हिप्स बढ़ाने के 25 उपाय - Tips For Big Hips। एक्सरसाइज, फूड, सर्जरी, क्रीम ऑयल
WORKOUT

हिप्स बढ़ाने के 25 उपाय – Tips For Big Hips। एक्सरसाइज, फूड, सर्जरी, क्रीम ऑयल

Main points

हम सभी का सपना है कि हमारी बॉडी का हर पार्ट पूरी तरह शेप में रहे, और इसके लिए लोग बहुत मेहनत भी करते हैं। लेकिन बॉडी का एक पार्ट जो हर किसी को परफेक्ट चाहिए वो है Hips। लोग इन्हे बहुत अलग अलग नाम से जानते हैं कुछ इन्हे Butt कहते हैं, कुछ Buttocks , तो कुछ इन्हे Bum भी कहते हैं। हर किसी महिला का सपना होता है कि उसके Butt Beautiful दिखाई दें। पर ऐसा भी नहीं है कि Hips mota Karne Ke Upay केवल महिलाएं खोजती हों। पुरुष भी बेहतर बट्स पाना चाहते हैं, जिसके लिए वह घंटों जिम में भी पसीना बहाते हैं। अगर आप भी अपने कुल्हों को मोटा, बड़ा और बेहतर शेप में रखना चाहते हैं, तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं।  आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह Bigger Hips बना सकते हैं। हमारे इस लेख में आपको Hip Exercise से लेकर ऐसी डाइट भी बताएंगे जिससे आप अपने कुल्हों को बड़ा और बेहतर शेप दे सकते हैं। 

इसके अलावा हम आपको Hip Surgery के विकल्प और बाजार में मिलने वाले ऐसी क्रीम और ऑयल के बारे में भी बताएंगे जिससे आप अपने बट्स को बेहतर शेप में ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, आपके हिप्स को बड़ा करने के तरीके। 

क्यों बड़े कूल्हे चाहते हैं लोग – Why People Want Big Buttsक्यों बड़े कूल्हे चाहते हैं लोग - Why People Want Big Butts

यह बात तो आप भी मानते होंगे कि बॉडी के परफेक्ट शेप में होने पर व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है। जबकि अगर आप शारिरीक रूप से जरा भी अन फिट हो तो आप अपना विश्वास खोने लगते हैं। इसी तरह अगर कुल्हों की शेप बिलकुल परफेक्ट हो तो आपकी बॉडी पीछे से भी आकर्षित दिखाई देती है साथ ही Hips के बड़े होने पर जिन्स या कपड़े भी बेहतर लगते हैं। कुल मिलाकर अगर देखें तो यह आपकी पर्सनेलिटी को बहुत हद तक बेहतर बना सकता है। 

हिप्स मोटा करने की एक्सरसाइज – Exercise For big Hips (Butt) in Hindiहिप्स मोटा करने की एक्सरसाइज - Exercise For big Hips (Butt) in Hindi

दोस्तों हम जानते हैं कि आप एक परफेक्ट कूल्हे बनाना चाहते हैं, जिसके लिए आप हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं। इसलिए आज हम आपके सामने कुछ ऐसी असरदार एक्सरसाइज लाए हैं जिसके जरिए आप आसानी से अपने हिप्स को मनचाहा साइज दे पाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ीं मेहनत और अधिक सब्र करना होगा। हम या कोई और भी आपको ऐसा कोई तरीका नहीं बता सकता जिसके जरिए आप एक ही दिन में अपने Butt Big बना लें। तो चलिए जानते हैं हिप्स के वर्क आउट के बारे मे,

यह भी पढ़ें – पेट और कमर पतलनी करने की एक्सरसाइज

हिप्स मोटा करने के लिए साइड डंबल -Side Dumbbell Abductions Exercise for Beautiful Butts in Hindi

यह एक्सरसाइज आपके हिप्स को थोड़ा बडा़ करने में मदद करेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले बिलकुल सीधा खड़ा होना होगा। अब अपने एक हाथ में डंबल उठाएं और उसे अपनी जांघ के बाहरी हिस्से से सटा कर रखें। अब जिस पैर पर आपने डंबल रखा है उसे ही साइड की ओर जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएं। ध्यान रहे इसमें आपका डंबल थाई पर ही रहेगा। आप इस एक्सरसाइज के एक बारी में कम से 12 से 15 रैप करें। इसी तरह फिर दूसरे पैर से भी एक्सरसाइज को दोहराएं। अगर आप अभी केवल शुरूआत कर रहे हैं एक्सरसाइज की तो वजन को हल्का ही रखें। इसके अलावा आप इस एक्सरसाइज के 4 सैट रोजाना जरूर लगाएं। 

  हिप्स के लिए साइड लेग लिफ्ट – Side Leg Lift For Big Buttocks

यह एक्सरसाइज आपके हिप्स को एक परफेक्ट शेप दिलाने में बेहद कारगर सिद्ध होगी। इसके लिए आप सबसे पहले फ्लोर पर लेट जाएं। इसमें आपको पीठ के  बल नहीं बल्कि साइड के बल ही लेटना होगा और इसमें एक हाथ के जरिए आपको एक स्टैंड की तरह बनाना होगा जिससे आपकी गर्दन और सिर भी ऊपर की ओर ही उठा रहे। अब अपने पहले पैर को आसमान की तरफ बिलकुल सीधा करकें रखें। इस पोजिशन में कम से कम 10 से 12 सैकेंड के लिए रहें। इसी तरह अपने दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं। आप इस एक्सरसाइज के लगभग 4 सैट लगाएं और हर सैट में कम से कम 8-10 रैप लगाएं। यह एक्सरसाइज आपके हिप्स और ग्ल्यूट एरिया को टारगेट करती है। 

हिप्स बड़ा करने के लिए डोंकी एक्सरसाइज- Donkey Exercise For Bigger Bum

कूल्हे मोटे करने के लिए यह सबसे आसान और बेहतर एक्सरसाइज में से एक है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप घुटनों के बल बैठ जाएं अपने हाथों को कंधे के सामने रखें। यानी आपको उसी तरह बैठना है जिस तरह आप बचपन में घोड़ा बनकर खेला करते थे। इसमें बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी कमर और गर्दन सीधी रहे। पोजिशन में आने के बाद अपने एक पैर को ले और पीछे की तरफ झटके उसी तरह जिस तरह गधा लात मारता है। बस पैर पीछे और थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं। एक पैर से इसे 10 से 12 पर दोहारएं। इसके बाद दूसरे पैर से भी इसी तरह एक्सरसाइज करें। 

कूल्हे का साइज बड़ा करने के लिए चेयर पोज – Chair Poses Exercise For Beautiful Butt 

कूल्हो को बड़ा और आकर्षक बनाने की बहुत सी एक्सरसाइज हैं। लेकिन इनमे से सबसे असरदार है चेयर पोज एक्सरसाइज। इस एक्सरसाइज के लिए आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना होगा। अब अपने दोनो पैरों को पूरी तरह मिला लें। इसके बाद अपने कूल्हों को मोड़े और जिस तरह चेयर पर बैठते हैं उस पोजिशन में आ जाएं। लेकिन इसमें आपको आधा ही बैठना है यानी कूल्हे थोड़े ऊपर की ओर ही रहेंगे। अब अपने चेहरे को घूटनो तक ले जाएं और अपने हाथों को पीठ के ऊपर बिलुकल सीधा ले जाएं और दोनो हाथों को मिला कर रखें। हाथों को उसी तरह मिलाना है जिस तरह नमस्ते करते हैं। इस पोजिशन में आपको कम से कम 10 से 15 सैकेंड तक रहना होगा। इसके बाद वापिस साधारण पोजिशन में आ जाएं। अगर कोई भी महिला या पुरुष अपने कूल्हों का साइज बड़ा करना चाहता है तो वह रोजाना दो मिनट तक इस एक्सरसाइज जरूर करें। 

हिप्स रेज करेगा साइज गेन – Hips Raises Exercise for Big And Beautiful Hips

इस एक्सरसाइज की पोजिशन लगभग पुल की तरह ही दिखाई देती है, जिसकी वजह से इसे पुल  एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटना होगा। अब अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल में बिलकुल सीधा करना होगा और अपने सिर को भी जमीन पर सीधा खड़ा करना होगा। इसके बाद अंदर की ओर सांस ले और अपनी एड़ी की मदद से हैमस्ट्रिंग से अपने कूल्हो को ऊपर उठाएं। इस प्रक्रिया में आपको अपने कुल्हों को 2 सैकेंड तक उठा कर रखना है। इस एक्सरसाइज के आप कम से कम 3 सैट लगाएं।

बम के लिए साइड लंजेस करें – Side Lunges Exercise For Bigger Buttocks

हिप्स को बेहतर शेप और बड़ा करने के लिए साइड लंजेस एक बहुत ही असरदार एकसरसाइज है। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो और अपने पैरों को खोल लें। इसके बाद पहले दाहिनी ओर घुटना मोड़ कर आधा बैठें और फिर बाई ओर बैठें। इस एक्सरसाइज के आप कम से कम 15 रैप लगाएं और चार सैट लगाएं। 

इस एक्सरसाइज को आप चाहें तो घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। 

स्प्लिट स्क्वाट्स – Split Squats for Big Butts

यह बड़े कूल्हों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज तो है ही। इसके अलावा इस एक्सरसाइज का असर आपकी थाई पर भी दिखाई देता है। इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो और दोनो हाथों में अपने अनुसार डंबल उठा लें। इसके बाद अपने एक पैर को आगे बढ़ाए और उसे मोड़ लें वहीं इस प्रक्रिया में आपकी कमर सीधी और पिछला पैर भी सीधा रहना चाहिए। इसी तरह अपने दूसरे पैर को आगे लाएं और इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस तरह चलते चलते थोड़ी दूरी तय करें। इससे आपकी पैरों और कूल्हों की मासपेशिंया भी मजबूत हो जाती हैं।

डंबल स्क्वाट्स – Dumbbell Squats For Bigger Hips

बट्स को आकर्षक और बड़ा करने के लिए डंबल स्क्वाट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है। इस एक्सरसाइज के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हों और अपने दोनो हाथों में डंबल पकड़ें। इसके बाद जिस तरह चेयर पर बैठते हैं उसी तरह नीचे जाएं। इसमें आपको ना तो पूरा नीचे जाना है और ना ही ज्यादा ऊपर रहना है। नीचे जाने के बाद कुछ देर होल्ड करें और फिर ऊपर आएं। इसको कम से कम स 12 से 15 रैप निकालें और ऐसे 4 सैट लगाएं।

स्क्वाट किक – Squat Kick For Beautiful and Big Butts

यह एक्सरसाइज पुरुष और महिलाओं दोनो के लिए ही बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इससे हिप्स जल्दी मोटे और शेप में आने लगते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को थोड़ा सा खोल लें। अब स्क्वाट्स की तरह नीचे जाएं और ऊपर आने के बाद पहले अपने एक पैर को सामने की तरफ किक करें। इसके बाद फिर स्क्वाट करें और अपने दूसरे पैर से सामने की तरफ किक करें। इस तरह कम से कम 12 रैप लगाएं। इस एक्सरसाइज के आप 4 सैट लगाएं।  

हिप्स मोटे करने के लिए क्या खाएं – Food For Bigger Butts
हिप्स मोटे करने के लिए क्या खाएं - Food For Bigger Butts

दोस्तो आपने यह तो जान लिया कि किस तरह की एक्सरसाइज के जरिए आपके हिप्स मोटे और आकर्षक होंगे। लेकिन किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज आपको तभी फायदा देगी जब आप उसके लिए सही फूड भी चुनेंगे। तो चलिए आपकी इस परेशानी को भी खत्म कर देते हैं और जानते हैं कि हिप्स बड़े करने के लिए किस तरह की डाइट की जरूरत होगी।

प्रोटीन

दोस्तों प्रोटीन हमारे मसल्स और हमारी अंदरुनी ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में हम जब भी किसी प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं और खासतौर से गेन करने की, तो हमे प्रोटीन की आवश्यकता अधिक मात्रा में होती है। इसलिए अगर आप भी अपने हिप्स का साइज तेजी से मोट करना चाहते हैं तो रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जरूर लें। प्रोटीन आपको दाल, पीनट बटर, बादाम अखरोट और अन्य खाद्य पदार्थो में मिल जाता है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो आप प्रोटीन पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं।

गुड फैट

हम जब भी कोई खाद्य पदार्थ खाते हैं तो उसमें दो तरह का फैट होता है। पहला गुड फैट और दूसरा बैड फैट। गुड फैट हमे केवल अच्छी खाद्य सामग्री से ही प्राप्त हो सकता है। जबकि बैड फैट हमें हर उस चीज से प्राप्त हो सकता है जो आप आमतौर पर बाहर खातें हैं। जैसे जंक फूड। गुड फैट के लिए आप ड्राइ फ्रूट्स , सूरजमुखी के तेल, जैतून के तेल और मूंगफली के तेल का सेवन कर सकते हैं। 

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स 

हमारे शरीर में केवल प्रोटीन या गुड फैट ही नहीं बल्कि कई तरह के विटामिन और खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसलिए आप इस बात का भी अपनी डाइट में खास ध्यान रखें कि आप ऐसी चीजे भी खाएं जिनमें  विटामिन और खनिज पदार्थ शामिल हों। इसके लिए आप हरी सब्जियां और सभी तरह के फलों का सेवन जरूर करें। इनमें आपको विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी मिल जाएंगे।

कार्बाहाइड्रेट्स 

आमतौर पर लोग जब भी एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं तो वह कार्बोहाइड्रेट से किनारा करने लगते हैं। यानी वह ऐसी चीजों का सेवन नहीं करते जिनमे अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और इसका असर शरीर पर पड़ता है। इसलिए आप ऐसी गलती बिलकुल ना करें आप कुछ मात्रा में ऐसी चीजों का सेवन जरूर करें जिनमें कार्बोहाइड्रेट हो। कार्ब्स के लिए आप शकरकंद, ब्राउन राइस, आलू, अंगूर और सेब आदि का सेवन कर सकते हैं। 

हिप्स सर्जरी करा सकते हैं – Hips Surgery for Big Bum in Hindiहिप्स सर्जरी करा सकते हैं - Hips Surgery for Big Bum in Hindi

आज के आधुनिक युग में अगर आप एक्सरसाइज और डाइट ले ले कर थक गए हैं तो आप अपने हिप्स की सर्जरी भी कर सकते हैं। इस सर्जरी में आपके हिप्स को परफेक्ट शेप देने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। इसमें अलग अलग किस्म की सर्जरी होती है। 

लिपोसक्शन

हिप्स सर्जरी में पहली प्रकिया होती है लिपोसक्शन की। इस सर्जरी में व्यक्ति के अलग अलग हिस्सो से फैट को लिया जाता है और उनके हिप्स में ट्रांसफर किया जाता है। अगर आपके शरीर में ऐसा कोई हिस्सा है जंहा अधिक फैट है तो आप इस सर्जरी के लिए जा सकते हैं।

इंप्लांट्स

दूसरी तरह की भी हिप्स सर्जरी होती है जिसे इंप्लांट्स कहा जाता है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर हिप्स की त्वचा के नीचे सिलिकॉन स्लाइस को लगा देते हैं। इसके जरिए भी हिप्स का साइज बढ़ जाता है। 

हिप्स बड़ा करने की क्रीम और ऑयल – Cream and Oil For Big Butts in Hindi

आज के समय में बाजार में ऐसे बहुत से प्रोडक्ट हैं जो हिप्स के साइज को बड़ा करने का दावा करते हैं। आप चाहें तो इन क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन यह कितने कारगर होंगे यह कहना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें इन प्रोडक्ट्स ने असर दिखाया है। जबकि कई बार यह पूरी तरह फेल रहे है।

नोट – अगर आप इस तरह की किसी भी क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करना चाहते हैं या करने वाले हैं, तो इससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले। इसमें संकोच बिलकुल ना करें आप डॉक्टर की फीस को लेकर नहीं अपने शरीर को लेकर चिंतित रहें।

हिप्स बड़ा करने की कुछ अन्य टिप्स – Important Tips For Big Hips In Hindi

  • बताई गई एक्सरसाइज के अलावा भी कई तरह की एक्सरसाइज और योगासन हैं जिन्हे करके भी कूल्हों को मोटा किया जा सकता है। इनके बारे में पता करें और रोजाना करें।
  • एक्सरसाइज करते समय वजन अधिक उठाएं। इससे आपका मसल्स बेहतर होगा और हिप्स मोटा करने में आसानी होगी।
  • सब्र रखें और प्रयास करते रहें। इसमें समय लग सकता है लेकिन परिणाम जरूर मिलेंगे।

पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या हिप्स के लिए सीधा सर्जरी करानी ठीक होगी?

    अगर आप बहुत मेहनत कर चुके हैं और कोई परिणाम नहीं मिला तो आप सर्जरी के लि एजा सकते हैं।

  2. क्या भारी वजन से एक्सरसाइज करने पर अधिक लाभ होगा?

    हां, अगर आफ एक्सरसाइज करते समय अधिक वजन उठाते हैं तो आपको परिणाम बेहतर मिलेंगे।

  3. क्या हिप्स को मोटा करने के लिए क्रीम या ऑयल इस्तेमाल करना सही होगा?

    इस बारे में अगर आप डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें तो ही आपके लिए बेहतर होगा।

  4. क्या हिप्स को बढ़ाने के लिए डाइट का सही होना जरूरी है?

    हां, अगर आप साइज जल्दी और बेहतर तरह से बढ़ाना चाहते हैं तो आपको डाइट सही रखनी होगी।

You may also like

Comments are closed.