vajan kaise badhaye
WEIGHT GAIN

5 दिन में वजन कैसे बढ़ाएं? जानिए। Weight Kaise Badhaye

Main points

मन चाहा शरीर पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं, घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, महंगे प्रोटीन खाते हैं, लेकिन बदलाव आने में अक्सर समय लग ही जाता है। पतले लोग अक्सर अपने कमजोर शरीर को लेकर बहुत चिंतित होते हैं और अपना वजन कैसे बढ़ाए यही सोचते रहते हैं। अगर आप भी अपना Vajan Kaise Badhaye का जवाब जानना है तो इसके लिए थोड़ी मेहनत और कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आज के समय में वजन बढ़ाने के लिए आपको बहुत से उपाय या शॉर्टकट देखने को मिल जाएंगे। लेकिन हम आपको ऐसे किसी भी शॉर्टकट के बारे में नहीं बताएंगे। बल्कि हम आपको वजन बढ़ाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसके जरिए आपका वजन तेजी से बढ़ेगा और आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होगे। आइए जानते हैं तो कैसे बढ़ाएं वजन।

या मोटा कैसे हुआ जाए, क्या डाइट फॉलो किया जाए इन सभी का जवाब ढूंढ रहे  हैं तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे।  आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर आप किस तरह आसान से वजन बढ़ा सकते हैं, वो भी ज्यादा मेहनत किए हुए, इस लेख में यह भी देखेंगे कि आपके शरीर में गुड फैट बढ़े ना की बैड फैट। 

हम सभी जानते हैं कि जिस तरह अधिक मोटा होना बहुत आलोचनाओं का कारण बन जाता है उसी तरह पतला होना भी किसी श्राप से कम नहीं है, लोग अक्सर पतले लोगों का अत्यधिक मज़ाक उड़ाते हैं, जिससे वह खुद में ही विश्वास खोने लगते हैं। घबराइए मत दोस्तों अब ऐसा नहीं होगा, हम आपको Weight Kaise Badhaye इस सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करें। पतले होने के पीछे जुड़ा आपके शरीर के विज्ञान पर से भी पर्दा हटाएंगे। बस आप हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहना।

5 दिन में वजन कैसे बढ़ाएं – Weight Kaise Badhaye

vajan kaise badhaye

सबसे पहले हमे यह जानना होगा कि आखिर आपका वजन कम क्यों रहता है, बहुत खाने के बावजूद भी ऐसा क्यों होता है कि आपका वजन बढ़ता ही नहीं। इसके पीछे जुड़ा विज्ञान बताता है कि आपकी पाचन शक्ति बाकियों के मुकाबले काफी अधिक है और अच्छी है। जिसकी वजह से आपका वेट कम ही रहता है या आप पतले ही रहते हैं। लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं कि अगर आपने वजन बढ़ाने का तरीका समझ लिया तो आप कभी ओवर वेट का शिकार नहीं होंगे, क्योंकि आप इसे सही तरह से बढ़ाने घटाने और सही वेट पर रूकने की तकनीक का ज्ञान हासिल कर लेंगे।

कैलोरीज को समझे

दोस्तों हम निश्चित तौर पर कुछ ना कुछ खाते हैं, अब यह देखना है कि हम कितना खा रहे हैं और यह हमें  कैलरीज के तौर पर देखना है। हम जो भी खातें हैं उसमें कैलरीज होती है। हमे यही सबसे पहले देखना है कि हम अपने भोजन या रोजाना कितनी कैलरीज लेते हैं।, ताकि हम समझ पाएं की हमें कितना और खाने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने फोन के अंदर कुछ एप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जो आपको बता देंगी आप कितनी कैलरीज ले रहे हैं। इसके बाद हमे देखना है कि कैलरीज कितनी बढ़ाने की जरूरत है। ध्यान रहे आपका बे हिसाब खाना आपका वजन नहीं आपके लिए परेशानी बढ़ा देगा। इसलिए सही समय पर सही चीज खाना बेहद जरूरी है। 

रूटीन पर दें ध्यान

वजन कैसे बढ़ाए

इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह का ब्रेक फास्ट हेवी और हेल्थी करना होगा और इसके लिए आपको सुबह 8-9 का समय चुनना होगा। यानी आपको किसी भी स्थिति में सुबह 9 बजे तक अफना ब्रेक फास्ट खत्म करना होगा। आपके लंच का समय 12 से 1 के बीच हो तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। अब बात करें आपके डिनर की तो यह आपको 6-8 बजे तक या अधिकतम 9 बजे तक खत्म करना होगा। इससे आपकी दिनचर्या में तो सुधार होगा ही साथ ही बीच के समय में आप कुछ अन्य चीजे खा पाएंगे जिससे आपको एक्सट्रा कैलरीज मिलेंगी। (ब्रेकफास्ट हेवी, लंच थोड़ा लाइट और डिनर बिलकुल लाइट) ध्यान रहें हम आपका वजन सही तरह से बढ़ाने में मदद करेंगे ना कि बेकार की चीजों से ताकि इसका सीधा असर आपके जीवन पर सकारात्मक पड़े नकारात्मक नहीं।

एक्सरसाइज से बढ़ेगा वजन

दोस्तों अब हम बात करेंगे कि व्यायाम की, अगर आप जिम जाते हैं, तो इसका असर आप पर सही हो यह जरूरी है, वरना यंहा जा कर आपका वजन और कम हुआ तो मुसीबत बढ़ जाएगी। हमे जिम जा कर जिम ट्रेनर के गाइडेंस में एक अच्छे वेट से एक्सरसाइज करनी है। ताकि जिसके बाद आपकी कैलरीज कम खत्म हो और आपकी भूख ज्यादा बढ़े। इसमे आप थोड़ी एक्सरसाइज करें अधिक नहीं, हो सके तो रनिंग से संबंधित या एब्स की एक्सरसाइज बिलकुल ना करें। जिम में सबसे ज्यादा फायदा आपको लैग्स या थाई की एक्सरसाइज देगी। 

कैलरीज इंटेक का रखें खास ध्यान

weight kaise badhayeजैसे की हमने आपको बताया था कि आपको अपनी कैलरीज पर फोकस रखना होगा कि आप कितनी कैलरीज ले रहे हैं। उदाहरण के तौर पर आप दिनभर में 1500 से 2000 कैलरीज लेते हैं। तो हमें इसे 2700 या 2800 तक बढ़ाना होगा। क्योंकि आपकी पाचन शक्ति मजबूत होने के कारण आप 2000 तक कैलरीज ऑटोमेटिक बर्न कर देते हैं। इसलिए कैलरीज को बढ़ाना बेहद जरूरी होगा। 

वेट कैसे बढ़ाएं का जवाब है नींद

दोस्तों अगर आप सही तरह खा पी रहे हैं और एक बेहतर शरीर चाहते हैं तो आपको एक अच्छी नींद लेने की बहुत ज्यादा जरूरत है। अगर आपकी नींद में कमी है तो आप पर कोई चीज असर नहीं करेगी। इसलिए अपने फोन और सोशल मीडिया को कम इस्तेमाल करें और कम से कम 7-8 या 9 घंटे जरूर सोएं। इससे आपके शरीर को सबसे अधिक रेस्ट मिलेगा और इस समय केलरीज बर्न भी नहीं होगी।

सही समय पर खाए और वजन बढ़ाए

सही समय पर खाएं Vajan Kaise Badhayeदोस्तो वेट कैसे बढ़ाएं का जवाब आपके खाने के समय पर बहुत निर्भर करेगा।क्योंकि अब आपका शेडयूल रेडी है तो  आपको अपने ब्रेक फास्ट के बाद कुछ फ्रूट्स खाने हैं, इसमें आप केले, सेब या अन्य कोई फल खा सकते हैं। वंही शाम को यानी डिनर से पहले और लंच के बाद  कुछ और चीजे खाएं । अब आपको क्या खाना है वजन बढ़ाने के लिए तो इसकी पूरी एक सूची फायदे के साथ हम दे रहे हैं। आप इस बात की कोशिश जरूर करें कि आप हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहें।

खाने से बढ़ाएं वजन – Diet for Weight Gain in Hindi

दोस्तों वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप एक सही डाइट का पालन करें। वजन बढ़ाने और घटाने दोनों के लिए ही डाइट का सही चुनाव बेहद जरूरी है। अगर आप वजन बढ़ाने के लिए कोई गलत खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर फैट आ जाएगो जो बीमारियां भी बढ़ा सकता है। इसलिए

आलू का सेवन देगा फायदा

अब आप अगर इसे तल कर या भून कर खाने की सोच रहे हैं तो जरा रूक जाइए। आप आलू से वजन और गूड फैट बढ़ा सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप उबाल कर या रोस्ट करके खाएं ना कि फ्राइ करके खाएं। इसे आप दही के साथ खा सकते हैं। या अन्य कोई तरीका जैसे आप खाना चाहें, बस फ्राइड ना हो तो अच्छा है।

देसी घी से बढ़ाए अपना वजन

अगर आप घी का सेवन अपनी रोटियों और सब्जी में डालकर कर सकते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा। इसमे सैचुरेटेड फैट और अधिक मात्रा में कैलरीज होती है, जो आपका वजन बढ़ाने में मदद करेंगी।

किशमिश  वेट बढ़ाने के लिए है सही

इसका सेवन आप जरूर करें, रोजाना कम से कम एक मुट्ठी किशमिश जरूर खाएं। इसे आप भिगो कर भी खा सकते हैं। रात को किसी मिट्टी के बर्तन में भिगो कर रख दें और सुबह खा लें। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अंडे का सेवन जरूरी

अंडों का सेवन करने से वजन काफी बढ़ता है। इसमें आपको फैट और कैलरीज बहुत मिलती हैं आप इसे शाम के समय डिनर से 2-3 घंटे पहले खाएं। आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं, या आप हाफ फ्राइड भी खा सकते हैं। रोजाना 3-4 अंडे खाना सही रहेगा। अगर आप केवल वाइट पार्ट ही खाते हैं तो आपके लिए 8 अंडे सही रहेंगे।

केले से वेट बढ़ाने में मिलेगी मदद

इनका सेवन भी आप शाम को एक्सरसाइज से पहले कर सकते हैं, या डिनर से पहले खा सकते हैं। यह आपका वजन बढ़ाने में काफी सहायक होगा। इसमे कैलरीज काफी मात्रा में मौजूद होती हैं। अगर आप इसे दूध के साथ खाना चाहें तो यह भी खा सकते हैं।

बादाम से Vajan Kaise Badhaye

बादाम में भी वजन बढ़ाने और गूड फैट के लिए काफी फायदेमंद होता है। 4 से 5 बादाम बिगोकर रात को रख लें और सुबह खा ले, अगर आप चाहें तो बदाम शेक  भी बना सकते हैं।

पीनट बटर

इसका सेवन आप कभी भी और कैसे भी कर सकते हैं। आप पीनट बटर को दूध में डालकर, ब्रैड पर लगाकर या सूप में डालकर भी खा सकते हैं। पीनट बटर आपके शरीर में गुड फैट बढ़ाएगा। साथ ही इसमें उचित मात्रा में प्रोटीन होता है जो आपको मसल बिल्डिंग में भी मदद करता है।

बीन्स, दाले और फलियों से आसानी से बढ़ेगा वेट

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप बीन्स फलियों और दालों का सेवन करते हैं, तो इससे भी आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें आपको कार्बोहाइड्रेट्स और कैलरी के अलावा फाइबर की मात्रा भी काफी होती है और यह सभी तत्व वजन बढ़ाने में काफी कारगर माने जाते हैं।

वजन कैसे बढ़ाएं का जवाब अनार

अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं या एक गलास जूस पीते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। इसके सेवन के अंदर आपके Vajan Kaise Badhaye के सवाल का जवाब छिपा है, तो दोस्तों अनार का सेवन जरूर करें

चने से Vajan Kaise Badhaye

आपको रात को चने भिगो कर रख दें और सुबह खा ले या ब्रेक फास्ट के बाद खाएं इससे आपको उचित मात्रा में पोषक तत्व मिल जाएंगे। जो आपके सवाल वजन कैसे बढ़ाएं  के सवाल का जवाब बन जाएंगे।

कैसे बढ़ाए वजन का जवाब खजूर

इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। आप चाहें तो इसे रात को भी खा सकते हैं, यह खाने के बाद मीठे की तरह खाया जा सकता है। या फिर आप इसे दूध के साथ खा सकते हैं। इससे आपका तेजी से वेट बढ़ने लगेगा।

वजन बढ़ाने में सावधानियां – Prevention During Weight Gain in Hindi

अत्यधिक खाना आपको ना केवल थका हुआ महसूस कराएगा बल्कि आप तनाव में भी आ जाएंगे। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और गूड फैट की मात्रा वाली चीजें डालें जो हमने आपको बताई भी हैं। आइए जानते हैं कुछ अन्य सावधानियों के बारे में

वजन बढ़ाने में ना करें यह गलतियां

  • वजन बढ़ाए जाने के लिए शॉर्टकट ना लें, अगर आप दवाई या सप्लीमेंट का रास्ता खोजते हैं और वजन बढ़ाते हैं, तो यह आपको फायदा तो देगा, लेकिन भविष्य में इसके बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • अपनी एक्सरसाइज को समय समय पर बदलते रहें ताकि वजन के साथ साथ बॉडी की शेप भी बेहतर हो जाए।
  • रोजाना 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें यह तरीका काफी कारगर होगा, जिससे वजन बढ़ेगा लेकिन बैड फैट नहीं बढ़ेगा।
  • वजन बढ़ाने के लिए तला हुआ या जंक फूड खाने की गलती ना करे इससे आपका वजन बढ़ेगा लेकिन बैड फैट, यानी आपके शरीर पर एक गंदी मोटी चमड़ी जम जाएगी, जिसे खत्म करना मुश्किल हो जाएगा।
  • स्विमिंग, वॉकिंग और कॉरडिओ से जितना हो उतना बचें। अगर आप वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं तो यह चीजें आपके प्रयासों को धूल में मिला देंगी।

निष्कर्ष – Conclusion

वजन कैसे बढ़ाएं? इस सवाल का जवाब आपको अब मिल गया होगा। अगर अब भी आपके दिमाग यह जहन में कोई सवाल है या आप किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं तो हमे बताइए हम आपके लिए उसे जरूर कवर करेंगे। तो दोस्तों स्वस्थ्य रहिए खुश रहिए और फिट रहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. मोटा होने के लिए कोई टेबलेट या सप्लीमेंट लेना सही होगा?

    नहीं, इस तरह का शॉर्टकट आपकों भविष्य में बड़ी परेशानियों में डाल सकते है।

  2. क्या वजन बढ़ाने के लिए कुछ भी खा सकते हैं?

    नहीं, ऐसा करना बिलकुल सही नहीं है, अगर आप ऐसा करते हैं तो वजन कम बढ़ेगा और बीमारिया ज्यादा बढ़ेगी

  3. क्या वेट गेनिंग के समय कार्डिओ एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?

    हां, अगर आप अपना वेट गेन करना चाहते हैं तो, रनिंग, स्वीमिंग जैसी एक्सरसाइज ना करें

  4. क्या वेट गेन करने के लिए नींद बहुत जरूरी है?

    हां अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं तो आपको 7-8 घंटे जरूर सोना होगा।

यह भी पढ़ें>>>>> अखरोट खाने के 20 फायदे जान कर हैरान रह जाएंगे आप

You may also like

Comments are closed.