Side effects And Benefits Of Endura mass
SUPPLEMENTS

एंडूरा मास के फायदे और 16 नुकसान – Benefits and Side Effects of Endura Mass

Main points

हैलो दोस्तों आज हम आपके सामने एक ऐसे उत्पाद के बारे में बात करने ने आएं है जिसका विज्ञापन आपने कभी ना कभी देखा ही होगा। हम बात कर रहें हैं एंडूरा मास या एंडोरा मास (Endura Mass) की। आज हम आपको Endura Mass के सभी फायदे नुकसान तो बताएंगे ही साथ ही हम इस प्रोडक्ट में डलने वाले उन इन्ग्रीडिएंट्स के बारे में भी बात करेंगे, जो इस प्रोटीन पाउडर में डाला जाता है। 

क्या है एंडूरा मास – Endura Mass in Hindi क्या है एंडूरा मास - Endura Mass in Hindi

एंडूरा मास एक ऐसा पाउडर है जो वजन बढ़ाने के काम में लिया जाता है। इस प्रोडक्ट को आज के समय लाखों लोग ले रहे हैं। कुछ फर एंडूरा मास ने बहुत शानदार असर दिखया है तो कुछ पर इसके साइड इफेक्ट भी देखें गए हैं। इस प्रोडक्ट को आमतौर पर नौजवान या व्यस्क लोग ही लेते हैं। लेकिन आज हम इस पर डिटेल्ड बात करेंगे। हम देखेंगे कि इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है, Endura Mass Price, Original यानी यह असली है और इसमें कोई मिलावट नहीं है। यह सब कैसे पता करें।

एंडूरा मास का इस्तेमाल कब कैसे और क्यों किया जाता है- How ,When, And Why Use Endura Massएंडूरा मास का इस्तेमाल कब कैसे और क्यों किया जाता है- How ,When, And Why Use Endura Mass

आज तक आपने केवल इसे या तो विज्ञापन में देखा होगा या फिर किसी दुकान पर रखे हुए, हो सकता है कि आपने इसका इस्तेमाल भी किया हो, जिसके फायदे और नुकसान आपको दोनो ही हुए हों। वह भी आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल से जुड़ी बातें………… 

क्यों लिया जाता है

आज के वक्त में सबसे मुश्किल काम अगर कोई है तो वह है खुद को फिट रखना। आमतौर पर लोग खुद को फिट रखने के लिए लोग महंगी महंगी डाइट फॉलो करते हैं, जिम जाते हैं और अलग अलग किस्म की कसरत तक करते हैं। लेकिन इनमें भी एक तबका होता है जो बेहद पतला होता है। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनो में ही देखी जा सकती है। जब किसी व्यक्ति का सामान तरीके से वजन नहीं बढ़ता या फिर वह अपने मसल में ग्रोथ लाना चाहता है तब ही एंडूरा मास जैसे उत्पादों का सेवन किया जाता है। 

कब ले सकते हैं

आमतौर पर ऐसे किसी भी प्रोडक्ट का सेवन डॉक्टर की राय लेकर ही करना चाहिए। लेकिन 15 साल या उससे अधिक उम्र के लोग इस प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं। 

कैसे लिया जा सकता है

आमतौर पर एंडूरा मास को दूध में मिलाकर ही लिया जाात है। अगर आप इसे लेने की शुरूआत कर रहे हैं तो आप इसका सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी प्रकार के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा ना करें। इसलिए आप या तो डॉक्टर से इसकी मात्रा के बारे में पूछ सकते हैं या फिर एक गिलास दूध में दो चम्मच पाउडर मिला कर ले सकते हैं। आप इस तरह दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। 

नोटः अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना यह बिलकुल ना करें। दूसरा आप इसे सोने से पहले या भोजन करने के बाद बिलकुल ना ले। साथ ही इस्तेमाल की जाने वाली मात्रा जरूर सुनिश्चित करें। अगर आपको इसके कुछ नाकारत्मक प्रभाव देखने को मिलें तो डॉक्टर को इस बारे में सुचित करें।

एक्सरसाइज के बाद ले यह पाउडर

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं और चाहते हैं कि यह काम तेजी से हो  तो इसके लिए आपको एक्सरसाइज के बाद ही इसे लेना होगा। आप इसका सेवन दिन में कम से कम दो बार या अधिकतम तीन बार कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इस बारे में भी अपने डॉक्टर से सलाह लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

एंडूरा मास की कीमत,फ्लेवर, इंग्रीडिएंट्स और ऑरिजनल की पहचान – Endura Mass Original Price,Falvours in Hindi
एंडूरा मास की कीमत,फ्लेवर, इंग्रीडिएंट्स और ऑरिजनल की पहचान - Endura Mass Original Price,Falvours in Hindi

एंडूरा मास को बनाने वाली कंपनी का नाम Medinn Belle Herbal Care Pvt. Ltd है। इस कंपनी की शुरूआत साल 1996 में की गई थी। उस समय से लेकर अब तक इस प्रोडक्ट को बाजार में लोगों ने खूब पसंद भी किया है। चलिए जानते हैं कि इसकी कीमत, और इसकी ऑरिजनल होने की पहचान

एंडूरा मास के ऑरिजनल होने की पहचान

अगर आप इस प्रोडक्ट को किसी ऐसी दुकान से खरीद रहे हैं। जिसे आप जानते नहीं हैं या फिर आपको उस पर शक है. तो आप इसकी असल पहचान के लिए छोटा सा काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके पीछे दिए गए बार कोड स्कैनर को अपने फोन में पड़े किसी ऐप से स्कैन करके देखना होगा। अगर स्कैन करने के बाद इस प्रोडक्ट की जानकारी आपके सामने आ गई तो यह प्रोडक्ट Original है। 

नोटः आप इसके लिए अपने फोन में बार कोड स्कैनर की ऐप डाउनलोड कर लें और फिर इसके ऑरिजनल होने की जांच करें।

एंडूरा मास की कीमत – Endura Mass Price

अगर आप इसका एक किलोग्राम का बॉक्स खरीदना चाहते हैं, तो यह आपको ऑनलाइन साइट अमेजन पर 862 रूपए का दिया जाएगा। जबकि इस पर दी गई MRP 10,75 रूपए है। यानी अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको अधिक फायदा होगा। 

नोटः यह कीमत इसके एक किलो के बॉक्स पर लागू होती है। यह आपको आधे किलो और 300 ग्राम के बॉक्स में भी मिल सकता है। 

Endura Mass >> Buy Now At 862 Only>

Endura Mass Flavour

बाजार में इसके बनाना, वैनिला, केसर, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट फ्लेवर मौजूद हैं। यूं तो इसके सभी फ्लेवर फायदेमंद हैं लेकिन अगर बात की जाए इसके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्लेवर की तो वह चॉकलेट फ्लेवर ही है।

एंडूरा मास -Endura Mass Ingredients

इसमें पाए जाने वाले यूं तो सारी सामग्री वजन बढ़ाने का काम ही करती है। लेकिन इसमें पाई जाने वाली कुछ चीजे नुकसानदायक भी हो सकती हैं। सामग्री…….

  • सोया प्रोटीन
  • दूध का पाउडर
  • चीनी या शुगर
  • माल्टोडेक्सट्रिन
  • पाम ऑयल
  • डेयरी व्हेय
  • इमेल्सीफाइंग एजेंट
  • विटामिन और मिनरल्स
  • आर्टिफिशियल फ्लेवर

एंडूरा मास के फायदे – Benefits of Endura Massएंडूरा मास के फायदे - Benefits of Endura Mass

अब तक के इस लेख में आप यह तो समझ ही गए हैं कि इसका इस्तेमाल कब और कैसे किया जाना चाहिए। अब बात करतें हैं इसके फायदे के बारे में। आज लाखों की तादाद में लोग इसका सेवन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

स्टेमिना बढ़ाने के आताा है काम

अगर आपने इसका सेवन करना शुरू कर दिया है, तो आपको यकीनन एक फायदा जरूर महसूस हुआ होगा। वह है स्टेमिना गेन होने का। ऐस इसलिए है क्योंकि इसके अंदर पाए जाने वाले सभी तत्व नेचुरल हैं। इसमे किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला है।

शुगर कम

आमतौर पर बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट हैं जो इसी की तरह वजन बढ़ाने का दावा करते दिखाई देते हैं। लेकिन इनमें भारी मात्रा में शक्कर या चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए जहर से भी ज्यादा खतरनाक है। वहीं एंडूरा मास में चीनी या शक्कर का इस्तेमाल ना के बराबर करता है। जिसकी वजह से यह सुरक्षित तरीके से आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है।

100 प्रतिशत वेज

अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो यकीन मानिए यह आपको अधिक पसंद आएगा। आमतौर पर बाजार में ऐसे बहुत से प्रोडक्ट बेचे जाते हैं जिन्हे बनाने में जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एंडूरा मास पूरी तरह वेज है। इसमें किसी तरह के जानवर की हड्डियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

सोया प्रोटीन है

जैसे की आपने हमारे लेख में पढ़ा ही है कि इसे बनाने में केवल नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। अपनी इसी खासियत की वजह से यह प्योर प्रोटीन युक्त होता है।

पूरे दिन ऊर्जात्मक रखता है

अगर आप अक्सर अपने दिनभर की एक्टिविटी से थक जाते हैं और ऊर्जात्मक महसूस नहीं करते, तो यकीनन यह आपको बहुत फायदा देगा। अगर आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो इससे ना केवल आपका वजन बढ़ता है। बल्कि आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहते हैं।

विटामिन मिनरल्स से भरपूर

आज के समय में सबसे जरूरी है कि आपको सभी प्रकार के विटामिन मिनरल्स समय समय पर मिलते रहें। लेकिन यह हो पाना अंसंभव सा लगता है। लेकिन अगर आप एंडूरा मास का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में पूरी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पंहुच जाते हैं।

मसल ग्रोथ करता है

अगर आपके हाथ पैर बहुत ज्यादा पतले हैं या आप पूरी तरह बहुत कमजोर हैं, तो यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे रोजाना दूध में डालकर पीने से आपके मसल तेजी से ग्रो होते हैं।

मासपेशियों को करता है मजबूत

अगर आपकी मासपेंशिया कमजोर हैं और आप अक्सर इसी समस्या से घिरे रहते हैं तो यकीन करिए यह आपके लिए बेहद फ़ायदेमंद होगा। इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी मासपेशिंयों को मजबूत बनाने काम करते हैं। 

शारीरिक विकास और हड्डियों को करता है मजबूत

एंडूरा मास में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमे कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस और ए, सी ई, फोलिक एसिड , बी12 और बी1 जैसे विटामिन मिलते हैं। यह सभी तत्व शारीरिक ही नहीं मानसिक वृद्धि करने में बेहद काम आते हैं। 

एंडूरा मास के नुकसान – Side Effects of Endura Massएंडूरा मास के नुकसान - Side Effects of Endura Mass

दोस्तों यूं तो इस दुनिया में मौजूद जिस चीज के फायदे हैं उसके नुकसान भी हैं। लेकिन नुकसान ज्यादतर केवल इसी बात पर निर्भर करते हैं कि आप उसे किस मात्रा में ले रहे हैं। अगर आप किसी भी खाद्य पदार्थ, या अन्य चीज का इस्तेमाल आवश्यकता से अधिक करेंगे तो नुकसान होंगे ही। इसी तरह एंडूरा मास के भी कुछ नुकसान हैं।

यौन संबंध में समस्या

अगर आप इसका इस्तेमाल आवश्यकता से अधिक करते हैं, या फिर एक लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने लगता है। जिससे यौन संबंध बनाने में समस्या आ सकती है। इसके अलावा इसके अधिक सेवन से आपको गायनेकोमैस्टिया भी हो सकता है। इसका कारण है इसमें मौजूद सोया प्रोटीन जिसमें एस्ट्रोजन अधिक होता है।

हार्मोन्स इमबैलन्स

अगर आप इसका उपयोग लंबे समय तक करते हैं, तो इसके कारण आपके शरीर में हार्मोन इमबैलन्स की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसके कारण उतावलापन, तनाव, मूड बदलना और महिलओं के शरीर पर बालों का अधिक आना भी हो सकता है।

लिवर को कर सकता है डैमेज

हमारा लिवर खाने से पोषक तत्व लेने का काम करात है साथ ही यह बेकार चीजों को शरीर से बाहर भी निकालता है। ऐसे में हम जब भी किसी तरह का कोई प्रोडक्ट लेते हैं जो नैचुरल नहीं है। वह लिवर पर बूरा प्रभाव डालता है। जिसके कारण लिवर फेल भी हो सकता है।

ब्लड में मौजूद शुगर को बढ़ाता है

अगर आप इसका सेवन  लंबे समय तक करते रहते हैं, तो इसका असर आपके ब्लड में मौजूद शुगर पर भी पड़ता है। इसमें मौजूद ग्लायसेमिक इंडेक्स कार्बाहाइड्रेट ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इसके कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

फैट तेजी से बढ़ाता है

दोस्तो ऐसी कोई भी चीज जो आपको केवल मोटा करने का काम करती है, वह आपके लिए उतनी फायदेमंद कभी नहीं होगी। एंडूरा मास भी कुछ इसी तरह काम करता है। यह आपके शरीर पर फैट चढ़ा देता है जो बैड फैट होता है। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

मधुमेह का खतरा

अगर आपके परिवार या जीन्स में डायबीटिज की शिकायत रही है, तो आप इसका सेवन  ना ही करें। इसके अधिक सेवन करने से शरीर में सबसे खतरनाक बीमारी पैदा होती है जिसे हम डायबीटिज कहते हैं। 

गर्भावस्था में ना ले महिलाएं

अगर आप गर्भावस्था की स्थिति में है और इसे नियमित रूप से ले रही हैं, तो इसका असर आपके होने वाली संतान पर भी पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं इसे ना ही लें।

इस स्थिति में बिलकुल ना लें 

अगर आप अपने शरीर की फिटनेस के लिए जिम जा कर कसरत करते हैं, या फिर किसी तरह की फीजिकल एक्टिविटी में अधिक लिप्त रहते हैं, तो ही आप इसका सेवन शुरू करें। अगर आप फीजिकल एक्टिविट बिलुकल नहीं करते तो इसे लेने के आपको केवल नुकसान ही होंगे।

Endura Mass सें सबंधित प्रशनोत्तर

  1. क्या महिलाओं के लिए कोई दूसरा एंडूरा मास आता है?

    नहीं, यह पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए ही एक होता है। महिलाओं के अलग से इस प्रकार का एंडूरा मास कंपनी नहीं बनाती।

  2. क्या इसके कुछ नुकसान भी हैं?

    हां, यौन संबंध से लेकर तनाव होना, तेजी से बैड फैट बढ़ना। इसके अलावा भी ऐसे कई नुकसान हैं, जो इसे खाने के बाद भुगतने पड़ सकते हैं।

  3. क्या अब बच्चों के लिए भी एंडूरा मास कंपनी ने निर्मित करना शुरू कर दिया है?

    हां, अब कंपनी ने बच्चों के लिए भी बनाना शुरू कर दिया है।

  4. क्या इसे बनाने में जानवरों की हड्डियों का इस्तेमाल किया जाता है?

    नहीं, यह प्रोडक्ट पूरी तरह वेज है।

यह भी पढ़ें>>> जानिए आपके लिए क्या होगी सही डाइट

You may also like

Comments are closed.