चक्रासन करने के विधि और 12 फायदे। About Chakrasana in Hindi
yoga

चक्रासन करने के विधि और 12 फायदे। About Chakrasana in Hindi

Main points

Information About Chakrasana in Hindi. योग की दुनिया के कुछ नामी और आसान योगासनों में नाम शामिल होता है, चक्रासन का। चक्रासन के फायदे आपको ना केवल शारीरिक रूप से होते हैं। बल्कि यह आपके मानसिक लाभ का भी एक कारण बन जाता है। आप सभी ने स्कूल के समय में जरूर चक्रासन के बारे में सुना होगा। Chakrasana को अंग्रेजी भाषा में Wheel Pose के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा हिंदी में ही चक्रासन को ऊर्ध्व धनुरासन के नाम से भी पुकारा जाता है। आज हम आपको अपने योगा के इस लेख में चक्रासन के फायदे, चक्रासन करने का तरीका और इससे जुड़ी बहुत सी बाते बताएंगे। अगर आप भी चक्रासन के फायदे और करने के तरीके के बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस लेख में आपको अंत बने रहना होगा। 

क्या है चक्रासन – What is Chakrasana (Wheel Pose) in Hindiक्या है चक्रासन - What is Chakrasana (Wheel Pose) in Hindi

चक्रासन या व्हील पोज एक ऐसा आसन है जिसे करने के दौरान व्यक्ति किसी चक्र की पोजीशन में ही आ जाता है। चक्रासन को संस्कृत भाषा से लिया गया है। जिसमें चक्र का अर्थ होता है पहिया और आसन का अर्थ होता है मुद्रा। इस आसन की मदद से आपकी रीढ़ की हड्डी अधिक लचीली होने लगती है। हालांकि यह आसन थोड़ा कठिन है। लेकिन अगर नियमित रूप से इस आसन को करने का प्रयास किया जाए तो च्रकासन किया जा सकता है। यह आपकी कमर, छाती, जांघों और पेट को टोन भी करता है। 

चक्रासन के फायदे – Benefits of Chakrasana in Hindiचक्रासन के फायदे - Benefits of Chakrasana in Hindi

योग में आप किसी भी आसन को क्यों ना कर रहे हों उसके आपको अनेकों लाभ हो सकते हैं। लेकिन इनमें से भी चक्रानसन के बहुत से लाभ है जिनके बारे में जानकर आपको बहुत हैरानी होगाी और आप इस आसन को जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं चक्रासन के फायदों के बारे में।

फेफड़ों के लिए चक्रासन 

अगर आप चाहते हैं कि आपके फेफडे़ हमेशा सुरक्षित और तंदुरुस्त रहें तो आपको यकीनन चक्रासन करना चाहिए। चक्रासन करने से आपके फेफड़ो तक अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे फेफड़ों के अंदर जमे विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में रोजाना चक्रासन जरूर करें। 

आंखों के लिए चक्रासन के फायदे

आज के समय में घंटों तक सिस्टम, मोबाइल और टीवी देखने से आंखों की रोशनी बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने के लिए एक सही डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इसमें आप चक्रासन को आजमा सकते हैं। चक्रासन के फायदे आंखों की रोशनी तेज होने में देखे जा सकते हैं।

शरीर की टोनिंग करने में मददगार

अगर आप एक सुढ़ोल शरीर की इच्छा रखते हैं तो चक्रासन आपको जरूर करना चाहिए। चक्रासन करने से आपकी कमर, जांघ, हाथ और पैरों के मसल्स पर दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से आपका शरीर की टोनिंग हो जाती है।

अस्थमा में चक्रासन

आज के समय में ना जाने कितने ही लाखों और करोड़ों लोग को अस्थमा की शिकायत है। अस्थमा की बीमारी में व्यक्ति को सही प्रकार सांस लेने में परेशानी आती है। जिसकी वजह से उन्हें इन्हेलर की आवश्यकता होती है। ऐसे में चक्रासन करने के फायदे आपको अस्थमा में भी देखने को मिल सकते हैं। योग गुरु कहते हैं कि चक्रासन करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है और सांस लेना आसान हो जाता है।

तनाव या डिप्रेशन

अगर आपको तनाव या डिप्रेशन की समस्या है तो आपको रोजाना चक्रासन करना चाहिए। हाल ही में ऐसे कई शोध हुए हैं जो बताते हैं कि चक्रासन करने के फायदे डिप्रेशन कम करने और तनाव कम करने में देखे जाते हैं। 

बॉडी पॉश्चर के लिए 

अगर आप अक्सर अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर टेबल पर बैठकर बीताते हैं तो चक्रासन आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। चक्रासन करने से आपका बॉडी पॉस्चर सही बना रहता है। इसके अलावा अगर आपका बॉडी पॉश्चर किसी दूसरी वजह से खराब हुआ है तो भी आप चक्रासन के लाभ उठा सकते हैं। 

चक्रासन के कुछ अन्य लाभ – Other Benefits of Chakrasana in Hindi
चक्रासन के कुछ अन्य लाभ - Other Benefits of Chakrasana in Hindi

  1. अगर आपको अपने पेट की चर्बी से जल्दी राहत पानी है तो आपको यह आसन जरूर करना चाहिए। 
  2. बैली फैट हटाने के लिए भी आप चक्रासन कर सकते हैं। 
  3. अगर आपके शरीर में खून की कमी है और इसे दूर करना है तो इसके लिए भी चक्रासन किया जा सकता है। चक्रासन के जरिए खून की कमी पूरी होती है।
  4. चक्रासन करने से आपकी कमर अधिक लचीली हो जाती है। 
  5. ऐसी महिलाएं जिन्हें मासिक धर्म अनियमित होते हैं। या किसी तरह की समस्या होती है। इन महिलाओं के लिए चक्रासन करना फायदेमंद माना जाता है। 
  6. थायरॉयड की समस्या में चक्रासन के लाभ देखने को मिलते हैं।
  7. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में चक्रासन के फायदे देखे जाते हैं। 
  8. स्किन और बालों को भी चक्रासन के जरिए लाभ होता है। 

चक्रासन करने के तरीके – How to Do It Chakrasana in Hindiचक्रासन करने के तरीके - How to Do It Chakrasana in Hindi

अगर आप चक्रासन करने का सही और आसान तरीका जानना चाहते हैं तो यह भी हम आपको बताएंगे। लेकिन इससे पहले हम आपको चक्रासन करने के तरीके बताएं। जरूरी है कि आप चक्रासन करने से पहले आपको क्या करना है यह जान लें। आइए जानते हैं चक्रासन करने से पहले क्या करना है और चक्रासन करने का तरीका क्या हो सकता है।

चक्रासन से पहले योगासन – Yogasana Before Chakrasana in Hindi

चक्रासन एक बहुत ही मुश्किल और एडवांस आसन है। ऐसे में जरूरी है कि आप चक्रासन से पहले कुछ ऐसे आसन जरूर करें जो आपके शरीर की मांसपेशियों को पूरी तरह खोल दें। वरना यह आसन करते हुए आपको किसी तरह की चोट भी लग सकती है। चक्रासन करने से पहले किए जाने वाले आसन कुछ इस प्रकार हैं।

  • सूर्य नमस्कार के 3 से 4 सैट पहले ही लगा लें।
  • भुजंगासन करें.
  • ऊर्ध्वमुखश्रवनासन करें।
  • सेतु बन्ध आसन 
  • सर्वांगासन

जब आप इनमें से कुछ आसन कर चुके हो तो ही चक्रासन के तरीके की ओर जाएं।  

चक्रासन करने की विधि 

  1. सबसे पहले इस आसन को करने के लिए किसी समतल जगह या मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। 
  2. इसके बाद अपने घुटनों को मोड़े और एड़ियों को कूल्हों के पास लेकर आएं। 
  3. अब अपने दोनों हाथों को उठाएं और हथेलियों को अपने कानों के किनारों के पास फर्श पर रखें।
  4. इस स्थिति में ध्यान रहे कि हाथों की उंगलियां कि दिशा कमर की तरफ होनी चाहिए। 
  5. अब अपने हथेलियों के साथ पैरों का उपयोग करके अपने शरीर को उठाएं।  ध्यान रहे की वजन बराबर हाथों और पैरों पर बराबर बटां हुआ हो। 
  6. इस मुद्रा में कम से कम 30 सेकंड तक रहें और फिर अपनी कमर को धीरे धीरे नीचे लाएं। ध्यान रहें पहले कमर ही नीचे आनी चाहिए। 
  7. आप इस आसन को 3 से चार बार दोहराएं। महारत हासिल होने के बाद मुद्रा में ज्यादा से ज्यादा समय रहने की कोशिश करें।  

चक्रासन की सावधानियां – Chakrasana Precautions in Hindiचक्रासन की सावधानियां - Chakrasana Precautions in Hindi

दोस्तों चक्रासन करने की विधि के बाद यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप इस आसन को करने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखें। क्योंकि आपको चक्रासन करते समय किसी तरह की चोट भी लग सकती है। इसलिए चक्रासन करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। 

चक्रासन में सावधानी

  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस आसन को ना करें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को इस आसन को नहीं करना चाहिए। 
  • पीठ में दर्द या किसी तरह की चोट के दौरान चक्रासन नहीं करना चाहिेए। 
  • अगर कमर की कोई सर्जरी हाल ही में हुई हो तो यह आसन करने से बचना चाहिए 
  • हृदय रोगियों को चक्रासन करने से परहेज करना चाहिए। 
  • प्रजनन के बाद डॉक्टर की सलाह के बाद ही चक्रासन करना चाहिए।
  • अगर आसन करते समय किसी एक जगह पर अधिक दबाव या दर्द महसूस हों तो तुरंत आसन को करना बंद कर दें और शवासन की मुद्रा में लेट जाएं। 

नोट – चक्रासन आपकी किसी भी बीमारी का उपचार नहीं कर सकता। यह आपको केवल बीमारियों से बचा सकता है। साथ ही अगर आप इस आसन को पहली बार कर रहे हैं तो किसी योग ट्रेनर की राय जरूर लें। इससे आप चोटिल होने से बच जाएंगे।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Chakrasana in Hindi से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी दे दी है। अब अगर आप चाहें तो यह आसन कर सकते हैं। अगर यह लेख पसंद आया हो तो इसे आगे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या चक्रासन करने से पेट की चर्बी घटती है?

    हां, इस आसन के जरिए पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है।

  2. क्या यह आसन करने से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है?

    हां, यह आसन भी एक एक्सरसाइज की तरह ही है और एक्सरसाइज के जरिए इम्यूनिटी बेहतर ही होती है।

  3. क्या हृदय रोगी को चक्रासन करना चाहिए?

    नहीं, यह आसन हृदय रोगियों के लिए नहीं है।

  4. क्या अस्थमा के मरीजों को चक्रासन करना चाहिए?

    हां, अस्थमा के मरीज को चक्रासन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Dahi Khane Ke Fayde
Yogurt Khane ke Fayde
Apple Khane Ke Fayde
Anxiety in Hindi
Stress in Hindi

You may also like

Comments are closed.