कटहल के फायदे और नुकसान- About Jackfruit in Hindi
NUTRITION GUIDE

कटहल के 21 फायदे और नुकसान- About Jackfruit in Hindi

Main points

About Jackfruit in Hindi. जैक फ्रूट यानी कटहल। कटहल के फायदे कितने हैं यह तो शायद आप न जानते हों। लेकिन कटहल का स्वाद चिकन जैसा है, यह आप जरूर जानते होंगे। कटहल दुनिया का सबसे बड़ा फल माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि कटहल की सब्जी कैसे बनाते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको कटहल की सब्जी कैसे बनाएं। इस बात का जवाब तो देंगे ही, साथ ही कटहल के फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करेंगे। अगर आप कटहल से जुड़ी किसी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

कटहल एक ऐसी खाद्य सामग्री है जो कहने को फल है, लेकिन इसका ज्यादातर उपयोग सब्जी के तौर पर किया जाता है। नॉन वेज फूड लवर अक्सर कटहल के स्वाद को चिकन से भी कम्पेयर करते हैं। वहीं कटहल एक ऐसा फल है जो कच्चा हो तो इसकी सब्जी बनाई जाती है और पकने के बाद इसे फल के रूप में खाया जाता है। कटहल को गुणों और पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। 

आज के समय में कई फास्ट फूड जैसे बर्गर आदि में कटहल का उपयोग किया जा रहा है। कटहल के अंदर मौजूद मोटे मोटे बीजों में प्रोटीन की मात्रा बेहद अधिक होती है। इसके अलावा कटहल के फायदे सेहत और मस्तिष्क दोनों पर देखने को मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं Kathal के फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में। 

कटहल क्या है – About Jackfruit in Hindi Jackfruit in Hindi 

दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि कटहल दुनिया का सबसे बड़ा फल है, जो अंदर से पीला और बाहर से हरे रंग का होता है। इसकी बाहरी त्वचा पर   छोटे – छोटे कांटे उभरे होते हैं। भारत समेत अन्य एशियाई देशों में कटहल सबसे ज्यादा पाया जाता है। आपको बता दें कि कटहल एक ट्रॉपिकल फल है जिसका वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटेरो फिल्लस है। 

कटहल जब पूरी तरह से पक जाता है तो इसका स्वाद मीठा होता है और इसे फल की तरह खाया जाता है। वहीं जब कटहल कच्चा होता है तो कटहल की सब्जी बनाई जाती है। कटहल के बीजों की भी सब्जी तैयार की जाती है। कटहल के फायदे सेहत पर हो सकते हैं। साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से भी बचाए रखने में कारगर होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

कटहल से जुड़ी दिलचस्प बातें 

  • कटहल पेड़ पर लगता है। 
  • कटहल के कच्चा रहने पर इसकी सब्जी बनाई जाती है। 
  • कटहल की तासीर ठंडी रहती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से सर्दी और जुकाम की समस्या पैदा हो सकती है। 
  • कटहल जब पक जाता है तो इसमें से एक अलग तरह की स्मेल आने लगती है। 
  • कटहल के बीज का उपयोग भी सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। 

कटहल के पोषक तत्व 

कटहल को गुणों का खजाना कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, थायमिन, विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन ई,  और फैटी एसिड आदि।  चिलगोजा खाने के फायदे

कटहल के फायदे – Benefits of Jackfruit in Hindiकटहल के फायदे - Benefits of Jackfruit in Hindi

दोस्तों अब तक आपने कटहल के पोषक तत्व और इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी हासिल की है। अब हम आपको कटहल के फायदे और नुकसान बताएंगे। साथ ही इसके बाद हम आपको कटहल की सब्जी कैसे बनाते हैं, यह भी समझाएंगे। आइए जानते हैं कटहल खाने के फायदों के बारे में। 

थायराइड कम करने में कटहल लाभदायक

कटहल न केवल थायराइड को कम करने का काम करता है। बल्कि इसके अंदर मौजूद गुण के जरिए हाइपोथायरायडिज्म जैसी स्थिति में भी सुधार लाते हैं। आपको बता दें कि कटहल में कॉपर पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बल देता है और थायराइड की समस्या को कम करता है। वहीं कटहल के अंदर विटामिन सी भी पाई जाती है जो हाइपोथायरायडिज्म में सुधार ला सकती है। ज्ञात हो कि हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें थायराइड ग्रंथि सही मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती। 

इम्यूनिटी के लिए कटहल के फायदे 

ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी बेहद कमजोर है। उनके लिए कटहल फायदेमंद हो सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च के जरिए पता चला है कि कटहल के अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। ज्ञात हो कि इम्यूनिटी के मजबूत होने पर न केवल आप कम बीमार पड़ते हैं। बल्कि बीमार होने पर मजबूत इम्यूनिटी के जरिए जल्दी ठीक भी हो जाते हैं। इसके अलावा कटहल के यह गुण ही आपको वायरल संक्रमण से बचाकर रखते हैं। 

 ब्लड प्रेशर में 

आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या से लाखों करोड़ो लोग पीड़ित हैं। इस स्थिति में इन लोगों को ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अक्सर बहुत सारी दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कटहल का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कटहल के अंदर पोटेशियम और अन्य गुण पाए जाते हैं जो सोडियम की मात्रा को शरीर से कम करता है। ज्ञात हो कि हाई ब्लड प्रेशर के पीछे का कारण शरीर में बढ़ा हुआ सोडियम ही होता है। 

दर्द से राहत दिलाने में 

ऐसे लोग जो कई तरह के दर्द से परेशान हैं और पेनकिलर का सेवन करते हैं। उनके लिए कटहल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि कटहल के अंदर एनलजेसिक यानी दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जो लोग कटहल का सेवन नियमित रूप से करते हैं उन्हें किसी तरह का दर्द रहने की संभावना कम रहती है। साथ ही जिन लोगों को दर्द है तो कटहल के जरिए दर्द से भी आराम मिल जाता है। 

आंखों के लिए कटहल के फायदे 

आज खराब जीवन शैली और हर समय स्क्रीन के इस्तेमाल के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। वहीं उम्र बढ़ने के साथ मोतियाबिंद की समस्या होने की संभावना भी ज्यादातर लोगों में बनी रहती है। ऐसे में कटहल का सेवन किया जा सकता है। दरअसल कटहल के अंदर विटामिन ए पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को तो मजबूत करती ही है। साथ ही मोतियाबिंद से भी बचाकर रखती है। 

डायबिटीज में 

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर में या तो इंसुलिन का निर्माण हो नहीं पाता या शरीर उसका उपयोग नहीं कर पाता। जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने, किडनी फेलियर और दूसरी समस्या पैदा हो सकती है। इस स्थिति से बचे रहने के लिए और इंसुलिन के निर्माण के लिए आप कटहल का सेवन कर सकते हैं। ज्ञात हो कि कटहल के अंदर विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जो इंसुलिन का निर्माण करने में पैंक्रियाज की सहायता कर सकती है। इसके अलावा कटहल में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं जो डायबिटीज से बचाने का भी काम कर सकती है। 

हृदय के लिए कटहल लाभदायक 

हृदय को सुरक्षित रखने के लिए आप कटहल का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कटहल के अंदर विटामिन बी-6 पाई जाती है। यह हमारे रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को कम कर देती है। जिसके जरिए हृदय रोग का खतरा भी कम रहता है। आपको बता दें कि होमोसिस्टीन वह तत्व है जिसके बढ़ने से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। 

कैंसर से बचाव में 

कैंसर आज के समय की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। हर साल इसके मरीजों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है। ऐसे में खुद को कैंसर से बचाए रखने के लिए कटहल का सेवन किया जा सकता है। दरअसल हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसके मुताबिक कटहल में लिग्नांस, आइसोफ्लेवोंस और सैपोनिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कैंसर विरोधी गुण है। ऐसे में यह शरीर में कैंसर को पैदा होने से रोक सकते है। इसके अलावा कटहल में डायटरी फाइबर भी पाया जाता है, यह भी कैंसर को फैलने से रोकता है। 

पाचन बेहतर करने में 

कटहल के सेवन के जरिए पाचन से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज आदि से राहत पाई जा सकती है। दरअसल कटहल में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है। फाइबर न केवल आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। बल्कि मल त्यागने की क्रिया को भी सरल बना देता है। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाल देता है। 

एनीमिया से बचाने में 

आपको शायद न पता हो कि एनीमिया एक ऐसी समस्या है जिसके दौरान शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम हो जाता है। जिसकी वजह से एनीमिया की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसा केवल तभी होती है जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में आप कटहल का सेवन कर सकते हैं, आपको बता दें कि कटहल में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता करता है। 

कटहल के अन्य फायदे – Some Other Benefits of Jackfruit in Hindi 
कटहल के अन्य फायदे - Some Other Benefits of Jackfruit in Hindi 

  1. कटहल के अंदर मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। जिसकी वजह से हड्डियां मजबूत हो जाती है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकने में कटहल के गुण फायदेमंद हो सकते हैं। 
  2. कटहल के अंदर फाइबर पाया जाता है जो वजन घटाने में सहायता करता है। इसके अलावा कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं। 
  3. कटहल के पेड़ की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से सिर दर्द से राहत मिल सकती है। 
  4. सूजन की समस्या में भी कटहल के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल कटहल में फ्लेवोनोइड्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं। 
  5. कटहल के अंदर विटामिन सी पाई जाती है जो स्किन पर कई तरह से फायदा पहुंचाती है। 
  6. कटहल के अंदर मौजूद विटामिन बी के जरिए फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिल सकता है। 
  7. सूरज की किरणों से स्किन पर होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कटहल का सेवन किया जा सकता है। 
  8. कटहल में मौजूद थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे गुण बालों को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। इसके अलावा हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी सहायक है। 
  9. अस्थमा की समस्या से छुटकारा पाने में कटहल की जड़ का उपयोग किया जा सकता है। 
  10. अगर आप जोड़ों की समस्या से परेशान हैं तो कटहल का सेवन कर सकते हैं।  इसके अलावा कटहल की छाल से निकलने वाले दूध से मालिश करके भी जोड़ो के दर्द से राहत हासिल कर सकते हैं। 
  11. झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप कटहल का पेस्ट बनाएं और इसमें गुलाब जल डालें। फिर उसे अपनी स्किन पर लगाए। 

कटहल की सब्जी और इसके उपयोग – Jackfruit Uses in Hindi कटहल की सब्जी कैसे बनाते हैं 

दोस्तों अब हम आपको कटहल के उपयोग और कटहल की सब्जी से बनाते हैं। इसके बारे में बताएंगे। इसके बाद हम आपको कटहल के नुकसान क्या – क्या हो सकते हैं,यह भी बताएंगे। आइए जानते हैं पहले कटहल के उपयोग के बारे में।

कटहल के उपयोग कैसे करें  

  • कटहल के पकने पर उसे सीधा खाया जा सकता है। कटहल जब पक जाता है तो यह अंदर से पीला हो जाता है। 
  • कच्चे कटहल को सब्जी के लिए काट रहे हैं तो इसे काटने से पहले ग्लव्स जरूर पहन ले। दरअसल जब आप इसे करेंगे तो उसमें से सफेद दूध निकलता है जो आसानी से शरीर पर से नहीं छूटता। 
  • कटहल का अचार का सेवन भी बहुत से लोग करते हैं। आप बाजार से इसकी खरीदारी कर सकते हैं। 
  • कटहल के गूदे से चिप्स भी बनाए जाते हैं। 
  • कटहल के बीजों से भी सब्जी या चटनी बनाई जा सकती है। 

कटहल की सब्जी कैसे बनाते हैं 

  1. सबसे पहले कटहल को छील लें और अपने हाथों में तेल लगाकर इसे छोटा – छोटा कांटे। 
  2. कटहल को काटने के बाद इसके डंडल को बाहर निकाल दें। 
  3. इसके बाद एक बर्तन में तेल डाले और कटहल को अच्छी तरह फ्राई कर लें।
  4. फ्राई होने के बाद कटहल अलग बर्तन में निकालकर रख लें।
  5. अब जीरा, प्याज, लहसुन और अदरक डालकर इसी तेल में फ्राई करें। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डाल दे
  6. अब सभी मसाले, मिर्च नमक और बाकी सामग्रियों को मिलाएं। 
  7. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालें और अच्छे से पकाएं। 
  8. इसके बाद कटहल को इसमें डाल दे और थोड़ी देर पकने दे। इस तरह का आपकी कटहल की सब्जी तैयार हो जाएगी। 

कटहल के नुकसान – Jackfruit Side Effects in Hindi कटहल के नुकसान - Jackfruit Side Effects in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने कटहल के फायदे, उपयोग और कटहल की सब्जी कैसे बनाते हैं यह जान लिया है। इसके अलावा कटहल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी हासिल कर ली है। अब हम आपको कटहल के नुकसान के बारे में बताएंगे। इन नुकसानों के बारे में जानकर आप तय कर सकते हैं कि आपको कटहल का सेवन करना चाहिए या नहीं। 

कटहल से होने वाले नुकसान

  • डायबिटीज के मरीजों को कटहल का सेवन तय मात्रा में ही करना चाहिए। वरना यह ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकती है। 
  • कटहल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से पेट खराब हो सकता है। 
  • पुरुष अगर कटहल का सेवन अधिक करें तो इससे उन्हें बांझपन का खतरा भी रहता है। 
  • कटहल के अधिक सेवन से इम्युनिटी खराब भी हो सकती है। 
  • कटहल के अधिक सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। 
  • पके हुए कटहल से सर्दी खांसी होने का जोखिम बढ़ जाता है। 
  • कटहल की वजह से कफ की समस्या बढ़ सकती है। 
  • दूध के तुरंत बात कटहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 
  • गर्भावस्था में कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • कटहल की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्या पैदा हो सकती है

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो हमने अपने इस लेख में हमने आपको Jackfruit in Hindi यानी कटहल से जुड़ी तमाम जानकारियां दे दी हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो और आप कटहल के फायदे और नुकसान को जानने के बाद इसका सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या कटहल के सेवन से सर्दी जुकाम हो सकता है?

हां, कटहल के अधिक सेवन से सर्दी और जुकाम की दिक्कत हो सकती है।

क्या कटहल से हृदय रोगों का उपचार हो सकता है?

नहीं कटहल बीमारियों से बचाने में या उनके प्रभाव को कम करने का काम तो कर सकती है। लेकिन यह किसी उपचार की प्रक्रिया की तरह इसे नहीं समझा जाना चाहिए।

क्या कटहल के बीज से सब्जी बनाई जा सकता है?

कटहल के बीज के सब्जी भी बनाई जा सकती है।

कटहल की सब्जी कैसे बनाएं?

दोस्तों हमने ऊपर कटहल की सब्जी कैसे बनाएं का दवाब दे दिया है।

You may also like

Comments are closed.