Beetroot क्या है? Chukandar खाने के 21 फायदे और नुकसान। About Beet Root in Hindi
NUTRITION GUIDE

Beetroot क्या है? Chukandar खाने के 21 फायदे और नुकसान। About Beet Root in Hindi

Main points

Information About Beetroot in Hindi. हम सभी ने बीटरूट यानी चुकंदर का जूस या चुकंदर का सलाद के रूप में सेवन किया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Chukandar khane Ke Fayde क्या और कितने हैं। लाल रंग की यह वनस्पति आपकी सेहत से लेकर आपके शरीर के अंगों तक का ख्याल रखता है। आज के समय में चुकंदर खाने के फायदे आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक मानता है। यही नहीं चुकंदर के फायदे इतने ज्यादा है कि लोग और विज्ञान इसे सुपर फूड के नाम से भी जानते हैं। चुकंदर के शुरुआती समय में इसका उपयोग जानवरों के चारे के रूप में किया जाता था। लेकिन आज कल के वक्त में Chukandar Ke Fayde मानव जीवन को बेहतर बनाने का भी एक बेहतरीन जरिया बन गए हैं। 

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का बेटा आकाश अंबानी भी अपना वजन कम करने का श्रेय चुकंदर को देता है। यही नहीं इसके अलावा भी ऐसे कई उदाहरण है जो चुकंदर के लाभदायक होने का प्रमाण देते दिखाई देते हैं। इसलिए आज हम आपको Beet Root in Hindi यानी चुकंदर के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। जैसे चुकंदर के लाभ, नुकसान, उपयोग, पोषक तत्व और इससे जुड़ी हुई अन्य  जानकारियां भी मुहैया कराएंगे। अगर आप भी Beetroot Meaning in Hindi में जानना चाहते हैं। या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्या है चुकंदर (Chukandar) – What is Beetroot in Hindi क्या है चुकंदर (Chukandar) - What is Beetroot in Hindi

चुकंदर अमारैन्थ कुल से आने वाला एक मूसला वनस्पति है। इसे मूसला वनस्पति इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह जमीन के अंदर ही उगता है। जबकि इसका ऊपरी भाग जो जमीन से ऊपर आता है उसमें हरे रंग की बड़ी बड़ी पत्तियां होती हैं। चुकंदर का वैज्ञानिक नाम Beta Vulgaris है। चुकंदर स्वाद में थोड़ा मीठा और अलग होता है। यही नहीं चुकंदर के अंदर बहुत से विटामिन्स मिनरल्स और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह पदार्थ आपको सेहतमंद बनाए रखते हैं। चुकंदर के पत्ते का भी सेवन किया जा सकता है। वहीं चुकंदर की सब्जी भी बनाई जा सकती है या फिर Chukandar Ka Juice और सलाद के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। 

चुकंदर के पोषक तत्व – Nutrients of Beetroot in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने Beetroot Meaning in Hindi में जान लिया है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर किन वजहों से इसे फायदेमंद माना जाता है। यानी चुकंदर के गुणों और इसके पोषक तत्वों के बारे में। Chukandar के अंदर सबसे अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके अलावा चुकंदर के अंदर पोटेशियम, विटामिन ए, मैंगनीज, विटामिन के, फोलेट, विटामिन सी, सोडियम, कॉपर, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कार्ब्स, फास्फोरस, विटामिन बी 12, नियासिन, थायमिन, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन, एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम, जिंक, पैंटोथैनिक एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। 

चुकंदर के अन्य भाषाओं में नाम 

  1. Chukandar in English – Beetroot
  2. Beet Root in Hindi – चुकंदर 
  3. चुकंदर का कन्नड़ नाम – नेयसीसा
  4. Beet Root in Marathi – बिपफ्रैट
  5. चुकंदर का नाम तमिल में – सेनसिराई
  6. Beet Root in  Bengali – बिटपलङ्ग
  7. चुकंदर का नाम संस्कृत में – रक्तगूजनम्
  8. Beet Root in  Nepali – शखरकन्द
  9. चुकंदर का नाम अरबी में – सिलोख
  10. Beet Root in Persian – चकुंदर

चुकंदर के प्रकार – Beetroot Types in Hindi

दोस्तों ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने केवल लाल रंग के ही नहीं बल्कि कई दूसरे रंगों के भी चुकंदर देखे होते हैं। ऐसे में इन लोगों का सवाल होता है कि चुकंदर के कई प्रकार होते होंगे। तो बता दें कि चुकंदर भले ही आपको सुनहरे, सफेद छिलके या सफेद धारियों के साथ दिखाई दे। तो यह चुकंदर भले ही अलग अलग हों लेकिन इन्हें किसी तरह का नाम अब तक नहीं दिया गया है। 

चुकंदर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें -Important Things About Beet Root in Hindi

दोस्तों अब तक आपने बीटरूट मीनिंग इन हिंदी समेत कई तरह की दूसरी जानकारियां भी हासिल की हैं। अब हम आपको चुकंदर से जुड़ी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। जिन्हे जानने के बाद इससे जुड़ा इतिहास और इसके सेवन से जुड़े कई तरह के सवाल आपके जेहन से खत्म हो जाएंगे। यह है चुकंदर से जुड़ी कुछ बातें। 

  1. ऐसे बहुत से लोग हैं जो जानना चाहते है कि चुकंदर की तासीर कैसी है। क्या यह ठंडक देता है, या फिर गर्माहट। तो आपको बता दें कि चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। 
  2. चुकंदर की खेती दुनिया में सबसे पहले रोम के अंदर की गई थी। 
  3. छठी शताब्दी तक चुकंदर को उपयोग केवल चारे के रूप में ही किया जाता था। लेकिन इसके बाद चुकंदर खाने के फायदे पता चलने के बाद इसका सेवन शुरू किया गया।
  4. 19वीं शताब्दी के दौरान चुकंदर का उपयोग वाइन के रूप में किया जाता था। 
  5. चुकंदर की पत्तों समेत पूरी लंबाई 1 से तीन फीट तक होती है। 
  6. चुकंदर पर लगने वाले पत्तों की संख्या 25 से 30 हो जाती है। 
  7. चुकंदर की पत्तियों और डंठल का उपयोग भी किया जा सकता है।  

चुकंदर खाने के फायदे – Benefits of Beetroot in Hindi चुकंदर खाने के फायदे - Benefits of Beetroot in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Beetroot Meaning in hindi से लेकर इसके पोषक तत्व और चुकंदर की तासीर, किस्मों से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल की हैं। अब जरा यह देखते हैं कि Chukandar Khane Ke Fayde क्या क्या हो सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि चुकंदर के फायदे केवल खून बढ़ाने या वजन कम करने में ही होते हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। दरअसल Chukandar ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं कि क्या हो सकते हैं चुकंदर के लाभ

यौन स्वास्थ्य पर चुकंदर खाने के फायदे

आज के समय में लोगों का खराब खान पान और स्ट्रेस भरी जिंदगी आपके पौरुष बल या महिलाओं के गर्भधारण करने की क्षमता को कमजोर कर देती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल चुकंदर के अंदर नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में फायदेमंद साबित होता है। हालांकि अब तक इसके कुछ खास प्रमाण मौजूद नहीं है। लेकिन माना जाता है कि यौन स्वास्थ्य को  बेहतर बनाने में Chukandar Ke Fayde देखे जा सकते हैं। 

डायबिटीज में चुकंदर लाभदायक

डायबिटीज जैसी भयंकर बीमारी जिन भी लोगों को होती है। उन्हे अक्सर दवाई से लेकर परहेज तक करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल चुकंदर के अंदर हाइपोग्लाइमिक गुण होता है। यह गुण शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने का कार्य करता है। चुकंदर के इन गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि डायबिटीज में चुकंदर लाभदायक होता है

एनीमिया से राहत दिलाए Chukandar

आज के समय में लाखों करोड़ों की तादाद में ऐसे लोग हैं जो खून की कमी से होने वाली बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी को एनीमिया के नाम से जानी जाती है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति के शरीर में तब होती है जब शरीर को आयरन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता। इसी के कारण रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होना कम हो जाता है। जिसकी वजह से कमजोरी और थकावट भी होने लगती है। इस स्थिति से निपटने के लिए आप चुकंदर खा सकते हैं। चुकंदर के अंदर आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होने लगता है और आप एनीमिया की समस्या से दूर हो जाते हैं। 

हृदय के लिए Chukandar Khane Ke Fayde

मानव शरीर के यूं तो सभी अंग महत्वपूर्ण हैं और इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी होती है। लेकिन सभी हिस्सों के मुकाबले हृदय का कार्य बहुत अधिक होता है। ऐसे में आपको हृदय से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करने के लिए आप चुकंदर के फायदा उठा सकते हैं। दरअसल इसके अंदर नाइट्रेट तत्व होता है जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है और हृदय से जुड़ी हुई समस्याओं से बचाकर रखता है। यही नहीं चुकंदर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो आपको सूजन की समस्या से दूर करते हैं। सूजन की समस्या दूर होने की वजह से आपका हृदय भी सुरक्षित रहता है।

दांतों और हड्डियों के लिए चुकंदर लाभदायक

बढ़ती उम्र और खराब खानपान का असर दांतों और हड्डियों दोनों पर ही दिखाई देता है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का मजबूत होना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हड्डियां हमारे शरीर का भार उठाती हैं और दांतों के जरिए हम भोजन कर पाते हैं। अब तो समझ गए होंगे कि आखिर क्यों हड्डियों और दांतों का मजबूत होना जरूरी है। अगर आप भी अपनी हड्डियों और दांतों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। जिससे आपकी हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत हो जाते हैं। 

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए चुकंदर 

आज के समय में करोड़ों की संख्या में लोग बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं। ज्ञात हो कि हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। पहला एचडीएल जो की गुड कोलेस्ट्रॉल होता है जो हमारे लिए जरूरी है। वहीं दूसरा होता है एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जो बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। यह हमारी रक्त की धमनियों में जमता है और हार्ट अटैक का कारण बन जाता है। ऐसे में चुकंदर के जूस का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है और हृदय भी पूरी तरह स्वस्थ रहता है। चुकंदर के इन गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि Chukandar Ke Fayde बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी हैं। 

कैंसर से बचाने में चुकंदर खाने के लाभ

कैंसर से जैसी बीमारी से बचने में चुकंदर के फायदे देखे जाते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि चुकंदर में ऐसे गुण होते हैं जो आपके लंग्स और स्किन में कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा एक दूसरा अध्ययन बताता है कि चुकंदर और गाजर के जूस के सेवन से ब्लड कैंसर से बचा जा सकता है। आपको बता दें कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके होने पर उपचार की प्रक्रिया भी बहुत अधिक महंगी होती है। इसके होने पर अधिकतर लोग तो इलाज के अभाव में ही जान गंवा देते हैं। वहीं आप महज  चुकंदर खाने से ही इस बीमारी से बच सकते हैं। 

हाई बीपी में चुकंदर बेनिफिट्स 

हाई बीपी की समस्या से बहुत से लोग पीड़ित हैं। जबकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हाई बीपी की समस्या को बहुत हल्के में लेते हैं। जिसकी वजह से बहुत से लोग तो हर साल न जाने कितने ही लोग अपनी जान गवां देते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर का संतुलित रहना जरूरी है। एवं यह कार्य आसानी से चुकंदर कर सकता है। दरअसल चुकंदर में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो हाई बीपी की स्थिति से आपको निकालने में मदद करता है। यह आपके रक्तचाप को आसानी से सामान्य बना देता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि चुकंदर खाने के फायदे हाई बीपी में भी हैं। 

 ऊर्जा के लिए चुकंदर के लाभ 

अगर आप अक्सर थकावट महसूस करते हैं तो इस स्थिति में आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च इस बात का खुलासा किया है कि चुकंदर के महज 100 मिलीलीटर जूस में 95 केसीएल ऊर्जा मिलती है। Chukandar Ka Juice आपकी थकान दूर कर सकता है यह तो कहा ही जा सकता है। इसलिए अपनी थकान दूर करने के लिए तुरंत चुकंदर के जूस का सेवन करें। 

दिमाग के लिए चुकंदर खाने के लाभ 

बढ़ती उम्र का असर अक्सर मस्तिष्क पर भी पड़ता है। ऐसे में मस्तिष्क का कॉग्निटिव फंक्शन कमजोर हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति अक्सर अपनी चीजें भूलने लगता है और निर्णय लेने में भी खासी दिक्कत होती है। यह तब होता है जब मस्तिष्क की ओर रक्त का प्रवाह धीमा पड़ जाता है। इस स्थिति में चुकंदर के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल इसके अंदर नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बेहतर करता है। इसलिए रोजाना चुकंदर का जूस जरूर पिएं।

गर्भावस्था में चुकंदर 

गर्भावस्था के दौरान महिला को बहुत से पोषक तत्वों और विटामिन मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्ही में से एक होता है फोलेट। यह फोलेट शिशु को जन्म से होने वाली बीमारियों और समस्याओं से बचाकर रखता है। यही नहीं  फोलेट के जरिए शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास में भी एक अहम भूमिका निभाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि गर्भावस्था के दौरान चुकंदर खाने के लाभ आपको गर्भावस्था में भी देखने को मिल सकते हैं। 

मोतियाबिंद में Chukandar Ke Fayde

मोतियाबिंद आंखों से जुड़ी हुई एक समस्या है जो अक्सर ज्यादातर लोगों को एक उम्र के बाद होने लगती है। इस दौरान आंखों के ऊपर एक परत जम जाती है जिससे व्यक्ति को धुंधला दिखने लगता है। इस स्थिति में आप चुकंदर के लाभ देख सकते हैं। इस बीमारी से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप विटामिन सी का सेवन करें। वहीं चुकंदर के अंदर विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। यही नहीं चुकंदर के अंदर दूसरे भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको मोतियाबिंद समेत कई बीमारियों से बचाए रखते हैं। इसलिए कहा जाता है कि चुकंदर मोतियाबिंद में लाभदायक है। 

चुकंदर के अन्य लाभ – Chukandar Khane Ke Fayde 
चुकंदर के अन्य लाभ - Chukandar Khane Ke Fayde

दोस्तों अब तक आपने चुकंदर के बहुत से लाभ जाने। लेकिन इसका मतलब यह नहीं के चुकंदर के लाभ बस इतने ही थे। इसके कुछ अन्य फायदे भी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. अगर आपको अपने बालों पर कलर कराना है तो आप चुकंदर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेहंदी पाउडर और चुकंदर का जूस बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से न केवल बाल बेहतर होंगे। बल्कि रंग भी बेहतर हो जाएगा। 
  2. स्किन से जुड़ी खुजली, या एलर्जी होने पर भी आप चुकंदर का सेवन कर सकते हें। इसके अंदर मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी आपकी स्किन का ध्यान रखते हैं। 
  3. महावारी के अंदर महिलाओं को होने वाली जटिलताओं और दर्द से राहत पाने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है।
  4. चुकंदर के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 
  5. आज के समय में लीवर से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी है तो भी आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर के लाभ आपको लीवर से जुड़ी बीमारी से दूर रखेंगे। 
  6. आंतों के अंदर जमा हुई गंदगी साफ करने के लिए चुकंदर का सेवन कर सकता है। इसके अलावा चुकंदर खाने के फायदे आपको आंतों से जुड़ी हुई समस्या में भी देखने को मिलती है।
  7. वजन घटाने के लिए भी आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर के अंदर फाइबर और पोटेशियम होता है। जो वजन घटाने में कारगर माना जाता है। 
  8. पेशाब संबंधित रोगों से बचने में चुकंदर आपकी मदद कर सकता है। 
  9. एक्सरसाइज या जिम जाने वाले लोगों में ऊर्जा बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन फायदेमंद होता है। 

चुकंदर का सेवन और उपयोग के तरीके – How To Eat or Use Beetroot in Hindiचुकंदर का सेवन और उपयोग के तरीके - How To Eat or Use Beetroot in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Chukandar Meaning in Hindi समेत चुकंदर खाने के फायदे जान लिए हैं। अब हम आपको यह बताएंगे कि आप चुकंदर का उपयोग किस किस तरह से कर सकते हैं। ध्यान रहे कि चुकंदर किसी बीमारी का उपचार नहीं है। यह केवल आपको बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसलिए चुकंदर का सेवन बीमारी के उपचार के लिए नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए करें। 

चुकंदर के सेवन और उपयोग के तरीके

  1. आप चाहें तो चुकंदर का सेवन सीधा काटकर भी कर सकते हैं। 
  2. बाकी सब्जियों के साथ आप चुकंदर को सलाद की तरह खा सकते हैं। 
  3. चुकंदर का जूस भी आप पी सकते हैं। 
  4. आमतौर पर लोग गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं। आप भी इसे आजमा सकते हैं। 
  5. आप चाहें तो चुकंदर को उबालकर भी खा सकते हैं।
  6. चुकंदर के जरिए चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। 
  7. चुकंदर के पत्तों का उपयोग भी सब्जी की तरह किया जा सकता है।
  8.  औषधि की तरह सूजन और मोच जैसी दिक्कतों में चुकंदर के पत्तों को पीसकर लेप की तरह लगाया जा सकता है।
  9. चुकंदर का रायता भी आप बनाकर खाने के साथ पी सकते हैं। 
  10. आप चुकंदर का उपयोग बाकी कई दूसरी सब्जियों के साथ भी कर सकते हैं। 

चुकंदर के नुकसान – Side Effects of Beetroot in Hindiचुकंदर के नुकसान - Side Effects of Beetroot in Hindi

दोस्तों जिस तरह चुकंदर के फायदे हैं उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। इससे पहले आप चुकंदर का सेवन करना शुरू करें। इससे पहले चुकंदर के कुछ नुकसान के बारे में भी जान लीजिए। हालांकि इसके नुकसान चुकंदर खाने की मात्रा पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं चुकंदर के नुकसान।

चुकंदर से होने वाले नुकसान

  1. चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको लीवर से जुड़ी बीमारी हो सकती है। इसलिए चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन न करें।
  2. अगर आप चुकंदर का अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके मल और मूत्र का रंग बदल जाता है। हालांकि यह नुकसानदायक नहीं है। पर लोग इसे देख कर घबरा जाते हैं।
  3. चुकंदर के अंदर अधिक मात्रा में डाइट्री ऑक्सालेट होता है। जिसकी वजह से पथरी की समस्या हो सकती है।
  4. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चुकंदर से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग चुकंदर का सेवन न करें। 
  5. चुकंदर के जूस में शुगर अधिक होती है। ऐसे में मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  6. चुकंदर के अधिक सेवन से पेट में मरोड़ और दस्त की समस्या हो सकती है।

नोट – Chukandar खाने के लाभ या नुकसान इसकी मात्रा पर निर्भर करते हैं। लेकिन हम इस बात का दावा नहीं करते कि चुकंदर के जरिए आप बीमारियों से ठीक हो जाएंगे। इसके लिए आपको डॉक्टर के द्वारा दी गई दवा का सेवन करना होगा। 

निष्कर्ष – Conclusion 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Beetroot in Hindi Meaning से लेकर चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान आपको बता दिए हैं।अब अगर आप चाहें तो चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को आगे जरूर शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. चुकंदर की तासीर कैसी होती है?

    ऐसे बहुत से लोग हैं जो यह मानते हैं कि चुकंदर की तासरी गर्म होती है, जबकि चुकंदर की तासीर को ठंडा बताते हैं। लेकिन बता दें कि चुकंदर की तासीर ठंडी ही होती है, ना की गर्म।

  2. क्या चुकंदर किसी बीमारी को ठीक कर सकता है?

    नहीं. चुकंदर किसी बीमारी का उपचार का तरीका नहीं है। बल्कि यह एक अच्छी डाइट का पार्ट है।

  3. क्या अधिक चुकंदर खाने से पेशाब और मल का रंग लाल हो सकता है?

    हां, चुकंदर या चुकंदर के जूस के सेवन से ऐसा हो सकता है।

  4. क्या चुकंदर वजन कम करने में सहायता कर सकता है?

    हां, चुकंदर के जरिए वजन कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Pet Kam Karne Ki Exercise
Kaju Khane ke Fayde
Badam Khane Ke Fayde
Raisins in Hindi
Walnuts in Hindi

You may also like

Comments are closed.