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी पड़ने लगता है। इससे बचने के लिए लोग आमतौर पर कुछ स्किन के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह प्रोडक्ट उतने असरदार नहीं होते। उम्र के साथ जो असर स्किन पर सबसे अधिक होता है वह है स्किन का लटकना। स्किन ढीली पड़ने लगती है जिसकी वजह से चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगता है। लेकिन अगर आप फेस एक्सरसाइज या योगा करते हैं तो इससे आपकी स्किन टाइट होने लगती है। 

इसे भी देखें : पेट कमर और साइड की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज

केवल 15 मिनट में हो जाती है Face Exercises

फेस एक्सरसाइज या योगा करने के लिए आपको अधिक समय  और किस अलग स्थान की जरूरत नहीं होती।आपको केवल पूरे दिन में 15 से 20 मिनट की जरूरत है। फेस एक्सरसाइज आप कही भी कर सकते हैं, अपने ऑफिस, घर, .गाड़ी में सफर करते वक्त। अगर आपकी उम्र 25 से अधिक होने लगी है तो यकीन मानिए आप आज ही फेस एक्सरसाइज शुरू कर दें।

फेस एक्सरसाइज से डबल चिन होता है गायब

आपने अक्सर अपने ही किसी दोस्त को देखा होगा, जिनके ठोडी (Chin) के नीचे फैट लटकने लगता है। यूं तो इसके कारण भी बहुत हो सकते हैं लेकिन इससे छुटकारा पाने का केवल एक ही तरीका है वह है फेस एक्सरसाइज या योगा। डबल चिन आज के समय में 70 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं की समस्या है, इसकी वजह से ना केवल चेहरा अजीब लगता है बल्कि यह पर्सनेलिटी को भी खराब करता है।

खून का संचार बढ़ाती है फेस एक्सरसाइज या योगा

हम सभी लोग अपने चेहरे की मासपेशियों का इस्तेमाल ना के बारबर ही करते हैं, जिसकी वजह से चेहरे की रंगत उड़ने लगती है। इसके परिणाम स्वरूप फेस रोटी की तरह गोल मटोल हो जाता है। जो देखने में उतना आकर्षक नहीं लगता। जबकि फेस योगा के जरिए हमारी अधिकत मासंपेशियों और चेहरे की नसो में खिचाव पैदा होता है। इससे हमारी आंखों, माथे, नाक और चिन के पास जमा फैट खत्म होने लगता है।इससे पूरे चेहरे की स्किन टाइट हो जाती है।

ग्लो लाती है फेस एक्सरसाइज

अगर आपका चेहरा बहुत अधिक डल या बुझा बुझा सा रहता है तो आपके लिए फेस योगा या एक्सरसाइज बेहद फ़ायदेमंद होगी। क्योंकि इसे करने से फेस मासपेशिंयो तक ऑक्सीजन और खून पंहुचता है, इसी की वजह से फेस पर ग्लो आने लगता है। अगर आप एक्सरसाइज को महज एक दिन करने के बाद ही असर देखना चाहते है तो आपको निराशा हो सकती है। हालांकि रोजाना एक सप्ताह तक करने के बाद आपको अपने ऊपर असर दिखने लगेगा।

चेहरा पतला करने की एक्सरसाइज- Face Slimming Exercises or Yoga in Hindiचेहरा पतला करने की एक्सरसाइज- Face Slimming Exercises or Yoga in Hindi

अब तक आपने यह जाना कि फेस योगा या एक्सरसाइज करने के क्या लाभ होते हैं। अब हम यह जानते हैं कि आखिर यह लाभ हम कैसे उठा सकते हैं। इसका तरीका बेहद सरल है। स्लिम फेस करने के लिए आपको केवल हमारे द्वारा बताई गई इन फेस एक्सरसाइज को करना होगा। चलिए जानते है् Face Slimming Exercises के बारे में……………………

यह जरूर पढ़ें- बाइसेप्स की बेस्ट एक्सरसाइज

फिश पोज फेस स्लिमिंग एक्सरसाइज 

यह एक्सरसाइज आपके गालो पर चढ़ा ढीला ढाला फैठ खत्म करने का काम करती है और स्किन को टाइट और बेहतर शेप देने में मदद करती है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनो दोनो गालो अंदकर की ओर खीचना  होगा, इससे आपका फेस मछली नुमा हो जाएगा। इसे आप कम से कम 15 सैंकेंड तक अंदर ही रखें। इस एक्सरसाइज को आप रोजाना 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर कसावट लाएगा और आपके चेहरे की मासपेशियों में खीचाव पैदा करेगी। 

आंखों को घुमाएं और नीचे से फैट हटाएं

आमतौर पर लोगों की पलको और आंखों के नीचे ही चर्बी बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से आंखें अंदर धसने से लगती हैं। लेकिन अगर आप इसके लिए एक्सरसाइज करें तो यह समस्या भी खत्म हो सकती है। इसके लिए आपको केवल अपनी आ्ंखों की पुतलियों को 30-30 सैकेंड के लिए दांए, बांए और घुमाए। इसमे आप पहले बाईं ओर घूमा सकते हैं फिर दाईं ओर। इससे आपके चेहरे के नीचे, अलकों के ऊपर जमा फैट कम हो जाएगा। इस एक्सरसाइज के आप 3 सैट लगाएं।

मुंह को बनाएं बैलून
face exercise

आपने बचपन में हनुमान बनने के लिए कई बार मुह में हवा भरी होगी। अब अपनी बचपन की इसी हरकत को आपको दौहराना होगा। सबसे पहले अपना मुह खोले और उसमें जितनी हो सके उतनी हवा भरे और मुह बंद कर दे। इसके बाद कम से कम 15 सैंकेंड तक हवा भर कर ही रखें। इस दौरान आपको सांस पूरी तरह रोकनी होगी। अब हवा के साथ साथ ही अपने दोनो गालों में से एक गाल की हवा दूसरी ओर कर दें। इस प्रक्रिया को करते रहे, यह आपके फेस को  पतला बन जाएगा। 

लाभ इस एक्सरसाइज को करने के बाद फेस पर चर्बी जमा नही होती। जबड़ो की हड्डिया  भी मजबूत होती हैं। इसके अलावा यह खूनसंचार बढ़ाने में भी कारगर होती है।

आंखें बंद करके करें यह योगाface exercises

अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि आपको साधारण तरीके से आंख बंद करने पर माथे की सलवटे गायब हो जाएंगी तो आप गलत हैं। क्योंकि इसके लिए अपने दोनो हाथों को बंद कर मु्ठ्टी बनानी है, इसके बादर अपनी आंखों को अपनी मुठि्टियों से आंखों को जोर से बंद करना है। इस तरह आपके माथे पर पड़ी सलवटे पूरी तरह गायब होने लगेंगी।

बच्चों की तरह चिढ़ाना होगा

आपने बचपने में अक्सर अपने दोस्तों को जीभ निकाल कर चिढ़ाया होगा। लेकिन तब आपने नहीं सोचा होगा कि यह कोई एक्सरसाइज भी हो सकती है। लेकिन यह एक बहुत ही कारगर फेस एक्सरसाइज है। इसके लिए अपनी जीब को कस कर बाहर निकाले और जितना हो सके उतना बाहर निकाल कर रखें। इस क्रिया को आपको 30 सैंकेंड तक करना होगा। इस एक्सरसाइज या योग से आपकी आंखों के नीचे पड़ी झुर्रियां आसानी से कम होने लगती हैं। जिन लोगों की आंखें कमजोर है उनके लिए यह एक्सरसाइज बेहद लाभदायक मानी जाती हैं, क्योंकि इससे आंखों को भी लाभ होता है।

शेर बने तो होगा फेस फैट कम

जब आप छोटे रहे होंगे तो अक्सर लॉयन बन कर अपने परिजनों को डराने की कोशिश की होगी। आपको दोबारा यही करना होगा। इस पोज के लिए सबसे पहले अपनी जीभ को जोर से बाहर निकालें, इसके बाद अपनी आंखों को तान लें। इसके बाद अपने मुह में हवा भरे और दाएं बाएं घुमाएं।

ध्यान मुद्रा देगी फायदा

ध्यान लगाने की कोशिश आपने जरूर की होगी। अब आप इसे फिर से दोहराएं। रोजाना तीस सैकेंड तक अपनी आंखें बंद करके अपनी दोनो आई ब्रो के बीच ध्यान लगाएं। साधारण से दिखने वाले यह उपाय आपके बेहद काम आएंगे।

चिक अप लिफ्ट

इस योगासन की वजह से आपके गाल का फैट कम होता है और स्किन टोन कर उसे जवां बनाने का काम करती है। इसे रोजाना करने पर आपका चेहरा बहुत आकर्षक दिखने लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले स्माइल करें जितना हो सके उतना खुल कर स्माइल करें। इसके बाद आपको अपने दोनो हाथों की उंगली से अपने गालों को उठाएं। इसे 15 सैकेंड तक उठा कर रखें। इस योगासन को तीन बार दोहराएं।

चिन लिफ्ट

ऐसी महिलाएं या पुरुष जिनको डबल चिन की समस्या है उनके लिए यह एक्सरसाइज बहुत प्रभावशाली है। इसके लिए आपको सबसे पहले आसमान की तरफ देखना है, अब आपको आसमान की ओर देख कर किस करना हैं। इस क्रिया में आप पूरा जोर होठों से लगाएं। इसके तीन सैट करे और एक सैट में कम से कम 15 से 20 बार आसमान की ओर देख कर किस करते रहें।

नेक रोल 

सबसे पहले आप या तो बैठ जाएं या खड़े हो जाएं, इसके बाद रीढ़ की हड्डी सीधी करें और अपने सिर को क्लॉकवाइज या एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। इसे थोड़ी थोड़ी देर बाद करें। यह एक्सरसाइज भी डबल चिन के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।

लिप पुल

यह योगासन आपके चेहरे की मासपेशियों को टोन करती है, जिससे चेहरा जवां और आकर्षक दिखता है। यह फेस योगासन आपकी जॉलाइन और चीक बोन पर बेहद असरदार साबित होता है। इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो या बैठ जाए। इसके बाद अपने फेस को बिलकुल सीधा रखें और अपने निचले होठ को बाहर की ओर निकालें। कुछ देर तक इसी तरह रखें। फिर अपनी पोजिशन में आएं और फिर से दोहराएं। इसके 10 रैप लगाए और 4 सैट करें.

ब्लोइंग एयर

पहले बिलकुल सीधे बैठे रीढ़ की हड्डी जरा भी मुड़ी ना हो इस बात का खास ख्याल रखें। अब अपने मुंह में हवा भरे और ऊपर यानी छत की तरफ देखते हुए धीरे धीरे हवा को छोड़ना शुरू करें। इस दौरान सांस लेते रहें। 15-25 सैकेंड इस प्रकिया को करते रहे फिर आराम करें। एक बार में कम से कम 5 बार इसे जरूर करे। इस योगासन के 3 सैट लगाएं। इससे आपकी जॉलाइन बेहतर होती है स्किन टाइट होती है और चेहरे पर ग्लो सदा के लिए बना रहता है।

नीचे के होंठ से ऊपर के होठ को ढंके

सबसे पहले आप बिलकुल सीधे बैठ जाएं। इसके बाद अपने निचले होठ को ऊपर के होंठ से ढकने की कोशिश करें। जब आप अपने होठ को ढंक चुके हों तो उस पोजिशन में कम से कम 15 सैकेंड रहें। इससे आपके चिन पर खिचाव पैदा होगा। इस प्रकिया को एक बार में कम से कम 5 बार करें और इस पूरी एक्सरसाइज के 3 सैट लगाएं।

दूध से करें चिन की मसाज

अगर आपकी डबल चिन की समस्या बहुत अधिक है और आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप दूध से अपने चिन की मसाज करना शुरू कर दे। इसे आप कम से कम 5 से 10 मिनट करते रहें। प्रक्रिया रोजाना या गैप में भी की जा सकती है। जल्दी असर देखने के लिए आप दूध में पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस भी मिला लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

चेहरा पतला करने की कुछ अन्य टिप्स- How to Lose face Fat Tips in hindiचेहर पतला करने की कुछ अन्य टिप्स- How to Lose face Fat Tips in hindi

इन एक्सरसाइज या योगा के अलावा आप चेहरा पतला करने के लिए कुछ अन्य उपाय भी अपना सकते हैं। जिनसे आपको अधिक फायदा होगा।

Face Fat Lose Tipsचेहर पतला करने की कुछ अन्य टिप्स- How to Lose face Fat Tips in hindi

  • अगर आपका वजन अत्याधिक बढ़ा हुआ है तो आपको अपने पूरे वजन को कम करना होगा। इसके बाद ही आपका चेहरा भी पतला होगा।
  • आप अपनी डाइट कों कंट्रोल करके भी अपने चेहरे के फैट को खत्म कर सकते हैंं।
  • आप जिम में जा कर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा और बॉडी दोनो ही शेप में आ जाएंगे।
  • इसके अलावा बाजार में ऐसे बहुत से चीनी और अन्य देशों के प्रोडक्ट हैं जिन्हे खरीदकर आप इस्तेमला कर सकते हैं. यह भी आपके फेस को तेजी से स्लिम बनाने के काम आ सकते हैं। 

Face Slimming Exercise से संबंधित प्रशनोत्तर

  1. क्या फेस एक्सरसाइज के जरिए चेहरे पर ग्लो आता है?

    हां, अगर आप रोजाना चेहरे को स्लिम करने वाली एक्सरसाइज करते हैं तो यकीनन इससे आपके फेस पर ग्लो आता है।

  2. क्या फेस योगा के कुछ नुकसान भी हैं ?

    हां, अगर आप आवश्यकता से अधिक योगा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।

  3. अधिक वजन होने वाले लोगो पर यह एक्सरसाइज कारगर साबित होती है क्या?

    नहीं, अगर आपका वजन अधिक है तो यकीनन आपको बहुत अधिक वर्कआउट करना होगा, इसी से आपका फेस स्लिम होगा।

  4. क्या फेस स्लिम करने के लिए कुछ इक्वीपमेंट भी आते हैं?

    हां, अगर आप तेजी से फेस स्लिम करना चाहते हैं तो आपके लिए यह इक्वीपमेंट बेहद फायदेमंद होगे।

यह भी पढ़ें>>> बॉडी के अन्य पार्ट की एक्सरसािज के बारे में जाने

You may also like

Comments are closed.