Chai पीने के फायदे, नुकसान और उपयोग जानिए
NUTRITION GUIDE

Chai पीने के फायदे, नुकसान और उपयोग जानिए

Main points

क्या आपको भी चाय के नुकसान पर लेक्चर सुनने को मिलते हैं। क्या आप भी चाय पीने के फायदे खोज रहे है या आप चाय के दीवाने हैं। अगर हां तो जाहिर सी है बात हैं आप चाय को लेकर बहुत कुछ जानना चाहते होंगे। अगर ऐसा है तो चलिए जानते हैं Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan एवं इसके गुण के बारे में। 

आज चाय विश्व के सबसे ज्यादा पिया जाने वाले पेय पदार्थों में से एक हैं। हम विदेशों में चाय की दीवानगी कितनी है इस बात से समझ सकते हैं कि हर महीने इंग्लैंडम में प्रति व्यक्ति चाय की खपत 170 कप तक है। वहीं भारत में अमूमन यही संख्या 27 कप है। हालांकि अगर आप दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, वेस्ट बंगाल में रहते हैं तो यहां चाय की खपत ज्यादा ही देखने को मिलेगी। ऐसा मानिए की चाय महज भारतीयों के लिए कोई पेय पदार्थ नहीं। बल्कि इससे ज्यादा ही कुछ है। यही कारण है कि मेहमान के आने से लेकर किसी के गुजर जाने तक पर चाय का बनना नहीं रुकता। 

घर में शादी हो, मातम हो, बीमारी हो, सिर दर्द हो, ठंड लग रही हो, शाम के स्नैक्स के साथ, सिगरेट के साथ इन सभी चीजों के साथ चाय का जुड़ाव कुछ अलग ही है। ऐसे में यह जानना जरूरी भी है कि चाय पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है। इसके अलावा आप रोजाना कितने कप चाय पी सकते हैं, यह भी आपको जरूर पता होना चाहिए। साथ ही चाय के जरिए शरीर में क्या – क्या बदलाव होते हैं यह भी जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं बिना किस देरी के Chai Peene ke Fayde Aur Nuksan के बारे में। 

क्या है चाय का इतिहास – History of Tea (Chai) in Hindi क्या है चाय का इतिहास - History of Tea (Chai) in Hindi 

चाय का इतिहास आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना है। एक पुरानी कथा के मुताबिक 2700 ईसा पूर्व एक चीनी शासक शेन नुंग एक बगीचे में बैठकर गर्म पानी पी रहे थे। तभी एक पेड़ की पत्तियां उस पानी में आ गिरी। जिसके बाद पानी का रंग पूरी तरह बदल गया और उसमें एक महक आने लगी। इसके बाद जब राजा ने इस पानी को चखा तो इसका स्वाद उसे बहुत पसंद आया और इस तरह चाय का आविष्कार हुआ। 

इसके अलावा चीन में एक और कथा प्रचलित है। जिसके मुताबिक छठी शताब्दी में एक बौद्ध भिक्षु हुआ करते थे। यह बौद्ध भिक्षु  खुद को जगाए रखने के लिए किसी पेड़ की पत्तियों को चबाया करते थे। इस कहानी के मुताबिक यह आगे चलकर चाय के रूप में पहचाने जाने लगी। 

चाय के प्रकार 

आपको बता दें कि दुनियाभर में कई अलग – अलग तरह की चाय पाई जाती है। इनमें से कुछ के प्रकार हम आपको बताते हैं जो दुनियाभर में ज्यादा उपयोग में ली जाती है। 

  1. वाइट टी यह दुनिया की सबसे शुद्ध चाय में से एक है। इसे बनाने के लिए सबसे कम प्रक्रियाओं में से होकर गुजरना पड़ता है। 
  2. ग्रीन टी का सेवन तो आपने भी जरूर कभी न कभी किया होगा। आपको बता दें कि यह एशिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। 
  3. ओलोंग टी, यह एक चीनी चाय है जो चाइनीज रेस्टोरेंट में परोसी जाती है। 
  4. ब्लैक टी का सेवन भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है। यह हर घर में दूध वाली चाय के नाम से भी प्रसिद्ध है। 
  5. हर्बल टी भी आज लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसमें किसी तरह के पत्ते नहीं डाले जाते। 

चाय के अंदर मौजूद पोषक तत्व

NutrientsPer 100 GM 
Water99.7 g
Energy1 kcal
CArbs0.3 g
Iron0.02 mg
Magnesium3 mg
Zinc0.02 mg
Copper0.01 mg
Riboflavin0.014 mg
Folate Total5 µg
Folate Food5 µg
Folate DFI5 µg
Kolin0.4 mg
Caffeine 20 mg

चाय पीने के फायदे – Chai Peene Ke Fayde
चाय पीने के फायदे - Chai Peene Ke Fayde

चाय पीने के फायदे की बात करें तो इसके चाहने वाले सबसे पहले एक ही बात कहेंगे कि इसे पीते ही तरो ताजगी मिल जाती है। यही कारण है जिसकी वजह से कुछ लोग चाय को एनर्जी ड्रिंक तक बोलते हैं। इसके अलावा सर्दियों के दौरान चाय को इम्यूनिटी बूस्टर की तरह भी देखा जाता है. यह आपको ठंड लगने से बचाती है और शरीर में गर्मी पैदा करने काम करती है। 

आपको बता दें कि चाय का वैज्ञानिक नाम  कैमेलिया साइनेंसिस है। कई शोध बताते हैं कि चाय के अंदर ऐसे गुण हैं जो कैंसर, अर्थराइटिस, हृदय रोग और मधुमेह जैसी समस्या से बचाकर रखते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप चाय की मात्रा का भी ध्यान रखें। इसलिए आज हम न चाय के फायदे के साथ चाय के नुकसान और यह भी बताएंगे कि आपको खाली पेट चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए। आइए सबसे पहले चाय के लाभ जानते हैं। 

डायबिटीज में चाय के लाभ 

ऐसे लोग जिनकी फैमिली में डायबिटीज हिस्ट्री रही है या फिर वह लोग जो डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं। उन पर चाय के फायदे देखे जा सकते हैं। हाल ही में एन सीबीआई के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चाय न केवल डायबिटीज को पैदा होने से रोक सकती है। बल्कि जिन्हें डायबिटीज की समस्या है उनकी जटिलताओं को कम कर सकती है। इस शोध में पाया गया है कि चाय इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। आपको बता दें कि इस शोध में ग्रीन टी, ब्लैक टी और ओलोंग टी को शामिल किया गया था और यह तीनों ही चाय डायबिटीज से बचाव में फायदेमंद रहती हैं। 

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए चाय के फायदे 

क्या आप उन लोगों में से हैं जिनके हाथ पैरों में अक्सर सूजन की समस्या बनी रहती है। अगर हां तो आपको लिए चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कुछ समय पहले किए गए अध्ययन के मुताबिक चाय के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में आई सूजन को कम करने का काम करते हैं। 

हृदय के लिए चाय पीने के लाभ 

आप शायद जानते ही होंगे के आज विश्व में करोड़ों लोग हैं जो हृदय रोग की समस्या से पीड़ित हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं या फिर आपको हृदय रोगों से बचे रहना है तो आप चाय का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि चाय का नियमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। साथ ही यह सीरम में लिपिड की मात्रा और डायबिटीज को नियंत्रित करने का काम करती है। चाय के इन्हीं गुणों के चलते कहा जा सकता है कि चाय हृदय के लिए फायदेमंद है। 

अर्थराइटिस में फायदेमंद है चाय 

अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति के जोड़ों जैसे घुटनों, कोहनी, कलाइयों में भयंकर दर्द और सूजन की समस्या पैदा हो जाती है। लेकिन अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो इससे कुछ हद तक अर्थराइटिस की समस्या से राहत पाई जा सकती है। दरअसल कुछ वक्त पहले एनसीबीआई द्वारा एक शोध प्रकाशित किया गया था। यह शोध चूहों के ऊपर किया गया था, इसमें चूहों को ब्लैक टी और ग्रीन टी के कुछ डोज दिए गए थे। जिसमें अर्थराइटिस के दौरान होने वाली सूजन और दर्द से चूहों को आराम मिला था। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चाय का उपयोग घरेलू उपाय के रूप में अर्थराइटिस के दौरान किया जा सकता है। 

सिरदर्द में चाय फायदेमंद

क्या आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है। अगर हां तो चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि चाय के अंदर कैफीन पाया जाता है, जो सिर दर्द से राहत दिला सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि चाय सिरदर्द की कोई दवा नहीं है। बल्कि सिरदर्द होने पर इसका सेवन घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है। आपको बता दें कि एक दिन में किसी भी व्यक्ति को अधिकतम 400 मिलीग्राम कैफीन का ही उपभोग करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा कैफीन लेते हैं। इससे आपको बेचैनी, अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है। ज्ञात हो कि रोजाना 3 से 4 कप से ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। 

कैंसर से बचाव में चाय के फायदे 

कैंसर आज के समय की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। इस बीमारी के हो जाने पर इलाज कराना भी कुछ लोगों के बस में नहीं है। ऐसे में हर साल दुनियाभर में लाखों करोड़ो लोग कैंसर की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है। हाल ही में किए गए अध्ययन के मुताबिक चाय के अंदर पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जो शरीर में ट्यूमर को फैलने से रोकते हैं जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। इसके अलावा ग्रीन टी और ब्लैक टी में कुछ एंटीऑक्सीडेंट  फ्लेवोनोइड्स , कीमो प्रिवेंटिव प्रभाव भी होते हैं, जो कैंसर को शरीर में फैलने से रोकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि चाय को कैंसर का इलाज न समझा जाए। यह एक साधारण सा उपाय है जो कैंसर को रोक सकता है पर उसका इलाज नहीं कर सकता।  

एंटीऑक्सीडेंट गुण चाय में 

चाय को एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना भी माना जा सकता है। आपको बता दें कि इसके अंदर कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। ज्ञात हो कि फ्री रेडिकल्स की वजह से ही कैंसर, हृदय रोग और कैंसर जैसी समस्या पैदा होने लगती हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि Chai Peene Ke Fayde इंसान पर होते हैं। 

एंटी एजिंग गुण 

हम सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र का असर स्किन पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप चाय का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी और व्हाइट टी के अंदर पॉलीफेनोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोशिकाओं को डैमेज करने से बचाता है। इसके अलावा काली चाय में थियो फ्लेविन होता है, जो चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से राहत दिलाती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चाय पीने के फायदे तो स्किन पर हैं ही। साथ ही इसे लगाने के लाभ भी स्किन पर हो सकते हैं। 

चाय के उपयोग और अन्य जानकारी – Important Thing About Tea in Hindi चाय के उपयोग और अन्य जानकारी - Important Thing About Tea in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने चाय के फायदे, इसके पोषक तत्व और इससे जुड़े इतिहास की जानकारी हासिल कर ली है। अब हम आपको बताते हैं कि चाय का उपयोग कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा क्या आपको सुबह खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं। 

चाय के इस्तेमाल 

  1. आप ब्लैक टी में दूध के साथ – साथ इलायची, अदरक, सौंफ, काली मिर्च आदि डालकर पी सकते हैं। 
  2. ग्रीन टी के अंदर आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। 
  3. अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गए हैं तो आप चाय के टी बैग को इस्तेमाल के बाद वहां रख सकते हैं। ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या खत्म हो जाएगी। 
  4. आप आइस टी का सेवन भी कर सकते हैं। 
  5. आप दूध वाली चाय के अलावा नींबू वाली काली चाय भी पी सकते हैं। 
  6. आप चाय के अंदर कॉफी पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। 
  7. सर्दी खांसी के दौरान चाय का सेवन आप कर सकते हैं। 
  8. आप चाय के रूप में काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। 

एक दिन में कितनी चाय पी सकते हैं 

आमतौर पर भारत के अंदर ज्यादातर लोग 5 से 6 चाय तक भी पी जाते हैं, जो कि सेहत पर बुरा असर डालता है। लेकिन अगर एनसीबीआई की रिपोर्ट की मानें तो एक व्यक्ति को दिन में केवल 2 से तीन कप ही चाय का सेवन करना चाहिए। 

क्या खाली पेट चाय पी सकते हैं

नहीं, अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं तो आपको जी मिचलाना, चिड़चिड़ापन, अल्सर जैसी समस्या को जन्म दे सकती है। इसलिए अगर आप चाय का सेवन करना चाहते हैं तो इससे पहले कुछ हल्का फुल्का खा लें। इसके बाद ही चाय का सेवन करें। 

चाय पीने के नुकसान – Chai Peene ke Nuksan चाय पीने के नुकसान - Chai Peene ke Nuksan 

दोस्तों अब तक आपने चाय से जुड़ी बहुत सी जानकारी हासिल कर ली है। इसमें सबसे खास चाय पीने के फायदे तो आपने जान लिए हैं। अब हम आपको चाय पीने के नुकसान के बारे में बताएंगे। अगर आप चाय के नुकसान से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आगे पढ़ें। 

चाय के नुकसान 

  1. भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से आयरन अवशोषित करने की क्षमता शरीर खोने लगता है। आपको बता दें कि इसमें टैनिन नामक योग होता है, जो आयरन को एब्सोर्ब करने की क्षमता को खो बैठता है। 
  2. अगर गर्भावस्था में आप अधिक चाय का सेवन करती हैं तो इससे गर्भपात की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। 
  3. ऐसे लोग जो चाय का सेवन करते हैं उन्हें जी मिचलाना या घबराहट होने लगती है। 
  4. अगर आप दिनभर में अधिक चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपको तनाव और चिंता की समस्या हो सकती है। साथ ही यह बेचैनी भी पैदा कर सकती है। 
  5. ऐसे लोग जो अधिक चाय का सेवन करते हैं उन्हें अनिद्रा की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। 
  6. अगर आप उन लोगों में से हैं जो चाय का तय मात्रा से ज्यादा सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपके सीने में जलन की स्थिति पैदा हो सकती है। 
  7. चाय का अधिक सेवन आपकी भूख मारने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी हो सकती है। 
  8. चाय के अधिक सेवन की वजह से आपका रंग काला भी होने लगता है।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan बता दिए हैं। अब अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ध्यान रहे कि चाय किसी बीमारी की दवा नहीं है, यह बस एक घरेलू उपाय की तरह ही आजमाई जा सकती है। वह भी डॉक्टर की राय के बाद।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या चाय पीने के फायदे डायबिटीज के मरीज को होते हैं?

    हां, लेकिन चाय की मात्रा और चाय किस तरह से पी जा रही है। इस बात पर निर्भर करता है। चाय का सेवन डायबिटीज के दौरान करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले।

  2. क्या खाली पेट चाय पीनी चाहिए ?

    नहीं खाली पेट चाय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

  3. क्या चाय के सेवन से अल्सर की समस्या पैदा हो सकती है?

    अगर आप चाय का अधिक सेवन करते हैं तो यह अल्सर की वजह बन सकती है।

  4. चाय का आविष्कार कब हुआ था?

    चाय का आविष्कार 2700 ईषा पूर्व चीन में हुआ था।

You may also like

Comments are closed.