क्या है प्रोटिनेक्स पाउडर - What is Protinex Powder in Hindi
SUPPLEMENTS

प्रोटिनेक्स के 10 फायदे और नुकसान- Protinex Benefits And Side Effects। कीमत, फ्लेवर, इस्तेमाल

Main points

Protinex या Proteinx का नाम या विज्ञापन आपने जरुर देखा होगा। ऐसे बहुत से लोग भी होंगे जिन्होनें इस सप्लीमेंट या प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हों। आज हम आपको Protinex Side Effects And Benefits के बारे में बताएंगे। इसके अलावा आप प्रोटिनेक्स के इस्तेमाल, इसकी कीमत, इसके प्रकार और इसके अंदर डाले जाने वाली तमाम इंग्रेडिएंट्स के बारे में बताएंगे।  हम इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि आपको Protinex से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मुहैया कराएं। लेकिन इससे पहले हम यह जाने कि प्रोटिनेक्स के फायदे नुकसान क्या होते हैं। पहले यह जान लें कि यह होता क्या है और इसे क्यों लिया जाता है। 

क्या है प्रोटिनेक्स पाउडर – What is Protinex Powder in HindiProtinex Side Effects And Benefits

दोस्तों जो भी लोग एक्सरसाइज करते हैं या शारिरिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हे अक्सर डॉक्टर हाई प्रोटन डाइट लेने की सलाह देते हैं। प्रोटिनेक्स एक तरह का सप्लीमेंटे है जो शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पंहुचाता है। इसे आमतौर पर मसल्स बिल्ड करने, मासपेशियों और टिशू को मजबूत करने के लिए लिया जाता है। Protinex में 85 प्रतिशत प्रोटीन और 15 प्रतिशत वसा, कार्बोहाइड्रेट होता है।

आज के समय में इसका इस्तेमाल बेहद अधिक हो गया है, लोग जिम जा कर वेट गेन करने और मसल्स बिल्ड करने में इसे या इस जैसे ही प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इसे बच्चों से लेकर बुढ़ो और महिलाओं तक के लिए बनाया जाता है। अगर आप भी प्रोटिनेक्स का सेवन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रूक जाइए और इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हासिल कर लें।

प्रोटिनेक्स के प्रकार – Types of protinex In Hindi

प्रोटिनेक्स पाउडर को देश में Danone India ही मैनुफैक्चर करती है। कंपनी ने शुरूआती दिनों में इसे बिना किसी फ्लेवर के ही बाजार में उतारा था। उस समय ना तो किसी तरह के को फ्लेवर थे और ना ही इसके प्रकार। लेकिन आज कंपनी बाजार में अपना नाम बना चुकी है और इसके कई फ्लेवर तो बाजार में आ ही गए हैं। साथ ही हर उम्र के लोगों के लिए इसे विकसित किया गया है। चलिए जानते हैं प्रोटिनेक्स के प्रकार………….

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रोटिनेक्स ग्रो – Protinex  Grow For Kids in Hindi

अगर आपके घर में कोई बच्चा है जिसकी उम्र 8 से 15 साल के बीच है, तो आप उसकी ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए प्रोटिनेक्स दे सकते हैं। बच्चों के लिए बनाए गए इस प्रोटिनेक्स के कई फायदे उनके ऊपर दिखाई देते हैं। इसके जरिए उनकी लंबाई आसानी से बढ़ने लगती है। इसके अलावा वह अंदरूनी तौर पर मजबूत हो जाते हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए प्रोटिनेक्स ग्रो में 27 महत्वपूर्ण न्यूट्रियंट होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 

Protinex grow Speciality 

  • यह 8 साल से 15 साल के उम्र के बच्चों को दिया जा सकता है।
  • इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।
  • अन्य स्वास्थ्य पेय से 50 प्रतिशत अधिक प्रोटीन मौजूद होता है जो टिशू मासपेशियों और मसल्स के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

नोट- अगर आप इसे अपने किसी रिश्तेदार या खुद के बच्चों को देने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले डॉक्टर से बात जरूर कर ले। क्योंकि इसके कुछ नुकसान भी देखे गए हैं जिन पर हम आगे नजर डालेंगे।

प्रोटिनेक्स जुनियर – Protinex Junior in Hindi

अगर आपका बच्चा 2 साल से 8 साल की उम्र का है तो उसके मानसिक और शाररीरिक विकास के लिए कंपनी ने प्रोटिनेक्स जुनियर तैयार किया है। इसके अंदर महज प्रोटीन की मात्रा महज 25 ग्राम ही रखी गई है। बाजार में यह दो फ्लेवर में मौजूद है। जिसमें पहला चॉक्लेट और दूसरा वेनिला फ्लेवर है। आप दोनो में से किसी को भी बच्चे को दे सकते हैं।

Protinex Junior Speciality

  • इसके दो फ्लेवर मौजूद हैं।
  • इसके अंदर प्रोटीन के अलावा विटमिन डी, जिंक, सेलेनियम, एफओएस और डीएचए होता है, जो बच्चों की शुरूआती ग्रोथ में बेहद अहम माने जाते हैं।
  • 2 से 8 साल तक के बच्चों के लिए इसे खासतौर पर तैयार किया गया है। 

डायबीटीज के मरीजों के लिए प्रोटिनेक्स – Sugar Free Protinex For Diabetic Patient

डायबीटीज के मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक अगर कही है तो वह हमारा देश है। ऐसे में डायबीटीज के मरीजों को सही मात्रा में पोषक तत्व दिए जा सके इसके लिए ही Sugar Free Protinex तैयार किया गया है। जैसा की आप जानते होंगे कि लगभग हर प्रोटीन पाउडर में शुगर की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसलिए ही शुगर फ्री प्रोटिनेक्स बनाया गया है, ताकि डायबीटिक मरीजों को कोई दिक्कत ना हो। इस प्रोडक्ट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 17 के बराबर है। इसकी वजह से यह डायबीटीज के मरीजों के लिे परी तरह सुरक्षित है। इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

Sugar Free Protinex

  • इसके अंदर चीनी का मात्रा बेहद कम यानी ना के बराबर होती है।
  • इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर सामग्री होती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करती है। 
  • लो फैट के साथ आता है। 

प्रोटिनेक्स मा के लिए – Protinex Mama For Women In hindi

गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने खान पान का बेहद ध्यान रखना होता है। जरा सी चूक होने पर गर्भ में पल रही संतान को कुछ भी हो सकता है। इसलिए प्रोोटिनेक्स मामा खासतौर पर गर्भवती महिलओ के लिए तैयार किया गया है। इसमें वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसकी जरूरत एक गर्भवती महिलओं को होती है। इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार हैं, प्रोटीन, मल्टी विटामिन और खनिज, डीएचए आदि।

Protinex Mama  Speciality

  • इसमें डीएचए होता है जो भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।
  • इसके 100 ग्राम पाउडर में 30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। 
  • आयरन अवशोषण सुधार करने में सहायक होता है।

प्रोटिनेक्स फ्लेवर और कीमत- Protinex Original Flavour and Price

दोस्तो अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसके 400 ग्राम से लेकर 750 ग्राम के बॉक्स को खरीद सकते हैं। इसका 400 ग्राम का बॉक्स 500 रूपए में मिल जाएगा। वही अगर आप इसके 750 ग्राम के बॉक्स को खरीदते हैं तो आपको केवल 875 रूपए ही देने होंगे।

प्रोटिनेक्स के बाजार में कई फ्लेवर मौजूद हैं। जैसे चॉकलेट, वैनिला, स्ट्रोबेरी आदि।

Buy Know Discounted Price >> Click Here

प्रोटिनेक्स के इनग्रिडिएंट्स – Protinex Ingredients

प्रोटिनेक्स में ऐसे बहुते पोषक तत्व हैं जिनका जानना आपके लिे जरूरी है। आपको यह भी देखना होगा कि इनमें से किसी चीज से आपको एलर्जी या नुकसान तो पंहुचता। प्रोटिनेक्स के इनग्रिडिएंट्स - Protinex Ingredients

Nutrition Table Of Protinex
Nutrition Table Of Protinex

दोस्तों जब भी आप कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसके पीछें उसका न्यूट्रीशन टेबल दिया होता है। आप उसे देखे बिना कभी भी प्रोडक्ट ना खरीदें। क्योंकि इसी के जरिए आपको जानकारी हासिल होगी की आप किस मात्रा में प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं।

प्रोटिनेक्स पाउडर का इस्तेमाल कैसे और कब करें-  When And How To Use Protinex powder

व्यस्क एवं बुजुर्ग लोग अगर प्रोटिनेक्स का सेवन कर रहे हैं तो वह इस बात का खास ध्यान रखें कि यह एक्सरसाइज के बाद ही लें। अगर आप इसे बिना एक्सरसाइज या किसी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी के बिना लेते हैं तो इससे आपका वजन अधिक भी बढ़ सकता है।

इस समय ले प्रोटीन पाउडर

  • सुबह एक्सरसाइज के बाद इसे पीया जा सकता है।
  • शाम को भी किसी प्रकार की एक्सरसाइज रनिंग या फिजिकल एक्टविटी के बाद आप इसे ले सकते हैं।

इस तरह लें प्रोटिनेक्स

  • आप इसे रोजाना सुबह शाम दूध के साथ ले सकते हैं। दूध के अंदर दो चम्मच प्रोटीन पाउडर डालें। इसके बाद इसे अच्छे से मिला कर पी लें।
  • आप इसका सेवन पानी के साथ भी कर सकते हैं। 
  • इसे एक्सरसाइज या जिम के बाद ही लेना सबसे सही होगा। 

Use Protinex For Weight Gain in Hindi

  • वजन बढ़ाने के लिए आप एक गिलास ठंडे दूध में इसके पाउडर को डालें इसके अलावा इसमें 1 या दो केले भी डाल लें। फिर इसका शेक बनाए और रोजाना दो बार पीए। 
  • रोजाना इस तरह इसका सेवन करने से आपका वजन आसानी से बढ़ जाएगा।

प्रटिनेक्स खाने के फायदे – Protinex Benefits in Hindiप्रटिनेक्स खाने के फायदे - Protinex Benefits in Hindi

अब तक आपने यह तो जान लिया कि प्रोटिनेक्स किस तरह लिया जाता है। अब यह जानते हैं कि इसके हमारे शरीर और दिमाग को क्या फायदे होते हैं। इसके बाद हम नुकसान और बाकी अन्य बातों पर भी गौर करेंगे।

प्रोटीन की कमी को करता है पूरा- Protinex Good For Protien

प्रोटीन हमारे शरीर ही नहीं बल्कि हमारे मस्तिष्क के लिए भी बेहद जरूरी है। वही आज कल के खान पान में हम पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन हासिल ही नहीं कर पाते। इसलिए आज के समय में प्रोटीन के लिए हमे  प्रोटिनेक्स जैसे प्रोडक्ट की आवश्यकता होती है। यह प्रोडक्ट हमारे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करते हैं।

इसे भी देखें- एंडूरा मास के फायदे और नुकसान के बारे में जाने

स्टैमिना बढ़ाने के लिए – Increase Your Stamina With Protinex

अगर आप किसी भी काम को करने में बहुत ज्यादा थक जाते हैं, या फिर हमेशा नींद में ही रहते हैं, तो प्रोटिनेक्स आपके स्टैमिना को गेन करने में बहुत असरदार साबित होगा। 

मसल्स बिल्डिंग के लिए – Protinex For Muscle Building

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन ग्रोथ नहीं दिखाई दे रही, तो प्रोटिनेक्स आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। हमारे मसल्स को बिल्ड करने में प्रोटीन बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह प्रोटीन हमे प्रोटिनेक्स से मिल जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- Protinex Improve Your Immune System

ऐसे बहुत से लोग हैं जो बहुत अधिक बीमार पड़ते हैं, यह लोग जरा सी मौसम की मार भी नही्ं झेल पाते और बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में अगर यह लोग अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटिनेक्स को शामिल करें तो इससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और वह कम बीमार पड़ेंगे।

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटिनेक्स – Use Protinex For Weight Gain

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका वजन समान्य से बहुत कम होता है, जिसकी वजह से वह अक्सर लोगों के मजाक का पात्र तक बन जाते हैं। अपने कम वजन की वजह से लोग अपना आत्मविश्वास तक खो देते हैं। ऐसे लोग रोजाना दो बार प्रोटिनेक्स दूध के साथ ले सकते हैं। इसके नियमित सेवन से उनका वजने तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

पोषक तत्वो को करता है पूरा

आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए पूरी तरह संतुलित भोजन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। जिसकी वजह से लोग तरह तरह की समस्याओ से घिर जाते हैं। ऐसे में प्रोटिनेक्स के अंदर मौजूद जरूरी पोषक तत्व आपके शरीर को सभी तरह की समस्याओं से बचा कर रखते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाएगा प्रोटिनेक्स -Protinex Improve your Digestion

भोजन करने के बाद अक्सर लोग अधिक समय तक परेशान रहते हैं । क्योंकि उनकी पाचन शक्ति उतनी बेहतर नहीं होती। वहीं प्रोटिनेक्स के रोजाना सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत हो जाती है।

बच्चों के शारिरीक विकास करता है प्रोटिनेक्स

शरीर में पूरी तरह पोषक तत्व समय पर ना मिल पाने के कारण कुछ बच्चों का शारिरीक विकास नहीं हो पाता। ऐसे बच्चों के लिए प्रोटिनेक्स बहुत फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था में प्रोटिनेक्स के फायदे- Protinex Benefits In Prgenancy Time  

गर्भाव्स्था के समय शिशु और मां दोनो को ही पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है। लेकिन मिलावटी खाद्य पदार्थ और समय ना हो पाने के कारण कई बार महिलाएं पोषक तत्व हासिल ही नहीं कर पाती। जिसकी वजह से गर्भ में शिशु का विकास भी नहीं हो पाता। ऐसे में गर्भावस्था के समय प्रोटिनेक्स बहुत फायदेमंद रहता है।

शरीर को करता है मजबूत

खराब जीवनशैली के परिणाम अक्सर हमे बढ़ती उम्र के साथ झेलने पड़ते हैं। जिसकी वजह से हाथ पैरों में दर्द होना कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में जो लोग रोजाना प्रोटिनेक्स का सेवन करते हैं उनके शरीर पूरी तरह मजबूत बने रहते हैं और उनकी उम्र का उनके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

प्रोटिनेक्स के नुकसान – Protinex Side Effectsप्रोटिनेक्स के नुकसान - Protinex Side Effects

अब तक आपने जाना कि आखिर किस तरह यह आपके शरीर और मस्तिष्क के विकास करने में मदद करता है। लेकिन अब यह जानते हैं कि यह किस तरह नुकसान पंहुचा सकता है। हालांकि इस तरह के प्रोडक्ट तब तक नुकसान नहीं पंहुचाते जब तक इन्हे तय मात्रा से अधिक ना लिया गया हो। चलिए जानते हैं प्रोटिनेक्स के नुकसान

एलर्जी होना 

प्रोटिनेक्स के अधिक सेवन करने से कई बार लोगो को स्किन एलर्जी, या अन्य प्रकार की कई एलर्जी हो सकती हैं। ऐसा इसिलए होता है क्योंकि लोग इस तरह के प्रोटीन तो ले लेते हैं लेकिन उसे पचाने के लिए जरा भी मश्कत नहीं करते। 

गैस होना

अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी पूरी तरह जीरो ही रखते हैं तो आपको इसे लेने के बाद गैस की समस्या होनी स्वाभाविक है। इसलिए इसे लेने के साथ साथ कुछ एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।

फैट का बढ़ना

कई बार लोग जल्दी वजन बढ़ाने के लिए प्रोटिनेक्स का आवश्यकता से अधिक सेवन करने लगते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में अतिरिक्त चर्बी एकत्रित होनी शुरू हो जाती है। इसलिए इस तरह के किसी भी प्रोडक्ट का सेवन एक तय मात्रा में ही करना चाहिए।

पचाने के लिए करनी होगी एक्सरसाइज

दोस्तों एक्सरसाइज करने के बहुत से फायदे हैं। जब भी आप इस तरह के प्रोडक्ट का सेवन करते हैं तो एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि ऐसा ना करने पर यह पाउडर आपके लीवर को भी प्रभावित कर सकता है।

किडनी हो सकती है डैमेज

आप अगर इसका सेवन एक लंबे समय तक करते हैं तो इसका असर आपकी किडनी पर पड़ना स्वाभाविक है। कई बार तो यह भी देखा जाता है कि प्रोटिनेक्स के अधिक सेवन की वजह से किडनी पूरी तरह खराब हो जाती है।

प्रोटिनेक्स निष्कर्ष- Conclusion of Protinex

दोस्तों आज हमने आपको प्रोटिनेक्स से जुड़ी तमाम बाते और जानकारिया दी हैं। हम आशा करते हैं कि आप हमारे इस लेख से संतुष्ट होंगे और आप जिन भी सवालों का जवाब ढूंढ रहे थे, वह आपको मिल गए होंगे।

अब यह आपको चुनना है कि क्या आप प्रोटिनेक्स का सेवन करना चाहते हैं, या नहीं। हम आपको केवल इस प्रोडक्ट की जानकारी और इससे जुड़े फायदे नुकसान बता रहे थे। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आप अब भी कन्फ्यूज हैं तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Protinex से संबंधित प्रशनोत्तर

  1. क्या प्रोटिेनेक्स को पानी के साथ लिया जा सकता है?

    हां, आप इसका सेवन पानी के साथ भी कर सकते हैं।

  2. क्या यह किडनी भी खराब कर सकता है?

    इसे सही और गलत दोनो ही नहीं कहा जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है।

  3. क्या इसके कारण फैट भी बढ़ सकता है?

    हां, अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं, या फिर किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करतें तो यह आपके शरीर में फैट पैदा कर सकता है।

  4. क्या यह वजन बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट हैं?

    हां, यह वजन बढ़ाने के लिए एक बेतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें>>>> अन्य सप्लीमेंट के बारे में जाने

You may also like

Comments are closed.