GUD KHANE KE FAYDE
NUTRITION GUIDE

आंखों से लेकर हड्डियों तक, 23 हैं गुड़ खाने के फायदे

Main points

Gud Khane Ke Fayde बहुत हैं, तुम गुड़ खाया करों। ऐसी कितनी ही बातें है जो आपने जरूर सुनी होंगी। लेकिन कभी यह समझ नहीं आया होगा की आखिर गुड़ खाने के फायदे क्या हैं। आप शायद यह भी सोच रहे होंगे कि क्या इसके कोई नुकसान भी हैं, क्या इसे गर्मियों में खाया जा सकता है। क्या यह चीनी जितना नुकसान नहीं देता। आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे, और इस तरह देंगें की आप रोजाना गुड़ खाने का प्लान जरूर बनाओगे। दोस्तों अगर आप गुड़  खाने के फायदे नुकसान, इस्तेमाल और इससे जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो आप इस लेख पर बने रहिए।

गुड़ खाने के फायदे- Jaggery Benefits In Hindi

गुड़ का नाम सुनते ही हमारे मुह में जैसे मिठास आ जाती है। दिखने में सुनहरे भूरे रंग और गहरे भूरें रंग का यह खाद्य पदार्थ एशियाई देशों में सबसे अधिक खाया जाता है। महाराष्ट्र दुनियाभर में सबसे ज्यादा गुड़ का उत्पादन करता है। भारत में आमतौर पर गन्ने से बने गुड़ का  ही सेवन किया जाता है, लेकिन गुड़ को ताड़ के रस और खजूर से भी बनाया जाता है। अमेरिका, एशिया और अफ्रीका में भी गुड़ का सेवन भारी मात्रा में किया जाता है। गुड़े खाने के फायदे बहुत अधिक हैं और नुकसान बेहद कम। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, लेकिन लोग इस चीनी का सबसे बहेतरीन विकल्प मानते हैं। GUD KHANE KE FAYDE

Gud Khane Ke Fayde और नुकसान दोनों ही हैं, लेकिन गुड़ के फायदे अधिक हैं और नुकसान बेहद कम। आयुर्वेदिक और पुरानी ओषधियों को बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।गुड़ मीठा भले ही होता है लेकिन इसमें चीनी की तरह हानिकारक तत्व नहीं होते, बल्कि इसमें आयरन, विटामिन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर Gud Ke Fayde हैं क्या और किन बीमारियों से बचने में यह हमारी मदद करता है। गुड़ खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

त्वचा के लिए गुड़ के फायदे

स्किन के लिए गुड़ खाने के फायदेहम अपनी त्वचा या चेहरे का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं, महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं, समय समय पर मसाज या    मास्क का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उम्र के साथ साथ यह सब फीका पड़ना शुरू हो जाता है। जबकि जो लोग गुड़ का सेवन रोजाना करते हैं उनका चेहरा नेचुरल तरीके से ही साफ और सुंदर हो जाता है। इसमें मौजूद तत्व कील मुहांसों को खत्म करने का काम करते हैं, वही बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झूर्रियां, काले धब्बें भी गुड़ खत्म कर देता है। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद- Jaggery is Good for Bones

हमारे शरीर में 206 हड्डियां मौजूद होती हैं, जो हमे चलने से लेकर बाकी सभी काम करने में सहायता करती हैं। लेकिन उम्र के साथ साथ या अधिक चीनी के सेवन से हड्डिया कमजोर होने लगती हैं। जबकि गुड़ के अंदर भारी मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। वही चीनी को इतने अधिक तापमान में बनाया जाता है कि उसमें फॉस्फोरस पूरी तरह खत्म हो जाता है।

पेशाब संबंधित समस्याओं में फायदेमंद है गुड़

गन्ने के अंदर इस तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेशाब संबंधित समस्याओं को पूरी तरह खत्म करने का काम करते हैं। ऐसे ही तत्व गुड़ के अंदर भी पाए जाते हैं। गुड़ पेशान को उत्तेजित करने में मदद करता है और मूत्राशय की सूजन को भी कम करने का काम करता है। देश विदेशों में ऐसे बहुत से विशेषज्ञ हैं जो मूत्र संबंधित समस्यओं मे गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। 

शाररिक कमजोरी में Gud Khane Ke Fayde

आज कल के खान पान में हमारे शरीर तक पोषक तत्व नहीं पंहुच पाते, जिसकी वजह से शरीर दुर्बल और कमजोर पड़ जाता है। लेकिन गुड़ शाररिक समस्या से भी लड़ने में सक्षम है, इसमे मौजूद तत्व शरीर में अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ाते और यह चीनी की तरह पचाना मुश्किल भी नहीं है। यह आसानी से पच जाता है और ऊर्जा देता है। इसलिए डॉक्टर भी कमजोरी में गुड़ खाने की सलाह देते हैं। आप इसका सेवन गर्म दूध के साथ कर सकते हैं।

हिचकी में गुड़ खाना होता है फायदेमंद

अगर कोई व्यक्ति हिचकी की समस्या से जूझ रहा हो तो डॉक्टर उसे गुड़ और अदरक के मिश्रण को गरम पानी के साथ खाने की सलाह देते हैं। 

माइग्रेन में आराम दिलाए

माइग्रेन यानी सिर का दर्द, इंसान को किस तरह परेशान करता है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन हम यह नही जानते कि गुड़ के फायदे माइग्रेन में भी अत्याधिक होते हैं। अगर आपको यह समस्या है तो आप गाय के घी के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी माइग्रेन की  समस्या खत्म हो जाएगी।

पेट दर्द में खाएं गुड़

अगर आपको पेट दर्द, गैस या एसिडिटी जैसी समस्या है तो आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ पेट संबंधित समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो भी लोग इसका सेवन करना चाहते हैं, वह गुड़ के साथ काला नमक और सेंधा नमक जरूर मिला ले और फिर इसका सेवन करें।

Gud Khane Ke Fayde दिमाग के लिए 

 हाल ही में हुई कई रिसर्च बताती है कि Gud Ke Fayde दिमाग को भी बहुत होते हैं। कहा जाता है कि गुड़ का हलवा खाने से दिमाग तेज होता और इसके सेवन से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। जो लोग गुड़ का सेवन रोजाना करते हैं उनकी याद्दाश्त भी मजबूत होती है। 

Jaggery Benefits in Cough And Cold

इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से यह फिर मौसम में बदलाव के चलते या फिर कुछ उल्टा सीधा खाने की वजह से खासी जुखाम का होना स्वाभाविक सा है। खासी जुखाम की समस्या में गुड़ खाने से आपको तुरंत आराम मिलता है। इसके लिए आप गुड़ अदरक और काली मिर्च का मिश्रण बना कर खा सकते हैं।

अस्थमा में गुड़ खाने के लाभ

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें सांस लेने में खासी दिक्कत आती है। गुड़ के अंदर एंटी एलर्जिक विशेषताएं और आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह दोनो ही खासियत आपका रक्त परिसंचरण और श्र्वसन प्रणाली में सुधार करता है। यही नहीं डॉक्टर और विशेषज्ञ भी अस्थमा जैसी बीमारी के लिए गुड़ खाने की सलाह देते हैं। 

इम्यूनिटी मजबू बनाने के लिए – Jaggery Benefits For Immunity

गुड़ खाने का लाभ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी होता है। इसके रोजाना सेवन से आपकी इम्यूनिटी बेहद मजबूत हो जाती है। अगर आप बेहद बीमार पड़ते हैं, तो  यकीनन आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके लिए आप रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करें, इससे आपकी रोग प्रति रोधक क्षमता मजबूत होती है। 

रक्त की कमी में गुड़ खाएं

गुड़ के अंदर आयरन और फोलेट मौजूद होते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं  के स्तर को बराबर रखने का काम करता है और एनीमिया को रोकता है। जो महिलाएं गर्भावस्था में गुड़ का सेवन करती है उन्हे यह बहुत फायदा पंहुचाता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप गुड़ का सेवन रोजाना जरूर करें।

ऊर्जा के लिए गुड़ खाएं

गुड़ क्योंकि एक मीठा खाद्य पदार्थ है तो इसके खाने के साथ ही आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसकी अच्छी बात यह है कि यह जितनी आसानी से मुह में घुलता है उतनी ही आसानी से पच भी जाता है। अगर आप बड़ा थका थका महसूस करते हैं तो आप गुड़ का रोजाना सेवन जरूर करे।

रक्तचाप को संतुलित रखता है

गुड़ खाने के फायदे आपके ब्लड प्रेशर पर भी पड़ते हैं। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद अधिक होने लगी है। लेकिन जो भी लोग गुड़ का रोजाना सेवन करते हैं उनका ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और सोडियम रक्तचाप को संतुलित करने का ही काम करते  हैं।

दिली की बीमारी में देता है फायदा

दिल के मरीजों के लिए जिंदगी जीना थोड़ा कठिन हो जाता है और उन्हे सबसे ज्यादा नुकसान देती है चीनी, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है और दिल का दौरा पड़ने के चान्स अधिक बढ़ा देती है। जबकि जो लोग गुड़ का सेवन करते हैं उन्हे दिल की बीमारी से छुटकारा तो मिलता ही है, साथ ही यह दिल की बीमारी शरीर में पैदा ही नहीं होने देता। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो गुड़ का सेवन जरूर करें।

आंखों की कमजोरी दूर करें

आंखो के लिए gUD KE FAYDEअगर आपको डॉक्टर ने चशमा लगाने की सलाह दी है तो आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं जो यह बात बताती है कि गुड़ आंखों की रोशनी को तेज करने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। 

मासिक धर्म में होता है फायदेमंद

जिन भी माताओं बहनों को पीरियड से संबंधित कोई समस्या आती है उन्हे गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। पीरियड से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने हेतु आपको दिन में तीन बार गुड़ जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा जिन भी महिलओं को मासिक धर्म के दौरान अधिक पेट दर्द होता है वह भी गुड़ का सेवन कर सकती हैं।

भूख बढ़ाने के लिए फायदेमंद

अगर आपको भूख नहीं लगती या भूख लगने पर भी कुछ खाने का मन नहीं करता तो आपको दिन में तीन बार गुड़ जरूर खाना चाहिए। इससे ना केवल आपको भूख लगनी शुरू हो जाएगी, बल्कि खाना भी अच्छा लगने लगेगा। जिससे आप हमेशा तंरुस्त रहेंगे।

वजन कम करने में आता है काम

गुड़ का उचित मात्रा में सेवन करना आपके वजन को कम करने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी अपके शरीर में कैलरीज को जलाने का काम करती हैं जिससे वजन कम होने लगता है। 

नींद ना आने पर देता है फायदा

आज कल की दिनचर्या में रात को सोने से पहले आप अक्सर घंटों तक करवट बदलते रहते होगे। लेकिन अगर आप सोने से कुछ समय पहले गुड़ खाने की आदत डाल लें तो आपको रातों को करवट बदलने की जरूरत नहीं

कान दर्द में Gud Ke Fayde

अगर आपको सर्दियों के समय कान में दर्द रहता है और दवाई भी कोई फायदा नहीं करती तो आप देसी घी के साथ गुड़ का सेवन जरूर करें। इससे आपके कान का दर्द पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

थकान को दूर करता है

गुड़ के अंदर प्रचूर मात्रा में मैगनेशियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आप बहुत ही प्रेशर का काम करते हैं और बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो आपको रोजाना 20 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए। इससे आपको थकान महसूस होना बंद हो जाएगा।

पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है

अगर आपकी पाचन क्रिया बेहद कमजोर है, तो आपको वजन बढ़ने और फैट बढ़ने की समस्या बेहद अधिक हो जाएगी। लेकिन अगर आप गुड़ का सेवन रोजाना करते हैं, उनकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। 

गुड़ खाने के नुकसान

  • गुड़ की तासीर बेहद गरम होती है, इसिलए लोग इसका सेवन आम तौर पर केवल सर्दियों में ही करते हैं, लेकिन अगर आप उचित मात्रआ में इसका सेवन करें तो यह आपको गर्मियों में भी केवल फायदा ही देगा।
  • शुगर के मरीज अक्सर गुड़ को विकल्प के तौर पर देखते हैं और गुड़ का सेवन इतना अधिक करने लगते हैं कि उनके खून में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप शुगर के मरीज हैं तो गुड़ का सेवन बेहद कम करें।
  • गुड़ का अधिक मात्रा में खाया जाना ना केवल आपको परेशान कर सकता है, बल्कि इससे आपका वजन भी बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसका सेवन आपको कम मात्रा में ही करना चाहिए।
  • अगर आपको अल्सरेटिव कोलाइटिस है तो आपके लिए गुड़ जहर से कम नहीं है। इस तरह की बीमारी में गुड़ का सेवन जरा भी ना करें। 
  • अगर आपके शरीर में सूजन रहती है तो आप गुड़ का सेवन भूल कर भी ना करें। इसके सेवन से आपके शरीर में सूजन और अधिक बढ़ जाएगी।

संबंधित प्रशनोतत्र

गुड़ की तासीर कैसी होती है?

गुड़ की तासीर गरम होती है, इसलिए अधिकतर इसका सेवन सर्दियों में ही किया जाता है।

क्या गुड़ का सेवन करने से आंंखों की रोशनी तेज होती है?

हां, गुड़ का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

क्या गुड़ चीनी जितना ही नुकसान पंहुचाता है?

नहीं, गुड़ चीनी की तरह नुकसान नहीं पंहुचाता। बल्कि इसके नुकसान ना के बराबर हैं।

क्या गर्मियों में गुड़ खाया जा सकता है?

हां, गर्मियों में गुड़ का सेवन उचित मात्रा में किया जा सकता है।

यह भी पढ़े >>> अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

You may also like

Comments are closed.